Blog

  • सिविल अस्पताल के सेहत कर्मी ने की खुदकुशी करने की कोशिश

    सर्जन पर लगाए गंभीर आरोप

    फरीदकोट: शहर में आज सेहत विभाग के एक कर्मचारी ने आत्महत्या करने के लिए नहर में छलांग लगाने का प्रयास किया। जिसे साथी कर्मियों ने समय रहते बचा लिया। उसने आत्महत्या का कारण सहायक सिविल सर्जन डॉ. मनदीप कौर खंगूरा द्वारा परेशान किया जाना बताया है। उक्त घटना के विरोध में सेहत कर्मियों द्वारा सिविल सर्जन दफ्तर के बाहर अनिश्चितकालीन प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। कर्मियों की मांग है कि वह लोग सहायक सिविल सर्जन के व्यवहार से लंबे समय से पीड़ित है। ऐसे में जब तक उक्त अधिकारी का फरीदकोट जिले से तबादला नहीं हो जाता, वह लोग धरने से नहीं उठेगें।

    सेहत कर्मियों के अनुसार पिछले लंबे समय से किन्हीं न किन्हीं बहाने से उन लोगों को परेशान किया जा रहा है। उनके दो और साथी भी काफी परेशान है। वह लोग दिन-रात मेहनत करके फरीदकोट जिले को पूरे पंजाब नंबर वन पर ले आए है। उन्हीं लोगों की बदौलत सहायक सिविल सर्जन को 2 बार चंडीगढ़ में अवार्ड भी मिल चुका है।

    मगर, अब उक्त अधिकारी का स्टाफ के साथ व्यवहार बेहद निंदनीय हो गया है। वह लोग विनम्रता के साथ सारे कार्य पूरे कर रहे है और उक्त महिला अधिकारी उन्हें परेशान कर रही है। ऐसे में यदि समय रहते आत्महत्या करने से उक्त साथी को नहीं बचाया गया होता तो आज स्थित बेहद भयावह हो जाती। उधर, सहायक सिविल सर्जन डा. मनदीप खंगूरा ने इस बारे में कहा कि मेरे ऊपर जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, वह बेबुनियाद और आधारहीन है। मैं तो उच्च अधिकारियों से जो आदेश मिलते है, उसे उसी के अनुरूप लागू करवाने का प्रयास करती है।

  • भागवन शालिग्राम विवाह रचाने गुरचरण प्रजापत के घर आए

    बददी/सचिन बैंसल: बद्दी में वीरवार को देवउठनी एकादशी के तहत तुलसी विवाह हुआ। बद्दी के प्रचीन शिव मंदिर से शालिग्राम भगवान सहरा लगा कर बद्दी के वार्ड नंबर दो स्थित गुरचरण सिंह व उनकी धर्मपत्नी कौशल्या के घर आए वह विवाह की पूरी रस्मोरिवाज के तहत उनका स्वागत किया गया। बाद में सभी बारातियों को भोजन की भी व्यवस्था की गई। 
    वीरवार को साढ़े 11 बजे बारात बाजे गाजे के साथ बद्दी शिव मंदिर से शुरू हुई। मंदिर से नगर खेड़ा, स्कूल प्रांगण से होते हुए मुख्य मार्ग व मुख्य गली से होकर गुरचरण सिंह के घर पहुंची। बारात की अगुवाई मंदिर के महंत प्यारे लाल कर रहे थे। गुरचरण की बेटी आंचल ने रिबन काटने की रस्म निभाई। इस दौरान मिलनी की रसम हुई। जिसमें चंद्रमोहन, गुरचरण ने बाराती आए महंत प्यारे लाल व पंडित द्वारका प्रसाद के साथ शाल व फूल मालाएं  पहना कर मिलनी कराई गई। इसके बाद दुल्हू के रूप में आए सालिगग्राम व माता तुलसी के विवाह कराया गया। 
    जन श्रूति के अनुसार भगवान विष्णु ने जांलधर का वध किया । वृंदा पति के वियोग को सहन नहीं कर पाई और सती हो गई। कहा जाता है कि वृंदा की राख से जो पौधा उत्पन्न हुआ। उसे भगवान विष्णु ने उसे  तुलसा का नाम दिया।  जिसके बाद भगवान विष्णु ने प्रण लिया कि व तुलसी के बगैर भोग ग्रहण नहीं करेंगे। इसके साथ ही उनका विवाह शालीग्राम के साथ हुआ।  तब तक शालीग्राम व वृंदा के विवाह का प्रचलन है और देव उठनी एकादशी को इनक विवाह कराने पर भगवान की असीप कृपा होती है। इस मौके पर कृष्ण कौशल, मान सिंह मेहता, अजय कौशल, संत राम कौशल, बिमल कौशल, शीला कौशल,  सुषमा कौशल, मधु कौशल, कृष्णा कौशल, शंकुतला बैंसल, समेत गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
  • सिलेंडर फटने से ढाबा हुआ तबाह

    दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच कर बचाई करोड़ो की संपत्ति
    बददी/सचिन बैंसल: ट्रक यूनियन बद्दी के पीछे एक ढाबे में अचानक रात को आग लगने से ढाबा बुरी तरह जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। यह घटना रात के लगभग 2 बजे की है। जब ढाबा संचालक सतपाल अपने दोस्त श्रीपाल व लाल के साथ ढाबे में सो रहा था। अचानक 2 बजे जब उसकी आंख खुली तो उसने देखा की ढाबे में चारों ओर आग लगी हुई है। उसने श्रीपाल और लालू को उठाकर ढाबे से बाहर निकाला और आग बुझाने की कोशिश की।
    आग इतनी भयानक थी कि इनके काबू से बाहर हो गई। तब इन्होंने दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक ढाबा पूरी तरह जल का राख हो चुका था। ढाबे में दो सिलेंडर भी मौजूद थे जिसमें की एक सिलेंडर फट गया और सिलेंडर फटने से इतना बड़ा धमाका हुआ कि सिलेंडर का टूटा हुआ हिस्सा साथ लगते हुए मोहम्मद सारिक की नाई की दुकान में घुस गया और उसकी दुकान को भी पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, क्योंकि अगर आग फैल जाती तो ट्रक यूनियन की हजारों गाड़ियो का भी नुकसान हो सकता था। उधर फायर ऑफिसर जोगिंदर ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। लगभग दो से ढाई लाख रुपए का नुकसान हुआ है। वही करोड़ों रुपए की संपत्ति को बचा लिया गया है।
  • बद्दी में धूमधाम से मनाया श्री खाटू श्याम का जन्म दिन

    रेड लाईट चौक से हाउसिंग बोर्ड कालोनी तक निकाली निशान व रथ रैली
    लोगों ने जगह जगह रैली का किया स्वागत
    बददी/सचिन बैंसल: बद्दी में श्री खाटू श्याम का जन्म दिन मनाया गया। इस मौके पर बद्दी में पहली बार निशान व रथ यात्रा निकाली गई। खाटू श्याम से बाबा की जोत लाई गई और बाजे गाजे के साथ बद्दी रेट लाइट चौक फेट टू  तक यह भव्य शोभा योत्रा निकाली गई। यात्रा का जगह जगह पर रोक कर स्वागत किया गया। राधा कृष्ण व हनुमान की झांकियां निकाली गई जिसका लोगों ने फूल बरसा कर स्वागत किया। इस दौरान बद्दी का वातावरण भक्तिमय हो उठा। 

    बद्दी में पहली बार डेढ सौ निशान के साथ श्री खाटू श्याम बाबा की रथ यात्रा निकाली गई। यह यात्रा बद्दी के रेड लाइट चौक से शुरू होकर बद्दी साई रोड़ होते हुए हाऊसिंग बोर्ड कालोनी के  फेस टू तक गई। यहां पर प्रमोद जैन के घर में यात्रा का विश्राम हुआ। यात्रा में सबसे आगे बेड बांजा व राधा कृष्ण के हनुमान के रूप में बने कलाकारों ने लोगों का मनोरंजन कर रहे थे। शोभायात्रा के रथ पर श्री खाटू श्याम की मूर्ति के साथ खाटू श्याम से लाई बाबा की जोत चल रही थी। इसके बाद संस्था के प्रधान दीपक गर्ग विशाल मितल, मनीष जैन, अदीश जैन, मोहन लाल बंसल, सूरज मिश्रा, विकास गुप्ता, विपिन सिंगल,सूरजगढ़ के महंत मनोहर लाल, प्रिया जैन, आदिति जैन, प्रेक्षा गर्ग, पूजा मितल के नेतृत्व में करीब डेढ लोगों ने निशान के साथ यात्रा  निकाली।
    बद्दी के हाउसिंग बोर्ड के फेस दो में प्रमोद जैन के मकान तक यह यात्रा निकली वहां पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैंकड़ों लोगों ने बाबा का प्रसाद ग्रहण किया।
  • नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत भदौड़ी पंचायत ने कहा नशे को न जिंदगी को हां: बीएमओ संजय मनकोटिया

    ऊना/सुशील पंडित: नशा मुक्त ऊना आभियान के अंतर्गत हरोली ब्लॉक की ग्राम पंचायत भदौडी में हर घर दस्तक आभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत नशे को न और जिंदगी को हां का संदेश भदौड़ी पंचायत के लोगों तक पहुंचाया गया। इस दौरान ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर संजय मनकोटिया ने नशे की गंभीरता को बताते हुए कहा कि हम सब कोशिश करें  कि यह नशे की बीमारी हो ही न, हम इसके होने से पहले ही इसे ख़त्म करें और अगर यह बीमारी हो जाती है तो इसका इलाज बहुत लंबा है और ग्रसित व्यक्ति एवं उसके परिवार के लिए बहुत कष्टदायक है। बीएमओ हरौली ने ‘घर’ शब्द की अहमियतता बताते हुए कहा कि घर से ही समाज बनता है। अगर एक-एक घर स्वस्थ्य होने की कोशिश करके सफल हो तो हमारा समाज ख़ुद स्वस्थ होगा। हर घर दस्तक के महत्व को समझाया तथा सभी से मिल जुल कर नशा मुक्त ऊना अभियान को हर घर तक पहुँचने मैं अपना योगदान देने के लिए कहा।
    उन्होंने कहा कि हर घर दस्तक अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना है। संजय मनकोटिया ने कहा कि हमें बच्चों के ऊपर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव और उसके परिणामों की जानकारी देकर जागरूक करना जरूरी है। इस आभियान में संजय मनकोटिया ने स्वयं पंचायत टास्क फोर्स के साथ घर-घर जाकर दस्तक दी तथा लोगों तक जिलाधीश का संदेश पत्र पहुंचाया।  उन्होंने कहा कि यदि किसी को नशे से संबंधित जानकारी चाहिए तो वे नशा मुक्त ऊना आभियान के हेल्प लाइन नंबर 94180-64444 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि यदि कोई आपके आस पास नशे का सेवन या नशे का कारोबार कर रहा है तो आप ड्रग फ्री हिमाचल ऐप पर इसकी जानकारी दे सकते हैं। अगर इस ऐप के जरिए किसी की जानकारी देते हो तो आपकी आइडेंटिटी को गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपना ध्यान खेलकूद प्रतियोगिताओं पर केंद्रित करना चाहिए ताकि नशे जैसी गतिविधियों से बचा जा सके।
    इस अभियान की जानकारी देते हुए स ग्राम पंचायत प्रधान केवल सिंह जी ने पूरा सहयोग करने के लिए आश्वस्त किया और आमजन से सहयोग करने की अपील की।
    हरोली ब्लॉक कॉर्डिनेटर  जयेंद्र हीर ने बताया कि अब इस बीमारी से लड़ने के लिए हमारे ब्लॉक के डॉक्टर भी अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने बताया कि अब हमारे हॉस्पिटल में इस बीमारी का इलाज शीघ्र ही शुरु किया जायेगा जिससे कि लोग नशे जैसी बीमारी का इलाज करवा पायेंगे। इसलिए उन्होंने लोगों से अपील की कि वह ये जानकारी अधिक से अधिक लोगों के साथ सांझा करें।
    इस मौके पर नशा मुक्त ऊना आभियान की टीम की तरफ से दीपशिखा, उप प्रधान यशपाल, स्थानीय स्कूल के प्रिंसिपल किरण, नीलम कुमारी, समस्त वार्ड पंच मलिक चंद, वीरा देवी, सर्वजीत मोनिका, बीडीसी मेंबर परम सिंह, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बबिता, नीना, नीलम, आरती, परवीन आशावर्कर्स मौजूद रही।
  • विकास खंड ऊना, हरोली व बंगाणा में खोली जाएंगी उचित मूल्य की दुकानें

    विकास खंड ऊना, हरोली व बंगाणा में खोली जाएंगी उचित मूल्य की दुकानें

    ऊना/सुशील पंडित: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा ऊना जिला के विभिन्न विकास खंडों में उचित मूल्य की दुकानें खोली जाएंगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता ऊना राजीव शर्मा ने बताया कि विकास खंड ऊना के तहत ग्राम पंचायत लमलैहड़ी के वार्ड नं 1, मलूकपुर के वार्ड 2, अरनियाला लोअर के वार्ड 2 व अरनियाला अप्पर के वार्ड 6, विकास खंड हरोली के अंतर्गत ग्राम पंचायत भैणी खड्ड के वार्ड 1  व हरोली के वार्ड 6 और विकास खंड बंगाणा के तहत ग्राम पंचायत हटली केसरू में उचित मूल्य की दुकानें खोली जाएंगी।
    राजीव शर्मा ने बताया कि उचित मूल्य की दुकानों के लिए सार्वजनिक संस्थान या सार्वजनिक निकाय जैसे ग्राम पंचायत, स्वयं सहायता समूह, सहकारी सभाएं, महिला मंडल व महिला संस्थाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अतिरिक्त महिला एवं बाल विकास विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा परिभाषित एकल नारी, विधवा नारी जिसके बच्चे उस पर आश्रित हों, शारीरिक रुप से विकलांग व्यक्ति जोकि विकलांगता अधिनियम 1955 में परिभाषित किया गया है तथा उचिल मूल्य की दुकान को कुशलतापूर्वक संभालने में सक्षम हो, भूतपूर्वक सैनिक, शिक्षित बेरोजगार जिनके परिवार से कोई स्थाई नौकरी में कार्यरत न हो, ऐसे व्यक्तियों को द्वितीय प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा तृतीय प्राथमिकता हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम से आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाते हैं।
    उन्होंने कहा कि इच्छुक व्यक्ति उचिल मूल्य की दुकानों के लिए आवेदन माध्यम से 25 नवंबर से 16 दिसंबर तक ऑनलाईन emerginghimachal.hp.gov.in आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन के साथ अपलोड किए जाने वाले प्रमाण पत्र पढ़ने योग्य होने चाहिए तथा आवेदक द्वारा मूल दस्तावेजों की स्कैन की हुई प्रति ही अपलोड की जाए। ऐसा न करने की स्थिति में तथा अधूरी जानकारी ऑनलाइ भरना और आवश्यक दस्तावेज़ सलंग्न न करने की स्थिति में आवेदन स्वतः रद्द समझा जाएगा। आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक पास होना अनिवार्य है तथा आयु सीमा 18-45 वर्ष होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01975-226016 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
  • जिला में 27 नवम्बर से शुरू होगी विकसित भारत संकल्प यात्रा

    ऊना/सुशील पंडित: विकसित भारत संकल्प यात्रा का सफल आयोजन करवाने हेतु भारत सरकार द्वारा मनोनीत जिला प्रभारी, निदेशक उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग से रामनजनेयुलु ने विभिन्न विभागों के अधिकरियों के साथ गतदिवस जिला परिषद् हॉल में बैठक का आयोजन किया। बैठक में विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल आयोजन के लिए जिला तथा ग्राम पंचायत स्तर पर समितियों का गठन किया गया और सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए।
    उन्होनें कहा कि जिला में विकसित भारत संकल्प यात्रा 27 नवम्बर से आरम्भ होगी। इस यात्रा में कुल छः वैन रहेंगी। जिला की सभी 245 ग्राम पंचायतों में इन वैनों के माध्यम से केन्द्र सरकार द्वारा संचालित की जा रही  विभिन्न योजनाओं की जानकारी आम जन-मानस तक पहुंचाई जाएगी। वैन के भीतर केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं से सम्बन्धित पत्रक और चलचित्र (वीडीओ रील) उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा सभी मोबाईल एप्स की भी जानकारी उपलब्ध रहेगी जिन्हें मोबाईल पर डाउनलोड करके योजनाओं की जानकारी ली जा सकती है।
    उन्होनें सभी विभागों से इस यात्रा को सफल बनाने में सहयोग की अपील की तथा समस्त संबंधित विभागों के अधिकारियों को इस यात्रा में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि जिन लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल चुका है वे अपना अनुभव इस कार्यक्रम में सांझा करेंगे। इसके अतिरिक्त जो लोग अभी तक लाभ नहीं ले पाए है उनका पंजीकरण ऑन द स्पॉट करके उन्हें भी केन्द्र की योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करवाना भी कार्यक्रम का हिस्सा रहेगा।.
    उन्हांेने समस्त जिलावासियों से अपील की कि इस यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा विभिन्न योजनाओं में पंजीकरण करवाकर लाभ उठाएं जिसकी पूर्ण जानकारी पोर्टल पर भी उपलब्ध है।
  • कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द में अप्रत्यक्ष करों पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

    कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द में अप्रत्यक्ष करों पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: राज्य कर व आबकारी विभाग द्वारा 55वें स्थापना दिवस के अवसर पर गतदिवस लाला जगत नारायण हिमोत्कर्ष कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द में अप्रत्यक्ष करों पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में जिला के नौ महाविद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया। 
    इस संबंध में जानकारी देते हुए उप आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी विनोद सिंह डोगरा ने बताया कि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लाला जगत नारायण हिमोत्कर्ष कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द से कृतिका व मुस्कान, द्वितीय स्थान राजकीय महाविद्यालय अंब रूपाली व प्रेरणा व तृतीय स्थान राजकीय महाविद्यालय भटोली की सानिया व प्रयोक्ता ने हासिल किया। उन्होंने बताया कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 5 हज़ार, 4 हज़ार व 3 हज़ार रूपये का नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि प्रथम स्थान पर रहने वाली टीम को उत्तरी क्षेत्र स्तर पर 2 दिसम्बर को होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।
  • हरोली-रामपुर पुल के समीप 3 करोड़ रुपए से बनेगा ट्रैफिक पार्क: मुकेश अग्निहोत्री

    ऊना/सुशील पंडित: हरोली विधानसभा क्षेत्र को सुंदर व सुरक्षित बनाने के लिए अनेक विकास परियोजना को मूर्त रूप दिया जा रहा है ताकि क्षेत्रवासियों को मूलभूत सुविधाएं मिलने के साथ-साथ क्षेत्र को सुंदर, आकर्षित व सुरक्षित बनाया जा सके। इस कड़ी में हरोली रामपुर पुल के दोनों ओर के क्षेत्र को पर्यटक सुविधा परिसर के रूप में विकसित किया जा रहा है। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली रामपुर पुल के समीप बनने वाले ट्रैफिक पार्क स्थल के निरीक्षण के उपरांत मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत रोड़ा में बनाए जा रहे इस ट्रैफिक पार्क पर लगभग 3 करोड रुपए खर्च किए जा रहे हैं तथा इसका निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग के माध्यम से 6 महीनों के भीतर पूरा किया जाएगा। 
    उन्होंने बताया कि ट्रैफिक पार्क के बाहरी क्षेत्र में एक सिंथेटिक ट्रैक भी बनाया जाएगा ताकि क्षेत्र की युवा पीढ़ी को दौड़ का अभ्यास करने के लिए एक उपयुक्त स्थान मिल सके। उन्होंने बताया कि बहु उपयोगी होने के साथ-साथ यह ट्रैफिक पार्क एक खूबसूरत स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस ट्रैफिक पार्क का निर्माण करने से पूर्व चंडीगढ़ के समीप मोहाली में बने ट्रैफिक पार्क का दौरा करें तथा उसी स्तर की सुविधाओं को यहां पर विकसित करें। उन्होंने बताया कि पुल के समीप ही लगभग 250 कनाल खाली पड़ी सरकारी भूमि को निकट भविष्य में एक खूबसूरत खेल स्टेडियम के रूप में तैयार किया जाएगा ताकि क्षेत्र की उभरती खेल प्रतिभाओं को अभ्यास के लिए एक उचित खेल का मंच मिल सके।
    उन्होंने बताया कि हरोली रामपुर पुल पर 35 लाख रुपए की लागत से सीसीटीवी कैमरे से स्थापित किए गए हैं तथा आगामी 1 वर्ष के भीतर हरोली विधानसभा क्षेत्र के हर कोने को सीसीटीवी कैमरों से जोड़ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किये जा रहे विकास कार्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा बुद्धिजीवियों के साथ गहन विचार विमर्श करके आगे बढ़ाए जा रहे हैं ताकि स्थानीय वासियों की कठिनाइयों को ध्यान में रखकर उन्हें विकास सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जा सके।
    इसके पश्चात उन्होंने हरोली रामपुर पुल के समीप प्रस्तावित जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय भवन स्थल का भी निरीक्षण किया।
    इस अवसर पर एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बलदेव सिंह, तहसीलदार ऊना हुसन चंद चौधरी, तहसीलदार हरोली जयमल सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सतीश बिट्टू, हरोली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू, रोड़ा पंचायत के प्रधान हरीश कुमार, हरोली पंचायत के प्रधान रमन कुमारी, धर्मपुर पंचायत की प्रधान सुभद्रा के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी तथा स्थानीय लोकगीत उपस्थित थे।
  • चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतू ट्रैफिक प्लान की अधिूसचना जारी

    ऊना/सुशील पंडित: चिंतपूर्णी क्षेत्र में मंदिर की ओर जाने वाली सड़क पर वाहनों की आवाजाही के लिए और माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में आने वाले तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंतपूर्णी क्षेत्र में यातायात योजना तैयार की गई है ताकि यातायात को कम करने के साथ-साथ मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके। 
    जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 व 117 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए चिंतूपर्णी मंदिर क्षेत्र में ट्रैफिक भीड़ पर नियंत्रण पाने के लिए ऑटोमेटड ट्रैफिक कंट्रोल बैरियर स्थापित करने की अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना में उन्होंने बताया कि नया बस अड्डा चिंतपूर्णी बैरियर, शम्बू बैरियर व जय मां चौक बैरियर पर ऑटोमेटड ट्रैफिक कंट्रोल बैरियर स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा स्थानीय प्रशासन द्वारा मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को मध्यनज़र रखते हुए उनकी सुरक्षा के लिए अतिरिक्त बैरियर स्थापित किए जा सकते हैं। दंडाधिकारी ने बताया कि यातायात के लिए जो क्षेत्र प्रतिबंधित किए गए हैं उन क्षेत्रों में वाहन की आवाजाही पर रोक रहेगी। उन्होंने बताया कि एम्बूलैंस, मंदिर न्यास के वाहन, सिक्योरिटी प्रोटोकॉल वाहन व वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों हेतू गोल्फ कार्ट को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के टू व्हीलर, थ्री व्हीलर और चौपहिया वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रतिदिन प्रातः 10 से सांय 3 बजे तक बंद रहेगी। 
    उन्होंने बताया कि माई दास सदन से शम्बू बैरियर तक प्रतिबंधित किए गए क्षेत्रों में सड़क किनारे वाहन पार्क करने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि शम्बू बैरियर के नजदीक बाई पास रोड़ पर वाहनों को पार्क करने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक योजना के नियमों की अवहेलना करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध नियमानुसार दंडित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित किए गए क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति और निर्माण सामग्री लेने जाने वाले वाहनों की आवाजाही रात्रि 8 बजे से प्रातः 8 से पूर्व होगी। उन्होंने बताया कि एसडीएम अंब उपयुक्त स्थानों और ऑटोमेटड टैªफिक कंट्रोल बैरियरों पर आम लोगों की जानकारी के लिए टैªफिक प्लान बोर्ड लगाना सुनिश्चित करें। उन्होंने पुलिस विभाग को सभी बैरियरों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात करने को कहा ताकि टैªफिक प्लान सुचारू रूप से लागू किया जा सके।