Blog

  • पंजाबः इतनों दिनों तक बंद रहेगा ये फाटक, लोग हुए परेशान, देखें वीडियो

    पंजाबः इतनों दिनों तक बंद रहेगा ये फाटक, लोग हुए परेशान, देखें वीडियो

    सुजानपुर/अनमोल: पठानकोट रोड पर पड़ते रेलवे फाटक में रेलवे लाइन की मुरम्मत के चलते उक्त रेलवे फाटक 20 मई से लेकर 24 तक बंद रहेगा। रेलवे फाटक बंद होने के कारण लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों को फाटक बंद होने पर द्वारा पठानकोट वापस जाकर मलकपुर से सुजानपुर आना पड़ रहा। वहीं सुजानपुर से चलने वाले टेंपो चालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा। सुजानपुर के सीनियर सिटीजन मोहनलाल डोगरा, विनोद महाजन, प्रिंसिपल बलवीर सलारिया, प्रिंसिपल त्रिभुवन सिंह, हरभजन सिंह परसोत्तम महाजन, हेमराज मेहरा ने केंद्र सरकार तथा रेलवे प्रशासन से मांग की है कि सुजानपुर पठानकोट रोड पर रेलवे फाटक बंद होने के कारण लोगों को टू व्हीलर, फोर व्हीलर निवासियों को वापस जाकर सुजानपुर पठानकोट जाना पड़ रहा।

    उन्होंने कहा कि सुजानपुर शहर लोगों की समस्या को देखते हुए जहां पर फ्लाईओवर, अंडरपास बनाकर लोगों की समस्या का हल किया जाए। उन्होंने कहा कि सुजानपुर शहर की 40000 से आबादी ज्यादा है। जल्द ही लोगों को समस्या से निजात दिलाया जाएगा। इस संबंधी जानकारी देते हुए स्टेशन राजेश कुमार बताया कि पठानकोट जम्मू रेल लाइन फाटकों की रिपेयर के चलते 5 दिन तक यह फाटक 24 घंटे बंद रहेगा। उन्होंने लोगों से रेलवे प्रशासन का सहयोग करने की अपील की उल्लेखनीय है कि इससे रेलवे फाटक के 5 दिन 24 मई तक रेलवे फाटक बंद रहेगा बंद रहने के कारण लोगों को अब पठानकोट से सुजानपुर आने जाने के लिए बाया मलिकपुर रास्ते का प्रयोग करना पड़ता है।

  • नाव पलटने बड़ा दर्दनाक हादसाः 4 की मौत, 20 से अधिक लोग लापता

    नाव पलटने बड़ा दर्दनाक हादसाः 4 की मौत, 20 से अधिक लोग लापता

    बलियाः बलिया में सोमवार सुबह गंगा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। इसमें महिलाएं भी शामिल हैं। 20 से 25 लोगों के लापता होने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि नाव पर 35 से ज्यादा लोग सवार थे। सभी मुंडन संस्कार के बाद गंगा पार पूजा करने जा रहे थे। घाट पर मौजूद नाविकों ने 6 लोगों को नदी से बाहर निकाला है। सभी को अस्पताल भेजा गया है। प्रशासन के साथ स्थानीय लोग बचाव में जुटे हुए हैं। हादसा फेफना थाना क्षेत्र के माल्देपुर घाट पर हुआ है।

    बताया जा रहा है कि ओहार परंपरा के तहत ये लोग नाव से गंगा पार जा रहे थे, जबकि वहां पीपा पुल भी बना था। इस समय एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें बचाव में लगी हुई हैं। घटनास्थल पर डीएम रवींद्र कुमार, एसपी राजकरन नैय्यर सहित कई आलाधिकारी मौजूद हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। डीएम ने आज सुबह करीब 8:30 बजे माल्देपुर गंगा घाट पर मुंडन संस्कार के लिए लोग आए थे। सभी नाव से गंगा पार जा रहे थे। तभी हादसा हो गया। हमें सूचना मिली कि इंजन में खराबी होने के कारण नाव पलट गई। मौके पर मौजूद गोताखोरों ने बचाव अभियान शुरू किया। अभी नाव निकालना बाकी है।

    पीपा पुल की रस्सी पकड़कर बचे कुछ लोग

    एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, “नाव में बहुत ज्यादा लोग बैठे थे, घाट से छूटकर नाव कुछ ही दूर गई थी, तभी लोगों के चिल्लाने की आवाज आई। नाव पर बैठे लोग चिल्ला-चिल्लाकर बता रहे थे कि नाव में पानी भर रहा है। देखते-देखते नाव डूबने लगी। उस वक्त कुछ लोग पास के ही पीपा पुल के रस्सी को पकड़ लिए। नाविकों और कुछ स्थानियों की मदद से इन्हें बचाया गया, जबकि करीब 20 लोग पानी में डूब गए हैं।

    क्षमता सिर्फ 20 की थी, 35 से ज्यादा लोग बैठे थे

    लोगों का कहना है कि नाव की क्षमता सिर्फ 20 लोगों के बैठने की थी। बावजूद इसके नाव में क्षमता से ज्यादा लोगों को सवार किया गया। हालांकि वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने इस बात का विरोध किया था, इसके बाद कुछ लोगों को नाव से उतारा भी गया था। इसे भी हादसे की वजह माना जा रहा है। फिलहाल प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्टि नहीं की है।

    ओहार परंपरा की वजह से नाव से गए, पुल से नहीं- नाविक

    माल्देपुर घाट पर पीपा पुल भी बना है। इससे लोगों में इस बात की चर्चा है कि पुल होने के बावजूद भी लोग में सवार होकर गंगा पार गए। इसके जवाब में एक नाविक ने बताया कि आज गंगा घाट पर ओहार परंपरा के तहत मुंडन संस्कार कराया जा रहा है। इस परंपरा के तहत जब बच्चे ढाई या 5 साल के होते हैं, तो लोग गंगा तट पर जाकर मुंडन संस्कार कराते हैं। इसके लिए बच्चे के बाल को गंगा में चढ़ाया जाता है। गंगा के इस पार बच्चे का मुंडन होता है। गंगा के उस पार एक पूजन कार्यक्रम होता है। इस बीच परिवार के कुछ लोग नाव से सवार होकर गंगा पार जाते हैं, उन्हें पुल या सड़क रास्ते से नहीं, बल्कि गंगा को ही पार करके जाना होता है। गंगा के इस पार बच्चे की मां रस्सी से बंधी खूटी के पास होती है। पिता चना और गुड़ पूरे रास्ते भर फेंकता जाता है। रस्सी के सहारे गंगा पार किया जाता है। उस पार भी परिवार की कुछ महिलाएं पूजन के लिए पहले से उपस्थित होती हैं।

    मुख्यमंत्री ने राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

    नाव हादसे का सीएम योगी ने संज्ञान लिया है। सीएम ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

  • पंजाबः नशे में धुत तेज रफ्तार कार चालक ने 3 युवकों को कुचला, 2 की मौत

    पंजाबः नशे में धुत तेज रफ्तार कार चालक ने 3 युवकों को कुचला, 2 की मौत

    लुधियानाः खन्ना में देर रात तेज रफ्तार कार ड्राइवर ने सड़क किनारे बैंच पर बैठे तीन युवकों को कुचल दिया। इस हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल लाया गया, लेकिन यहां दूसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान गुरप्रीत सिंह और तरुनदीप सिंह के रूप में हुई है। घायल मालविंदर सिंह का इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक ये हादसा समराला रोड पर हुआ है। हादसा इतना खतरनाक था कि कार ने युवकों को कुचलने के बाद पेड़, घर की दीवार और दुकान का शटर तोड़ दिया। ये सब देख मौके पर चीख पुकार मच गई।

    हादसे में मारे गए गुरप्रीत सिंह के बड़े भाई गुरदीप सिंह ने बताया कि तीनों युवक सड़क किनारे बैंच पर बैठे हुए थे। इस दौरान नशे में धुत कार ड्राइवर ने उन पर गाड़ी चढ़ा दी। हादसे में कार चालक को भी चोटें आई हैं। घायल कार चालक को डॉक्टरों ने प्राइवेट अस्पताल में रेफर कर दिया है। डीएसपी करनैल सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लिया है। घायल के होश में आने के बाद बयान दर्ज किए जाएंगे। वहीं मृतक गुरप्रीत सिंह और तरुनदीप के शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है।

    इस घटना को लेकर डीएसपी करनैल सिंह ने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के अनुसार कार की गति काफी तेज थी। कार सवार भी नशे में थे, जिससे इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। एक की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी 2 युवकों को घायल अवस्था में खन्ना से चंडीगढ़ 32 अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। इस दौरान एक अन्य युवक की रास्ते में मौत हो गई। कार चालक को भी चोटें आई हैं। उनका इलाज चल रहा है। 

  • जालंधरः ट्रांसपोर्ट नगर में गोदाम में लगी आग, देखें वीडियो 

    जालंधरः ट्रांसपोर्ट नगर में गोदाम में लगी आग, देखें वीडियो 

    जालंधर, वरुण/हर्षः ट्रांसपोर्ट नगर में लुक के गोदाम को आग लगने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 2 गाड़ियों ने कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि ट्रांसपोर्ट नगर में जीएस ऑयल स्टोर में कुछ वर्कर लुक के ड्रामों को आग लगाकर खाली कर रहे थे।

    इसी दौरान अचानक आग बढ़ गई, जिससे वहां पर हड़कंप मच गया। इस दौरान पहले तो लोगों ने आग पर खुद ही काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग ज्यादा होने की वजह से आग पर काबू नहीं पाया गया। जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। हैरानी की बात तो यह रही कि यहां लुक के ड्रामों को आग लगाकर खाली किया जा रहा था, उस गोदाम में आग बुझाने वाला कोई भी फायर सिलेंडर मौजूद नहीं था। दमकल विभाग कर्मी राजिंदर कुमार ने बताया कि यह आग वर्करों की लापरवाही से लगी है।

  • भीषण सड़क हादसाः 2 बाइक में आमने-सामने टक्कर में 3 की मौत

    भीषण सड़क हादसाः 2 बाइक में आमने-सामने टक्कर में 3 की मौत

    धमतरीः छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। यहां दो बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसके चलते 2 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। वहीं एक की जान अस्पताल में गई है। हादसा नगरी थाना क्षेत्र में हुआ है। जानकारी के मुताबिक, सेमरा निवासी भीषम नेताम और रेखराज मरकाम बाइक में सवार होकर किसी काम से धमतरी जा रहे रहे थे। वे अभी धमतरी-सिहावा मार्ग पर घोटगांव गौठान के पास पहुंचे थे। उसी दौरान यह हादसा हो गया है।

    बताया जा रहा है कि मुकुंदपुर निवासी कोशल सोनवानी बाइक में सवार होकर विपरीत दिशा से आ रहा था। जिसके चलते दोनों बाइक में टक्कर हो गई और यह हादसा हो गया है। घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे थे। मगर 2 लोगों की जान जा चुकी थी। जबकि एक घायल को अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। यह हादसा सुबह 5 से 6 बजे के बीच हुआ है। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

  • पंजाबः सीएम मान ने चन्नी पर किया तीखा हमला, कहा- भतीजे ने नेशनल खिलाड़ी से मांगे थे इतने करोड़, देखें वीडियो

    पंजाबः सीएम मान ने चन्नी पर किया तीखा हमला, कहा- भतीजे ने नेशनल खिलाड़ी से मांगे थे इतने करोड़, देखें वीडियो

    संगरूरः पंजाब के मुख्यमंत्री भगंवत मान आज संगरूर के दिड़बा में नई तहसील का नींव पत्थर रखने पहुंचे हुए थे। इस दौरान सीएम मान ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी पर बड़ा हमला बोला है। मुख्यमंत्री का आरोप है कि चन्नी के भतीजे ने नौकरी के लिए 2 करोड़ मांगे थे। लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी पर निशाना साधते कहा कि उसका भतीजा नौकरी के लिए 2 करोड़ मांग रहा था। आरोप लगाते मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के क्रिकेट के नेशनल खिलाड़ी से 2 करोड़ मांगे, जब विजिलेंस ने रेड की तो कह दिया कि हम गरीब है और रोने लग पड़ा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करेंगे। भ्रष्टाचारियों के अंदर से पैसे निकालकर पंजाब के विकास में सारा पैसा लाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों के लिए पंजाब का खजाना कभी खाली नहीं होगा। वहीं दिबड़ा में नए कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास करते मुख्यमंत्री ने कहा कि 5 मंजिल का नया तहसील कॉम्प्लेक्स करीब 9 करोड़ 6 लाख की लागत से बनेगा।  इस कॉम्पलेक्स में एसडीएम, डीएसपी, बीडीपीओ कई दफ्तर यहां होंगे, इसके तहत एक छत्त के नीचे लोगों के सारे काम होंगे।  

  • भूकंप के झटकों से हिली धरती 

    भूकंप के झटकों से हिली धरती 

    चांगलांग: भारत के पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग में सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्री भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप सुबह 8 बजे के करीब आया। भूकंप 14 किलोमीटर की गहराई में आया। बताया जा रहा है कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई है। हालांकि, भूकंप की तीव्रता अधिक नहीं है जिससे अभी तक इसके कारण किसी प्रकार की क्षति की सूचना नहीं मिली है।

    सुबह के समय लोगों ने अचानक भूकंप के हल्के झटके महसूस किए तो सभी सर्तक हो गए। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। गौरतलब है कि अरुणाचल प्रदेश के साथ ही म्यांमार में भी भूकंप के तीव्र झटकों को लोगों ने महसूस किया है। म्यांमार में सुबह करीब 4.5 तीव्रता के भूकंप को दर्ज किया गया। यह भूकंप सुबह करीब 8 बजकर 15 मिनट पर आया। 

    मालूम हो कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता का अंदाजा इस तरह लगाया जाता है कि अगर भूकंप की तीव्रता 0 से 1.9 है तो ही सीज्मोग्राफी के जरिए भूकंप की जानकारी मिल पाएगी। 2 से 2.9 तीव्रता दर्ज होने पर इसे बहुत कम कंपन वाला माना जाता है। 3 से 3.9 तीव्रता पर हल्के झटके महसूस होंगे। वहीं, अगर 4 से 4.9 तीव्रता मापी गई है तो थोड़े तेज झटके महसूस किए जाएंगे जिससे कम से कम घर में रखा कोई सामान गिरेगा।

    इसके अलावा अगर 6 से 6.9 तीव्रता से भूकंप आता है तो किसी इमारत में दरार आ सकती है या गिर भी सकती है। वहीं, 8 से 8.9 तीव्रता वाला भूकंप खतरनाक श्रेणी में आता है जिससे अधिक जान-माल का नुकसान होता है। ऐसे भूकंप के कारण सुनामी आ जाती है और चारों तरफ तबाही मच जाती है। 

  • हर हाल में सलमान खान को मारना चाहता है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई NIA के सामने सनसनीखेज कुबूलनामा 

    हर हाल में सलमान खान को मारना चाहता है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई NIA के सामने सनसनीखेज कुबूलनामा 

    नई दिल्लीः गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) के सामने कई बड़े खुलासे किए हैं। एनआईए के सूत्रों के मुताबिक बिश्नोई ने अपने कुबूलनामे में कहा है कि उसके टॉप-10 टारगेट लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान नंबर-1 पर हैं और वह हर हाल में सलमान खान को मारना चाहता है। बिश्नोई ने एनआईए के सामने खुलासा किया है कि साल 2021 में उसने अमेरीका से गोल्डी बराड़ के जरिए गोगी गैंग को 2 जिगाना पिस्टल दी थी। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या अमेरिका से मंगवाई गई इसी पिस्टल से अतीक और अशरफ की हत्या की गई थी?

    एक अन्य खुलासे में बिश्नोई ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या का एक बाहुबली नेता विकास सिंह उसके गैंग के गुर्गों को पनाह देता है। उसने बताया कि विकास सिंह के ठिकाने पर बिश्नोई गैंग के कई गुर्गे वारदात को अंजाम देने के बाद शरण लेते हैं। लॉरेंस बिश्नोई ने यह भी कुबूल किया कि उसने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के लिए हवाला के जरिए 50 लाख रुपए गोल्डी बराड़ को पहुंचाए। हालांकि सलमान की सिक्योरिटी पहले ही बढ़ा दी गई है।

  • 2 हजार के नोट बदलने पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान

    2 हजार के नोट बदलने पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान

    नई दिल्लीः आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने सोमवार को कहा कि आरबीआई 2,000 रुपये के नोटों को चलन से वापस ले रहा है, लेकिन वे वैध मुद्रा के रूप में जारी हैं। उन्होंने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस उद्देश्य के लिए 2,000 रुपये के नोट शुरू किए गए थे, वह पूरा हो गया है और प्रचलन में अन्य नोट भी पर्याप्त हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 2,000 रुपये के नोटों ने अपना चक्र और चलन की एक सीमा पूरी कर ली है, और उनकी निकासी मुद्रा प्रबंधन ऑपरेशन का हिस्सा है। RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा न्यू नोट पॉलिसी के तहत एक बड़ा कदम उठाया गया हैं। जिसमें पुराने नोट बदलने के लिए कुछ पाबंदी लगाई है। नोट बदलने के लिए 4 महीने का समय हैं। 2000 का नोट लाने का मकसद पूरा हो चुका हैं।

    अब बाजार में बाजार में दूसरे नोटों की कमी नहीं है। 4 माह का समय दिया गया हैं इसलिए जल्दबाजी न करें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 22 मई को अपने नवीनतम सर्कुलर में बैंकों को यह भी सलाह दी कि काउंटर पर 2,000 रुपये के नोटों को बदलने की सुविधा जनता को सामान्य तरीके से प्रदान की जाएगी, जैसा कि पहले प्रदान किया जा रहा था। केंद्रीय बैंक ने कहा, “बैंकों को सलाह दी जाती है कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए शाखाओं में छायादार प्रतीक्षालय, पीने के पानी की सुविधा आदि जैसी उचित बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराएं।” आरबीआई ने बैंकों में 2,000 रुपए के नोट जमा करने या बदलने के लिए 30 सितंबर की समय सीमा तय की है।

  • पंजाबः पुरानी रंजिश के चलते युवकों ने घर में घुस कर की तोड़फोड़

    पंजाबः पुरानी रंजिश के चलते युवकों ने घर में घुस कर की तोड़फोड़

    अमृतसरः जिले के सुल्तानविंड में देर रात पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवकों ने तोड़फोड़ की जिस दौरान घर में रहने वाले परिवार वालों ने घर से भाग कर अपनी जान बचाई। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए पीड़ित परिवार ने बताया कि उनके भाई को इलाके में रहने वाले कुंती नाम के नौजवान ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। जिसके चलते वह जेल में बंद था और अब वह जनमत पर जेल से बहार आया हुआ है जिस दौरान वह अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर हमें मारने हमारे घर आए। पीड़ित परिवार ने बताया कि उन्होंने हमारे ऊपर तेज धार हथियार से हमला भी किया। इसी के साथ हमारे घर में तोड़फोड़ भी की। आपको बता दें कि यह सारी घटना वह लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उन्होंने आगे बताया कि हमने पुलिस प्रशासन से शिकायत की है।