Blog

  • कनाडा जाने वालों के लिए खुशखबरीः जल्द शुरू होगी चंडीगढ़ और अमृतसर से सीधी उड़ान, इस कंपनी ने किया ऐलान

    कनाडा जाने वालों के लिए खुशखबरीः जल्द शुरू होगी चंडीगढ़ और अमृतसर से सीधी उड़ान, इस कंपनी ने किया ऐलान

    नई दिल्लीः कनाडा से अमृतसर के लिए सीधी उड़ान के लिए पंजाबी समुदाय की मांग के बीच कनाडा की एक कंपनी ने जल्द ही इस उड़ान को शुरू करने की घोषणा की है। रॉयल कैनेडियन एयरलाइन की ओर से लाहौर, चंडीगढ़ और अमृतसर सहित मिडिल इस्ट के लिए जल्द ही उड़ाने शुरू करने की बात कही है। रॉयल कैनेडियन एयरलाइन के प्रैजिडेंट वसीम जावेद का कहना है कि उनकी कंपनी की ओर से भाईचारे की मांग पर यह उड़ान शुरू की जा रही है।

    रेडियो कनाडा इंटरनेशनल से बातचीत के दौरान वसीम जावेद ने कहा, ‘हम एक चार्टर फ्लाइट शुरू करने जा रहे हैं, जिसके लिए अमृतसर, लाहौर, चंडीगढ़ और अन्य एयरपोर्ट अथॉरिटी से बातचीत चल रही है। रॉयल कैनेडियन एयरलाइंस से सैंडी चट्ठा ने बताया कि कंपनी शुरुआत में टोरंटो से लाहौर, अमृतसर और चंडीगढ़ के लिए उड़ानें शुरू करने की योजना बना रही है, लेकिन बाद में वैंकूवर सहित अन्य शहरों से उड़ानें शुरू की जाएंगी।

    कनाडा से सीधी चार्टर उड़ान संभव : ट्रांसपोर्टर कनाडा

    गौरतलब है कि विभिन्न देशों में हवाई उड़ानें एयरपोर्ट ट्रांसपोर्ट एग्रीमेंट के अनुसार संचालित होती हैं। ट्रांसपोर्ट कनाडा द्वारा रेडियो कनाडा इंटरनेशनल के साथ साझा की गई जानकारी के अनुसार, कनाडा की एयरलाइन भारत और कनाडा के बीच समझौते के तहत सीधे अमृतसर नहीं जा सकती है। वसीम जावेद का दावा है कि उनकी उड़ान के ऊपर समझौते का कोई प्रभाव नहीं होगा।

    जावेद ने कहा कि हमारी उड़ान चार्टर उड़ान के रूप में संचालित होगी और हमें अमृतसर में उतरने के लिए हवाई अड्डे की मंजूरी की आवश्यकता होगी, जिसके लिए हम काम कर रहे हैं। ट्रांसपोर्ट कनाडा ने रेडियो कनाडा इंटरनेशनल को एक ईमेल में बताया कि चार्टर उड़ानों के ऊपर भारत-कनाडा के बीच हुए एयर ट्रांसपोर्ट एग्रीमेंट का प्रभावित नहीं होता। ट्रांसपोर्ट कनाडा का कहना है कि कनाडा से ऐसी सीधी चार्टर उड़ानों के लिए भी मंजूरी की आवश्यकता होती है और ये नियम ट्रांसपोर्ट एग्रीमेंट से अलग होते हैं।

  • सतपाल सिंह सत्ती ने बनगढ़ में 40 लाख से निर्मित संपर्क सड़क का किया लोकार्पण

    सतपाल सिंह सत्ती ने बनगढ़ में 40 लाख से निर्मित संपर्क सड़क का किया लोकार्पण

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत बनगढ़ में 40 लाख की लागत से निर्मित संपर्क मार्ग सच्चा टिल्ला देली वाला का लोकार्पण किया। सीमेंट-कंक्रीट से यह बहुत ही भव्य मार्ग तैयार किया गया है और ऊचाई पर स्थित मंदिर से बहुत ही मनोरम दृश्य दिखाई देता है जहां से ऊना सहित भाखड़ा क्षेत्र का नजारा देखने को मिलता है।
    इस मौके पर सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व वाली वर्तमान सरकार का लक्ष्य प्रत्येक घर को पक्के रास्ते के साथ जोड़ना है और सरकार निरंतर इसी दिशा में कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार द्वारा सड़कों के निर्माण व रख-रखाव पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
    उन्होंने बताया कि ऊना विधानसभा क्षेत्र के तहत सभी ग्रामीण सड़कों को डबल कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में ही 9.49 लाख रुपए से फतेवाल पुल से लिंक रोड बनाया गया है। साथ ही 14.50 लाख रुपए की लागत से बनगढ़ पंचायत को लबाणा बस्ती से जोड़ने के लिए मार्ग का निर्माण प्रगति पर है जबकि 11.94 लाख से माढू राम के घर तक लिंक रोड का निर्माण पूर्ण हो चुका है। 
    सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि नाबार्ड की मदद से 3.45 करोड़ व्यय कर बनगढ़ नंगड़ा घलौर चौक वाया मोरबढ़ रोड के सुधारीकरण का कार्य जारी है, जिसे बहुत जल्दी पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि फतेवाल में 71.48 लाख रुपए से बनगढ़-फतेवाल सड़क की टारिंग की गई है। जबकि 2.43 करोड़ की लागत से आईआरबी बनगढ़ के क्वार्टर बनाए गए हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जखेड़ा में 42.71 लाख रुपए से दो नए क्लास रूम तैयार किए गए हैं, जिससे बच्चों को सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि 8.55 करोड़ से संतोषगढ़ आईटीआई तथा 4.34 करोड़ रुपए से बसदेहड़ा में 30 बेड के अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। 
    इस अवसर पर बीडीसी सदस्य महेन्द्र छिब्बर, पूर्व प्रधान सतीश कुमार, उपप्रधान सुनील कुमार, पूर्व पंचायत समिति सदस्य नीरज कुमार व संजय भाटिया, महिलामंडल प्रधान सीमा कुमारी, महंत राजेश्वर गिरी, एसडीओ अरविंद चौधरी, अरुण कुमार, भटोली के पूर्व उपप्रधान सतीश कुमार, राकेश, जगिरी लाल, राज कुमार, सतपाल शर्मा, जैमल सिंह, प्रेम सिंह, लखवीर, चंदन कालिया, रविन्द्र सहित अन्य उपस्थित रहे। 
  • जालंधरः 2 किलो 650 ग्राम अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार

    जालंधरः 2 किलो 650 ग्राम अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर/हर्ष कुमारः एंटी नारकोटिक सेल की पुलिस ने एक व्यक्ति से 2 किलो 650 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान निवासी राहुल जिला बदायूं उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। मीडिया को पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू, डीसीपी जसकिरण जीत सिंह तेजा और एडीसीपी कमलप्रीत सिंह चाहल ने बताया की एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी इंद्रजीत सिंह की पुलिस पार्टी के सब इंस्पेक्टर राजकुमार पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान आदर्श नगर पार्क के नजदीक मौजूद थे।

    गश्त दौरान उन्हें पैदल आता व्यक्ति दिखाई दिया जो कि उन्हे देखकर पीछे मुड़ने की कोशिश करने लगा। वहीं मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने शक के आधार पर व्यक्ति को रोका और उसकी तालाशी ली गई। तालाशी दौरान व्यक्ति के बैग से 2 किलो 650 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी ताकि और खुलासे हो सके।

  • पंजाबः जेल में कर रहे थे यह काम, सहायक सब इस्पेक्टर समेत चार गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाबः जेल में कर रहे थे यह काम, सहायक सब इस्पेक्टर समेत चार गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियानाः लुधियानाः एसटीएफ लुधियाना जेल में पुलिस ने ड्रग्स सप्लाई करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में एक सहायक सब इंस्पेक्टर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसटीएफ के एआईजी सनेहदीप शर्मा ने बताया कि काबू किए गए कथित दोषियों में सहायक सब इंस्पेक्टर बलवीर कुमार, जेल में बंद बंटी कुमार, आकाश कुमार और न्यायालय परिसर में चाय बेचने का काम करने वाला मुहम्मद अनवारुल उर्फ राजू शामिल है। उन्होंने बताया कि ये कथित आरोपी लंबे समय से एक-दूसरे की मिलीभगत से जेल में नशीला पदार्थ सप्लाई कर रहे थे। 

    एसटीएफ लुधियाना रेंज ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सेंट्रल जेल में बंद हवालती के पास से नशीली दवाओं की 600 गोलियां बरामद कर उक्त आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ दौरान खुलासा हुआ कि यह नेकसस एक पुलिस मुलाजिम जो सहायक सब इस्पेक्टर पद पर तैनात है उसके और चाय वाले के साथ मिलकर चला रहा है। 

  • इंदिरा स्टेडियम ऊना में जिला स्तरीय लोक संगीत प्रतियोगिता आयोजित

    इंदिरा स्टेडियम ऊना में जिला स्तरीय लोक संगीत प्रतियोगिता आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: जिला स्तरीय लोक संगीत प्रतियोगिता आज इंदिरा स्टेडियम ऊना में सम्पन्न हुई। यह जानकारी देते हुए जिला भाषा एवं संस्कृति अधिकारी नीलम चंदेल ने बताया कि प्रतियोगिता में विशुद्ध लोक संगीत, समकालीन व विलयात्मक लोक संगीत पर प्रस्तुतियां आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि विशु़द्ध लोक संगीत में 16 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में सुरम सिंह विजेता रहे। जबकि समकालीन व विलयात्मक लोक संगीत में साहिल शर्मा विजेता रहे। महिला वर्ग में विशुद्ध लोक संगीत में नीरू सोनी जबकि समकालीन लोक संगीत में रजिया बेगम विजेता रहीं। इसके अलावा 16 वर्ष से कम आयु वर्ग की छात्राओं में मुस्कान कुमारी विशुद्ध लोकसंगीत जबकि संस्कृति शर्मा समकालीन व आधुनिक लोक संगीत में विजेता रहीं।
  • चुनाव में जिला की अंतरराज्यीय सीमाओं पर रहेगी कड़ी चौकसीः डीसी

    चुनाव में जिला की अंतरराज्यीय सीमाओं पर रहेगी कड़ी चौकसीः डीसी

    ऊना/सुशील पंडित:  भारत चुनाव आयोग के निर्देशानुसार हिमाचल प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के मध्यनज़र जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज पंजाब के जिला रूपनगर व होशियारपुर के डीसी और एसपी के साथ वर्चुअल माध्यम से मीटिंग की।
    राघव शर्मा ने कहा कि डीसी होशियारपुर व रूपनगर अपने बॉर्डर सीमा के साथ लगते हिमाचल प्रदेश के गांवों व शहरों के ईआरओ और बीएलओ के माध्यम से लोगों की मतदाता सूचियों की जांच व सत्यापन करें, ताकि अवैध मतदान को रोका जा सके। डीसी ने कहा कि पंजाब में कार्य कर रहे प्रिंटर्ज़ एंड पब्लिशर्ज़  को नोटिस जारी करें कि चुनावों में प्रयोग लाई जाने वाली प्रचार सामग्री पर फर्म का नाम अंकित करना सकती है।
    उन्होंने कहा कि बॉर्डर ऐरिया के दोनों तरफ के सभी मैरिज़ पैलेस तथा लंगर हॉल के मालिकों को नोटिस जारी करें ताकि चुनावों के दौरान मतदाताओं को लुभाने या किसी अन्य प्रकार से राजनीतिक पार्टियां व प्रत्याशियों द्वारा पार्टियों के माध्यम से आयोजित होने वाली गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।
    सुनिश्चित करें। ऐसा न करने पर फर्म के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश चुनावों से संबंधित बॉर्डर ऐरिया में नियुक्त आईटी विभाग, पुलिस विभाग, आबकारी एवं कराधान विभाग और ड्रग इंस्पेक्टर के नोडल अधिकारियों की सूची जिला प्रशासन ऊना के साथ सांझा करें।
    राघव शर्मा ने कहा कि भारत चुनाव आयोग के निर्देशानुसार आप बॉर्डर ऐरिया के ड्रग इंस्पेकटरों को शामिल करें ताकि संबंधित क्षेत्र में दवाई को नशे के रूप में प्रयोग करने वालों के विरूद्ध सख्ती बरतें ताकि अवैध गतिविधियों को रोका जा सके। राघव शर्मा ने बताया कि चुनावों के मध्यनज़र अवैध शराब और पैसों पर शिकंजा कसने के लिए बॉर्डर ऐरिया में हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा 25 बैरियर स्थापित किए गए हैं जिसमें 14 होशियापुर बॉर्डर तथा 11 रूपनगर बॉर्डर ऐरिया के साथ स्थापित हैं। इसके अलावा पंजाब ऐरिया में लगे स्थाई व अस्थाई बैरियरों और सीसीटीवी कैमरों की सूची भी सांझा की जाए। उन्होंने कहा कि अंतरराज्यीय सीमाओं पर कड़ी चौकसी भी रखी जाएगी।  इस अवसर पर एडीसी ऊना डॉ अमित कुमार शर्मा, एसपी ऊना, अर्जित सेन ठाकुर, तहसीलदार (ई) सुमन कपूर, आयुक्त आबकारी एवं कराधान विनोद डोगरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
  • राष्ट्रीय पोषण माह पर जन कल्याण सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने संगोष्ठी का आयोजन करवाया

    राष्ट्रीय पोषण माह पर जन कल्याण सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने संगोष्ठी का आयोजन करवाया

    जालंधर (हर्ष मेहरा). सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लाबड़ा मैं जन कल्याण सोशल वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से संस्था के अध्यक्ष कीर्ति कांत कल्याण एवं विद्यालय की मुख्याध्यापक मैडम निशा अमर के नेतृत्व में राष्ट्रीय पोषण माह को समर्पित एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। स्कूल में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें छठी से बारहवीं कक्षा के छात्रों ने ड्राइंग और पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें भरपूर जानकारी बच्चों को देते हुए (एच.डब्ल्यू.सी.) कल्याणपुर के चिकित्सा अधिकारी डॉ पंघुरी कमल ने बच्चों को कहां कि यह संदेश घर ले जाओ घर का बना खाना ही सबसे अच्छा खाना चाहिए। जंक फूड तथा पैकिंग फूड को ना कहो इसके उपरांत सुरिंदर सैनी ने बच्चों से एक शपथ ग्रहण करवाई जिसमें स्कूल आने से पहले सुबहा का नाश्ता हमारे शरीर लिए पौष्टिक आहार है विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बच्चों को पर्सनालिटी डेवलपमेंट तथा अच्छे नक्शे कदम के पथ पर चलने के लिए कहा।

     बच्चों द्वारा बनाए गए पोस्टर मुकाबले मे 12वीं कक्षा की गीताजलि,ने पहला स्थान हासिल किया 12वीं सानिया ने दूसरा स्थान हासिल किया 10वीं श्रुति ने तीसरा स्थान हासिल किया और दसवीं बी का करनजीत सिंह उपविजेता के रूप में संस्थान द्वारा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किए गए इस अवसर पर (एस.एच.ओ) लाबड़ा अमन सैनी,(ए.एस.आई) सुखवंत सिंह, संदीप अंसल, जतिंदर सिंह मैडम कनवलदीप कौर, मैडम उषारानी, ​​मैडम तृप्ता,मैडम चेतना सहित समस्त स्टाफ सदस्य शामिल थे।

  • दोआबा कालेज के समारोह में शिरकत करने पहुंचे केंद्रिय मंत्री अनुराग ठाकुर, जानें सीएम मान के फ्लाइट से उतारे जाने को लेकर क्या कहा

    दोआबा कालेज के समारोह में शिरकत करने पहुंचे केंद्रिय मंत्री अनुराग ठाकुर, जानें सीएम मान के फ्लाइट से उतारे जाने को लेकर क्या कहा

    जालंधर/हर्षः केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर आज दोआबा कालेज के 65वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करने पहुंचे। बता दें कि अनुराग ठाकुर भी इस कालेज के छात्र रह चुके हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जालंधर में अपने छात्र जीवन का लंबा समय बिताया है। उन्होंने वर्ष 1994 ग्रेजुएशन की पढ़ाई जालंधर में रहकर की। 1996 में एमए पालिटिकल साइंस दोआबा कालेज से की थी। जालंधर पहुंचे अनुराग ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का भारतीय जनता पार्टी में स्वागत किया।

    इस दौरान सांसद परनीत कौर के भाजपा में न आने के फैसले को लेकर उन्होंने कहा कि यह उनका निजी फैसला हो सकता है कि वह भविष्य में क्या राजनीति करना चाहती हैं। वहीं  सीएम भगवंत मान को फ्रैंकफर्ट हवाईअड्डे पर लुफ्थांसा के विमान से उतारे जाने को लेकर कहा कि वह इन आरोपों पर गौर करेंगे कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को फ्रैंकफर्ट हवाईअड्डे पर दिल्ली जाने वाले विमान से उतारा गया क्योंकि वह नशे में थे। मंत्री ने कहा कि तथ्यों को सत्यापित करना महत्वपूर्ण था। गौरतलब है कि शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने सोमवार को आरोप लगाया कि मान को फ्रैंकफर्ट हवाईअड्डे पर लुफ्थांसा के विमान से इसलिए उतारा गया क्योंकि वह नशे की हालत में था।

    कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने मामले को लेकर जांच की मांग की और सिंधिया को पत्र लिखा। जिसमें उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय धरती पर हुई एक घटना थी। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम तथ्यों को सत्यापित करें। यह डेटा प्रदान करने के लिए लुफ्थांसा एयरलाइन पर निर्भर है। मुझे भेजे गए अनुरोध के आधार पर, मैं निश्चित रूप से इस पर गौर करूंगा, सिंधिया ने एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा। आम आदमी पार्टी (आप) ने विपक्ष के आरोपों को निराधार और फर्जी बताते हुए खारिज कर दिया है। मान सोमवार को जर्मनी से अपनी आठ दिवसीय यात्रा से लौटे जहां वह निवेश आकर्षित करने गए थे।

  • पंजाबः विदेश भेजने के नाम पर प्रिंटिंग प्रेस में छापा जाली वीजा, युवक से ठगे 7.25 लाख रुपए, एक गिरफ्तार

    पंजाबः विदेश भेजने के नाम पर प्रिंटिंग प्रेस में छापा जाली वीजा, युवक से ठगे 7.25 लाख रुपए, एक गिरफ्तार

    लुधियानाः पंजाब में विदेश भेजने के नाम भोले-भाले लोगों को ठगने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं ऐसा ही एक मामला लुधियाना से सामने आया है। जहां कनाडा भेजने के लिए दो भाईयों ने अपनी प्रिंटिंग प्रेस में युवक के पासपोर्ट पर जाली वीजा लगा दिया। दोनों भाईयों ने जाली वीजा के एवज में युवक से सवा सात रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत दी।

    मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए गए। पुलिस ने सलेम टाबरी के न्यू अशोक नगर निवासी विकास वर्मा की शिकायत पर मंजीत नगर निवासी बलबीर सिंह उसके भाई धर्मेंद्र सिंह, राहुल मल्होत्रा के साथ साथ तीन अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी के दोनों आरोपी फरार है।

    पुलिस का कहना है कि जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। विकास वर्मा की शिकायत के मुताबिक वह अपने भांजे पीयूष को विदेश भेजना चाहता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात आरोपी धर्मेंद्र से हुई। आरोपी ने उसके भांजे को अपने भाई के जरिए विदेश भेजने की बात की। आरोपियों से सवा सात लाख रुपये में सौदा तय हो गया। पहले उसने 25 हजार रुपये और फिर 7 लाख रुपये नकद दिए।

    आरोपियों ने 22 अगस्त को उसे पासपोर्ट दिया जिस पर कनाडा का वीजा लगा हुआ था। उन्होंने उक्त वीजा चेक करवाया तो पता चला कि आरोपियों ने जाली वीजा लगवा कर दिया है। जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने कुछ साथियों के साथ मिल प्रिंटिंग प्रेस लगा रखी है और वहीं पर जाली मोहरें तैयार कर वीजा लगा रहे हैं। इसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर आरोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। जबकि बाकी आरोपी अभी फरार हैं। 

  • माता पिता नाबालिको को न दे गाड़ी की चाबी : थाना प्रभारी

    माता पिता नाबालिको को न दे गाड़ी की चाबी : थाना प्रभारी

    एन.एच पर  जाम लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे पुलिस : सुरेंद्र शर्मा
    बददी/सचिन बैंसल: रोड सेफ्टी क्लब बददी ने मानपुरा पुलिस, जन प्रतिनिधियों और उद्योगपतियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की यातायात समस्याओं पर चर्चा की। मानपुरा पुलिस थाने परिसर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता रोड सेफटी क्लब बददी के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने की जबकि थाना प्रभारी महेंद्र सिंह विशेष तौर पर उपस्थित हुए। बैठक में लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष और लोदीमाजरा के उद्योगपति अशोक राणा ने राष्ट्रीय राज मार्ग मानपुरा पर लगने वाले जाम पर चिंता जताते  हुए कहा कि मानपुरा से बददी तक जितना समय लगता है उससे कहीं कम बददी से चंडीगढ़ को लगता है। मार्ग पर जाम के दौरान चार चार लाईन एक साथ लग जाती है। ऐसे में पुलिस का वाहन भी जाम वाले स्थान तक नहीं पहुंच पाता है। उन्होंने सुझाव दिया कि  पुलिस वाहन की बजाए दुपहिया वाहन से घटना स्थल तक पहुंचे और जो लोग लाईन तोड़ कर दूसरी लाइन लगाते हुए उनके चालान काटे जाएं। जिससे जाम की स्थिति से आसानी से निपटा जा सके।
    फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री दबणी इकाई के संयोजक सुधीर सुमन ने कहा औद्योगिक क्षेत्र के दबनी में स्थित कंपनियों में कामगार की छुट्टी के दौरान पुलिस की गश्त लगाई जाए। इस दौरान कुछ लोग सडक में खड़े होते है जो कामगार के साथ छीना छपड़ी कर मोबाइल और पर्स छीनते है पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करे। थाना प्रभारी ने गश्त बढ़ाने का आश्वासन दिया। बीडीसी सदस्य मानपुरा सुरेंद्र सैणी ने बताया कि राष्ट्रीय मार्ग पर बसों के बीच में खड़ा होने से जाम अधिक लग रहा है। जितनी देर तक सवारी उतरी और चढ़ती है उतनी देर में लंबी लाइन लग जाती है।  पुलिस को चाहिए के बस का ठहराव सडक के हट कर हो जिससे एनएच पर वाहन चलते रहे। पुलिस ने एनएचएआई और निजी बस संचालकों के साथ जल्द बैठक करने का आश्वासन दिया। पूर्व उपप्रधान बलजीत नेगी ने कहा कि स्कूली बच्चे बिना हेल्मेट के दुपहिया वाहन चलाते है।
    ऐसे बच्चों को थाने में बुलाया जाए और उनके वाहन उनके परिजनों के सामने लौटाया जाए। साथ ही उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि यातायात पुलिस स्कूलों में जाकर भी बच्चों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दे।  हिमालया एनजीओ के संयोजक आर.एस राणा ने कहा कि जल्द ही सभी स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी जाएगी। रोड सेफटी क्लब के प्रधान सुरेंद्र शर्मा, उपप्रधान चिंतन कुमार और कोषाध्यक्ष कपिल अग्रवाल ने कहा कि पुलिस राष्ट्रीय मार्ग पर जहां पर जाम अधिक लगता है वहां पर पुलिस कर्मी लगाएं और बिना वजह से जाम लगाने वालों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई करे।
    बिना हेल्मेट, सीट बेल्ट और कान पर मोबाइल लगा कर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करे। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने कहा पुलिस समय समय पर नाके लगा कर बिना हेल्मेट, सीट बेल्ट और मोबाइल  सुनते हुए गाड़ी चलाने वालों के चालान करती है। उन्होंने टेंंपू यूनियन के सदस्यों से कहा कि सडक पर गाड़ी पार्क न करें। बिना  हेल्टमेंट के व न घूमे तथा नशे की हालत में भी गाड़ी न चलाए। इस मौके पर ज्ञान चंद उपप्रधान मानपुरा, बीडीसी सुरेंद्र सैनी, अशोक राणा, सुधीर सुमन, अंकुश नेगी, बलजीत नेगी, चिंतन कुमार, राम दयाल, कृष्ण, अमनदीप, संजू, चमन, दिनेश, भीम सिंह, पोलाराम, विक्रम कौशिक, सिंकदर कुमार, प्रदीप कुमार,  एसआई कृष्ण चंद, रतन लाल, एएसआई बलबीर सिंह, निर्मल सिंह, पवन, दर्शन सिंह, अनिल, तेजा सिंह, कुलदीप राणा, कपिल, क्लब के सचिव चिंतन कुमार, ऋषि भारद्वाज, राम दयाल, शिव कुमार, संजीव ठाकुर, समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इससे पहले क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने सदन को बताया कि दो दशक बाद रोड सेफटी कलब पंजीकृत हुआ है जो कि सभी लोगों के सहयोग से संभव हुआ है।