Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਗੋਲੀ ਲੱਗਣ ਨਾਲ ਏ. ਐਸ. ਆਈ. ਦੀ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਗੋਲੀ ਲੱਗਣ ਨਾਲ ਏ. ਐਸ. ਆਈ. ਦੀ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਕਾਦੀਆਂ ਰੋਡ ਤੋਂ ਇੱਕ ਵੱਡੀ ਖਬਰ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਇਥੇ ਵਲੀਆਂ ਇਨਕਲੇਵ ਵਿੱਚ ਇਕ ਸਕਾਰਪਿਓ ਗੱਡੀ ਵਿੱਚੋਂ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਦੀ ਭੇਦਭਰੇ ਹਾਲਾਤਾਂ ਵਿੱਚ ਗੋਲੀ ਲੱਗੀ ਲਾਸ਼ ਮਿਲੀ ਹੈ। ਏ.ਐਸ.ਆਈ. ਦੀ ਲਾਸ਼ ਦੇ ਨੇੜਿਓਂ ਇੱਕ ਅਸਾਲਟ ਏ.ਕੇ. 47 ਰਾਈਫਲ ਵੀ ਮਿਲੀ ਹੈ। ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਹੱਤਿਆ ਦਾ ਖਦਸ਼ਾ ਜਤਾਇਆ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਪੂਰੇ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। 

    ਓਥੇ ਹੀ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰ ਗੁਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਘਟਨਾ ਬਾਰੇ ਦਸਦੇ ਹੋਏ ਏ.ਐਸ.ਆਈ. ਰੁਪਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੀ ਹੱਤਿਆ ਕਰਨ ਦਾ ਖਦਸਾ ਜਤਾਇਆ ਗਿਆ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸੱਚ ਸਾਹਮਣੇ ਲਿਆਉਣ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ।

    ਮੌਕੇ ਤੇ ਪੁੱਜੇ ਡੀਐਸਪੀ ਸਿਟੀ ਲਲਿਤ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮਿਰਤਕ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਨੂੰ ਕਬਜ਼ੇ ਵਿਚ ਲੈ ਕੇ ਅਗਲੇਰੀ ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਰੁਪਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਸ਼ਾਸਤਰੀ ਨਗਰ ਬਟਾਲਾ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ । ਮ੍ਰਿਤਕ 5 ਆਈਆਰਬੀ ਚ ਡਿਊਟੀ ਕਰਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸ ਵੇਲੇ ਇੱਕ ਕਾਂਗਰਸੀ ਆਗੂ ਦੇ ਨਾਲ ਸੁਰੱਖਿਆ ਕਰਮਚਾਰੀ ਵਜੋਂ ਤਾਇਨਾਤ ਸੀ । ਮ੍ਰਿਤਕ ਰੁਪਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਪਿਛਲੇ ਦੋ ਮਹੀਨਿਆਂ ਤੋਂ ਛੁੱਟੀ ਲਈ ਹੋਈ ਸੀ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਰਿਵਾਰ ਵਿੱਚ ਕਿਸੇ ਕਿਸਮ ਦਾ ਕੋਈ ਵੀ ਘਰੇਲੂ ਝਗੜਾ ਨਹੀਂ ਸੀ ਚਲਦਾ। ਡੀਐਸਪੀ ਸਿਟੀ ਲਲਿਤ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੁਲਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਕੋਲੋਂ ਬਰਾਮਦ ਅਸਾਲਟ ਕਿਸੇ ਹੋਰ ਪੁਲੀਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਦੀ ਲਗਦੀ ਹੈ, ਫਿਲਹਾਲ ਪੁਲਿਸ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਬਰੀਕੀ ਨਾਲ ਜਾਂਚ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ। 

  • मशहूर गायक का घर में मिला शव, शोक में डूबी इंडस्ट्री 

    मशहूर गायक का घर में मिला शव, शोक में डूबी इंडस्ट्री 

    सियोल : दक्षिण कोरिया के मशहूर बैंड ‘एस्ट्रो’ के गायक मून बिन सियोल में अपने घर पर मृत मिले हैं। उनकी प्रबंधन एजेंसी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। गायक की उम्र 25 वर्ष थी। मून के प्रबंधक को कथित तौर पर वह उनके घर में बुधवार शाम मृत मिले। कई बार संपर्क करने की कोशिश के बावजूद मून की ओर से कोई जवाब नहीं मिलने पर प्रबंधक उनके घर गए थे। दक्षिण कोरिया की समाचार एजेंसी ‘योन्हाप’ के अनुसार, पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी तक किसी तरह की साजिश के कोई संकेत नहीं मिले हैं।

    सियोल के गंगनाम जिला थाने के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने मामले पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। मून बिन की प्रबंधन एजेंसी ‘फैंटागियो’ ने एक बयान में उनकी मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि वह ‘‘अचानक हमें छोड़ गए।’’ साथी कलाकार और कंपनी के अधिकारी ‘‘ गहरे दुख और सदमे’’ में हैं। ‘फैंटागियो’ के अनुसार, मून का अंतिम संस्कार बेहद शांतिपूर्वक तथा सादगी से किया जाएगा। इसमें परिवार के सदस्य, करीबी मित्र और कुछ साथी कलाकार ही शामिल होंगे।

     मून 2016 से छह सदस्यीय बैंड ‘एस्ट्रो’ का हिस्सा थे। बैंड बेहद कम समय में दक्षिण कोरिया और जापान में काफी लोकप्रिय हो गया, उस साल वह के-पॉप बैंड की बिलबोर्ड की शीर्ष-10 की सूची में शामिल था। गौरतलब है कि अभिनेत्री जंग चाई-यूल (26) पिछले हफ्ते अपने घर में मृत मिली थीं। उनकी एजेंसी ने कहा था कि उनकी अचानक हुई मौत की वजह पता नहीं चल पाई है।

  • पंजाबः इंसानियत शर्मसार! तांत्रिक के कहने पर देने जा रहे थे महिला की बलि, गिरफ्तार

    पंजाबः इंसानियत शर्मसार! तांत्रिक के कहने पर देने जा रहे थे महिला की बलि, गिरफ्तार

    फतेहगढ़ साहिब: जिले में इंसानियत शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां पुलिस ने वीरवार को एक अधेड़ उम्र की महिला पर ‘मानव बलि’ के सनसनीखेज मामले को सफलतापूर्वक सुलझाया और दो लोगों को गिरफ्तार किया। जिसने अमीर बनने के लिए जादू-टोना के तहत पीड़िता की हत्या करने का प्रयास किया। आईजी रोपड़ रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों की पहचान फतेहगढ़ साहिब के फिरोजपुर गांव निवासी कुलदीप सिंह उर्फ कीपा और जसवीर सिंह उर्फ जस्सी के रूप में की है। पुलिस ने आरोपी व्यक्तियों के कब्जे से एक हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल और अपराध में इस्तेमाल एक हंसिया भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय महिला की पहचान फतेहगढ़ साहिब के फरोर गांव की बलवीर कौर के रूप में हुई है जो बुधवार सुबह गांव फिरोजपुर में नहर के पास खेत में गम्भीर रूप से घायल अवस्था में पड़ी मिली।

    फ़िलहाल पीड़िता खतरे से बाहर है और पीजीआई चंडीगढ़ में उसका इलाज चल रहा है। आईजीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों आरोपी व्यक्ति सर्कस कलाकार थे और विभिन्न गांवों में साइकिल शो करते थे। उन्होंने कहा कि आरोपी कीपा और जस्सी बलवीर कौर से उसके बेटे धरमप्रीत के जरिए मिले थे, जिसकी दोस्ती करीब आठ महीने पहले फरोर गांव में शो के दौरान हुई थी। प्रारंभिक जांच के बारे में अधिक जानकारी देते हुए, एसएसपी फतेहगढ़ साहिब डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल ने कहा कि दोनों आरोपी व्यक्ति अमीर बनना चाहते थे और एक तांत्रिक के संपर्क में आए, जिसने उन्हें एक महिला पर ‘मानव बलिदान’ करने के लिए कहा।

    एसएसपी ने कहा कि आरोपी व्यक्ति कीपा और जस्सी ने मंगलवार को बलवीर कौर को तांत्रिक के पास मत्था टेकने ले जाने के बहाने बुलाया और उसे मारने के लिए गांव फिरोजपुर में एक सुनसान जगह पर ले गए, जहां उन्होंने हथियार से उस पर हमला किया। जिससे उसकी गर्दन और शरीर के अन्य अंग पर गंभीर चोटें आईं। एसएसपी रवजोत कौर ने कहा, “ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने मामले की तुरंत जांच शुरू कर दी है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।”

  • फिल्लौर निवासी व्यक्ति का शव पीर गौंस मंदिर के पास तालाब में मिला 

    फिल्लौर निवासी व्यक्ति का शव पीर गौंस मंदिर के पास तालाब में मिला 

    पिछले 10 दिनों से था लापता

    ऊना /सुशील पंडित : जिला ऊना के उपमंडल वंगाणा के अंतर्गत आते पीर निगह स्थित पीर गौस मंदिर के पास डैम(तालाब) से करीब 42 वर्षीय व्यक्ति का शव तैरते हुए पाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यक्ति की पहचान जसविंदर सिंह पुत्र सतपाल सिंह गांव गोहावर तहसील फिल्लौर जिला जालंधर(पंजाब) के रूप में की गई है।  जानकारी के अनुसार मृतक 10 दिन पहले अपने परिवारिक सदस्यों सहित धार्मिक स्थलों के भ्रमण पर निकले थे। पीर निगाह के पास जसविंदर सिंह लापता हो गया था। जिसकी प्राथमिकी परिजनों ने  ऊना पुलिस को दर्ज करवाई थी।

    वीरवार को स्थानीय लोगों ने एक शव पीर गौंस मंदिर के पास स्थित तालाब में तैरते देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी वंगाणा बाबूराम ने शव को बाहर निकलवाया और क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी अजय ठाकुर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है जबकि मृतक के परिजनों को भी सूचित करके बुलाया गया है। पुलिस द्वारा आगामी जांच जारी है।

  • जालंधर पहुंचे सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने विपक्ष पर खड़े किए सवाल, देखें Live

    जालंधर पहुंचे सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने विपक्ष पर खड़े किए सवाल, देखें Live

    जालंधर/वरुणः जालंधर लोकसभा चुनाव में रैलियों-जनसभाओं का दौर शुरू हो गया है। आज सीएम भगवंत और अरविंद केजरीवाल जालंधर से साईंदा स्कूल की ग्राउंड में आयोजित प्रोग्राम में पहुंच गए है। जहां सीएम मान पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की कारगुजारी पर सवाल खड़े किए है। इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए सीएम मान ने पंजाब सरकार यूपी के बाहुबली मुख्तार अंसारी के लिए नियुक्त किए गए वकील की फीस को लेकर पिछली सरकार पर निशाना साधा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह मुख्तार अंसारी के लिए नियुक्त किए गए वकील की फीस नहीं देंगे। दरअसल, आज सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया के जरिए पहले ही कह दिया था कि उनकी सरकार ने  मुख्तार अंसारी के लिए नियुक्त किए गए वकील की फीस के 55 लाख रुपये की अदायगी पर रोक लगा दी है। मान ने ट्वीट कर कहा था कि यूपी के अपराधी को आराम और सुविधाओं के साथ रोपड़ जेल में रखा गया था.. 48 बार वारंट जारी होने के बावजूद वह पेश नहीं हुआ.. महंगे वकीलों पर 55 लाख खर्च हुए.. मैंने लोगों के टैक्स से खर्च की फाइल वापस कर दी.. जिन मंत्रियों के आदेश पर यह फैसला किया गया, उनसे खर्चा वसूलने की परंपरा के बारे में विचार किया जा रहा है। 

    इस दौरान सीएम मान ने सुखबीर बादल को भी आड़े हाथों लिया है। पंजाब के सरकारी दफ्तरों के समय में हुए बदलाव को लेकर हाल ही में सुखबीर बादल ने सरकार पर निशाना साधा था। जिस पर सीएम मान ने कहा कि सुखबीर बादल तो खुद 10 बजे के बाद उठता है उन्हें क्या पता सरकार दफ्तरों के सुबह साढ़े सात बजे के समय के बदलावे के बारें में। वहीं दूसरी ओर रैली को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान केजरीवाल ने लोगों से किए गए वादों को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि हमने जो भी वादे किए थे, उनमें से कई वादे पूरे भी कर दिए है। बिजली बिल को लेकर उन्होंने कहा कि यहां पर सबके बिजली बिल जीरो हो गए है। उन्होंने कहा कि जब हमने बिजली बिल जीरो को लेकर वादा किया था तो कांग्रेस, अकाली दल और बीजेपी ने कहा था कि सरकार घाटे में चल रही है। बिजली बिल जीरो से पंजाब को काफी घाटा पड़ जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि आज वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने उन्हें बताया कि अब सारा पैसा सरकार के खजाने में जा रहा है। केजरीवाल और सीएम मान अपनी जेब से नहीं दे रहे। यह सारा पैसा आपका सरकारी खजाने में आ रहा है। वहीं मोहल्ला क्लीनिक को लेकर उन्होंने कहा कि आज सभी का ईलाज और टेस्ट मुफ्त हो रहे है। 

  • पंजाबः प्रशासन की बड़ी कारवाई, 32 सरकारी कर्मचारियों को किया बर्खास्त! देखें वीडियो

    पंजाबः प्रशासन की बड़ी कारवाई, 32 सरकारी कर्मचारियों को किया बर्खास्त! देखें वीडियो

    पठानकोट/अमनोल शर्माः रणजीत सागर डैम की इकाई बैराज प्रोजेक्ट जिसमें पिछले लंबे समय से इस बात को लेकर विवाद चल रहा था कि इस बैराज प्रोजेक्ट में काम करने वाले कुछ लोग नजायज तरीके से नौकरी लेकर काम कर रहे हैं, जिसके लिए बैराज औसती संघर्ष कमेटी भी इस इलाके में स्थानीय लोगों की ओर से बनाई गई और पिछले लंबे समय से यह कमेटी धरने प्रदर्शन करती आ रही थी कि जिन्होंने नजायज तरीके से नौकरियां हासिल की है उनको बाहर निकाला जाए। जिसके बाद प्रशासन व सरकार की ओर से इस पूरे मामले की जांच की गई और जिन लोगों की जमीन इस बैराज प्रोजेक्ट में आने के बाद उन्हें नौकरियां देने की बात कही गई थी उन लोगों को नौकरियां ना मिलकर करीब 32 ऐसे लोग सामने आए जिन्होंने नजायज तरीके से नौकरी हासिल की थी।

    जिसको लेकर अब सरकार व प्रशासन की ओर से इन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है, क्योंकि जो जांच सरकार की ओर से की गई थी उसमें यह खुलासा हो गया है कि इन लोगों ने गलत तरीके से नौकरियां हासिल की हैं इस बात का खुलासा चीफ इंजीनियर की ओर से किया गया।

    इस बारे में बात करते हुए चीफ इंजीनियर शेर सिंह ने कहा कि कुछ लोगों की ओर से पिछले लंबे समय से डैम प्रशासन के आगे मांग की जा रही थी कि जिनकी  जमीन डैम बनाने के लिये अधिग्रहण की गई थी  उन्हें नौकरी नहीं मिली और उनकी जगह पर कई और लोग नौकरियां कर रहे हैं जिसको लेकर जब इस पूरे मामले की जांच की गई तो जांच के बाद यह पाया गया कि  करीब 32 लोग सामने आए हैं जिनको नोटिस जारी कर दिया गया है और उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है ।

  • वंदे भारत एक्सप्रेस फिर हुई हादसे का शिकार, बैल और व्यक्ति की मौत

    वंदे भारत एक्सप्रेस फिर हुई हादसे का शिकार, बैल और व्यक्ति की मौत

    अलवरः देश के सबसे हाईटेक और तेज ट्रेन वन्दे भारत एक्सप्रेस फिर से एक बार दुर्घटना का शिकार हुआ हैं। इस बार वन्दे भारत से एक बैल जा टकराई। इस टक्कर के बाद बैल 30 फीट ऊपर उछलकर सीधे एक बुजुर्ग पर जा गिरा। इस हादसे में बैल और बुजुर्ग दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। यह पूरी घटना राजस्थान के अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र के काली मोरी फाटक की हैं। इस घटना के बाद आसपास के लोगो में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना फ़ौरन रेलवे के अधिकारीयों को दी गई। मामले की जांच शुरू कर दी गई हैं। बता दे की वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से हादसे का पहला मामला नहीं है। इससे पहले मुंबई-गांधीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पिछले साल भी हादसे का शिकार हुई थी। इस हादसे में गुजरात के आणंद में 54 साल की एक महिला की मौत हो गई थी।

    इसी ट्रेन से 29 अक्टूर 2022 को भी एक हादसा हुआ था। गुजरात के अतुल रेलवे स्टेशन के पास एक गाय ट्रेन से टकरा गई थी। इस टक्कर में ट्रेन का आगे का हिस्सा टूट गया था। गुजरात के आणंद में सात अक्टूबर 2022 को भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से गाय टकरा गई थी। उस वक्त रेलवे ने कहा था कि गाय का एक झुंड अचानक सामने आ गया था। गाय के अलावा गुजरात में ही वंदे भारत की भैंस के झुंड से भी टक्कर हुई थी। इस हादसे में कुछ पशुओं की मौत हुई थी। पिछले साल अक्टूबर के महीने में ही नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में तकनीकी खराबी भी आग गई थी और ट्रेन के पहिए जाम हो गए थे।

  • इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक सामान के खुदरा विक्रेताओं हेतू प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

    इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक सामान के खुदरा विक्रेताओं हेतू प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला मुख्यालय ऊना में मानक और लेवलिंग योजना के तहत इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक सामान के खुदरा विक्रेताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। हिमाचल प्रदेश ऊर्जा निदेशालय द्वारा फिक्की के सहयोग से आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यशाला में मानकर लेबलिंग के परिचय, स्टार लेबल का विवरण और विभिन्न स्टार रेटिंग के किसी विशेष उत्पाद का सही चुनाव करने के अलावा बी स्टार लेबल वेबसाइट के बारे में स्थानीय विक्रेताओं को जागरूक किया गया। कार्यशाला के संबंध में अधिक जानकारी देते हुए फिक्की के निदेशक एमएन गिरीश ने बताया कि इससे पूर्व इस प्रकार की प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन धर्मशाला, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर तथा नहान में किया जा चुका है तथा इसी कड़ी में जिला मुख्यालय ऊना में भी इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक्स समान के खुदरा विक्रेताओं को जागरूक करने के मकसद से किया गया।

    इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश ऊर्जा निदेशालय से वरिष्ठ अधिशासी अभियंता इंजीनियर विशाल, फिक्की के निदेशक एमएन गिरीश व अतिरिक्त निदेशक सुरेंद्र वर्मा, राकेश कैलाश राज्य महासचिव व्यापार मंडल हिमाचल प्रदेश, स्थानीय व्यापारी विनोद लठ, मुकेश साहनी शहीद 40 से अधिक स्थानीय व्यापारी भी इस प्रशिक्षण कार्यशाला में उपस्थित थे।

  • जालंधरः सीएम मान और केजरीवाल की रैली में घुसा चोर, लोगों ने किया काबू, देखें वीडियो

    जालंधरः सीएम मान और केजरीवाल की रैली में घुसा चोर, लोगों ने किया काबू, देखें वीडियो

    जालंधर,वरुण/हर्षः लोकसभा चुनाव में रैलियों-जनसभाओं का दौर शुरू हो गया है। आज सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल साईंदास स्कूल ग्राउंड में लोगों को संबोधित करने जा रहे है। वहीं सीएम मान की रैली में चोर के घुसने का मामला सामने आया है। जिसे लोगों ने काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। जहां पर पुलिस ने उक्त व्यक्ति को काबू करके उसके पर्स की तालाशी ली। वहीं उसके जूते उतरवा कर भी तालाशी ली गई। हालांकि पुलिस को तालाशी दौरान उक्त युवक से कुछ बरामद नहीं हुआ है।

    लेकिन लोगों का कहना है कि उक्त युवक चोरी कर रहा था। जिसे उन्होंने मौके पर काबू कर लिया है। बता दें कि जालंधर साईंदास स्कूल ग्राउंड में कार्यक्रम से पहले सीएम मान और केजरीवाल ने शहर के कारोबारियों के साथ तीन सितारा होटल में मीटिंग रखी, जहां उन्होंने कारोबारियों की समस्याए सुनी। इस मीटिंग के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान लोगों को संबोधित करने के लिए साईंदास स्कूल ग्राउंड में जाएंगे।

  • मशहूर पंजाबी सिंगर की बिगड़ी सेहत, अस्पताल में भर्ती, देखें वीडियो

    मशहूर पंजाबी सिंगर की बिगड़ी सेहत, अस्पताल में भर्ती, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: मशहूर पंजाबी गायिका रुपिंदर हांडा को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। पंजाबी गायिका रुपिंदर हांडा अस्पताल में भर्ती है। दरअसल, पंजाबी गायिका का स्वास्थ्य  खराब चल रहा है। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गौरतलब है कि गत दिनों रुपिंदर हांडा ने सोशल मीडिया पर गायिकी से ब्रेक लेने का ऐलान किया था, उन्होंने बताया था कि उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जिस कारण वह ब्रेक ले रही है। रुपिंदर हांडा ने तब यह भी कहा था कि सोशल मीडिया को उनकी टीम संभालेगी।