Blog

  • श्मशानघाट में व्यक्ति ने नाबालिगा से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार 

    श्मशानघाट में व्यक्ति ने नाबालिगा से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार 

    लुधियानाः सराभा नगर में एक नाबागिला से व्यक्ति द्वारा शमशान घाट में ले जाकर दुष्कर्म करने का मालमा सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ने रेप करने के बाद नाबालिगा घटना के बारे में बताने पर उसे जान से मार की धमकी दी। नाबालिगा रघुनाथ एंक्लेव में एक कोठी में बतौर सफाई सेविका के रूप में काम करती थी। नाबालिगा ने घटना की सूचना परिवार को दी।

    परिवार ने चौंकी रघुनाथ में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने छापामारी करके आरोपी को भी पकड़ लिया। दुष्कर्म करने वाला आरोपी भी नाबालिग है। पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी लड़की एक कोठी में काम करती थी जहां से आरोपी बहाने के साथ यह बोल कर ले गया कि उसकी मौसी बीमार है। जिसके बाद आरोपी के बहकावे में आकर उसकी लड़की आरोपी के साथ चली गई।

    चौकी रघुनाथ एनक्लेव इंचार्ज रविंदर कुमार ने बताया कि युवक को 12 घंटे में ट्रेस कर दबोच लिया। जिसके खिलाफ दुष्कर्म पास्को व धमकियां देने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी पर पहले भी चोरी का मामला है। आरोपी की पीड़िता के साथ जान पहचान थी। जिसके चलते जहां युवती काम करती थी वहां से झूठ बोलकर झांसे से ले गया और दुष्कर्म किया। पीड़िता का मेडिकल करवा दिया गया है। वहीं आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

  • कल से बदल जाएंगे ये नियम, जेब पर होगा सीधा असर

    कल से बदल जाएंगे ये नियम, जेब पर होगा सीधा असर

    नई दिल्ली: नया वित्त वर्ष शुरू होने में अब काफी कम समय रह गया है। 2 महीने बाद हम वित्त वर्ष 2023-24 में प्रवेश कर जाएंगे। तब लोग नए सिरे से एक बार टैक्स प्लानिंग व अन्य वित्तीय फैसलों पर विचार शुरू करेंगे। हालांकि, उससे पहले ही यानी फरवरी में भी कुछ ऐसे बदलाव हो रहे हैं जिनका असर आम लोगों की जेब पर पड़ सकता है। साथ ही इसी बीच RBI की MPC बैठक भी होगी जहां नीतिगत दरों में बदलाव का असर भी आपके पर्सनल फाइनेंस पर दिखेगा।

    केनरा बैंक के सर्विस चार्ज में बढ़ोतरी

    13 फरवरी से कैनरा बैंक अपने डेबिट कार्ड के इस्तेमाल पर सर्विस फीस बढ़ा देगा। क्लासिक डेबिट कार्ड के लिए सालाना फीस 125 रुपये से बढ़कर 200 रुपये हो जाएगी। प्लेटिनम डेबिट कार्ड के लिए ये 500 रुपये और बिजनेस डेबिट कार्ड के लिए 300 रुपये हो जाएगी। कार्ड रिप्लेसमेंट के लिए भी शुल्क को 50 रुपये से बढ़ाकर 150 रुपये कर दिया गया है।

    HDFC रिवॉर्ड रिडेंप्शन

    एचडीएफसी बैंक ने अपने मिलेनिया डेबिट कार्ड के लिए रिवॉर्ड रिडेंप्शन की शर्तों को बदल दिया है। ये बदलाव 1 फरवरी से लागू हो जाएगा। ग्राहक अब प्रोडक्ट की कीमत का 70 फीसदी रिडिम कर सकते हैं और बाकी अमाउंट क्रेडिट कार्ड से भुगतान करना होगा। कैशबैक के लिए आप हर महीने केवल 3000 रिवॉर्ड पॉइंट्स को ही रिडीम कर सकेंगे।

  • डीआईजी गुरप्रीत भुल्लर ने अंतरराज्यीय ड्रग कार्टेल का पर्दाफाश कर 4 को किया गिरफ्तार

    डीआईजी गुरप्रीत भुल्लर ने अंतरराज्यीय ड्रग कार्टेल का पर्दाफाश कर 4 को किया गिरफ्तार

    फतेहगढ़ साहिब : पंजाब के सीएम भगवंत मान के निर्देश पर चलाए जा रहे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने जेल से चल रहे अंतरराज्यीय ड्रग कार्टेल का पर्दाफाश करते हुए जेल में बंद दो कैदियों व एक सप्लायर समेत 4 लोगों को 5.31 लाख रुपये फार्मा ओपिओइड बरामद कर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान लुधियाना के सनी कुमार और लुधियाना के रंजीत सिंह उर्फ रिंकू के रूप में हुई है, जबकि ईशान गुप्ता और रवि कुमार को सेंट्रल जेल लुधियाना से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया था।

    पुलिस उप महानिरीक्षक रोपड़ रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि फतेहगढ़ पुलिस ने विशेष नाकाबंदी के दौरान 23 जनवरी 2023 को सन्नी कुमार के कब्जे से 19590 नशीले टैबलेट बरामद कर उसे गिरफ्तार किया था। एसएसपी फतेहगढ़ साहिब डॉ. रवजोत ग्रेवाल ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह ईशान गुप्ता और रवि कुमार के निर्देश पर ग्राहकों को नशीली गोलियां सप्लाई करता था, जो सेंट्रल जेल लुधियाना से मोबाइल फोन के जरिए उससे संपर्क करते थे। इस संबंध में लुधियाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि उनके खुलासे के बाद, पुलिस ने दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाया था। पुलिस ने एक सैमसंग गुरु मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिसका इस्तेमाल वे जेल में कर रहे थे।

    डीआईजी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने खुलासा किया है कि उन्हें रंजीत रिंकू से फार्मा ड्रग सप्लाई मिली थी और पुलिस ने शनिवार को उसे भी गिरफ्तार कर लिया हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी रंजीत रिंकू के खुलासे पर पुलिस टीमों ने लुधियाना में चिन्हित स्थानों से लोमोटिल की 3.60 लाख गोलियां और ट्रामाडोल की 1.51 लाख गोलियां बरामद की हैं। एसएसपी फतेहगढ़ साहिब ने कहा कि उन्होंने आरोपी रंजीत रिंकू का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया है और मुख्य सप्लायर का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है।

    गौरतलब है कि केस एफआईआर नं. 15 दिनांक 23.1.2023 को पुलिस स्टेशन गोबिंदगढ़, फतेहगढ़ साहिब में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 22सी और 29 के तहत दर्ज किया गया था। इस बीच, यह फतेहगढ़ साहिब पुलिस द्वारा पंजाब राज्य में आपूर्ति श्रृंखला और फार्मास्युटिकल ओपॉयड्स के गठजोड़ को तोड़ने के अपने प्रयास में जारी संचालन का एक हिस्सा है।

  • पूर्व डिप्टी सीएम के होटल पर विजिलेंस की रेड

    पूर्व डिप्टी सीएम के होटल पर विजिलेंस की रेड

    अमृतसर : कांग्रेसी के पूर्व डिप्टी सीएम ओम प्रकाश सोनी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते दिन ओपी सोनी के घर सहित अन्य ठिकानों पर विजिलेंस की टीम ने दबिश दी थी। वहीं आज विजिलेंस ने पूर्व डिप्टी सीएम के अमृतसर स्थित होटल सरोवर पोर्टगो में रेड कर रिकॉर्ड खंगलना शुरू कर दिया है। टीम ने जहां ओपी सोनी की प्रॉपर्टी के कागजों की जांच की, वहीं प्रॉपर्टी असेसमेंट भी की गई है।

    मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार चंडीगढ़ से पहुंची टीमें सीधा ही पूर्व डिप्टी सीएम के फार्म हाऊस पर पहुंची। विजिलेंस के अधिकारियों ने बताया कि ओपी सोनी की आमदनी से अधिक इनकम के संबंध में जो इंक्वायरी चल रही है, उस मामले में चंडीगढ़ से टीम पहुंची है। उनकी प्रॉपर्टी की असेसमेंट करवाई जा रही है। अभी तक जो प्रॉपर्टियां सामने आई हैं, उनकी जांच की जा रही है। एसएसपी वरिंदर सिंह ने जानकारी दी कि टीमें फार्म हाऊस व होटल के अलावा एक गोदाम में भी जांच कर रही हैं। अभी जांच चल रही है। वहीं ओपी सोनी अपने बैंक व प्रॉपर्टी के डॉक्यूमेंट जमा करवा चुके हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

  • वेस्टइंडीज के क्रिकेटर क्रिस गेल से आप विधायक शीतल अंगुराल ने की मुलाकात, देखें वीडियो

    वेस्टइंडीज के क्रिकेटर क्रिस गेल से आप विधायक शीतल अंगुराल ने की मुलाकात, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः महानगर के बस्ती नौ में स्थित स्पार्टन स्पोर्ट्स में वेस्टइंडीज के मशहूर क्रिकेटर क्रिस गेल पहुंचे। इस दौरान क्रिस गेल का स्वागत स्पार्टन स्पोर्ट्स के मालिक के और वेस्ट हलके से विधायक शीतल अंगुराल ने स्वागत किया। इस दौरान विधायक शीतल अंगुराल ने क्रिस गेल को जालंधर दौरे के दौरान सम्मानित किया। विधायक के साथ उनके भाई राजन अंगुराल भी उपस्थित थे। स्पार्टन स्पोर्ट्स के मालिक ने क्रिस गेल को विधायक के पंजाब में किए कामों के बारे में अवगत करवाया।

    इस अवसर पर बात करते हुए क्रिस गेल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए खोले गए 500 आम आदमी क्लीनिक की सराहना की। क्रिस गेल ने कहा कि लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं की सबसे ज्यादा जरूरत है और मान सरकार ने ऐसा करके अच्छा काम किया है। विधायक शीतल अंगुरल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना करना क्रिकेटर क्रिस गेल के लिए सम्मान की बात है। गौरतलब है कि स्पार्टन कंपनी के बनाए बल्ले वेस्टइंडीज के खिलाड़ी इस्तेमाल करते हैं। इसी सिलसिले में क्रिस गेल जालंधर के स्पोर्ट्स मार्केट पहुंचे।

  • नशे में धुत्त ई-रिक्शा चालक ने पुलिसकर्मी सहित कई वाहनों को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    नशे में धुत्त ई-रिक्शा चालक ने पुलिसकर्मी सहित कई वाहनों को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    अमृतसरः लॉरेंस रोड चौक से नशेडी ई-रिक्शा चालक का वीडियो सामने आया है। नशे में धुत्त चालक वह पैदल चल रहे लोगों, बाइक व साइकिल सवार लोगों को टक्कर मारता हुआ निकल गया। ई-रिक्शा चालक ने पुलिस को भी अपने पीछे करीब 6 किलोमीटर तक भगाया। बावजूद उसके वह उनके हाथ नहीं आया। ऑटो चालक की इस घटना के बारे में एक बुजुर्ग दंपती ने चौक पर खड़े पुलिस मुलाजिम को अवगत करवाया। ऑटो चालक ने दंपती को ग्रीन एवेन्यू लेकर जाना था, लेकिन वह नशे के में उन्हें लॉरेंस रोड घुमाता रहा। जब पुलिस कर्मी ऑटो चालक को पकड़ने लगे तो उसने पुलिसकर्मी को भी टक्कर मारी और फरार हो गया।

    पुलिसकर्मी ने बताया कि ऑटो चालक नशे में था। उससे अलग ही बदबू आ रही थी। कोई बड़ा एक्सीडेंट न करे, इसके लिए उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग गया। इसके बाद उन्होंने एक मोटरसाइकिल सवार की मदद से पीछा करना शुरू हो गया। आरोपी ऑटो चालक ने ई-रिक्शा फुल स्पीड पर भगाना शुरू कर दिया। मोहनी पार्क के करीब रेलवे लाइनों के पास पहुंच ऑटो दीवार से टकरा कर पलट गया और ऑटो चालक भाग गया।

    ऑटो चालक ने पहले खालसा कॉलेज के पास दुकान के बाहर सफाई कर रहे दुकानदार को टक्कर मारी। इसके बाद खालसा कॉलेज वूमन के सामने पहुंचा और वहां भी ऑटो चालक ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। मोहनी पार्क के पास ऑटो चालक ने पहले एक साइकिल सवार और फिर पैदल चल रहे व्यक्ति को भी टक्कर मार दी। पुलिस ने ऑटो को कब्जे में ले लिया है। लेकिन ऑटो चालक भागने में कामयाब रहा। ऑटो की मदद से चालक की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपी को भी पकड़ कार्रवाई की जाएगी।

  • एक ऐसा गांव, जहां हर मर्द रखता है दो बीवियां!

    एक ऐसा गांव, जहां हर मर्द रखता है दो बीवियां!

    राजस्थान: दुनियाभर के ज्यादातर देशों में किसी भी आदमी को सिर्फ एक ही पत्नी रखने का अधिकार है। अपने देश की बात करें तो कोई शादीशुदा आदमी बिना तलाक के दूसरी शादी नहीं कर सकता है। बिना तलाक के दूसरी शादी करना भारत में गैरकानूनी माना जाता है। लेकिन देश में एक ऐसा भी गांव है, जहां कोई आदमी दो-दो बीवियां भी रख सकता है। राजस्थान राज्य में स्थित एक गांव में हर शख्स ने दो शादी की है। यह अनोखा गांव राजस्थान के जैसलमेर में स्थित है, जिसका नाम है रामदेयो गांव। इस गांव में दो शादियां करने वाले शख्स के खिलाफ न कोई कानूनी कार्रवाई होती है और न ही उसकी दोनों पत्नियां अपने अधिकारियों को लेकर आपस में लड़ती है। दोनों पत्नियां एक ही घर में बहन की तरह बड़े प्रेम से रहती हैं।

    दो शादी करने के पीछे एक पुरानी पंरपरा बताई जाती है। बताया जाता है कि गांव में एक शादी करने वाले मर्द की पत्नी गर्भधारण नहीं करती है। अगर पहली पत्नी गर्भ धारण भी कर लेती है तो सिर्फ बेटी का जन्म होता है। इस वजह से यहां के मर्द दूसरी शादी करते हैं। हैरानी वाली बात तो यह है कि हर शख्स की दूसरी पत्नी सिर्फ बेटे को ही जन्म देती है। इसलिए यहां अपना वंश बढ़ाने के लिए मर्दों का दूसरी शादी करना अनिवार्य है। रिवाज के बारे में सभी को जानकारी हैं शायद इसीलिए पहली पत्नी अपने पति की दूसरी शादी का विरोध भी नहीं करती है। वहीं, नई पीढ़ी के युवाओं को यह परंपरा कतई पसंद नहीं है। उनका कहना है कि दो शादी करना गैरकानूनी होता है। उनका कहना है कि दूसरी शादी करने के लिए यह मर्दों का बहाना है।

  • कार-बस की भयानक टक्कर में महिला सहित 4 की मौत

    कार-बस की भयानक टक्कर में महिला सहित 4 की मौत

    महाराष्ट्रः मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे आज सुबह भीषण हादसा हो गया। पालघर जिले के दहानू इलाके में मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर कार और बस की जोरदार टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कई लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पालघर पुलिस के मुताबिक, कार गुजरात से मुंबई जा रही थी। पुलिस ने बताया कि कार चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया था जिससे बस से टक्कर हो गई।

    कासा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर महालक्ष्मी पुल के पास सुबह करीब साढ़े तीन बजे बस और कार की जोरदार टक्कर हुई। इस दुर्घटना में लग्जरी बस में यात्रा कर रहे दो लोग घायल हो गए। अधिकारी ने कहा कि कार में चार लोग सवार थे और वह गुजरात से मुंबई जा रहे थे। भीषण टक्कर से चारों की मौके पर ही मौत हो गई।

    पुलिस के मुताबिक, कार चालक का वाहन से नियंत्रण खो गया जिससे वाहन पीछे से बस में जा घुसा। उन्होंने कहा कि एक महिला समेत चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारी ने कहा कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं, दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • आप पार्टी के CM को मिली जान से मारने की धमकी 

    आप पार्टी के CM को मिली जान से मारने की धमकी 

    नई द‍िल्‍ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक शख्स की ओर से जान से मारने की धमकी म‍िली है। दिल्ली पुलिस के मुताब‍िक आरोपी शख्स मुंडका का रहने वाला है और मानसिक रूप से उसकी हालत ठीक नहीं है। आरोपी का द‍िमाग का इलाज चल रहा है। इसके चलते उसको अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। 

    प्राप्‍त जानकारी के मुताब‍िक आरोपी ने सोमवार की रात 12.05 बजे पीसीआर कॉल कर अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी थी। कॉल करने के बाद दिल्ली पुलिस ने इसको गंभीरता से लिया और इसकी पहचान करने में जुट गई। इसके कुछ समय बाद ही आरोपी को पकड़ ल‍िया गया। आरोपी का इलाज दिल्ली के गुलाबी बाग में चल रहा है, जिसके चलते पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया है।

  • आवारा कुत्तों को लेकर हाईकोर्ट ने सरकार और AWBI को जारी किया नोटिस

    आवारा कुत्तों को लेकर हाईकोर्ट ने सरकार और AWBI को जारी किया नोटिस

    चंडीगढ़ः पंजाब में आवारा कुत्तों का कहर बढ़ता ही जा रहा है। इसी के चलते अब पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने भी कड़ा संज्ञान लिया है। कुत्ते के काटने के मामले में कोर्ट ने पंजाब सरकार और एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया (AWBI) को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा है। मिली जानकारी के मुताबिक हाईकोर्ट ने पूछा है कि कुत्ते के काटने के मामलों को रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं।

    हाईकोर्ट में दायर याचिका में कहा गया है कि पंजाब देश के उन राज्यों में है, जहां जनवरी से अक्टूबर 2022 के बीच कुत्तों के काटने के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। ऐसे मामलों की संख्या 10 हजार से ज्यादा थी। इससे साफ है कि राज्य में हर महीने कुत्तों के काटने के करीब 1 हजार मामले दर्ज होते हैं। मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने AWBI द्वारा जारी उस कमिउनिकेशन पर रोक लगा दी है, जिसमें याची के एनजीओ, कम्पैशन फॉर एनिमल्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा पशु जन्म नियंत्रण (एबीसी)/नसबंदी और एंटी-रेबीज कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

    हाईकोर्ट ने इस मामले में पंजाब सरकार से पशु जन्म नियंत्रण (कुत्ते) नियम, 2001 के प्रावधानों को लागू करने के लिए उचित कदम उठाने को कहा है। हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार और मामले में पक्षकार एडब्ल्यूबीआई को संबंधित नियमों का पालन करने के लिए किए गए प्रयासों पर एक स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए भी कहा है। इसी के साथ ही कुत्ते के काटने/रेबीज से बचाव के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी रिपोर्ट मांगी है। बता दें कि याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट को बताया कि पंजाब में कुत्तों के काटने के मामले बहुत ज्यादा हैं। साल 2021 में याचिका दायर कर एडब्ल्यूबीआई के 25 फरवरी, 2021 के सर्कुलर और 1 सितंबर, 2021 को पंजाब स्थानीय निकाय विभाग द्वारा जारी आदेश और अन्य स्पष्टीकरणों को चुनौती दी गई थी। इसमें याचिकाकर्ता के एनजीओ (एबीसी)/नसबंदी और एंटी-रेबीज कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगाई गई थी।