Blog

  • खुशखबरीः Vodafone Idea मुफ्त में दे रहा है VIP नंबर, घर बैठे ऐसे कर सकते हैं आवेदन

    खुशखबरीः Vodafone Idea मुफ्त में दे रहा है VIP नंबर, घर बैठे ऐसे कर सकते हैं आवेदन

    नई दिल्ली: अगर आप वीआईपी नंबर खरीदने की सोच रहे हैं तो Vodafone Idea (Vi) ये नंबर फ्री में दे रहा है। इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। यहां आप देख सकते हैं कि फैंसी सिम कार्ड नंबर को आप घर बैठे कैसे खरीद सकते हैं। ‘9999’ सीरीज का नंबर देखकर यूजर्स अक्सर सोचते हैं कि उनके पास भी ऐसा नंबर होना चाहिए। आपकी डिमांड का ख्याल रखते हुए टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea यानी Vi यूजर्स के लिए VIP नंबर ऑफर कर रही हैय़ आप पोस्टपेड या प्रीपेड दोनों में से किसी का भी Fancy नंबर चुन सकते हैं। मजे की बात यह है कि कंपनी ये फैंसी नंबर फ्री में दे रही है।

    अगर आप वोडाफोन का वीआईपी नंबर खरीदना चाहते हैं, तो कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे फैंसी नंबर ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं। इसके लिए आपको वोडाफोन आइडिया की वेबसाइट पर जाना होगा। यूजर्स को इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि हर नंबर फ्री नहीं है। कुछ फैंसी नंबर के लिए आपको चार्ज देना होगा। अगर आप वीआई का नया वीआईपी सिम कार्ड खरीदना चाहते हैं तो यहां बताई गई प्रोसेस को फॉलों करें। फैंसी सिम खरीदने के लिए वीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। यहां New Connection ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद यहां कई ऑप्शंस मिलेंगे, जिनमें से Fancy Number को चुनें।

    अगर आपको पोस्टपेड नंबर लेना है तो पोस्टपेड ऑप्शन चुनें। इसके अलावा प्रीपेड सिम के लिए प्रीपेड ऑप्शन चुनें। अब आपको अपने एरिया का पिनकोड डालना है। इसके बाद मौजूदा मोबाइल नंबर डालकर अगले ऑप्शन में पसंदीदा नंबर एंटर करें। अगर वो नंबर मौजूद होगा तो आप आगे बढ़ सकते हैं। अगर ऐसा नहीं होता है तो वेबसाइट पर दूसरे विकल्प भी मिल जाएंगे। यहां फ्री और प्रीमियम दो तरह के VIP फैंसी नंबर मिलेंगे। आप पसंदीदा नंबर को चुनकर ईमेल आईडी दर्ज करें। इसके बाद आप ऑनलाइन ऑर्डर पूरा कर सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि चुने गए मोबाइल नंबर पर एक मिनिमम रिचार्ज कराना जरूरी है। अगर आप 299 रुपए का रिचार्ज कराते हैं तो ये फैंसी नंबर फ्री में मिलेगा। इसके बाद कंपनी आपके घर नए सिम कार्ड की डिलीवरी करेगी।

  • देखते ही देखते सड़क में धंस गईं 50 गाड़ियां, मची अफरा-तफरी 

    देखते ही देखते सड़क में धंस गईं 50 गाड़ियां, मची अफरा-तफरी 

    हैदराबादः तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के एक भीड़-भाड़ इलाके से ऐसी घटना सामने आई है जिसे देखकर लोगों ने दांतों तले उंगली दबा ली। शुक्रवार को यहां अचानक एक व्यस्त सड़क अपने आप फट गई और अंदर घुस गई। सड़क के ऊपर खड़ी गाड़ियां और ठेले उसके अंदर समा गए। घटना के सामने आते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

    सड़क अचानक फटकर नीचे धंस गई

    दरअसल यह घटना हैदराबाद के गोशामहल विधानसभा की है। यहां के चंदनवाड़ी इलाके में नाले से सटी एक सड़क अचानक फटकर नीचे धंस गई। सड़क के धंसते ही उस पर खड़े कई वाहन और कई ठेले उसमें समा गए हैं। बताया जा रहा है कि इस घटना से तीन लोग मामूली रूप से घायल भी हो गए हैं। हालंकि इसके अलावा अन्य किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

    सड़क नाले के ऊपर ही बनी थी

    इधर घटना के बाद अफरातफरी मची और लोग एक दूसरे के बचाव में लग गए। उधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम और ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल स्थिति को काबू में किया और लोगों को समझाया गया कि यह घटना नाले के धंसने की वजह से हुई है। यह सड़क नाले के ऊपर ही बनी थी। 

    अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रण में किया

    फिलहाल पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और नगर निगम के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं, उन्होंने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है। सड़क के धंसने के बाद लोग अपने वाहनों को निकाल रहे हैं। धंसी सड़क को देखने के लिए आसपास के लोग वहां पहुंच रहे हैं। फिलहाल इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

  • बददी में चल रही भागवत कथा में किया भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन

    बददी में चल रही भागवत कथा में किया भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन

    लोगों को अंधविशवास दूर करने के लिए भगवान ने अंगुली पर उठाया था गोवर्धन

    बद्दी/सचिन बैंसल :  बद्दी की महिलाओं की ओर से वार्ड नं 1 ओर 2 के पार्क में आयोजित भागवत कथा के पांचवें दिन कथा वाचक जगमोहन शास्त्री ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्ण किया। मन रूपी माखन की कन्हा चोरी करते थे। और आज भी कलियुग में वह लोगों के मन पर राज करते है।उन्होंने गोवर्धन पर्वत को अंगुली पर उठाने भी कथा सुनाई।

    जगमोहन शास्त्री ने बताया कि गोकुल के लोग देवराज इंद्र से बहुत भयभीत रहते थे। उन्हें लगता था कि इंद्र ही धरती पर बारिश करते है। सभी लोग इंद्र की पूजा करते थे। भगवान कृष्ण ने लोगों को समझाया कि इंद्र की पूजा  करने की बजाए  गायों की पूजा करें जो उन्हें दूध देती है। गोकुल को लोगो ं भगवान कृष्ण की बात सुन कर गायों की पूजा करनी शुरू कर दी। जिससे इंद्र को अपना अपनान लगा और उन्होंने बादलों को आदेश दिया कि गोकुल नगरी में तूम बरते रहो। जब यह डूब न जाए। लोग भगवान कृष्ण का पास गए। भगवान ने अपने हाथ को छोटी अगुंली से गोवर्धन पवर्त उठा कर गोकुल के लोगों और उनके पशुओं को उसके नीचे खड़े कर दिए। जिससे इंद्र भयभीत हो गया और उसने बारिश को बंद कर दिया। माना जाता है कि यह पांच हजार पहले यह तीन हजार मीटर ऊंचा था लेकिन पुलस्त्य ऋषि के श्राप के चलते यह पर्वत एक मुट्ठी हर रोज कम होता है। इसकी परिक्रमा का 7 किमी हिस्सा राज स्थान और बाकी हिस्सा यूपी में आता है। सात दिन तक भगवान ने इस पर्वत को उठा कर रखा। अगर हम सात दिन और रात किसी काम को करते है वह सिद्ध हो जाता है। इसलिए  भागवत कथा भी सात दिन की होती है। 

    उन्होंने बताया कि भगवान को माखन चोर क्यों कहते है। मा को अर्थ है मन और वह मन  रूपी माखन को चुराते है। यही कारण है कि आज भी भगवान लोगों को मन पर राज करते है और उनकी कथा के दौरान लोग भंडारे लगाते नाचते है और उनके ही हो कर रहते है। उन्होंने जय राधा माधव जय कुंज बिहारी, हरे कृष्णा, कृष्म जिनका नाम है वह  गोकुल धाम है समेत दर्जनो भजन प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मनोरजंन किया। कथा के बाद लोगों ने  भंडारा ग्रहण किया।  

  • पंजाबः फर्जी पासपोर्ट में विदेश भागे 8 गैंगस्टरों पर दर्ज केस

    पंजाबः फर्जी पासपोर्ट में विदेश भागे 8 गैंगस्टरों पर दर्ज केस

    चंडीगढ़: पंजाब पुलिस की स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल (एसएसओसी) ने फर्जी दस्तावेज से पासपोर्ट बनवाकर विदेश भागने वाले आठ गैंगस्टरों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। अब इनके मददगारों पर भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इस मामले की जांच के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो इस बात का पता लगाएंगी कि फर्जी दस्तावेज से पासपोर्ट बनाने में किस-किस विभाग के कर्मचारी शामिल थे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    एसएसओसी ने जिन आठ गैंगस्टरों पर केस दर्ज किया है, उनमें आतंकी लखवीर सिंह लंडा का साथी गुरदासपुर के गांव चट्ठा निवासी सुप्रीत सिंह उर्फ हैरी चट्ठा, तरनतारन के गांव हवेलियां निवासी गुरजंट सिंह उर्फ भोलू, तरनतारन के भूच्चर गांव निवासी रछपाल सिंह उर्फ दाना, तरनतारन के गांव डियाल निवासी केंदरबीर सिंह उर्फ सन्नी, तरनतारन के गांव चंबल निवासी मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना, गुरदेव सिंह उर्फ जैमल, तरनतारन के पट्टी स्थित कुल्ला रोड निवासी राउ बरिंदर सिंह उर्फ राउ और गुरदासपुर थानाक्षेत्र के पवित्र सिंह जाली पहचान पत्रों के आधार पर पासपोर्ट बनवाकर विदेश भागने में कामयाब हो चुके हैं।

    इसके आधार पर ही एसएसओसी ने गैंगस्टर हैरी चट्ठा समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है। कई गैंगस्टरों के खिलाफ फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकी के मामले दर्ज हैं। एसएसओसी के पास सूचना है कि पासपोर्ट दफ्तर, सेवा केंद्र के कर्मचारियों के अलावा पंजाब पुलिस के कुछ लोग भी फर्जी पासपोर्ट बनाने में आरोपियों की मदद कर रहे थे। अब टीम इन सब की धड़पकड़ में लग गई है। 

  • तनाव से बचने के लिए आपनाएं ये 4 तरीके, जिएं तनावमुक्त जीवन

    तनाव से बचने के लिए आपनाएं ये 4 तरीके, जिएं तनावमुक्त जीवन

    नई दिल्ली : यदि आप भी तनाव के शिकार हो चुके हैं तो यह खबर आपके काम की है। अक्सर देखा जाता है कि नौकरी के दबाव, वित्तीय अस्थिरता, व्यक्तिगत चिंताओं या स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण लोग तनावग्रस्त हो जाते हैं। मानसिक स्वास्थ्य पेशेवरोंके अनुसार, तनाव बुरा नहीं है लेकिन यह शक्तिशाली है और यह इंगित करता है कि कुछ बदलने की जरूरत है। इसके साथ ही यह इशारा करता है कि कुछ कार्रवाई करने की भी जरूरत है। तो हम बताने जा रहे हैं कि कैसे तनाव के दौरान आप दूसरों के साथ अपने संबंध बेहतर कर सकते हैं।

    योग :-
    योग-आधारित ध्यान का अभ्यास सहानुभूतिपूर्ण और पैरासिम्पेथेटिक तंत्रिका तंत्र को सक्रिय करता है। साथ ही सांस लेने, शरीर की चेतना, चयनात्मक जागरूकता और विज़ुअलाइज़ेशन जैसी तकनीकों के साथ एकीकृत ध्यान के तौर-तरीके न केवल मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति को बेहतर करते हैं बल्कि जीवन की गुणवत्ता में भी सुधार करते हैं।


    डायरी लिखें :-
    दैनिक रूप से डायरी लिखना सकारात्मक विश्वास प्रणालियों को मजबूत करने और न्यूरोपैथवे बनाने का एक अविश्वसनीय तरीका है जो आपकी उच्चतम क्षमता को प्रकट करने में मदद करता है। सही इरादे और भावना के साथ दैनिक आधार पर अपने तत्काल, मध्यावधि और दीर्घकालिक लक्ष्यों का विवरण देखें और लिखें, यह तनाव को नियंत्रण करने में मदद करता है।


    आभार व्यक्त करें:- 
    आभार व्यक्त करने की भावना में तनाव को नियंत्रण करने की शक्ति होती है। दिन में आपके द्वारा अनुभव की गई छोटी-छोटी चीजों के लिए आभार व्यक्त करने का अभ्यास करें, और वह सब जो आपको सीखने, बढ़ने और विकसित होने में मदद करता है।

    अपने आप में जागरूकता लाएं:-

    अपने विचारों, शब्दों और कार्यों के प्रति सचेत रहें। यहां तक कि जब आप बैठते हैं, खाते हैं या बोलते हैं, तब भी जागरूकता लाएं. दिन में कम से कम एक एक्टिविटी पूरे ध्यान से करें। वर्तमान पर ध्यान दें और अपने जीवन में एक सक्रिय प्रेरणा शक्ति बनें। उद्देश्यपूर्ण जीवन जिएं और जीवन को अपने आप ही न होने दें।

  • पंजाबः कोरोना को लेकर सीएम मान ने सभी DCs को जारी किए निर्देश 

    पंजाबः कोरोना को लेकर सीएम मान ने सभी DCs को जारी किए निर्देश 

    चंडीगढ़ : कोरोना के नए वेरिएंट लेकर पंजाब सरकार अलर्ट हो गई है। इसे लेकर पंजाब के सीएम भगवंत मान द्वारा स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ रिव्यू मीटिंग की गई है। मीटिंग के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में कोरोना से लड़ने के लिए कोविड कंट्रोल रूम बनाएगी। इसके अलावा सीएम मान ने सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नर्स को निर्देश दिए हैं कि वह समय-समय पर हालातों का जायजा लेते रहें।

    लोग भी सार्वजनिक स्थानों पर मास्क जरूर पहनें और हर सावधानी बरतें।  उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर लापरवाही बिल्कुल भी लापरवाही न बरती जाए। बता दें कि कोरोना के नए वेरिएंट के सामने आने के बाद भारत सरकार के साथ-साथ विभिन्न राज्य सरकारें भी सतर्क हो गई हैं। 

  • पंजाबः होटल से मिली लड़का-लड़की की लाश, मचा हड़कंप

    पंजाबः होटल से मिली लड़का-लड़की की लाश, मचा हड़कंप

    गुरदासपुरः जम्मू-अमृतसर नेशनल हाईवे स्थित एक निजी होटल में एक लड़के और एक लड़की के शव मिले हैं। होटल से लड़का-लड़की के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले की सूचने मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है। पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी भी लगा है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतक युवती के परिजनों ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें भी पुलिस से सूचना मिली थी कि उनकी पुत्री कमलेश का शव होटल में मिला है. उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उनकी बेटी होटल में क्या करने गई थी।

    मौके पर पहुंचे डीएसपी सिटी डॉ. रिपुतापन सिंह ने बताया है कि उन्हें सूचना मिली थी कि नेशनल हाईवे स्थित एक निजी होटल में एक लड़के और एक लड़की के शव मिले हैं। उन्होंने कहा कि ये दोनों लड़के-लड़कियां गुरदासपुर के रहने वाले हैं, जिनमें से लड़की का नाम कमलेश और लड़के का सूरज है और लड़का एक ही होटल में वेटर का काम करता था, लेकिन दोनों की मौत का कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। इसलिए दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • अजय की मौत मामले में एसपी ऊना से मिले परिजन, हत्या की जताई आशंका

    अजय की मौत मामले में एसपी ऊना से मिले परिजन, हत्या की जताई आशंका

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के घड़ोह गांव में सड़क किनारे प्रवासी पेंटर की लाश मिली थी। इस मामले में मृतक के परिजनों ने अजय की हत्या किए जाने की आशंका जताई थी लेकिन इस मामले में कोई उचित कार्रवाई ना होते देख आज मृतक अजय के परिजन और अन्य प्रवासी लोग मामले की उचित जांच किए जाने को लेकर एसपी उना अर्जित सेन ठाकुर से मिले। मृतक के परिजनों के मुताबिक अजय की मौत साधारण मौत नहीं  है बल्कि उन्हें शक है कि उस को मौत के घाट उतारा गया है उन्होंने इस मामले में निष्पक्ष जांच किए जाने को लेकर एसपी उना से गुहार लगाई है और इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है। 

    वहीं इस पूरे मामले पर एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने निष्पक्ष जांच किए जाने की बात कही है उन्होंने कहा कि अजय कुमार की मौत के मामले पर पुलिस टीम मौके पर गई थी। इस मामले में मृतक युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को भी खंगाला जा रहा है अगर इसमें कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने का आश्वासन मृतक अजय के परिजनों को दिया गया है।

  • ईरिक्शा परमिट धारक 31 दिसम्बर तक करवाएं पंजीकरण

    ईरिक्शा परमिट धारक 31 दिसम्बर तक करवाएं पंजीकरण

    ऊना/सुशील पंडित: क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ऊना राजेश कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला के जिन आवेदकों को वर्ष 2022-21/2021-22 में सीएनजी आॅटोरिक्शा/ई-रिक्शा और स्टेज कैरिज विज्ञापित परमिट स्वीकृत हुए थे तथा उन्होंने कोरोना काल में वाहन नहीं खरीदें हैं। आरटीओ ने बताया कि इन आवेदकों को 31 दिसम्बर तक सभी औपचारिकताओं को पूर्ण करते हुए पंजीकरण, परमिट प्राप्त करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। इसके उपंरात परमिट/स्वीकृतियां स्वतः रद्द समझी जाएंगी।

  • निर्धारित समयावधि में कार्यों का निष्पादन ही अच्छा सुशासन – आरएम शर्मा

    निर्धारित समयावधि में कार्यों का निष्पादन ही अच्छा सुशासन – आरएम शर्मा

    डीआरडीए हाॅल में गुड गवर्नेंस पर आयोजित हुई कार्यशाला

    ऊना/सुशील पंडित: 19 से 25 दिसंबर तक मनाए जा रहे गुड गवर्नेंस सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को डीआरडीए हॉल में जिला स्तरीय गुड गवर्नेंस कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिला के समस्त विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी आरएम शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

    कार्यशाला में अधिकारियों को संबोधित करते हुए आरएम शर्मा ने कहा कि सुशासन का उद्देश्य लोगों की बेहतरी है। सभी अधिकारी निर्धारित समयावधि में लोगों को बेहतर सेवाएं प्रदान करें। उन्होंने कहा कि सुशासन के बिना कोई भी विकासात्मक योजना लोगों के जीवन में सुधार नहीं ला सकती। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं नागरिक अपने कर्तव्यों का प्रभावी तथा ईमानदारी से निर्वहन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में अपने कार्य के लिए आने वाले लोगों को प्रतीक्षा ना करवाएं अपितु लोगों की समस्याओं को अपनी समस्या समझ कर कार्य करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की सेवा की जा सके।

    उन्होंने कहा कि लोगों की समस्या का समाधान होने के उपरांत संबंधित व्यक्ति को अवश्य सूचित करें की उनकी समस्या का समाधान हो चुका है तभी वह व्यक्ति संतुष्ट होगा और यही अच्छा सुशासन है।  सेवानिवृत्त एचपीएएस अधिकारी टेक चंद ने कहा कि अधिकारियों को अपने कार्य के प्रति निष्ठावान होना चाहिए तथा ग्रामीण स्तर तक लोगों की समस्याओं का समाधान करना होगा। उन्होंने कहा कि कार्यालय में अपने कार्य को निपटाने के लिए आए लोगों के साथ अधिकारी अच्छा व्यवहार करें और अपने अधीनस्थ स्टॉफ पर भी पूरी नजर रखें। यदि कोई व्यक्ति कार्यालय के बार-बार चक्कर काट रहा है तो उसे अवश्य पूछें कि वह किस कार्य के लिए आए हैं। सभी अधिकारी लोगों के हित के लिए कार्य करें लोगों की आप के प्रति जो उम्मीदें हैं उन पर खरा उतरने का प्रयास करें।

    डाईट प्रधानाचार्य देवेंद्र चैहान ने विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में दी जा रही सेवाएं तथा डाॅ अजय अत्री ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में दी जा रही सेवाओं के बारे जानकारी दी। इसके अतिरिक्त मिनिस्ट्री आॅफ स्किल डिवेल्पमेंट की ओर से शिवानी ने जिला में संचालित किए जा रहे स्वयं सहायता समूहों बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी। एडीसी ऊना डाॅ अमित कुमार शर्मा ने कार्यशाला में आएं रिटायर्ड अधिकारियों का स्वागत व आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन गावं की ओर कार्यक्रम के तहत ग्रामीण स्तर तक के लोगों की समस्याओ का निर्धारित समयावधि में निदान करने के लिए जिला की विभिन्न पंचायतों में शिवर आयोजित किए जा रहे हैं ताकि लोगों के लंबित पड़ें मामलों का समाधान सुनिश्चित किया जा सके।