Blog

  • पंजाबः हमलावारों ने होमगार्ड सुखचैन सिंह का तेजधार हथियारों से किया कत्ल 

    पंजाबः हमलावारों ने होमगार्ड सुखचैन सिंह का तेजधार हथियारों से किया कत्ल 

    जीराः जिलें से बड़ी ख़बर सामने आई है। थाना सिटी जीरा में तैनात होमगार्ड के जवान की बेरहमी से हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार जीरा थाना में तैनात बुले गांव निवासी होमगार्ड सुखचैन सिंह की बीती रात तेजधार हथियारों से उस समय हत्या कर दी गई जब वह अपने घर के बाहर बरामदे में सो रहा था। थाना सदर जीरा प्रभारी इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सुबह सूचना मिली कि गांव बुले में हत्या हुई है, जिसके बाद मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा होमगार्ड जवान सुखचैन सिंह का शव उसके घर के बरामदे में चारपाई पर पड़ा हुआ था।

    सदर जीरा थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सिर पर तेजधार हथियार से वार किए जाने के निशान थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए बुले गांव के सरपंच दलजीत सिंह ने बताया कि उनके गांव के निवासी होमगार्ड जवान सुखचैन सिंह की मौत की खबर मिली। वह उनके घर गए और परिजनों ने बताया कि बीती रात जब सुखचैन सिंह वह घर के बरामदे में सो रहा था, तो कुछ लोगों ने उसके घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

  • पंजाबः पुलिस कर्मी ने सरेआम पीआरटीसी कर्मी को जड़े थप्पड़, देखें वीडियो

    पंजाबः पुलिस कर्मी ने सरेआम पीआरटीसी कर्मी को जड़े थप्पड़, देखें वीडियो

    गुरदासपुर: जिलें से बड़ी ख़बर सामने आई है। जिलें के नौशहरा गांव में पुलिसकर्मी द्वारा सरेआम बस कंडक्टर की पिटाई कर दी गई। बताया जा रहा है कि पुलिस मुलाजिम से किराया मांगने पर गुस्से में आए कर्मी ने बस कंडक्टर की पिटाई कर दी। पुलिस कर्मी की इस दबंगई की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

    वीडियो में पुलिस कर्मचारी सरकारी बस के कंडक्टर की पिटाई करता नजर आ है। जानकारी के अनुसार बस कंडक्टर द्वारा जब पुलिस वाले से अपना वाउचर दिखने को कहा गया तो पुलिस वाले ने बहस करना शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस वाले ने कंडक्टर की बेहरमी से पिटाई कर दी। बीच सड़क पर जम कर हंगामा हुआ। पंजाब पुलिस के मुलाजिम द्वारा की गई इस हरकत को लेकर लोगों ने जम कर विरोध किया। लोगों ने प्रशासन से इंसाफ की अपील की है।

  • High Court चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS का मामला, की गई CBI जांच की मांग

    High Court चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS का मामला, की गई CBI जांच की मांग

    चंडीगढ़ः पंजाब के मोहाली में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में लड़कियों के नहाते हुए वीडियो बनाने का मामला अब पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। वीडियो लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग की गई हैं। इस संबंध में हाईकोर्ट में एक याचिका डाली गई है। मामले पर सुनवाई के लिए अभी तारीख तय नहीं हुई है और अगले कुछ दिन में मामले पर सुनवाई हो सकती है।

    जानकारी के अनुसार, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एक वकील ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग की और हाईकोर्ट में पटीशन दाखिल की है। याचिका में कहा कि है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन और पंजाब सरकार  लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में नाकामयाब रहे हैं और इससे विद्यार्थियों में काफी डर है। मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जाए, ताकि सच सामने आ सके। दरअसल, पंजाब के मोहाली में स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में कुछ लड़कियों के नहाते हुए वीडियो लीक हो गए। यूनिवर्सिटी की ही एक छात्रा पर आरोप लगा। मामले में अब तक कुल लड़की सहित 3 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

    पुलिस सूत्रों का कहना है कि जब आरोपी लड़की हॉस्टल में आई थी तो उसके पास पुराना मोबाइल फोन था, जिसे वह अब बेच चुकी है। हालांकि, लड़की ने पूछताछ में बताया कि उसने यह मोबाइल किसे बेचा, उसे याद नहीं है। जिस नए फोन का अभी वह इस्तेमाल कर रही थी, उसमें उसके खुद के 23 वीडियो और आरोपी सन्नी मेहता के साथ चैट मिले हैं। इसके अलावा शिमला से गिरफ्तार किए गए आरोपी सन्नी और रंकज के चार मोबाइल से जुड़े करीब 16 लोगों के मोबाइल का डेटा रिकवर करने में पुलिस जुटी हुई है। मामले को लेकर यूनिवर्सिटी कैंपस में दो दिन तक काफी बवाल हुआ था। तीनों आरोपी हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से हैं।

  • बड़ी ख़बरः SpiceJet ने बिना वेतन के 80 पायलटों को 3 महीने की छुट्टी पर भेजा, जाने मामला

    बड़ी ख़बरः SpiceJet ने बिना वेतन के 80 पायलटों को 3 महीने की छुट्टी पर भेजा, जाने मामला

    नई दिल्लीः स्पाइसजेट ने अपने 80 पायलटों को तीन महीने के लिए बिना वेतन अवकाश पर भेज दिया है। गुरुग्राम की विमानन सेवा कंपनी ने कहा कि यह कदम लागत को सुसंगत करने के अस्थायी उपाय के तहत उठाया है। स्पाइसजेट ने बयान में कहा, ”यह उपाय एयरलाइन की किसी कर्मचारी को नौकरी से बाहर नहीं करने की नीति के अनुरूप है। कोविड महामारी के दौरान भी एयरलाइन ने कर्मचारियों को नौकरी से नहीं निकाला था। इस कदम से पायलटों की संख्या को विमानों के बेड़े से सुसंगत किया जा सकेगा।” ‘जबरन’ बिना वेतन छुट्टी पर भेजे गए पायलट एयरलाइन के बोइंग और बाम्बार्डियर बेड़े के हैं।

    एक पायलट ने न्यूज एजेंसी से कहा, ”हमें एयरलाइन के वित्तीय संकट की जानकारी है, लेकिन अचानक लिए गए इस फैसले से हमें झटका लगा है। तीन माह बाद कंपनी की वित्तीय स्थिति क्या होगी इसको लेकर भी अनिश्चितता है। इस बात का कोई आश्वसन नहीं दिया गया है कि छुट्टी पर भेजे गए पायलटों को वापस बुलाया जाएगा।” स्पाइसजेट के मौजूदा और कुछ पूर्व कर्मचारियों ने बताया कि यह पहली बार है जबकि एयरलाइन ने कोविड-19 महामारी की वजह से पायलटों को जबरन छुट्टी पर भेजा है। 

    स्पाइसजेट के एक पूर्व कर्मचारी ने बताया कि महामारी की वजह से विदेशी पायलटों को बर्खास्त किया गया था, जबकि 2020 से चालक दल के सदस्यों को एक से अधिक बार बिना वेतन छुट्टी पर भेजा गया है। इसके अलावा कर्मचारियों के वेतन में भी कटौती की गई है। इस बीच, स्पाइसजेट ने बयान में कहा कि उसने 737 मैक्स विमानों को खड़ा किए जाने के बाद 2019 में अपने बेड़े में 30 से अधिक विमान जोड़े हैं। एयरलाइन ने इस उम्मीद में कि मैक्स विमान जल्द दोबारा परिचालन में आएंगे, पायलटों की नियुक्ति जारी रखी है। लेकिन लंबे समय से मैक्स विमान खड़े हैं इस वजह से अब पायलटों की संख्या ज्यादा हो गई है। बयान में कहा गया है कि जल्द मैक्स विमान बेड़े में फिर शामिल होंगे। इसके साथ ही पायलटों को दोबारा काम पर बुलाया जाएगा।

  • पंजाबः पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की बड़ी मुश्किलें, इस मामले को लेकर विजिलेंस टीम कर रही पूछताछ

    पंजाबः पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की बड़ी मुश्किलें, इस मामले को लेकर विजिलेंस टीम कर रही पूछताछ

    होशियारपुरः भ्रष्टाचार मामलों को विजिलेंस टीम की लगातार छापेमारी जारी है। वहीं विजिलेंस टीम ने पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को नोटिस जारी किया था। जिसको लेकर आज उन्हें विजिलेंस दफ्तर में पेश होने को कहा। इस मामले को लेकर सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि उन्हें विजिलेंस का नोटिस आज मिला है। नोटिस मिलने के बाद वह आज मोहाली में विजिलेंस के ऑफिस में पेश हुए है। पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा से विजिलेंस द्वारा पूछताछ की जा रही है। मोहाली स्थित ऑफिस में पूर्व विधायक से सवाल-जवाब किए जा रहे हैं। 

    जिक्रयोग है कि सुंदर श्याम अरोड़ा कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में बतौर कैबिनेट मंत्री रहे हैं। आमदनी से ज्यादा प्रॉपर्टी के लिए विजिलेंस ने उन्हें नोटिस जारी किया था जून महीने में सुंदर शाम अरोड़ा भाजपा में शामिल हुए थे। दूसरी तरफ सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा है कि उनकी तरफ से विजिलेंस जांच में पूरी तरह से सहयोग दिया जाएगा उन्होंने कहा कि उनकी कोई भी प्रॉपर्टी आमदन से ज्यादा नहीं है वह आज अपने सारे दस्तावेज लेकर विजिलेंस के सामने पेश हुए है।

  • पंजाबः इस कांग्रेस सासंद का पीए बन युवक ने  सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगे लाखों रुपए

    पंजाबः इस कांग्रेस सासंद का पीए बन युवक ने सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगे लाखों रुपए

    लुधियानाः पंजाब में ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। हाल ही में आप सरकार के कैबिनेट मंत्री का पीए बन अध्यापक की नौकरी दिलवाने के नाम आरोपी ने ठगी मारी थी। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। वहीं अब लुधियाना से ठगी का मामला सामने आया है। कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू का पीए बन कर लोगों को निगम में सरकारी नौकरी का झांसा देने के नाम पर ठगी मारी गई। थाना टिब्बा की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी मारी है।

    फिलहाल अभी एक मामला सामने आया है और पुलिस ने इस मामले में आरोपी को नामजद भी कर दिया है। जानकारी देते हुए कमल किशोर निवासी सलेम टाबरी ने बताया कि आरोपी का नाम संदीप शर्मा है। आरोपी ने लाक डाऊन के समय उससे अढ़ाई लाख रुपये लिए थे। संदीप ने उनसे कहा था कि वह सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू का पीए है। वह नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच में उसे नौकरी लगवा देगा। कमल मुताबित पिछले जून 2020 से आरोपी उसे सरकारी नौकरी के लारें लगा रहा था। आरोपी संदीप से जब भी वह नौकरी की बात करता तो वह कोई न कोई बहाना बना देता।

    कमल किशोर मुताबिक उसने मजबूरन थाना टिब्बा में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। कमल मुताबिक वह मार्केटिंग का काम करता है। कमल ने बताया कि आरोपी संदीप ने नकद पैसै उससे लिए थे। कमल मुताबिक आरोपी ने कभी बिट्‌टू से उसकी बात नहीं करवाई। आरोपी ने फोन उठाना भी बंद कर दिया था। आरोपी के घर के आस-पास से पता किया तो पता चला कि आरोपी संदीप ने कई लोगों के पैसे देने है। आरोपी ने कई लोगों से ठगी मारी है। कमल ने बताया कि आरोपी संदीप के पास लोगों को ठगने का बहुत हुनर है।

    आरोपी संदीप ने अपनी गाड़ी के आगे भी कांग्रेस की प्लेट लगाई हुई है ताकि देखने वाले कोई पूरा प्रभाव पड़े की वह बहुत बड़ा नेता है। आरोपी ने कई बार उसे बिट्‌टू के साथ फोटो दिखाई। कमल मुताबिक आरोपी संदीप ने कहा कि उसने कई लोगों को पुलिस की नौकरी भी दिलवाई। कमल मुताबिक उसके पिता के दोस्त ने संदीप से मिलवाया था।

  • दो साल बाद बंद होगी पेट्रोल बाइक, सिर्फ EV का होगा पंजीकरण, प्रशासन ने दी मंजूरी 

    दो साल बाद बंद होगी पेट्रोल बाइक, सिर्फ EV का होगा पंजीकरण, प्रशासन ने दी मंजूरी 

    चंडीगढ़ः प्रशासन ने शहर में प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन नीति की अधिसूचना जारी कर दी है। नीति में पांच वर्षों के लिए लक्ष्य तय किया गया है। दो साल में पेट्रोल मोटरसाइकिल बंद हो जाएंगी। सिर्फ ई-बाइकों का ही पंजीकरण होगा। पांच वर्षों में पेट्रोल-डीजल की कारों को भी आधा करने की तैयारी है। नया ई-वाहन खरीदने पर लोगों को तीन हजार से लेकर दो लाख तक का इंसेंटिव भी मिलेगा। पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित की तरफ से नीति को मंजूरी देने के बाद प्रशासन ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी। सलाहकार धर्मपाल ने नीति के फायदे गिनाए और कहा कि पहले पांच वर्ष के लिए ये नीति बनाई गई है। इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वाले लोगों के लिए कई तरह के इंसेंटिव का प्रावधान किया गया है, जिसमें ई-साइकिल, ई-टू व्हीलर, ई-कार्ट, ई-ऑटो और ई-फोर व्हीलर शामिल हैं। 

    प्रशासन ने कहा कि साल दर साल पेट्रोल-डीजल के वाहनों की संख्या को घटाया जाएगा। तय कर दिया गया है कि प्रति वर्ष एक तय प्रतिशत में ही डीजल-पेट्रोल वाहनों का पंजीकरण होगा, उसके बाद सिर्फ ईवी का पंजीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से फेम-2 स्कीम से भी अधिक इंसेंटिव शहर में दिया जा रहा है। ये केवल चंडीगढ़ में पंजीकृत होने वाले वाहनों को ही मिलेगी। हर सेक्टर में चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। अभी तक ईवी पर इंसेंटिव देने की अधिकतम सीमा 75 हजार रुपये थी, इसे बढ़ाकर डेढ़ लाख रुपये किया गया है। कॉमर्शियल वाहनों पर अधिकतम इंसेंटिव दो लाख रुपये मिलेगा। बिल्डिंग बायलॉज में भी संशोधन किया जाएगा, ताकि नई इमारतों में चार्जिंग स्टेशन के लिए घर की पार्किंग की 20 फीसदी जगह आरक्षित हो। नीति के अनुसार जिसके घर में चार ईवी होंगे, उन्हें अनिवार्य रूप में चार्जिंग स्टेशन लगवाना होगा। इसके लिए भी लोगों को इंसेंटिव दिया जाएगा। पहले 30 हजार चार्जिंग प्वाइंट्स के लिए 6000 रुपये की छूट मिलेगी। 

    प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने बताया कि ईवी खरीदने के बाद लोगों को सबसे पहले उसे आरएलए में पंजीकरण कराना होगा। उसके बाद नीति के तहत इंसेंटिव पाने के लिए उन्हें सेक्टर-19 स्थित पर्यावरण विभाग या विभाग की वेबसाइट से एक फॉर्म डाउनलोड करना होगा। फॉर्म को भरकर पर्यावरण विभाग में जाकर जमा कराना होगा। फिलहाल ये व्यवस्था ऑफलाइन है लेकिन इसे जल्द ही ऑनलाइन कर दिया जाएगा। इसके लिए एक वेबसाइट बनाई जा रही है। आवेदन करने के 15 दिन के अंदर लोगों के खाते में पैसा पहुंच जाएगा। 

    घर से बाहर ईवी को चार्ज करने के लिए प्रशासन पूरे शहर में 100 चार्जिंग स्टेशन बनाएगा। योजना के अनुसार सभी पार्किंग में एक-एक चार्जिंग स्टेशन होगा। वर्तमान में सेक्टर-19 के कम्युनिटी हॉल पार्किंग एरिया, सेक्टर-24ए में पब्लिक पार्किंग एरिया, सेक्टर-50 के बिजनेस कॉलेज, सेक्टर-42 के पॉम गार्डन, सारंगपुर के बोटेनिकल गार्डन, सेक्टर-31ए के जैपनीज गार्डन में दो और सेक्टर-42 की लेक पार्किंग में चार्जिंग स्टेशन बनाए गए हैं। दावा किया गया है कि साल के अंत तक 44 जगहों पर स्टेशन बना दिए जाएंगे।

  • दर्दनाक घटनाः बेकाबू ट्रक ने फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कूचला, 4 की मौत, 2 की हालत गंभीर

    दर्दनाक घटनाः बेकाबू ट्रक ने फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कूचला, 4 की मौत, 2 की हालत गंभीर

    नई दिल्लीः सीमापुरी इलाके से दर्दनाक घटना का मामला सामने आया है। जहां सड़क के किनारे सो रहे लोगों को बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है जबकि 2 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक बेकाबू ट्रक ने डिवाइडर पर सो रहे 6 लोगों को रौंद डाला है। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई है। 

    सीमापुरी डिपो के पास हुआ हादसा

    यह हादसा रात करीब 1 बजकर 51 मिनट पर हुआ है। सीमापुरी में डीटीसी डिपो की रेडलाइट पर सड़क किनारे सो रहे लोगों को ट्रक ने कुचल दिया। अधिकारियों के मुताबिक, दो पीड़ितों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चार घायलों को जीटीबी अस्तपाल ले जाया गया, जिनमें से एक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया और एक अन्य की इलाज के दौरान मौत हो गई।  पुलिस ने जांच के लिए इलाके की सीसीटीवी को अपने कब्जे में लिया है और वारदात को अंजाम देने वाले ट्रक का पता लगाने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। हादसे में मरनेवाले सभी मृतक दिल्ली के ही रहने वाले हैं।

    ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज, तालाश में टीमें की गठित

    पुलिस कमिश्नर  (शाहदरा) आर सत्यसुंदरम ने बताया कि मंगलवार देर रात एक बज कर करीब 50 मिनट पर एक ट्रक डीटीसी डिपो के यातायात सिग्नल को पार करते हुए डीएलएफ टी-प्वाइंट की तरफ जा रहा था, तभी उसने डिवाइडर पर सो रहे छह लोगों को कुचल दिया। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान सीमापुरी के रहने वाले करीम (52), छोटे खान (25), शाह आलम (38) और उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद के शालीमार गार्डन निवासी राहुल (45) के रूप में की गई है। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना में घायल मनीष (16) उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद का, जबकि प्रदीप (30) ताहिरपुर का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद फरार ट्रक चालक की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि घटना के संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है। 

  • पंजाबः पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राणा केपी की बढ़ी मुश्किलें 

    पंजाबः पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राणा केपी की बढ़ी मुश्किलें 

    इस मामले में खनन मंत्री हरजोत बैंस ने दिए जांच के आदेश

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार अवैध खनन के मामले में एक्शन के मूड में दिखाई दे रही है। खनन मंत्री हरजोत बैंस ने विजिलेंस ब्यूरो को तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राणा केपी सिंह के अपने पद का दुरुपयोग कर अवैध खनन में कथित संलिप्तता की जांच करने का निर्देश दे दिए है। सूत्रों ने पुष्टि की कि सीबीआई ने पिछले साल जुलाई में राज्य के मुख्य सचिव को पूर्व अध्यक्ष की भूमिका की जांच करने के लिए कहा था, लेकिन उनकी पार्टी के सत्ता में होने के कारण मामला दबा दिया गया था।

    सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रोपड़, रूपनगर क्षेत्र में कई क्रशर राणा केपी के करीबी रिश्तेदार चला रहे थे और जिनसे लाखों करोड़ रुपये की कमाई हो रही है। सूत्रों के मुताबिक राणा केपी सिंह को इस कमाई से काफी कमीशन भी मिलता है। बता दें कि अब  विधानसभा अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राणा केपी सिंह की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही है।

  • जालंधरः निगम कमिश्नर के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, कपूरथला रोड जाम करने की दी चेतावनी

    जालंधरः निगम कमिश्नर के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, कपूरथला रोड जाम करने की दी चेतावनी

    जालंधर/वरुणः नगर निगम एक बार फिर से विवादों में घिर रहा है। निगम कमिश्नर दविंदर सिंह के खिलाफ लोगों सड़कों पर उतरने शुरू हो गए है। बुधवार सुबह कपूरथला रोड के निर्माण की मांग को लेकर कपूरथला रोड सेवा सोसायटी ने अपना अभियान शुरू कर दिया है। सोसाइटी ने निगम कमिश्नर एवं स्मार्ट सिटी कंपनी के सीईओ दविंदर सिंह को निशाने पर लेकर जगह-जगह उनके पोस्टर लगाए हैं।

    इसमें कपूरथला रोड का निर्माण करवाने की मांग की गई है। बैनर और पोस्टरों पर लिखा है कि स्मार्ट सिटी का ड्रामा बंद करो और सड़कों का प्रबंध करो। सड़कों से कब्जे हटाने की भी मांग की गई है। कपूरथला रोड सिविल सोसायटी लंबे समय से मांग कर रही है कि सरफेस वाटर प्रोजेक्ट की पाइप लाइन बिछाने के लिए तोड़ी गई सड़क का निर्माण किया जाए। क्योंकि खस्ताहाल सड़क के कारण इस रोड के सभी कारोबारी परेशान हैं।

    आसपास की कालोनियों में आवाजाही भी प्रभावित है। सोसाइटी ने चेतावनी दी थी कि अगर सड़क का निर्माण ना किया गया तो वह नगर निगम कमिश्नर के तस्वीर वाले बड़े-बड़े बोर्ड लगाएंगे। इसके बावजूद बात न बनी तो 2 अक्टूबर को कपूरथला रोड पर ट्रैफिक जाम किया जाएगा। सड़क निर्माण की मांग को लेकर इससे पहले भी इलाके के लोग एक बार ट्रैफिक जाम कर चुके हैं।