Blog

  • शिक्षा मंत्री और उनके बेटे के ठिकानों पर ईडी की रेड

    शिक्षा मंत्री और उनके बेटे के ठिकानों पर ईडी की रेड

    तमिलनाडु: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन मामले में सोमवार (17 जुलाई) को द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेता व तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री के पोनमुडी और उनके बेटे व सांसद गौतम सिगमनी के परिसरों पर छापेमारी की है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि राजधानी चेन्नई के अलावा विल्लुपुरम में भी पिता-पुत्र के परिसरों पर तलाशी ली जा रही है। सत्तारूढ़ द्रमुक ने छापेमारी को ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ करार दिया है। उच्च शिक्षा मंत्री पोनमुडी (72) विल्लुपुरम जिले की तिरुक्कोयिलुर विधानसभा सीट से विधायक हैं, जबकि उनके बेटे सिगमनी लोकसभा में कल्लाकुरिची सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

    धन शोधन का यह मामला 2007 से 2011 तक बरती गई कथित अनियमितताओं से जुड़ा है, जब पोनमुडी तमिलनाडु के खनन मंत्री थे। उन पर खदान लाइसेंस शर्तों के उल्लंघन के आरोप लगे थे और इससे सरकारी खजाने को लगभग 28 करोड़ रुपये का नुकसान होने का दावा किया गया था। राज्य पुलिस ने मंत्री और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के इन आरोपों की जांच के लिए एक शिकायत दर्ज की थी। इसके बाद सिगमनी ने राहत के लिए मद्रास उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी, लेकिन जून में अदालत ने सुनवाई पर रोक से इनकार कर दिया था। मंत्री पर अपने बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों के लिए खनन/खदान लाइसेंस प्राप्त करने और लाइसेंसधारियों पर तय सीमा से अधिक बालू के उत्खनन करने का आरोप है।

    ईडी ने यह छापेमारी उस दिन की है, जब द्रमुक अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन बेंगलुरु में कांग्रेस द्वारा बुलाई गई विपक्षी दलों की बैठक में हिस्सा लेने वाले हैं। सत्तापक्ष ने दावा किया कि स्टालिन के नेतृत्व में द्रमुक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुकाबला करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और ईडी द्वारा की जा रही छापेमारी का उद्देश्य पार्टी को ‘डराना’ है।

    द्रमुक प्रवक्ता ए सरवनन ने कहा, ‘‘यह राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई है और इसका उद्देश्य द्रमुक के संकल्प को तोड़ना है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि गुटखा घोटाले जैसे भ्रष्टाचार के मामलों में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के नेताओं के खिलाफ केंद्रीय अधिकारियों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ईडी ने हाल ही में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के मंत्रिमंडल के एक अन्य मंत्री सेंथिल बालाजी पर भी इसी तरह की कार्रवाई की थी। इससे पहले, परिवहन मंत्री सेंथिल बालाजी को कथित नौकरी के बदले नकद धन राशि से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया गया था। उस समय भी स्टालिन और द्रमुक ने बालाजी के खिलाफ कार्रवाई को केंद्र की ‘डराने-धमकाने की राजनीति’ बताया था।

  • पंजाबः लोगों ने आप विधायक के घर का किया घेराव

    पंजाबः लोगों ने आप विधायक के घर का किया घेराव

    बठिंडा: जिले के लोगों ने आप पार्टी के विधायक जगरूप सिंह गिल के घर का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। गोपाल नगर के लोगों ने नशेड़ियों से दुखी होकर विधायक के घर का घेराव किया है। लोगों का कहना था कि कई बार विधायक को इसके बारे में बताया है, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके चलते आज उनको धरना लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

    लोगों का गुस्सा देखते हुए विधायक जगरूप सिंह गिल बाहर आए और तुरंत लोगों की बातें सुनकर अधिकारियों को फोन मिलाकर निर्देश जारी किए। इलाके का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनने के बाद जो लोग उनकी कोठी या उनके घरों के आसपास नशा करते हैं उनको ट्रेस किया जाए। नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। 

    इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, बिंदर सिंह, बलविंदर सिंह, रजनी सोमानी आदि ने कहा कि विधायक के आसपास और मेल गुरुकुल रोड पर शाम के समय नशा करने वाले लोगों का जमावड़ा लग जाता है। यहां से महिलाओं का निकलना मुश्किल हो जाता है। जब इनको रोका जाता है तो यह लोग लोगों पर हमला कर देते हैं। जिससे दुखी होकर उन्होंने पहले भी विधायक के ध्यान में उक्त मामला लाया था। लेकिन विधायक ने उनकी बात को अनदेखा किया। रोज परेशानियों से दुखी होकर आज उनको मोहल्ले के लोगों के साथ इकट्ठे होकर विधायक जगरूप सिंह गिल के घर के बाहर धरना लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस मौके पर विधायक ने विश्वास दिलाया कि भविष्य में इलाके में कोई भी नशा करने वाला या नशा बेचने वाला दिखाई नहीं देगा।

  • केंद्रीय मंत्री अनुराग से मिले विधायक भुट्टो, कुटलैहड़ की रखी समस्याएं

    केंद्रीय मंत्री अनुराग से मिले विधायक भुट्टो, कुटलैहड़ की रखी समस्याएं

    बंगाणा शान्तला सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग

    केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हर सहयोग का दिया आश्वासन: भुट्टो 

    ऊना/सुशील पंडित :केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के उना प्रवास पर कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने मुलाकात कर जिला ऊना प्रवास पर उनका अभिनन्दन किया और फिर कुटलैहड़ विस क्षेत्र में चल रही कुछ विकासात्मक समस्याओं के वारे में अवगत करवाया। विधायक भुट्टो ने केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर को बंगाणा से शान्तला वाया तुतडू सड़क जिसकी एमडीआर घोषित हुई है और करीव 12 करोड़ की धनराशि भी स्वीकृत हुई है, जिसकी डीपीआर भी तैयार हो चुकी है। लेकिन अभी तक टैंडर प्रतिक्रिया पूर्ण न होने के कारण कार्यो में बिलंब हो रहा है। उंसे तत्काल से टैंडर प्रतिक्रिया पूर्ण करके कार्य शुरू करवाने का आग्रह किया। विधायक ने कहा कि बंगाणा शान्तला तुतडू कामलू सड़क धर्मशाला कांगड़ा पठानकोट जम्मू आदि जिलों ओर राज्यों से जुड़ती है और अगर उक्त सड़क का निर्माण जल्द हो जाए तो कुटलैहड़ विस क्षेत्र को जोड़ती हुई यह सड़क शाहतलाई एवं पंजाब चंडीगढ़ दिल्ली से जुड़ेगी।  
     विधायक भुट्टो ने केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से 150 करोड़ से कुटलैहड़ के लमलेहडी में बनने वाले ग्रामीण विकास के ट्रेंनिग सेंटर के निर्माण कार्य को भी जल्द शुरू करवाने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि उक्त ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 150 करोड़ की लागत से बनने वाले ट्रेनिग सेंटर के लिए भूमि भी विभाग के नाम हो चुकी है और केंद्र सरकार से ओर आपके सहयोग से उक्त ट्रेनिग सेंटर की स्वीकृति भी मिल चुकी है। अब आपके सहयोग से अगर कुटलैहड़ विस क्षेत्र के लमलेहडी में अगर जल्द उक्त ट्रेनिग सेंटर का कार्य शुरू हो जाएगा। विधायक ने केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के समक्ष कुटलैहड़ विस क्षेत्र में इंडस्ट्री लाने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ में हजारों कनाल भूमि सरकार की है और बंजर पड़ी है, अगर आपके सहयोग से कुटलैहड़ विस क्षेत्र में इंडस्ट्री लगाई जाए तो कुटलैहड़ के जो युवा वाहरी राज्यों में रोजगार के लिए भटक रहे है। उन्हें घर द्वार रोजगार प्राप्त होगा। विधायक ने केंद्रीय मंत्री से कुटलैहड की समस्याओं का समाधान करने व  विस क्षेत्र को विकास को पथ पर लाने और समग्र विकास के सहयोग की अपील की। 
    कुटलैहड से विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि हमने केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह से बंगाणा शान्तला सड़क,लमलेहडी में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 150 करोड़ से निर्मित होने वाले ट्रेनिग सेंटर कुटलैहड़ में इंडस्ट्री निर्मित करवाने एवं अन्य कुटलैहड़ की कुछ समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की और केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने  कुटलैहड़ के समग्र विकास करवाने का आश्वसन दिया। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ में समग्र विकास करवाने के लिए आपके साथ हूँ। 
  • सिस सिक्योरिटी इंडिया में भरें जाएंगे सुरक्षा गार्ड/सुपरवाइज़र के 150 पद

    सिस सिक्योरिटी इंडिया में भरें जाएंगे सुरक्षा गार्ड/सुपरवाइज़र के 150 पद

    ऊना/सुशील पंडित : मैसर्ज़ सिस सिक्योरिटी इंडिया लिमिटेड, आरटीए शाहतलाई द्वारा सुरक्षा गार्ड/सुपरवाइज़र के 150 पद पुरूष वर्ग मे भरे जाएंगे। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के साक्षात्कार 24 व 25 जुलाई को उप रोजगार कार्यालय बंगाणा तथा 26 जुलाई को उप रोजगार कार्यालय हरोली में प्रातः 10.30 बजे आयोजित किया जाएगा। 
    अक्षय शर्मा ने बताया कि सुरक्षा गार्ड/सुपरवाइज़र पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता कम से कम 10वीं पास या इससे ऊपर तथा आयु सीमा 21 से 37 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि प्रार्थी की लम्बाई 5 फुट 7 इंच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में आने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 85580-62252 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
  • पंजाबः Air Force में तैनात महिला स्क्वाड्रन लीडर पर तेजधार हथियारों से हमला, हालत नाजुक, देखें वीडियो

    पंजाबः Air Force में तैनात महिला स्क्वाड्रन लीडर पर तेजधार हथियारों से हमला, हालत नाजुक, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः एयरफोर्स में तैनात महिला स्क्वाड्रन लीडर अर्शिता जयसवाल पर एयरफोर्स मैस में काम करने वाले सेवादार ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हादसे में अर्शिता जयसवाल बुरी तरह से घायल हो गई। अर्शिता जयसवाल के सिर पर गम्भीर चोटें लगी है। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी सेवादार को गिरफ्तार कर लिया है। महिला स्क्वाड्रन लीडर की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिसे डॉक्टरों ने चंडीगड़ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। वहीं इस मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी ने कहा कि उन्हें एक शिकायत मिली थी। जिसमें एक महिला जोकि एयरफोर्स में बतौर स्क्वाड्रन लीडर तैनात है। उस पर मैस में काम करने वाले सेवादार ने तेजधार हथियार से हमला कर जख्मी कर दिया। जिसके चलते जख्मी महिला स्क्वाड्रन लीडर को चंडीगढ़ रेफर किया गया है। जिसके बाद वह मामले की जांच में जुट गए और उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए। पुलिस ने इसके आधार पर एक आरोपी को काबू कर लिया है।

  • पंजाबः चरणजीत सिंह चन्नी की सीएम मान को नसीहत, बोले- इस मामले में मांगे माफी

    पंजाबः चरणजीत सिंह चन्नी की सीएम मान को नसीहत, बोले- इस मामले में मांगे माफी

    चंडीगढ़ः सीएम भगवंत मान और पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी में कुछ समय पहले काफी तकरार देखने को मिली थी। वहीं अब पूर्व सीएम चन्नी ने गुरबानी के प्रसारण को लेकर सीएम मान को नसीयत दी है। चन्नी ने एक वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री भगवंत मान को सिख गुरुद्वारा एक्ट 1925 में संशोधन बिल को रद्द करके माफी मांगने की नसीहत दी है। चन्नी ने CM मान से इसके लिए जल्द ही एक सत्र बुलाने के लिए भी कहा है। चन्नी ने वीडियो में कहा- SGPC ने यूट्यूब चैनल शुरू करने का फैसला किया है। जिससे लोगों को गुरबानी का प्रसारण सीधा मिलेगा। इसके लिए मैं SGPC के इस फैसले का स्वागत करता हूं। साथ ही उन्हें विनती करता हूं कि गुरबानी घर-घर में पहुंचे। ठीक है आप इसके लिए सैटेलाइट चैनल भी शुरू करने जा रहे हैं। लेकिन इसमें समय लग जाना है। इसलिए उतना समय हर चैनल के माध्यम से यह गुरबानी घर-घर पहुंचाई जाए। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की तरफ से यू-ट्यूब चैनल शुरू करने के फैसले की सराहना की है। 

    पूर्व सीएम चन्नी ने कहा कि मैं एक बात पंजाब सरकार को भी कहना चाहता हूं। मुख्यमंत्री एक कानून लेकर आए, वे भी जल्दबाजी में। आपको इंटेलिजेंस (खुफिया एजेंसी) ने बता दिया कि गुरबानी प्रसारित करने वाली कंपनी का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो रहा है। इसलिए आपने वाह-वाही बटोरने के लिए विधानसभा का एक विशेष सत्र बुला लिया, जिसमें एक ऐसा कानून पास कर दिया।

    यह एक घिनौना अपराध आपसे हुआ है। इसलिए अब जब SGPC ने खुद यूट्यूब चैनल शुरू करने का फैसला कर लिया है तो दोबारा से विशेष सत्र बुलाया जाए और इस कानून को रद्द किया जाए। इसके लिए आपको माफी भी मांगनी चाहिए।

  • पंजाबः इस इलाके के ऐतिहासिक गुरुघर में हुई बेअदबी, जांच में जुटे पुलिस अधिकारी, देखें वीडियो

    पंजाबः इस इलाके के ऐतिहासिक गुरुघर में हुई बेअदबी, जांच में जुटे पुलिस अधिकारी, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः हलका दीनानगर के गांव बहरामपुर में गुरुद्वारा छठी पातशाही श्री गुरु हरगोबिंद साहिब के चरण छोह गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी का मामला सामने आया है। इस मौके पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर पूरी स्थिति का जायजा ले रहे हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इस मौके पर कोई भी पुलिस अधिकारी मीडिया से बात करने को तैयार नहीं है।

    शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने बहरामपुर गांव में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की घटना की कड़ी निंदा की है। शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट धामी ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब सिखों के लिए सर्वोच्च हैं, जिनकी बेअदबी की घटनाएं सिख मानसिकता को आहत करती हैं।

    उन्होंने कहा कि ताजा घटना गुरुद्वारा छेवी पातशाही गांव बहरामपुर (गुरदासपुर) में हुई है, जिसमें श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र अंगों को नुकसान पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ सांप्रदायिक लोग सिखों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करते हैं, लेकिन बेअदबी करने वालों को कड़ी सजा नहीं मिलने से ऐसे लोगों की हिम्मत बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद शिरोमणि कमेटी की ओर से प्रचारकों की एक टीम को मौके पर भेजा गया है, ताकि घटना की पूरी जानकारी प्राप्त की जा सके।

    शिरोमणि कमेटी अध्यक्ष ने कहा कि पिछले कुछ समय से अलग-अलग जगहों पर बेअदबी की कई घटनाएं हुई हैं, जो सरकार की विफलता का नतीजा है। सरकार और प्रशासन का असली दोषियों तक ना पहुंचने के कारण संगत में काफी गुस्सा है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को लोगों की भावनाओं के अनुरूप दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं के पीछे की ताकतें बेनकाब हो सकें।

  • पंजाबः 17 के बाद 5 और IPS और PPS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    पंजाबः 17 के बाद 5 और IPS और PPS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब में हाल ही में 17 आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के तबादलें हुए है। वहीं अब 5 आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के तबादलें होने की एक और लिस्ट सामने आई है। जिसमें 4 आईपीएस और एक पीपीएस अधिकारी का तबादला हुआ है। अब गुरकीरत किरपाल सिंह को पंजाब का गृह सचिव नियुक्त किया गया है। देखें लिस्ट

  • ਹੋਸ਼ਿਆਰਪੁਰ: ਸੌਣ  ਮਹਿਨੇ ‘ਚ ਮੰਦਰਾਂ ‘ਚ ਲੱਗੀਆਂ ਰੌਣਕਾਂ, ਸ਼ਿਵ  ਲਿੰਗ ਤੇ ਭਗਤਾਂ ਨੇ ਕੀਤੀ ਭਗਤੀ , ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਹੋਸ਼ਿਆਰਪੁਰ: ਸੌਣ ਮਹਿਨੇ ‘ਚ ਮੰਦਰਾਂ ‘ਚ ਲੱਗੀਆਂ ਰੌਣਕਾਂ, ਸ਼ਿਵ ਲਿੰਗ ਤੇ ਭਗਤਾਂ ਨੇ ਕੀਤੀ ਭਗਤੀ , ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਹੋਸ਼ਿਆਰਪੁਰ/ ਸ਼ੌਨੂੰ ਥਾਪਰ:  ਸਾਉਣ ਮਹਿਨੇ ਦੇ ਸੋਮਵਾਰ ਨੂੰ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਮੰਦਰਾਂ ‘ਚ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਦੀ ਭੀੜ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲੀ। ਮੰਦਰਾਂ ‘ਚ ਭੋਲੇ ਨਾਥ ਦੇ ਜੈਕਾਰਿਆਂ ਨੇ ਅਲੱਗ ਹੀ ਮਾਹੌਲ ਬਣਾ ਦਿੱਤਾ। ਇਸ ਦੋਰਾਨ ਸ਼ਿਵ ਭਗਤਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪਾਵਨ ਸ਼ਿਵ ਲਿੰਗ ਤੇ ਕੱਚੀ ਲੱਸੀ ਅਤੇ ਜਲ ਚੜਾ ਕੇ ਸਾਵਣ ਦੇ ਮਹੀਨੇ ਦਾ ਅਗਾਜ਼ ਕੀਤਾ। ਜਿਵੇਂ ਕਿ ਪੂਰੇ ਵਿਸ਼ਵ ‘ਚ ਸ਼ਿਵ ਭਗਤਾਂ ਵੱਲੋਂ  ਸਾਵਣ ਦਾ ਮਹੀਨਾ ਬੜੀ ਹੀ ਸ਼ਰਦਾ ਭਾਵਨਾ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਉਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਹੀ ਅੱਜ ਤਲਵਾੜਾ ਦੇ ਸ਼੍ਰੀ ਲੱਛਮੀ ਨਰਾਇਣ ਮੰਦਰ ਵਿੱਚ ਵੀ ਸਿਵ ਭਗਤਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਿਵ ਲਿੰਗ ਚ ਕੱਚੀ ਲੱਸੀ ਅਤੇ ਜਲ ਚੜਾ ਕੇ ਭੋਲੇ ਸ਼ੰਕਰ ਦੇ ਵਰਤ ਰੱਖੇ ਗਏ। ਇਸ ਦੋਰਾਨ ਮੰਦਰਾਂ ‘ਚ ਸੋਮਵਾਰ ਸਵੇਰੇ ਹੀ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਦੇ ਲਈ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਦੀਆਂ ਲੰਮੀਆਂ ਲਾਈਨਾਂ ਲੱਗਣੀਆਂ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਈਆਂ। ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਨੇ ਸ਼ਿਵਿਲੰਗ ‘ਤੇ ਜਲ ਚੜ੍ਹਾਇਆ ਤੇ ਪੂਜਾ ਅਰਚਨਾ ਕੀਤੀ। ਸਾਉਣ ‘ਚ ਦੇਵਤਿਆਂ ਦੇ ਦੇਵ ਮਹਾਦੇਵ ਦੀ ਪੂਜਾ ਕੀਤੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ। ਸਾਉਣ ਮਹੀਨਾ ਭਗਵਾਨ ਸ਼ਿਵ ਨੂੰ ਪ੍ਰਸੰਨ ਕਰਨ ਦੇ ਲਈ ਸਭ ਤੋਂ ਚੰਗਾ ਹੁੰਦਾ ਹੈ। ਸੋਮਵਾਰ ਨੂੰ ਵਰਤ ਰੱਖਣ ਨਾਲ ਮਨਚਾਹਿਆ ਫ਼ਲ ਮਿਲਦਾ ਹੈ। ਸੋਮਵਾਰ ਨੂੰ ਵਰਤ ਰੱਖਣ ਨਾਲ ਲੜਕੀਆਂ ਨੂੰ ਯੋਗ ਵਰ ਮਿਲਦਾ ਹੈ। ਮਾਤਾ ਪਾਰਵਤੀ ਦੇ ਵਿਆਹ ਦੇ ਪ੍ਰਸੰਗ ‘ਚ ਵੀ ਇਸ ਗੱਲ ਦਾ ਜ਼ਿਕਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਸਰਧਾਲੂਆਂ ਵਲੋਂ ਵੱਖ ਵੱਖ ਮੰਦਰਾਂ ‘ਚ ਭੰਡਾਰਾ ਵੀ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ।

  • पंजाबः बारिश और बाढ़ के बाद आया बवंडर, उखड़े पेड़, देखें वीडियो  

    पंजाबः बारिश और बाढ़ के बाद आया बवंडर, उखड़े पेड़, देखें वीडियो  

    फिरोजपुरः पंजाब में पिछले दिनों हुई बारिश से आई बाढ़ के कारण कई जिलों में पानी भर गया है। इस दौरान कई जिलों में पानी भरने से काफी नुकसान हो गया है। वहीं अब बारिश और बाढ़ के बाद अब बवंडर भी पंजाब में अपना रंग दिखा रहा है। बता दें कि फिरोजपुर के नत्थूवाला, हरिपुर और आसपास के गांवों में आए ट्रोनाडो के कारण खेतों में पेड़ उखड़ गए। इस बवंडर से बिजली के खंभे, जानवरों के लिए बने शेड ट्रांसफर को भी नुकसान पहुंचा है। मामले की जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने कहा कि पंजाब पर कुदरत कहर बरपा रही है। तबाही का ऐसा मंजर उन्होंने पहले कभी नहीं देखा है।