Blog

  • कचौड़ी खानी पड़ी महंगी, देखें CCTV

    नई दिल्ली : दिल्ली के राजपुर रोड़ सिविल लाइन पर सबसे मशहूर फतेहचंद कचौड़ी वाले की दुकान में अचानक से एक तेज रफ्तार कार घुस आई। बेकाबू कार की चपेट में कई लोग आ गए। ये लोग कचौड़ी खा रहे थे। पुलिस के अनुसार इस हादसे में 5 लोग घायल हुए है। आरोपी की पहचान पराग मैनी के तौर पर हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

    इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें कुछ लोग दुकान के बाहर खड़े होकर कचौड़ी खा रहे है। इतने में एक सफेद रंग की तेज रफ्तार मर्सिडीज कार आती है और इन लोगों को टक्कर मार देती है। आसपास मौजूद लोग मदद के लिए आगे आते हैं और घायल की मदद करने लग जाते है।

    हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी पेशे से वकील है और कार में आरोपी की पत्नी भी थी। हादसा गलती से हुआ है। प्रारंभिक चिकित्सा जांच के अनुसार चालक ने शराब नही पी हुई थी। हालांकि जांच के लिए खून का सेंपल लिया गया है। गाड़ी को जब्त कर लिया गया है और आगे की जांच की जारी है।

  • भाजपा कोे बड़ा झटकाः दिग्गज सांसद कांग्रेस में हुआ शामिल

    पटनाः बिहार में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा के पूर्व मंत्री जयनारायण निषाद के पुत्र और मुजफ्फरपुर से सांसद अजय निषाद ने बीजेपी से इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उन्होंने भाजपा पर धोखा देने का आरोप लगाया है। भाजपा के एक और सांसद के कांग्रेस में आने की चर्चा है। सासाराम से भाजपा सांसद छेदी पासवान भी पार्टी से नाराज चल रहे हैं और कहा जा रहा है कि वो भी कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।

    अजय निषाद मुजफ्फरपुर से लगातार 2 बार से सांसद हैं। 2014 और 2019 में उन्होंने बड़े अंतर से जीत हासिल की है। 2019 में विकासशील इंसान पार्टी के जिन राजभूषण निषाद को 4 लाख के अंतर से हराया था, बीजेपी ने इस बार उन्हीं को अपना प्रत्याशी बनाया है। लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर उन्होंने ये कदम उठाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि उनके साथ छल हुआ है। इसलिए वह भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहे हैं।

  • पंजाब : पिटबुल ने 4 वर्षीय बच्चे को नोचा, मालिक पर मामला दर्ज

    तरनतारन : पिटबुल के काटने से कई लोगों की जान चुकी है और कई लोग गंभीर रुप से घायल हो चुके हैं प्रशासन की मनाही के बावजूद लोग पिटबुल कुत्तों को पाल रहे है। लेकिन फिर भी लोग खतरनाक नस्ल के कुत्ते पालने से परहेज नहीं करते। ऐसा ही मामला तरनतारन से सामने आया है। जहां जिले के गांव तूड़ में एक चार वर्षीय बच्चे को पड़ोस रहते पालतू पिटबुल कुत्ते द्वारा नोचने हुए घायल करने का मामला सामने आया है।

    इस संबंध में थाना श्री गोइंदवाल साहिब की पुलिस ने मां-बेटे के खिलाफ मामला दर्झ करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि 15 दिन पहले इसी खतरनाक कुत्ते द्वारा छोटी बच्ची को भी घायल किया गया था। बुजुर्ग सुविंदर सिंह पुत्र मखतूर सिंह निवासी तूड़ ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उसके पड़ोस में रहते लखविंदर सिंह पुत्र चंद सिंह के घर एक पालतू पिटबुल कुत्ता रखा हुआ है। उसने करीब 15 दिन पहले उसकी पोती को घायल कर दिया।

    सुविंदर सिंह ने बताया कि 27 मार्च को उसका पोता ऐशदीप सिंह जिसकी उम्र 4 वर्ष है घर के दरवाजे के आगे खेल रहा था। इस दौरान लखविंदर सिंह के पिटबुल कुत्ते ने उस पर हमला करते हुए उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। इस दौरान घायल हालत में उसके पोते को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना गोइंदवाल साहिब के ए.एस.आई चरणजीत सिंह ने बताया कि लखविंदर सिंह पुत्र चंद सिंह और उसकी मां बलविंदर कौर पत्नी चंद सिंह निवासी तूड़ के खिलाफ शिकायत दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • आज कांग्रेस में शामिल होगा यह वरिष्ठ नेता, इस सीट से लड़ेंगा चुनाव

    लखनऊः समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता उज्ज्वल रमण सिंह आज कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस ने उन्हें प्रयागराज से लोकसभा चुनाव लड़ाने का फ़ैसला किया है। सपा के करछना से दो बार विधायक रह चुके उज्ज्वल रमण सिंह इंडी गठबंधन के उम्मीदवार होंगे। वे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल होंगे। विपक्षी गठबंधन आईएनडीआईए से उन्हें इलाहाबाद लोकसभा सीट का टिकट भी मिलना तय है। उज्ज्वल रमण सिंह के कांग्रेस में शामिल होने और उम्मीदवार बनाए जाने पर सपा अखिलेश यादव की भी सहमति होना बताया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि उज्जवल रमण की सोनिया गांधी से मुलाकात हो गई है।

    वह जल्द पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं। वहीं, रेवती रमण सिंह का कहना है कि कांग्रेस की तरफ से उज्जवल के लिए प्रस्ताव आया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस के नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई है और अखिलेश यादव का क्या निर्देश है, इसके बाद ही चुनाव लड़ने पर निर्णय लिया जाएगा। उनका कहना है कि इसके अलावा भाजपा से कौन प्रत्याशी आ रहा है, इसे भी देखा जाएगा। इसके बाद समर्थकों संग बात करके चुनाव लड़ने का निर्णय लिया जाएगा। लोकसभा चुनाव में सपा व कांग्रेस के बीच जो समझौता हुआ है उसके तहत कांग्रेस को मिली 17 सीटों में इलाहाबाद सीट भी है। सपा मुखिया अखिलेश यादव की सहमति पर ही उज्जवल रमण सिंह कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं।

  • आप की दिग्गज नेत्री का दावाः पार्टी जॉइन करने का मिला ऑफर, नहीं तो इतने दिनों में ED कर सकती है गिरफ्तार

    नई दिल्लीः दिल्ली सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना ने मंगलवार को बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें बीजेपी में शामिल होने का ऑफर दिया गया है। अगर वे बीजेपी में शामिल नहीं होती हैं तो उन्हें ईडी के द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आतिशी ने कहा कि मेरे करीबी के माध्यम से ये ऑफर मुझे दिया गया। इस दौरान आतिशी ने और कई खुलासे किए। आतिशी ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी के चार नेताओं को गिरफ्तार किया जाएगा। मुझे, सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक और राघव चड्डा को जेल में डाला जाएगा। आतिशी ने कहा कि मेरे परिवारवालों, मेरे रिश्तेदारों के घरों में छापेमारी की जाएगी। इसके बाद समन भेजे जाएंगे।

    फिर सबको गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम किसी की धमकी से डरने वाले नहीं हैं। 4 बड़े नेताओं के जेल में होने के बावजूद भी आम आदमी पार्टी (AAP) एकजूट है। इस देश के संविधान को बचाने के लिए हम आखिरी दम तक लड़ते रहेंगे। आतिशी ने कहा कि कल यानी सोमवार को जो ईडी ने कोर्ट में सौरभ भारद्वाज और मेरा नाम लिया, वो उस बयान पर आधारित है जो डेढ़ साल से एजेंसी के पास है। ED और CBI की चार्जशीट में है। ये नाम इसलिए लिए गए क्योंकि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी से काम नहीं बना। राम लीला मैदान जो विपक्षी नेता जुटे तो अब पार्टी की सेकंड लाइन को अरेस्ट करना चाहते हैं। वहीं, आतिशी ने आगे कहा कि जनप्रतिनिधि कानून कहता है कि जब तक सजा ना हो इस्तीफा नहीं देना होगा। उनके पास पूरा बहुमत है। अगर वो इस्तीफा देते तो भाजपा के लिए एक SOP हो जाएगा।

    वो कहीं भी किसी भी मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करा सकते हैं कि संवैधानिक संकट हो गया इसलिए राष्ट्रपति शासन लगा दो। आतिशी ने कहा कि ईडी को पूछताछ करनी थी तो 11 दिनों तक पूछताछ कर ली फिर कल न्यायिक हिरासत में क्यों भेजा? क्योंकि अरविंद केजरीवाल को चुनावों से दूर रखना था। बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस समय वो दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। कल जब केजरीवाल की दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी हुई थी तो केजरीवाल की पत्नी के अलावा आतिशी और सौरभ भारद्वाज भी कोर्ट में मौजूद थे। सुनवाई के दौरान ईडी ने कोर्ट को बताया कि पूछताछ में केजरीवाल ने आतिशी और सौरभ भारद्वाज का जिक्र किया। केजरीवाल ने कहा कि विजय नायर उन्हें नहीं बल्कि आतिशी और सौरभ को रिपोर्ट करता था।

  • जालंधरः लुटेरों ने साइकिल सवारों को बनाया निशाना, विरोध करने पर मारी गोली

    जालंधर, ENS: थाना 8 के अंतर्गत आते फोकल प्वाइंट के पास स्थित छोटा सईपुर में साइकिल पर जा रहे 2 श्रमिकों को लुटेरों ने निशाना बनाया है। इस दौरान जब श्रमिकों ने लुटेरों का विरोध किया तो बाइक सवार लुटेरों ने गोली चला दी, जिससे एक श्रमिक बुरी तरह से घायल हो गया। इसके बाद लुटेरे भाग गए। घायल की पहचान बिहार के जिला खगड़िया, पोस्ट कोलवारा के गांव टैहे के रहने वाले गुलशन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी शिकायत में सूरज ने बताया कि वह और गुलशन इंडस्ट्रीयल एरिया में फैक्ट्री में काम करते हैं। रविवार को छुट्टी होने के कारण शनिवार रात देर तक काम किया। रात 12 बजे वे सईपुर में अपने क्वार्टर में जा रहे थे। रास्ते में बाइक पर सवार तीन युवक आए और उन्हें लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर एक लुटेरे ने उन पर गोली चला दी। गोली गुलशन को लगी, जिसके बाद वो खून से लथपथ होकर गिर गया। शोर मचाने पर लुटेरे फरार हो गए। उसने पुलिस को सूचित किया। वहीं घायल नौजवान को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका ईलाज चल रहा है। 

  • जालंधरः सुशील रिंकू कोे मिली Y सिक्योरिटी, शीतल अंगुराल की बढ़ाई गई सुरक्षा

    जालंधर, ENS: आप पार्टी छोड़कर भाजपा में गए सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल की भाजपा ने सुरक्षा बढ़ा दी है। दरअसल, भाजपा में शामिल होने के बाद से ही दोनों का विरोध होना शुरू हो गया था। वहीं भाजपा ने सांसद रहे सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल को वाई सुरक्षा मुहैया करवाई है। बताया जा रहा है कि दोनों नेता इस समय दिल्ली में मौजूद हैं लेकिन गृह मंत्रालय ने सुरक्षाकर्मी उनके घर भेज दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक सांसद सुशील रिंकू की सुरक्षा में कुल 18 और विधायक शीतल अंगुराल की सुरक्षा में 11 सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे।

    बता दें कि दोनों नेताओं के भाजपा पार्टी में शामिल होने के बाद वेस्ट हलके में जमकर विरोध हुआ था। इस दौरान दोनों के गद्दार के पोस्टर भी लगाए गए थे। वहीं बीजेपी में शामिल होने के बाद भाजपा ने जालंधर में दोनों नेताओं की मौजूदगी में रोड शो भी निकाला था। हालांकि इस रोड शो के एक दिन पहले वेस्ट हल्के की सड़कों पर गद्दार के दोबारा पोस्टर लगे मिले थे। जिसके चलते भाजपा ने दोनों की सुरक्षा बढ़ा दी है।

  • पंजाब : बेमौसम बारिश ने बढ़ाई किसानों की मुश्किलें, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिब : पिछले दिनों आई बे मौसमी बारिश, तूफान और ओलावृष्टि से गेहूं और सरसों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। बेशक इस बारिश को तीन-चार दिन हो गए हैं, लेकिन किसानों का कहना है कि बारिश और तूफान के बाद जब वे खेत पर गए खेतों में गेहूं की फसल को देखा, तो 50 प्रतिशत से अधिक गेहूं की फसल खराब हो गई है।

    किसानों ने कहा कि गरदौरी करके उनका हक उन्हें दिया जाए। उन्होंने कहा कि वह अपनी जमीन के अलावा ठेके पर भी जमीन लेकर खेती करते है। जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि इन खेतों में गेहूं अभी हरी है, भी गेहूं पूरी तरह पकनी थी। लेकिन नीचे गिरने और पानी जमा होने के कारण बदबू आने लगी है, जिससे गेहूं की पैदावार पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। जिससे गेहूं की फसल खराब हो गई है।

    उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उन्हें उचित मुआवजा नहीं दिया तो संघर्ष भी छेड़ा जाएगा। इस संबंध में नायब तहसीलदार जसविंदर कौर संधू से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पटवारियों से बारिश से हुए नुकसान की रिपोर्ट ली गई है और कुछ इलाकों में गेहूं की बिजाई की गई है। नायब तहसीलदार ने कहा कि रिपोर्ट डिप्टी कमिश्नर को भेज दी गई है।

  • जालंधरः शीतल अंगुराल की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में लगा झटका

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। हाल ही में शीतल अंगुराल और सुशील रिंकू ने आप पार्टी को अलविदा कहकर भाजपा ज्वाइन की थी। वहीं भाजपा में शामिल होने के बाद अब शीतल अंगुराल को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, भाजपा में शामिल होने के बाद विधायक शीतल अंगुराल ने अपने पद से भी इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने 28 मार्च को अपना इस्तीफा पंजाब विधानसभा के स्पीकर को भेज दिया था।

    वहीं जानकारी मिली है कि स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने उनके इस्तीफे को नामंजूर कर दिया है। विधायक शीतल अंगुराल ने इस बारे प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वह अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं लेकिन स्पीकर साहब ने उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया। अगर उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोकसभा चुनाव के साथ इस सीट पर उपचुनाव नहीं करवाना चाहती, इसलिए उनके इस्तीफे को स्वीकार नहीं किया जा रहा।

  • पंजाबः कांग्रेस छोड़कर जाने की चर्चाओं के बाद पूर्व विधायक का आया बड़ा बयान

    लुधियानाः सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने मौजूदा विधायक, पूर्व विधायक संजय तलवाड़ को लेकर जल्द शामिल को होने के संकेत दिए थे। वहीं इस मामले को लेकर पूर्व विधायक संजय तलवाड़ का बयान सामने आया है। संजय तलवाड़ से भाजपा और आप पार्टी में जाने की चर्चाओं को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि वह किसी कीमत पर कांग्रेस नहीं छोड़ सकते। पूर्व विधायक ने कहा कि वह जन्म से मौत तक कांग्रेस में रहूंगा।

    वहीं दूसरी ओर सिमरजीत सिंह बैंस के कांग्रेस में शामिल होने पर कहा कि अगर कोई कांग्रेस में शामिल होना चाहता है तो उसका स्वागत है। लुधियाना के 9 हलका इंचार्ज कांग्रेस के है। सभी अपने हलकों में सक्षम कार्य कर रहे हैं। कांग्रेसियों को किसी बाहरी उम्मीदवार की जरूरत नहीं पड़ेगी। यदि फिर भी किसी बाहरी उम्मीदवार को पार्टी चुनाव मैदान में उतारती है तो वह समर्थन करेंगे। तलवाड़ ने कहा कि कई कांग्रेसी नेता हैं पूर्व सासंद रवनीत बिट्टू के करीबी हैं, जिनमें वह खुद भी हैं।

    सभी उनके संपर्क में भी है, लेकिन कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो जाएं, ऐसा कभी नहीं हो सकता। कांग्रेस शहर में मजबूत स्थिति में है। हाईकमान जिसे भी टिकट देगी, उसके साथ खड़े है। संजय तलवाड़ ने सवाल किया कि कांग्रेसी वर्करों और लीडरशिप ने उन्हें इतना प्यार और सम्मान दिया, लेकिन उन्होंने धोखा करके कांग्रेसी वर्करों के मनों को ठेस पहुंचाई है। बिट्टू जवाब दें कि कांग्रेसी वर्करों की मेहनत में क्या कमी थी जो आज बिट्टू बेवफाई कर गए। वर्करों में उनके खिलाफ जमकर रोष है।