Blog

  • Punjab News: दो सुनारों पर लुटेरों ने बोला हमला, ढाई से 3 लाख के जेवर लूटे, देखें वीडियो

    Punjab News: दो सुनारों पर लुटेरों ने बोला हमला, ढाई से 3 लाख के जेवर लूटे, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर की जेसीटी के सामने छाज कॉलोनी के पास सुनार का काम करने वाले 2 व्यक्तियों पर 3 अज्ञात युवकों ने हमला कर उनसे ढाई से 3 लाख के जेवर लूट लिए और मौके से फरार हो गए। घटना के पीड़ितों को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं उन्होंने पुलिस को भी मामले की जानकारी दे दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते घायल प्रभु नाथ वर्मा और ऋषिकेश ने बताया कि जब वह अपनी दुकान बंद करके जेसीबी मिल के सामने वाले बाजार से सब्जी लेने के लिए जा रहे थे तो एक लड़के ने उनसे जबरदस्ती लिफ्ट मांगी जब उन्होंने लिफ्ट देने को मना किया तो उसने 2 लड़कों को बुलाकर उनसे मारपीट करना शुरू कर दी और उनके पास से सोने के जेवर लेकर वहां से फरार हो गए। घटना के बाद लोगों ने जख्मी हालत में घायलों को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायलों ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: इस गांव में हालात हुए बेकाबू, पानी से गिरी School की दीवार, देखें वीडियो

    Punjab News: इस गांव में हालात हुए बेकाबू, पानी से गिरी School की दीवार, देखें वीडियो

    होशियारपुरः गांव हकूमतपुर में एक बार फिर 2022 जैसी स्थिति बन गई है। बीती रात हुई तेज बारिश के बाद पूरे गांव में पानी भर गया, जिससे लोगों के घर और घरेलू सामान बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने राजनीतिक और प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। गांव में सबसे बड़ी समस्या पानी की निकासी न होना है।

    ग्रामीणों का आरोप है कि जिस जगह से गांव का बारिश का पानी बाहर निकलता था, वह जमीन एनआरआई लोगों द्वारा खरीद ली गई है, और वहां सीमेंट की दीवार खड़ी कर दी गई है। दीवार के कारण पानी रुक जाता है और वापस गांव में घुस जाता है। इस जलभराव के चलते कई घरों में पानी भर गया, जिससे घरेलू सामान खराब हो गया। लोग बचाव के लिए अपने घरों से पानी निकालने में जुटे हुए हैं।

    इसी बीच गांव बारियां कलां से एक और नुकसान की खबर सामने आई है। यहां के प्रसिद्ध गीतकार गुरमिंदर कैंडोवाल के निजी स्कूल की दीवार बारिश के चलते गिर गई। इससे न केवल आर्थिक नुकसान हुआ, बल्कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पानी निकासी की उचित व्यवस्था की जाए, अवैध निर्माण या दीवारों को हटाया जाए। नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा योजना शुरू की जाए और भविष्य में ऐसे हालात न बनें, इसके लिए स्थायी ढांचा तैयार किया जाए।

  • क्या Melania Trump को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार? इस वजह से चर्चा में है First Lady का नाम

    क्या Melania Trump को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार? इस वजह से चर्चा में है First Lady का नाम

    नई दिल्ली: क्या मेलानिया ट्रंप नेल्सन मंडेला और मलाला यूसुफजई जैसे नोबेल पुरस्कार विजेताओं की लिस्ट में शामिल हो सकती हैं? डोनाल्ड ट्रंप के सबसे करीबी रिपब्लिकन नेताओं में से एक का यही मानना है। फ्लोरिडा की सांसद अन्ना पॉलिना लूना के अनुसार, मेलानिया को 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित किया जा सकता है। लूना ने एक न्यूज चैनल को बताया कि मेलानिया ने रुस के साथ शांतिपूर्ण बातचीत करवाने में बेहद खास भूमिका निभाई है। यूक्रेन में शांति स्थापित होने का मेलानिया मुख्य कारण हो सकती है।

    बता दें कि इस महीने की शुरुआत में अलास्का में शिखर सम्मेलन के दौरान डोनाल्ड ट्रंप मेलानिया की ओर से व्लादिमीर पुतिन को लिखा एक पर्सनल लैटर भी लेकर गए थे। मेलानिया के कार्यालय की ओर से जारी किए गए इस लेटर में पुतिन से बच्चों में मासूमियत बचाए रखने की अपील की गई। इसके साथ ही सभी के लिए गरिमापूर्ण दुनिया का जिक्र भी किया गया था।

    कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि इल पत्र में किडनैप किए गए यूक्रेन बच्चों का जिक्र हुआ था परंतु इस मामले की तस्दीर नहीं हो पाई। वहीं पुतिन और ट्रंप की मीटिंग में भी कुछ खास नतीजा नहीं निकला और यूक्रेन पर लगातार रुसी हमले हो रहे हैं। इसके बाद भी ट्रंप के सहयोगी यही चाहते हैं कि डोनाल्ड और मेलानिया ट्रंप को नोबेल प्राइज मिल पाए। मध्य पूर्व में ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ की कैबिनेट बैठक में डोनाल्ड ट्रंप से इतना तक कहा दिया था कि – ‘जब से इस नोबेल पुरस्कार की चर्चा हुई है तभी से आप सबसे बेहतरीन उम्मीदवार हैं’।

    गौरतलब है कि नोबेल शांति पुरस्कार ज्यादातर 3 लोगों या समूहों को दे सकते हैं। इस साल यानी की 2025 के विजेता की घोषणा 10 अक्टूबर को होगी।

     

  • Punjab News: DC Sakshi Sahni ने संभाला मोर्चा, देखें Video

    Punjab News: DC Sakshi Sahni ने संभाला मोर्चा, देखें Video

    बाढ़ प्रभावितों के घरों में खुद पहुंचा रहीं राहत सामग्री

    अमृतसरः माझे की धरती अपने बहादुर लोगों के लिए प्रसिद्ध रही है और जहां से लोग जल्दी किसी भी मुश्किल से नहीं डरते हैं। इसका ताजा उदाहरण इसी से लगाया जा सकता है कि जिले की डीसी साक्षी साहनी ने बाढ़ प्रभावितों को राहत देने के लिए खुद मोर्चा संभाला हुआ है। पानी की प्रवाह किए बगैर डीसी साक्षी साहनी दिन-रात अथक परिश्रम कर राहत कार्यों का नेतृत्व कर रही हैं। उनके साथ जिले पुलिस प्रमुख एसएसपी मनिंदर सिंह भी लोगों की सेवा में जुटे हुए हैं। दोनों अधिकारी अपनी टीमों के साथ खुद पानी में उतरकर लोगों की मदद कर रहे हैं। डीसी साक्षी साहनी की करुणा, समर्पण और सेवाओं ने ग्रामीणों का दिल जीत लिया है। बुजुर्ग उन्हें अपनी बेटी मानते हैं, वहीं युवा उन्हें अपनी बहन की तरह प्यार और सम्मान दे रहे हैं।

    लोग उनकी कड़ी मेहनत और निस्वार्थ सेवा की प्रशंसा कर रहे हैं। इसकी एक जीवंत तस्वीर अजनाला गांव में बनाए गए एक वीडियो में देखने को मिली। वीडियो में डीसी साक्षी साहनी पानी से घिरे एक बुजुर्ग व्यक्ति के सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कह रही हैं, लेकिन वह सरदार जी ईश्वर की इच्छा में लीन होकर उन्हें अपने घर ले गए। वहां उन्होंने परिवार से मुलाकात की और डीसी का हौसला बढ़ाया। यह दृश्य न केवल माझा के लोगों के साहस का प्रतीक है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि प्रशासन और लोग मिलकर इस आपदा का डटकर मुकाबला कर रहे हैं। लोगों ने डीसी को “अमृतसर की बेटी” कहकर प्रोत्साहित किया जा रहा है, जो जनसेवा के प्रति उनके समर्पण का सबसे बड़ा प्रमाण है।

  • Punjab News: Bank Manager की मारपीट के मामले को लेकर SHO का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: Bank Manager की मारपीट के मामले को लेकर SHO का आया बयान, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के थाना बधनी कलां के गांव दोधर में बीते दिन पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर के घर पर कार सवार नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया था। इस दौरान पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। पीएनबी बैंक की शाखा के मैनेजर पर अज्ञात नकाबपोशों ने जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

    मामले को लेकर SHO बधनी कलां ने जानकारी दी है कि पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि इस घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और कानून अनुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अभी हमले की असली वजह सामने नहीं आई है। पुलिस आरोपियों की जल्द गिरफ्तार कर लेगी।

  • Punjab News: शुरू होने से पहले ही पुल में आई दरारें, लोगों ने प्रशासन पर उठाए सवाल, देखें वीडियो

    Punjab News: शुरू होने से पहले ही पुल में आई दरारें, लोगों ने प्रशासन पर उठाए सवाल, देखें वीडियो

    पठानकोटः रणजीत सागर बांध की शाहपुरकंडी बैराज परियोजना के अंतर्गत गांव राजपुरा में नहर पर बनाए जा रहे निर्माणाधीन पुल की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। भारी बारिश के बाद एक अधूरे पुल में 6 इंच की दरार आ गई है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। गांव के सरपंच चेतन ठाकुर, अनिल कुमार और केवल सिंह ने आरोप लगाया कि परियोजना अधिकारियों और ठेकेदारों की ओर से घटिया सामग्री और निर्माण तकनीक का उपयोग किया गया है, जिसके कारण पुल अभी पूरा भी नहीं हुआ और पहले ही उसमें दरारें आ गईं हैं।

    ग्रामीणों ने बताया कि यह पुल गांव की नहर के ऊपर बनाया जा रहा है, जो अभी पूरी तरह से इस्तेमाल में भी नहीं आया, लेकिन बारिश के चलते उसकी मजबूती पर सवाल खड़े हो गए हैं। इस स्थिति ने स्थानीय लोगों की जान-माल की सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है।ग्रामीणों की मांग है कि बैराज प्रशासन इस पुल की स्थिति का संज्ञान लेकर तुरंत स्थायी समाधान निकाले, ताकि भविष्य में कोई बड़ा हाaदसा न हो। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो वे प्रदर्शन और कानूनी कार्रवाई करने को मजबूर होंगे।

  • Punjab News: इस इलाके में 350 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में 350 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में, देखें वीडियो

    Helicopter व Drone से पहुंचाई जा रही राहत सामग्री

    गुरदासपुरः जिले में बाढ़ का कहर जारी है। अब तक 350 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं, जहां हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। इसकी जानकारी जिला गुरदासपुर के डिप्टी कमिश्नर दविंदरजीत सिंह और डेरा बाबा नानक देव विधानसभा क्षेत्र के विधायक गुरदीप सिंह रंधावा ने दी। डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर ने बताया कि हेलीकॉप्टर, ड्रोन और सड़क मार्ग के जरिए बचाव दलों के माध्यम से हर तरफ से लोगों तक राशन सामग्री और जरूरी सामान पहुंचाया जा रहा है। अब तक 95 प्रतिशत लोगों के घरों तक सामान पहुंच चुका है, बाकी भी जल्द ही शुरू कर दिए जाएंगे। लोगों तक दवाइयों की हर सप्लाई पहुंचाई जा रही है।

    डेरा बाबा नानक के विधायक गुरदीप सिंह रंधावा ने बताया कि डेरा बाबा नानक और ज्यादातर विधानसभा क्षेत्रों में फसलों को बचाया जा रहा है, केवल 5% फसलों को नुकसान हुआ है। हमारी ओर से लोगों को हर तरह की सहायता दी जा रही है और आज डेरा बाबा नानक में प्रशासन की मौजूदगी में बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की जा रही है, उनकी समस्याएं सुनी जा रही हैं और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

  • यात्रियों के लिए खुशखबरी, Railway चलाएगा आज से 3 Special Trains

    यात्रियों के लिए खुशखबरी, Railway चलाएगा आज से 3 Special Trains

    जम्मूः कठुआ और माधोपुर के बीच पुल संख्या 17 पर गड़बड़ी के कारण जम्मू संभाग में रेल यातायात लगातार 5वें दिन भी पूरी तरह से स्थगित रहा। इस बीच, उत्तर रेलवे ने यात्रियों के लिए विशेष रेलगाड़ियां चलाईं।

    एक आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार उत्तर रेलवे 31 अगस्त को जम्मू स्टेशन से यात्रियों के लिए 3 विशेष ट्रेनें चलाएगा। ये ट्रेनें हैं 04674 (जम्मू-नई दिल्ली वाया कठुआ, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी प्रस्थान 18:00 बजे), 04676 (जम्मू-एमएएस चेन्नई वाया नई दिल्ली, जम्मू तवी प्रस्थान 16:00 बजे) और 03152 (जम्मू-कोलकाता वाया मुरादाबाद, लखनऊ, बनारस, जम्मू तवी प्रस्थान 14:00 बजे)।

    इस बीच, अचानक आई बाढ़ और मिट्टी के कटाव के कारण रेलवे के बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान के बाद 2 आरक्षित विशेष ट्रेनों को छोड़कर, लगातार 5वें दिन जम्मू रेलवे स्टेशन पर किसी भी ट्रेन का आगमन या प्रस्थान नहीं हुआ। आज जम्मू आने-जाने वाली कुल 51 ट्रेनें रद्द कर दी गईं, जबकि एक को बीच में ही रोक दिया गया और दो अन्य को बीच में ही रवाना कर दिया गया। रविवार को 59 ट्रेनें रद्द रहेंगी। इनमें यहां से 25 और जम्मू, कटरा और उधमपुर जाने वाली 29 ट्रेनें शामिल हैं।

  • Punjab News: बारिश में रहें सावधान, ऐसे भी हो सकता है हादसा, देखें वीडियो

    Punjab News: बारिश में रहें सावधान, ऐसे भी हो सकता है हादसा, देखें वीडियो

    मानसाः पंजाब के कई इलाकों में भारी बारिश का कहर लगातार जारी है। बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई गांवों में लोगों के घरों और खेतों को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे लोग बेहद परेशान हैं। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

    इसी बीच एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मानसा जिले के गांव जवाहरके में एक बुजुर्ग व्यक्ति साइकिल से सड़क पर जा रहा था कि अचानक एक कच्ची दीवार भरभरा कर उस पर गिर गई। दीवार गिरने के बाद बुजुर्ग मलबे और बारिश के पानी में दब गए जिससे साइकिल सवार किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 58 वर्षीय किसान जगजीवन सिंह के तौर पर हुई है। यह पूरी घटना पास लगे एक CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    वीडियो देखने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है और सभी हैरान हैं कि इस तरह का भी कोई हादसा हो सकता है। स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और लोगों को ऐसे मौसम में बेहद सतर्क रहने की सलाह दी है।

  • Punjab News: सूझबूझ से टला हादसा, चो का पानी रिहायशी इलाकों में घुसा, देखें वीडियो

    Punjab News: सूझबूझ से टला हादसा, चो का पानी रिहायशी इलाकों में घुसा, देखें वीडियो

    होशियारपुरः सुबह करीब 7 बजे होशियारपुर जिले के लहल्ली क्षेत्र में चो का पानी बेकाबू होकर रिहायशी इलाके की तरफ बढ़ने लगा। हालात बिगड़ने की आशंका के बीच गांव के सरपंच गुरप्रीत सिंह ने तुरंत JCB मशीन मंगवाकर लहल्ली की ओर की सड़क को तोड़ दिया, जिससे पानी को रास्ता मिल गया और गांव को बड़े नुकसान से बचा लिया गया।

    ग्रामीणों के अनुसार, अगर यह कदम समय पर न उठाया गया होता, तो पानी कई घरों में घुस सकता था और जान-माल नुक्सान भी हो सकता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि सरपंच ने प्रशासन से संपर्क करते बिना देरी के खुद निर्णय लिया और जेसीबी मौके पर बुलवाई। जैसे ही सड़क तोड़ी गई तो पानी दूसरी तरफ बहने लगा, जिससे गांव को राहत मिली।