Blog

  • कपूरथलाः अमृतपाल केस में गिरफ्तार वकील के समर्थन में उतरा बार एसोसिएशन,  किया ये बड़ा ऐलान, देखें वीडियो

    कपूरथलाः अमृतपाल केस में गिरफ्तार वकील के समर्थन में उतरा बार एसोसिएशन,  किया ये बड़ा ऐलान, देखें वीडियो

    कपूरथलाः अमृतपाल सिंह को लेकर ज्यूडिशियल कांप्लेक्स में प्रेक्टिस करने वाले एडवोकेट राजदीप सिंह को होशियारपुर पुलिस दवारा गिरफ्तार करने के मामले में जिला बार एसोसिएशन कपूरथला ने बड़ा ऐलान किया है। इस दौरान बार एसोसिएशन ने एडवोकेट राजदीप सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में 20 और 21 अप्रैल यानि दो दिन का नो वर्क डे का ऐलान किया है। कचहरी के सभी वकीलों ने राजदीप सिंह की गिरफ्तारी को गैर-कानूनी करार देते हुए आज अदालतों में पेश न होने के चलते हड़ताल रखी है। बता दें कि होशियारपुर पुलिस ने कपूरथला के वकील राजदीप सिंह को खालिस्तान समर्थक अमृतपाल की मदद तथा उसकी पोस्टें सोशल मीडिया पर डालने के आरोप में कुछ दिन पहले काबू किया था।  

    जिला बार एसोसिएशन कपूरथला के प्रधान एडवोकेट सुरेश कालिया ने कहा कि उनके साथी वकील राजदीप को गैर कानूनी तरीके से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला बार एसोसिएशन कपूरथला का एक पैनल इस मामले की गंभीरता से देखरेख कर रहा है। एडवोकेट राजदीप सिंह को पुलिस ने माननीय अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया गया है, जबकि उसके पास से कोई उचित रिकवरी भी नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके साथी वकील के साथ पुलिस धक्का कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर एनआईए तथा पुलिस उनके वकील साथी पर अत्याचार करेगी तो पूरे देश के वकील सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे।

  • विश्व रेड क्रॉस दिवस को लेकर एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित

    विश्व रेड क्रॉस दिवस को लेकर एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित : 8 मई को बंगाणा में आयोजित होने वाले जिला विश्व रेड क्रॉस दिवस कार्यक्रम को लेकर मिनी सचिवालय बंगाणा में असैस्मेंट कैंप लगाया गया। कैंप की अध्यक्षता एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार ने की। कैंप के दौरान रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर पात्रों को मिलने वाले व्हील चेयर, श्रवण यंत्र व छडिय़ों को लेकर आंकलन किया गया। एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार ने बताया कि एलएमको संस्था द्वारा बंगाणा क्षेत्र के लोगों के लिए असैस्मेंट कैंप का आयोजन किया। कैंप के दौरान दिव्यांगजनों के आधार कार्ड, बीपीएल, आय प्रमाण पत्र के साथ-साथ दिव्यांग प्रमाण पत्र की जांच की गई। उन्होंने बताया कि विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय रेड क्रॉस कार्यक्रम बंगाणा में आयोजित होगा।

    उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा। जिसमें ईएनटी, आंख, स्त्री रोग विशेषज्ञ लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे और दवाओं का वितरण भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त आयुष विभाग द्वारा भी स्टॉल लगाया जाएगा तथा क्वाथ का वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिजीयोथैरेपी और रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा। इसके अलावा हिमकेयर और आयुष्मान का भी स्टॉल लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि रेडक्रॉस कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग का बोर्ड भी बैठेगा, जो दिव्यांगों को मौके पर ही प्रमाण पत्र जारी करेगा। उन्होंने बताया कि पात्र दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, वॉकिंगस्टिक, हियरिंगएड चिकित्सीय उपकरण प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि आगामी 8 मई को बंगाणा में पहुंच कर रेड क्रॉस कार्यक्रम का लाभ उठाएं। इस  मौके पर रोड सेफ्टी और नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित लघु नाटिकाएं भी प्रस्तुत की जाएंगी।

  • एचपी शिवा प्रोजेक्ट के तहत बंगाणा विकास खंड में 400 हेक्टेयर भूमि पर होगा बागवानी विकास

    एचपी शिवा प्रोजेक्ट के तहत बंगाणा विकास खंड में 400 हेक्टेयर भूमि पर होगा बागवानी विकास

    किसानों व बागवानों के आर्थिक सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

    ऊना/सुशील पंडित : प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों व बागवानों के आर्थिक सुदृढ़ीकरण के मकसद से अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले व्यक्तियों की आय में बढ़ोतरी के    साथ-साथ बेरोजगारी की चुनौती से निपटा जा सके। प्रदेश सरकार के इन्हीं प्रयासों के फलस्वरूप एचपी शिवा प्रोजेक्ट की बदौलत जिला ऊना का विकास खंड बंगाणा बागवानी क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान कायम करने जा रहा है। करीब 2 वर्ष पहले एचपी शिवा प्रोजेक्ट की शुरुआत में बंगाणा विकास खंड के अलग-अलग क्षेत्रों में 9 अग्रिम पंक्ति प्रदर्शनी स्थल तैयार किए गए हैं जहां पर उद्यान विभाग के विशेषज्ञों द्वारा स्थानीय बागवानों की भूमि पर उत्तम किस्म के अमरूद, अनार तथा माल्टा इत्यादि के पौधे लगाए गए हैं इन अग्रिम पंक्ति प्रदर्शनी स्थलों की स्थापना के लिए विभाग द्वारा बागवानों को पौधों, कंपोजिट फेंसिंग, भूमि सुधार तथा सिंचाई सुविधा इत्यादि प्रदान करने के लिए 80ः का अनुदान दिया गया है इसके अलावा बगीचे की विशेष देखभाल व रखरखाव तथा समय-समय पर कीटों की रोकथाम के लिए स्प्रे करने वारे भी उन्हें विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है।
    एशियन डेवलपमेंट बैंक से स्वीकृति के उपरांत वर्ष 2023 में एचपी शिवा प्रोजेक्ट के अंतर्गत विकासखंड बंगाणा के गांव दोबड़, थाना खुर्द, दलेहड़ी राजपूता, सनहाल, बौल-1, बौल-2, नलबाड़ी डुमखर, मुच्छाली, चड़ोली, हंडोला तथा बल्ह नामक गांवो की लगभग 200 हैक्टेयर भूमि पर विभिन्न प्रकार की उन्नत किस्म के फलदार पौधे के बगीचे लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। परियोजना के दूसरे चरण में भी लगभग 200 हैक्टेयर भूमि में बगीचे लगाए जाएंगे। इन बगीचों में अनार अमरूद तथा माल्टा इत्यादि के पौधे लगाए जाएंगे।

    क्षेत्र की ग्राम पंचायत बढ़वार के गांव खोलीं निवासी प्रगतिशील किसान/बागवान योगराज भारद्वाज जिनकी एक हेक्टर भूमि पर उद्यान विभाग द्वारा लगभग 2 वर्ष पूर्व अग्रिम पंक्ति प्रदर्शनी स्थल के रूप में अनार के 1,111 पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने अपने अनुभव सांझा करते हुए बताया कि एचपी शिवा प्रोजेक्ट के बारे में उन्हें सर्वप्रथम उद्यान विभाग से ही महत्वपूर्ण जानकारी मिली जिसके पश्चात उद्यान विभाग के अधिकारियों के मार्गदर्शन में उनकी भूमि पर प्रथम पंक्ति प्रदर्शनी स्थल तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा उद्यान विभाग के माध्यम से आरंभ किया गया एचपी शिवा प्रोजेक्ट उनके क्षेत्र में किसानों व बागवानों कि आए बढ़ाने की दिशा में एक बहुत ही सराहनीय और महत्वपूर्ण कदम है जिसके भविष्य में अत्यंत साकारात्मक परिणाम होंगे। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक विधि से उनकी भूमि पर उद्यान विभाग द्वारा तैयार किया गये बगीचे से उनके क्षेत्र में न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल रहा है बल्कि जल संरक्षण के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में जल स्तर में भी बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया कि पौधों की पंक्तियों के मध्य शेष स्थान पर उनके द्वारा ऑर्गेनिक विधि से अन्य कई प्रकार की नकदी फसलें भी तैयार की जा रही हैं जिसका उन्हें भरपूर लाभ हो रहा है। योगराज भारद्वाज ने उद्यान विभाग के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश सरकार का उनके क्षेत्र में इस प्रकार की महत्वपूर्ण परियोजना को लागू करने के लिए विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उनका कहना है प्रदेश सरकार को ऊना जिलों के शेष विकास खंडों में भी एचपी शिवा प्रोजेक्ट को शुरू करना चाहिए ताकि भविष्य में बेरोजगार युवा पीढ़ी को इसका  ज्यादा से ज्यादा लाभ प्राप्त हो सके।

    उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार द्वारा एशियन डेवलपमेंट बैंक के सहयोग से 1292 करोड रुपए का एचपी शिवा प्रोजेक्ट आरंभ किया गया है। जिसके तहत हिमाचल प्रदेश के मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बड़े स्तर पर बागवानी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। प्रदेश के 7 जिलों के 28 विकास खंडों में शुरू किए गए इस प्रोजेक्ट के तहत 6000 हेक्टेयर भूमि को बागवानी के लिए चयनित किया गया है जिसमें अमरूद, अनार, माल्टा, लीची, जापानी फल, पलंम आम तथा पीनट इत्यादि के उत्तम किस्म के पौधे लगाए जा रहे हैं। एचपी शिवा प्रोजेक्ट के तहत प्रथम चरण में 4000 हेक्टेयर क्षेत्र में कार्य आरंभ किया गया है जबकि दूसरे चरण में 2000 हेक्टेयर में बागवानी विकास से संबंधित कार्य किया जाएगा। वर्ष 2023 से शुरू किया गया एचपी सेवा प्रोजेक्ट वर्ष 2028 तक चलेगा तथा इससे लगभग 15000 किसान-बागवान लाभान्वित होंगे।

  • पंजाबः नाराज किसानों ने सड़कों पर फेंकी शिमला मिर्च, देखें वीडियो

    पंजाबः नाराज किसानों ने सड़कों पर फेंकी शिमला मिर्च, देखें वीडियो

    मानसाः फसलों का सही दाम ना मिलना किसानों की मुश्किलों को दोगुना कर देता है। ऐसे में कई बार ऐसे वीडियो और तस्वीरें सामने आती हैं जब किसान अपनी ही मेहनत से उगाई गई फसल को सड़कों पर फेंकने पर मजबूर हो जाते हैं या खड़ी फसल पर खुद ही ट्रैक्टर चला देते हैं। ऐसा ही एक नया मामला मानसा से सामने आया है। यहां कीमतों में गिरावट के चलते पंजाब के किसान शिमला मिर्च को सड़कों पर फेंकते नजर आ रहे हैं। पंजाब के मानसा जिले में किसान शिमला मिर्च को सड़कों पर फेंकते नजर आए। दरअसल, कीमतों में आई गिरावट की वजह से किसानों ने यह कदम उठाया।

    किसानों का कहना है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अपील के बाद उन्होंने अपनी जमीन के एक हिस्से पर शिमला मिर्च उगाई थी, लेकिन जब इस फसल को वे बेचने गए तो उन्हें इसका सही दाम नहीं मिला। किसानों के मुताबिक मंडी में उन्हें एक किलो शिमला मिर्च एक रुपये में बेचने पर मजबूर होना पड़ रहा है। बता दें कि पंजाब में 3 लाख हेक्टेयर से ज्यादा जमीन पर सब्जियों की खेती की जाती है। इनमें से, शिमला मिर्च मुख्य रूप से मनसा, फिरोजपुर और संगरूर जिलों में लगभग 1,500 हेक्टेयर क्षेत्र में उगाई गई है।

    बागवानी विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक संगरूर में 500 हेक्टेयर, मानसा में 250 हेक्टेयर, फिरोजपुर में लगभग 100 हेक्टेयर में शिमला मिर्च की  खेती की जा रही है। इस साल पंजाब की मंडियों में शिमला मिर्च की खूब आवक देखी जा रही है। बागवानी विभाग ने कहा कि लंबे समय तक ठंडे मौसम का मतलब है कि इस साल सभी राज्यों में शिमला मिर्च का उत्पादन अधिक हुआ है। पहले महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की फसल जनवरी-फरवरी की अवधि में आती थी, उसके बाद पंजाब की उपज मार्च के अंत या अप्रैल की शुरुआत में आती थी। इस बार सभी राज्यों की वैरायटी एक साथ आई है। जिससे पंजाब के किसानों को शिमला मिर्च की कीमतों में आई गिरावट का सामना करना पड़ रहा है।

  • पंजाबः सरकारी दफ्तरों के समय को लेकर बड़ी खबर आई सामने, लिस्ट जारी

    पंजाबः सरकारी दफ्तरों के समय को लेकर बड़ी खबर आई सामने, लिस्ट जारी

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार के द्वारा राज्य के सभी सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव के संबंध में जो औपचारिक आदेश पिछले कुछ दिन पहले जारी किए गए थे। उसके औपचारिक आदेश अब जारी किए गए हैं। औपचारिक आदेश के मुताबिक चंडीगढ़ समेत पंजाब के सभी सरकारी दफ्तर अब सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर दो बजे तक खुलेंगे। पंजाब सचिवालय का कार्यालय समय भी समान रहेगा। ये आदेश 2 मई से 15 जुलाई तक लागू रहेंगे। जारी आदेश में नियमित रूप से लिखा है कि यह निर्णय बिजली बचाने के लिए लिया जा रहा है।

  • जालंधर दौरे पर सीएम भगवंत मान और केजरीवाल अकाली दल के सीनियर नेता को पार्टी में करवाएंगे शामिल!

    जालंधर दौरे पर सीएम भगवंत मान और केजरीवाल अकाली दल के सीनियर नेता को पार्टी में करवाएंगे शामिल!

    जालंधर/वरुणः लोकसभा उपचुनाव को लेकर सियासत पूरी तरह से गरमा गई है। वहीं आप पार्टी के द्वारा विपक्ष को लगातार झटके देकर दिग्गज नेताओं को पार्टी में शामिल करवाया जा रहा है। हाल ही में दो बार सीएम मान ने जालंधर दौरे पर विपक्ष को झटका देते हुए कई पार्षद, पूर्व पार्षद, संरपचों और पंचों को पार्टी में शामिल करवाया है। ऐसे में आज एक बार फिर से सीएम मान और अरविंद केजरीवाल जालंधर दौरे पर विपक्ष को झटका देने के मूड में है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अकाली दल के सीनियर नेता और गौ सेवा के बोर्ड पंजाब के चेयरमैन रह चुके कीमती भगत को सीएम मान की मौजूदगी में आप पार्टी में शामिल किया जा सकता है। बता दें कि आज कुछ ही देर में पटेल चौंक स्थित साईंदास स्कूल में आम आदमी पार्टी की रैली का आयोजन किया गया है, जिसमें सीएम मान व दिल्ली मुख्यमंत्री केजरीवाल विशेष रूप से भाग लेंगे।

  • बुधान में आठवीं के 26 विद्यार्थियों को  निःशुल्क स्कूल बैग प्रदान किए

    बुधान में आठवीं के 26 विद्यार्थियों को  निःशुल्क स्कूल बैग प्रदान किए

    ऊना/सुशील पंडित : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुधान में   आठवीं श्रेणी के 26 विद्यार्थियों  को हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग के आदेशानुसार  निःशुल्क स्कूल बैग प्रदान किए गए। स्कूल बैग संदीप लखनपाल प्रधानाचार्य के माध्यम से विद्यार्थियों को वितरित किए गए। इस अवसर पर अनिल कुमार उप-प्रधानाचार्य, बलबंत सिंह प्रवक्ता व एन एन एस कार्यक्रम अधिकारी, सविता ठाकुर प्रवक्ता, अम्बिका रानी प्रवक्ता, सोमेंद्र सिंह डी एम , कमल सिंह पी ई टी, राकेश कुमार प्रवक्ता, संगीता शर्मा प्रवक्ता, रीना देवी टी जी टी, व सुषमा देवी टी जी टी भी मौजूद रहे।

  • जालंधरः लोकसभा उपचुनाव में ईसाई समुदाय के उम्मीदवार सुरजीत थापर ने किया बड़ा ऐलान, देखें Live

    जालंधरः लोकसभा उपचुनाव में ईसाई समुदाय के उम्मीदवार सुरजीत थापर ने किया बड़ा ऐलान, देखें Live

    जालंधर, वरुण/हर्षः लोकसभा उपचुनाव में ईसाई समुदाय से उम्मीदवार सुरजीत थापर ने किया बड़ा ऐलान बड़ा ऐलान किया है। मीडिया से बातचीत दौरान सुरजीत थापर ने कहा वह आप पार्टी को अपना समर्थन देंगे। बताया जा रहा है कि ईसाई समुदाय की वित मंत्री हरपाल चीमा के साथ बीते दिन बैठक हुई। जिसमें ईसाई समुदाय ने उनके समक्ष अपनी सारी मांगे रखी और हरपाल चीमा ने उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद आज प्रेस वार्ता कर सुरजीत थापर ने आप पार्टी को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है। अल्बर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर आप पार्टी के द्वारा उनकी मांगों को पूरा ना किया गया तो आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। दरअसल, हाल ही में लोकसभा उपचुनाव में ईसाई समुदाय ने अपनी नई पार्टी बनाकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। बता दें कि  अल्बर्ट दुआ ने सभी पदाधिकारियों की सहमति से सुरजीत थापर को जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार और हरभजन सिंह को कवरिंग उम्मीदवार घोषित किया था। 

    बैठक को संबोधित करते हुए यूपीपी पार्टी के अध्यक्ष अल्बर्ट दुआ ने कहा था कि इन पारंपरिक पार्टियों द्वारा हमेशा ईसाई समुदाय को अपने वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि सरकारें बनाते समय ईसाई समुदाय की अनदेखा किया गया। उन्होंने कहा कि ईसाई समुदाय इन पारंपरिक पार्टियों को जिताने के लिए जितना प्रयास किया, उससे कई अधिक हम अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए प्रयास करेंगे। हालांकि यूपीपी पार्टी के प्रमुख अल्बर्ट ने उम्मीद का ऐलान करते दौरान कहा था कि यूपीपी पार्टी हर वर्ग की लड़ाई लड़ेगी चाहे वह अनुसूचित जाति हो। हम समाज के हर वर्ग की आवाज उठाएंगे और 2024 में 13 लोकसभा सीटों से अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे और 2027 में विधानसभा की 117 सीटों से उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे। लेकिन आज सुरजीत थापर द्वारा प्रेस वार्ता कर आप पार्टी को समर्थन देने के ऐलान के बाद लगता है कि यूपीपी पार्टी 2024 में लोकसभा चुनाव की सीटों पर आप पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी।

  • पंजाबी रैपर यो यो हनी सिंह के लाइव संगीत समारोह के दौरान हुआ बड़ा हादसा, देखें वीडियो 

    पंजाबी रैपर यो यो हनी सिंह के लाइव संगीत समारोह के दौरान हुआ बड़ा हादसा, देखें वीडियो 

    नई दिल्लीः खाकी वर्दी पहनने वाले पुलिसवालों की ड्यूटी इतनी आसान नहीं होती है। जितनी लोगों को दिखती है। ये इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि रायपुर पुलिस ने ड्रेनेज जाली में फंसे एक युवक को बचाने के लिए रात डेढ़ बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन किया है। युवक रात 11 बजे के आस पास ड्रेनेज जाली में पैर फंसने से दर्द के मारे तड़प रहा था। तब रायपुर पुलिस के आधा दर्जन से अधिक अफसरों ने उसे बचाने के लिए 2 घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी है। दरअसल, मशहूर रैप सिंगर हनी सिंह लाइव शो के लिए रायपुर पहुंचे थे। हनी सिंह के लाइव कंसर्ट में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी थी। ये प्रोग्राम रायपुर के श्रीराम बिजनेस पार्क में आयोजित था।

    शाम 4 बजे से ही हनी सिंह से लाइव गाना सुनने के लिए युवाओं का हुजूम उमड़ा था। लेकिन इस दौरान यह हादसा भी हुआ। आयोजन स्थल के पास रोड के बगल में ड्रेनेज जाली में एक युवक का पैर फंस गया। युवक ने निकलने की लाख कोशिश की लेकिन युवक पैर निकालने में नाकाम रहा तो खाकी ने युवक के ड्रेनेज जाली से निकालने के लिए एमरजेंसी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है। रायपुर पुलिस के कई बड़े अफसर मौके पर मौजूद है। आसपास में भीड़ उमड़ी हुई है। वीडियो के मुताबिक डीएसपी ललिता मेहर युवक को पानी पिला रही है। गैस कटर से ड्रेनेज जाली को काटा जा रहा है। इसकी आग युवक को न लगे इसके लिए कार्टून के टुकड़े से रोका गया है।

    जाली का पाइप गर्म होने के कारण उसमे लगातार पानी डाला जा रहा है ताकि युवक को कोई परेशानी न हो। ये पूरी प्रक्रिया करीब 2 घंटे तक चली लेकिन इसमें एक खास नजारा ये भी था कि पैर फंसे रहने के बावजूद युवक परेशान नहीं दिख रहा था। क्योंकि उसकी मदद के लिए पुलिस खड़ी थी। पुलिस के अफसर युवक का लगातार हौसला बढ़ाते हुए दिखाई दे रहे थे। रायपुर पुलिस ने बताया कि थाना विधानसभा क्षेत्र के श्रीराम बिजनेस पार्क के बाहर मेन रोड पर लगे ड्रेनेज जाली में प्रदीप रजक नाम के एक का पांव फंस गया था। इसकी सूचना मिलते ही ड्रेनेज जाली से पैर बाहर निकालने के गैस कटर और ग्राईण्डर मशीन की मदद से ड्रेनेज जाली के पाईप को काटा गया। इसमें लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत लगी फिर प्रदीप रजक क बाहर निकाला गया।

  • फायर ब्रिगेड की सेवाएं सराहनीय : विकास सकलानी 

    फायर ब्रिगेड की सेवाएं सराहनीय : विकास सकलानी 

    ऊना में अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन 

    ऊना/सुशील पंडित : राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह के अन्तर्गत  ऊना में चले जागरुकता अभियान का आज  राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुठार कलां में समापन किया  गया । इस मौके पर  होमगार्ड्स  कमाडेंट ऊना मेजर विकास सकलानी ने  चीफ गेस्ट शिरकत की । अग्निशमन केंद्र आधिकारी ऊना  नितिन धीमान ने  फायर विभाग की सप्ताह भर की गतिवधियों को विस्तार से बताया । इस मौके पर  शिक्षा विभाग ऊना के उपनिदेशक देवेंद्र चंदेल, आपदा प्रबंधन कोर्डिनेटर सुमन चाहल , धीरज कुमार , नेस्ले कंपनी की ओर से जयदीप सिंह व लोकेश ठाकुर , स्कूल प्रिंसीपल रमन  बिज , पंचायत  प्रघान अनु बाला , एसएमसी प्रधान सीमा समेत अन्य उपस्थित रहे।  इस दौरान स्कूली छात्रों ने कुठार कलां से लेकर रामपुर अग्निशमन केंद्र  तक मिनी मैराथन   प्रतियोगिता में भाग लिया । जिसमें प्रथम स्थान पर राजन कुमार व महक, विजय कुमार  व ललिता ने दूसरा व अभिषेक व हरमन कौर  तीसरे स्थान पर रहे।

    ड्राइंग प्रतियोगिता में रिया प्रथम, रौनक द्वितीय व चंदन तृतीय स्थान पर रहे। अंश व सपना का बेहतर  प्रदर्शन रहा। अव्वल रहे छात्रों को फायर विभाग द्धारा  स्मृति चिन्ह देकर नवाजा गया।  फायर कर्मियों ने स्टुडेंट्स को फायर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। और फायर गाड़ी द्धारा पानी के  फ्रेशर  से आग बुझाने का करतब भी दिखाया। इस मौके पर कमाडेंट मेजर  विकास सकलानी ने कहा की 14 अप्रेल 1944 को मुंबई में  समुद्री जहाज  को आग लग गई थीं । आग को बुझाते समय 66 फायर फाइटर शहीद हो गए थे। उनका स्मरण करने के लिए व आग की घटनाएं को रोकने के लिए इस सप्ताह को मनाया जाता है।  इस मौके पर प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे छात्रों को सम्मानित किया गया।उन्होने कहा कि आग लगने कि स्थिति में  फायर ब्रिगेड के टोल फ्री     नंबर  101 डायल करके विभाग की सेवाएं ली जा सकती है।