Blog

  • ਜਲੰਧਰ : ਇਸ ਇਲਾਕੇ ‘ਚ ਬਾਇਕ ਸਵਾਰਾਂ ਨੇ ਕਿਸਾਨ ਤੇ ਚਲਾਈਆਂ ਗੋਲੀਆਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਿਲਗਾ : ਸਥਾਨਕ ਮੁਹੱਲਾ ਪੱਤੀ ਭੱਟੀ ਬਿਲਗਾ ਤੋਂ ਸ਼ਾਮਪੁਰ ਰੋਡ ਤੇ ਇਕ ਸਥਿਤ ਕਿਸਾਨ ਦੇ ਡੇਰੇ ਤੇ 2 ਨੌਜਵਾਨ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਆਏ ਜਿਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਸੇ ਕੰਬਾਇਨ ਬਾਰੇ ਪੁੱਛਿਆ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਕਿਸਾਨ ਲਖਜੀਤ ਸਿੰਘ ਤੇ ਤਾਬੜਤੋੜ 3 ਗੋਲੀਆਂ ਹਮਲਾਵਰ ਨੇ ਮਾਰੀਆ।

    ਉਕਿਤ ਕਿਸਾਨ ਦੇ ਹੱਥ ਤੇ ਗੋਲੀ ਲੱਗੀ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋਏ ਕਿਸਾਨ ਨੂੰ ਇਲਾਜ ਲਈ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਨੂਰਮਹਿਲ ਦਾਖ਼ਲ ਕਰਵਾਇਆ ਜਿੱਥੋ ਅੱਗੇ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਜਲੰਧਰ ਰੈਫਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਐਸ ਐਚ ਓ ਮਹਿੰਦਰਪਾਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੌਕੇ ਤੋਂ 2 ਰੌਂਦ ਚਲੇ ਇਕ ਜਿਂਦਾ ਰੌਂਦ ਬਰਾਮਦ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ। ਪੁਲਿਸ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਦੀ ਭਾਲ ਵਿੱਚ ਲੱਗੀ ਹੋਈ ਹੈ।

  • जालंधर- अमृतसर हाईवे पर सड़क हादसे में 2 की मौ’त

    नडाला : जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर गांव दयालपुर बराड़ अस्पताल के पास एक्टिवा पर जा रहे दंपत्ति को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन आगे जा रहे व्यक्ति पर जा चढ़ा, जिस कारण एक्टिवा चालक और पैदल जा रहे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक्टिवा के पीछे बैठी महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। मृतकों की पहचान 56 वर्षीय विजय कुमार पुत्र बिशन लाल और उसकी गंभीर रूप से घायल 50 वर्षीय पत्नी वीना कुमारी निवासी ब्लड डोनर कॉलोनी, सलोह रोड, नवांशहर के रूप में हुई है।

    जबकि दूसरे मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उसके पारिवारिक सदस्यों ने उसे पहले जालंधर के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। बाद उसे नवांशहर के अस्पताल ले जाया गया। थाना सुभानपुर की पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कपूरथला के सिविल अस्पताल में रखवाया है।

  • जालंधर : मोहिंदर भगत ने नवनियुक्त चेयरमैन सुभाष भगत को दी बधाई

    जालंधर : आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता एवं पंजाब मीडियम इंडस्ट्री डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन मोहिंदर भगत ने नवनियुक्त चेयरमैन मार्किट कमेटी कैंट सुभाष भगत जी को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि उन्हें सुभाष भगत पर पूर्ण विश्वास है कि वह अपना कार्य पूरे निष्ठा एवं समर्पण भाव से करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान निरंतर पंजाब की हितों के लिए कार्य कर रहे है।

    पंजाब को रंगला पंजाब बनाने का वचन पूरा करने के लिए पूरे प्रयास कर रहे है और उनके द्वारा किए गए प्रयासों से समस्त पंजाब वासी संतुष्ट भी है। मोहिंदर भगत ने नवनियुक्त चेयरमैन सुभाष भगत को गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी । मोहिंदर भगत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक का धन्यवाद किया। इस अवसर पर संजीव भगत वीरभान, रमेश भगत आदि उपस्थित थे।

  • ਪੰਜਾਬ : ਤੇਜ ਸਪੀਡ ਵਾਹਨ ਚਲਾਉਣ ਵਾਲਿਆਂ ਦੀ ਨਹੀਂ ਹੁਣ ਖੈਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ : ਹਾਈਵੇ ਰੋਡ ਤੇ ਗੱਡੀ ਤੇਜ ਚਲਾਉਣ ਵਾਲਿਆਂ ਦੀ ਹੁਣ ਖੈਰ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨਵੇਂ ਬਣੇ ਪੁੱਲ ਤੇ ਸਪੀਡ ਰਡਾਰ ਮੀਟਰ ਲੱਗਿਆ ਗਇਆ ਹੈ। ਏਏਸਆਈ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਰੋਡ ਤੇ ਪੁਲ ਦੇ ਉਪਰ ਨਾਕਾ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਹ ਓਵਰ ਸਪੀਡ ਦਾ ਨਾਕਾ ਲਗਾਇਆ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿਹਾ ਸਪੀਡ ਲਿਮਟ 60ਕਿਲੋਮੀਟਰ ਦੀ ਹੈ। ਜੇਕਰ ਕੋਈ ਵਿਅਕਤੀ ਇਸ ਸਪੀਡ ਲਿਮਿਟ ਤੋਂ ਉੱਪਰ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ ਉਸ ਦਾ ਚਲਾਨ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ।ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਪੁੱਲ ਦੇ ਉੱਪਰ ਸਪੀਡ ਰਡਾਰ ਮੀਟਰ ਟਰੈਫਿਕ ਲਗਾਏ ਗਏ ਹਨ।

    ਕਿਉਂਕਿ ਹਾਈਵੇ ਦੇ ਉੱਪਰ ਤੇਜ ਸਪੀਡ ਦੇ ਨਾਲ ਆਏ ਦਿਨ ਐਕਸੀਡੈਂਟ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਦੇ ਹਨ ਉਸ ਦੇ ਤਹਿਤ ਟਰੈਫਿਕ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਇਹ ਨਾਕਾ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਕੋਈ ਵੀ ਓਵਰ ਸਪੀਡ ਗੱਡੀ ਚਲਾਉਂਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਚਲਾਨ ਕੱਟੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੇ ਓਵਰ ਸਪੀਡ ਦਾ ਚਲਾਨ (ਕੋਟ ਦਾ ਚਲਾਨ) ਕਟਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿ 1 ਚਲਾਨ 1000 ਹਜਾਰ ਰੁਪਏ ਦਾ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਕ ਦਿਨ ਦੇ ਅੰਦਰ ਕਰੀਬ 20 -25 ਚਲਾਨ ਕਟੇ ਜਾਂਦੇ ਹਨ।

  • पंजाब : दूल्हे की मौत की खबर सुनकर दुल्हन हुई बेसुध, देखें वीडियो

    21 जोड़ों की होनी थी शादी

    लुधियाना : मोगा में रविवार सुबह सड़क हादसे में दूल्हे समेत 4 लोगों की मौत के बाद लुधियाना में मातम पसरा हुआ है। बारात गांव द्दोवाल आनी थी। यहां भाई कन्हैया जी चैरिटेबल अस्पताल और पब्लिक सेवा सोसाइटी द्वारा 21 लड़कियों की शादी करवाई जा रही है। हादसे में जिस युवक की जान गई, उसकी पहचान फाजिल्का के रहने वाले सुखविंदर के रूप में हुई है। उसकी प्रवीणा रानी के साथ शादी होनी थी। दुल्हन का परिवार हादसे की सूचना के बाद अपने घर जलालाबाद लौट गया है। अब यहां 20 जोड़ों की ही शादी होगी । संत बाबा जसपाल सिंह ने बताया कि उनके पास शादी वाले जोड़े एक दिन पहले आ जाते है। शनिवार रात दुल्हन प्रवीणा शादी की खुशी में परिवार के साथ झूम रही थी, लेकिन सुबह जैसे ही एक्सीडेंट की खबर आई तो पूरा परिवार सदमे में चला गया। बारात के स्वागत के लिए पकौड़े, मिठाइयां, बैंड बाजे आदि का प्रबंध किया गया था।सभी प्रबंध फिके पड़ गए।

    दूल्हे की मौत की खबर आई तो दुल्हन के परिवार ने कुछ देर तक प्रवीणा को इसकी जानकारी नहीं दी। कुछ देर बाद उसे पता चला तो वह बेसुध हो गई। दुल्हन के हाथों में सुखविंदर के नाम की मेहंदी लगी रह गई। सोसाइटी के सदस्यों ने डॉक्टर बुलाकर उसका चैकअप कराया। कुछ घंटों बाद जिस पति के साथ 7 जन्म तक साथ रहने का वादा करना था, प्रवीणा उसके सेहरा लगा चेहरा तक नहीं देख पाई। हादसा मोगा में रविवार सुबह हुआ। लुधियाना-फिरोजपुर मेन रोड पर अजीतवाल के पास कार सड़क पर खड़े ट्रॉले से टकरा गई। हादसे में दूल्हे समेत 4 लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मोगा पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने सभी के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

  • पंजाब : किसान ने की मिसाल पैदा, बेस्ट फार्मर का भी मिला है अवार्ड, देखें वीडियो

    श्री आंनदपुर साहिब : एक और अधिकतर किसान पराली को आग लगा पर्यावरण को दूषित करने का कोई मौका हाथ से नही जाने दे रहे। हालांकि प्रशासन व सरकार किसानों से पराली को आग ना लगाने की अपील करते हुए सब्सिडी पर पराली को खेतों में ही खत्म करवाने की मशीनरी भी उपलब्ध करवा रही है। सरकार की अपील को नजर अंदाज कर पराली को आग लगाने वाले किसानों पर सख्त कारवाई भी कर रही है। लेकिन पराली को आग लगाने के मामले फिर भी कम होते नजर नही आ रहे। लेकिन ऐसे भी किसान है जिन्होंने कभी भी अपनी पराली को आग नही लगाई।जी हां हम बात कर रहे है उपमंडल श्री आंनदपुर साहिब के तहत पड़ते गांव अंगमपुर के किसान खुशपाल सिंह राणा की जिसने बीते 17 वर्षों से अपनी पराली को आग नही लगाई।

    जो अन्य किसानों के लिए मिसाल पैदा कर रहे है और यही कारण है कि सरकार द्वारा खुशपाल सिंह राणा को वैस्ट फार्मर के आवार्ड से भी नवाजा जा चुका है। खुशपाल सिंह राणा की माने तो पराली फसल के लिए खाद का काम तो करती ही है। वहीं प्रदूषण भी नही फैलता और जो फसल के लिए लाभदायक कीड़े होते है वही भी नही मरते और फसल भी अधिक पैदा होती है। एसडीएम नंगल अनमजोत कौर ने उपमंडल नंगल के उन किसानों को बधाई दी जो किसान पराली को आग नही लगाते। उन्होने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि किसान, सरकार व प्रशासन की पराली को आग ना लगाने की अपील को ध्यान में रखेगें।

  • जालंधर: इस इलाके में हुई मां-बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत 

    जालंधर,ENS: राज नगर बस्ती बावा खेल की रहने वाली मां-बेटी को उनके परिवार के सदस्यों ने तबीयत खराब होने के कारण इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया और मामले की सूचना पुलिस को दी। 

    मृतकों में मां की पहचान खुशबू मिश्रा (35), पत्नी अनिल कुमार और बेटी की पहचान आंचल मिश्रा के रूप में हुई है। थाना बस्ती बावा खेल के एस.एच.ओ  राजेश ठाकुर का कहना है कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के मेडिकल बोर्ड की देखरेख में करवाया जाएगा।

    मृतका के 3 बच्चे, 2 बेटियां और 1 बेटा है। मां कुछ महीनों से बीमार थीं और उनकी दवा भी चल रही थी। कुछ दिन पहले बेटी बीमार पड़ गई। हालांकि, दोनों की मौत एक साथ होने के कारण पुलिस पोस्टमार्टम कराकर यह स्पष्ट करना चाहती है कि मौत का कारण किसी ने जहर तो नहीं दिया है। 

  • पंजाब : MLA ने की सड़क हादसे का शिकार हुए लोगों की मदद, देखें वीडियो

    फिरोजपुर :  तेज रफ्तार की वजह से आए दिन हादसे होते रहते है। तेज रफ्तार वाहन मौत का कारण भी बनते है। कई बार इन वाहनों से कई लोग घायल हो जाते है। ऐसा ही मामला फिरोजपुर से सामने आया है। जहां हादसे का शिकार हुए 2 घायल सड़क पर गिरे हुए थे। जिनकी देहाती विधायक रजनीश दहिया ने मदद की। दिहाती विधायक रजनीश दहिया की तरफ से रास्ते में जख्मी हालात में पड़े हुए 2 घायलों को अपनी गाड़ी में सिविल अस्पताल लेकर गए। जिसके बाद दोनों सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।

    .

    जानकारी देते हुए विधायक रजनीश दहिया ने कहा कि वह रास्ते में अपने किसी प्रोग्राम में जा रहे थे, कि सात नंबर चुंगी के पास सड़क के ऊपर 2 लोग घायल अवस्था में पड़े हुए थे। तो मैं उनको अपनी गाड़ी में अस्पताल लेकर आया और अस्पताल में भर्ती करवाया है।

  • जालंधर: होटल में मौज-मस्ती करने पहुंचा कपल, ज्यादा शराब पीने से हुआ हादसा 

    जालंधर, ENS: मौज-मस्ती के मूड में एक प्रेमी जोड़ा रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक होटल में पहुंचा। ऐसा कहा जा रहा है कि बिना आई डी प्रूफ दोनों कमरे में पहुंचे, जहां युवक ने खूब शराब पी थी। इसी बीच युवक ने कोई दवा भी खा ली, जिससे वह पूरी तरह नशे में धुत होकर कांच के टेबल पर गिर गया, जिससे उसके सिर, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरी चोटे आयी।

    उसके साथ आई लड़की तुरंत उसे अंडरवियर में ही सिविल अस्पताल ले गई। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने युवक का इलाज किया और जैसे ही उसने मामले की शिकायत संबंधित थाने की पुलिस को देनी चाही, तो अपने प्रेमी को अस्पताल लेकर आई लड़की ने डॉक्टर को ऐसा करने से मना किया और उससे मिन्नत करने लगी, लेकिन डॉक्टर ने नियमानुसार पुलिस को सूचना दे दी।

  • ਪੰਜਾਬ : ਇਨਸਾਨੀਅਤ ਇੱਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਹੋਈ ਸ਼ਰਮਸਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਫੋਕਲ ਪੁਆਇੰਟ ਛੇ ਵਿਖੇ ਕਿਸੇ ਵਿਅਕਤੀ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਨਵ ਜਨਮੀ ਬੱਚੀ ਨੂੰ ਜਮੀਨ ਦੇ ਵਿੱਚ ਦਫਨਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਜਦੋਂ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਦੇਖਿਆ ਤਾਂ ਸਿੱਖ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨੇ ਮੂਹਰੇ ਹੋ ਕੇ ਉਸ ਜਗ੍ਹਾ ਉੱਪਰ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸੂਚਿਤ ਕਰਕੇ ਬੁਲਾਇਆ। ਬੱਚੀ ਦੇ ਸ਼ਵ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨੇ ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕਾਨੂੰਨ ਸਖਤ ਬਣਨੇ ਚਾਹੀਦੇ ਹਨ।

    ਤਾਂ ਕਿ ਇਹੋ ਜਿਹੀ ਸ਼ਰਮਨਾਕ ਹਰਕਤ ਕਿਸੇ ਦੀ ਕਰਨ ਦੀ ਹਿੰਮਤ ਨਾ ਹੋਵੇ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਬੱਚੀ ਦੇ ਸ਼ਭ ਨੂੰ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਵਿੱਚ ਰਖਵਾ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਜਿਸ ਨੇ ਵੀ ਇਹ ਸ਼ਰਮਨਾਕ ਹਰਕਤ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਉਹ ਬਖਸ਼ਿਆ ਨਹੀਂ ਜਾਵੇਗਾ ਬੰਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਏਗੀ।