Blog

  • पंजाबः जेल में बंद Amritpal Singh से मुलाकात करने पहुंची किरणदीप कौर

    पंजाबः जेल में बंद Amritpal Singh से मुलाकात करने पहुंची किरणदीप कौर

    चंडीगढ़ः खालिस्तानी समर्थक व वारिस पंजाब दे मुखी अमृतपाल सिंह से आज उसकी पत्नी किरणदीप कौर डिब्रूगढ़ जेल में मुलाकात करेगी। परमिशन मिलने के बाद अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर सोमवार ही घर से रवाना हो गई थी। उनके साथ शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य व वकील का एक जत्था भी डिब्रूगढ़ के लिए रवाना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार किरणदीप कौर सोमवार ही अमृतसर से दिल्ली के लिए सड़क मार्ग से रवाना हो गई थी। सोमवार शाम से वीरवार सुबह तक वह दिल्ली में ही रुकी हुई थी। गुरुवार सुबह ही वह दिल्ली से असम के लिए रवाना हुई हैं।

    वहीं बीते गुरुवार को चाचा और चचेरा भाई अमृतपाल सिंह से मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान अमृतपाल सिंह ने एक संदेश कौम के नाम जारी किया था और इस मामले में पकड़े गए सिखों को एकजुट होकर ही केस लड़ने की सलाह दी थी।अमृतपाल सिंह अपने समर्थकों के साथ 18 मार्च को अमृतसर के गांव जल्लूपुर खेड़ा से मोगा के लिए रवाना हुआ था। जिसके जालंधर में पुलिस ने अमृतपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई कर दी और वह भागने में कामयाब रहा था। तब से लेकर आज तक पत्नी किरणदीप कौर अमृपाल सिंह से नहीं मिली है।

    तकरीबन डेढ़ महीने के बाद किरणदीप कौर अमृतपाल सिंह से मिलने पहुंच रही है। किरणदीप कौर को विदेश जाने से रोका था अमृतपाल की एनआरआई पत्नी किरणदीप कौर को 20 अप्रैल को अमृतसर एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने रोक लिया था। वह लंदन जा रही थी। अमृतसर एयरपोर्ट पर किरणदीप से 3 घंटे तक पूछताछ चली। इसके बाद किरणदीप को वापस लौटा दिया। वारिस पंजाब दे चीफ अमृतपाल की एनआरआई पत्नी किरणदीप कौर को वीरवार को अमृतसर एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने रोक लिया। वह लंदन जा रही थी। श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर किरणदीप से 3 घंटे तक पूछताछ चली। इसके बाद किरणदीप को वापस लौटा दिया

  • पंजाबः प्रकाश सिंह बादल की अंतिम अरदास पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे अमित शाह, देखें Live

    पंजाबः प्रकाश सिंह बादल की अंतिम अरदास पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे अमित शाह, देखें Live

    चंडीगढ़ः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की अंतिम अरदास पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए कई बड़ी शख्सियतें और अकाली दल की लीडरशिप मौजूद पहुंची। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम अरदास में अमित शाह के अलावा लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, डेरा ब्यास के प्रमुख गुरिंदर ढिल्लों, हरियाणा के पूर्व सीएम प्रकाश चौटाला, एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी भी पहुंचे। इसके साथ ही समारोह में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी भी पहुंच सकते हैं। आज के कार्यक्रम को लेकर सख्त सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

  • कपूरथलाः बंदूक की नोंक पर सुनार से 35 लाख रुपये और गहने लेकर लुटेरे हुए फरार 

    कपूरथलाः बंदूक की नोंक पर सुनार से 35 लाख रुपये और गहने लेकर लुटेरे हुए फरार 

    कपूरथलाः हल्का भुलत्थ में डकैतियों की बढ़ती मामले को चलते लोगों में मन में डर का माहौल बना हुआ हैं। आए दिन हथियारों की नोक पर लूटपाट के मामले सामने आ रहे है। वहीं बीते दिन देर शाम नडाला में लूट का मामला सामने आया है। जहां एक सुनार अपने परिवार के साथ कार से वाया नडाला-ढिलवां से अपने आवास अमृतसर के लिए जा रहा था। जैसे ही वह नडाला-ढिलवा मार्ग पर राधा स्वामी संतसंगी के घर के पास पहुंचा। कार में सवार लुटेरों ने सुनार की कार को घेर लिया और पिस्तौल की नोक पर 35 लाख की नकदी और उसकी पत्नी के गले में पहने हुए सोने के गहने छीनकर फरार हो गये। इस संबंध में जब परिजनों ने पुलिस को सूचना दी तो एसपी (डी) हरविंदर सिंह डल्ली, डीएसपी भुलथ सुखनिंदर सिंह, सुभानपुर थानाध्यक्ष हरदीप सिंह, ढिलवा थानाध्यक्ष हरजिंदर सिंह, थानाध्यक्ष बेगोवाल दीपक कुमार, थानाध्यक्ष भुलथ गौरव धीर, नडाला चौकी प्रभारी गुरजसवंत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।

    पुलिस को दिए बयान में पीड़ित परिवार के मुखी संतोख सिंह पुत्र हरबंस सिंह निवासी मकान नंबर 2214/4 गली आवे वाली गेट भक्ता वाला, अमृतसर हाल निवासी जलालपुर थाना टांडा जिला होशियारपुर ने बताया कि वह अपनी पत्नी बलविंदर कौर व बच्चे के साथ कार नंबर पीबी 07 एपी 8182 में सवार होकर जलालपुर से वाया नडाला होते हुए राधा स्वामी संतसंग के पास ढिलवा रोड पहुंचे। इसी दौरान सफेद रंग की कार में सवार कुछ लुटेरों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। कार सवार दो युवक उतरकर उनके पास आए जिनके मुंह ढके हुए थे। उन्होंने पिस्तौल की नोक से उनसे 35 लाख रुपए की नगदी और पत्नी के पहनी हुई सोने की वालियां और अंगूठियां छीन कर ढिलवां की ओर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि लुटेरों की सफेद गाड़ी जिसका नंबर 65 एबी 2606 था। उधर, पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाबः इंसानियत शर्मसार! बेटे ने की मां को मारने की कोशिश

    पंजाबः इंसानियत शर्मसार! बेटे ने की मां को मारने की कोशिश

    होशियारपुरः जिले से इंसानियर शर्मसान करने वाला मामला सामने आया है। जहां रुपये नहीं देने पर नशे के आदी बेटे ने अपनी मां का चुन्नी से गला घोंटने का प्रयास किया। मामला बुल्होवाल थाने के ग्राम ताजोवाल का है। पुलिस को दिए बयान में परमजीत कौर पत्नी अमर सिंह बाजवा निवासी गांव ताजोवाल ने बताया कि उसका पुत्र 30 वर्षीय सिमरप्रीत सिंह जोकि नशे का आदी है। 30 अप्रैल की रात कमरे में वह और उसका पति आराम कर रहे थे। इसी दौरान उसका बेटा सिमरप्रीत सिंह कमरे में आया और उससे 10 हजार रुपए मांगने लगा।

    परमजीत कौर ने बताया कि जब उसने बेटे को पैसे देने से मना किया तो वह उससे गाली गालौच करने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा। इस दौरान जब उसके पति अमर सिंह ने बेटे को गाली गालौच करने से मना किया तो सिमरप्रीत ने पिता को धक्का मारकर गिरा दिया। सिमरप्रीत सिंह ने गले में डाली हुई चुन्नी से उसका गला दबा दिया। काफी मशक्त के बाद उसने बेटे से अपनी जान बचाई। पुलिस ने उक्त बयानों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी थी।

  • ਪੰਜਾਬ : ਆਪ ਨੇਤਾ ਦੇ ਘਰ ਅਣਪਛਾਤੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਚਲਾਇਆਂ ਗੋਲੀਆਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਆਪ ਨੇਤਾ ਦੇ ਘਰ ਅਣਪਛਾਤੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਚਲਾਇਆਂ ਗੋਲੀਆਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਡੇਰਾ ਬਾਬਾ ਨਾਨਕ : ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਡੇਰਾ ਬਾਬਾ ਨਾਨਕ ਦੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਹਲਕਾ ਇੰਚਾਰਜ ਅਤੇ ਆਪ ਨੇਤਾ ਗੁਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਰੰਧਾਵਾ ਦੇ ਘਰ ਤੇ ਅਣਪਛਾਤੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵਲੋਂ ਤਿੰਨ ਫਾਇਰ ਕੀਤੇ ਗਏ । ਮਾਮਲਾ ਬੀਤੀ ਦੇਰ ਰਾਤ ਦਾ ਹੈ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਚ ਗੁਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਦੇ ਬਿਆਨ ਹੇਠ ਪੁਲਿਸ ਥਾਣਾ ਡੇਰਾ ਬਾਬਾ ਨਾਨਕ ਚ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਧਾਰਾਵਾਂ ਹੇਠ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। 

    ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਗੁਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਵਲੋਂ ਦਿਤੇ ਬਿਆਨ ਅਨੁਸਾਰ ਬੀਤੀ ਰਾਤ ਕਰੀਬ ਇਕ ਵਜੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਘਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਤੇ ਸਵਾਰ ਨਕਾਬਪੋਸ਼ ਲੋਕਾਂ ਵਲੋਂ ਘਰ ਵੱਲ ਫਾਇਰ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਉਨਾਂ ਦੇ ਗੇਟ ਤੇ ਗੋਲੀਆਂ ਵੱਜਿਆ ਹਨ।

  • मौसम हुआ अतरंगी: मई में सावन-भादो जैसी बारिश के बाद छाया घना कोहरा, देखें वीडियो

    मौसम हुआ अतरंगी: मई में सावन-भादो जैसी बारिश के बाद छाया घना कोहरा, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली का मौसम अतरंगी बना हुआ है। मई के महीने में सुबह जनवरी जैसा कोहरा देखने को मिल रहा है, तो दूसरी ओर हल्की धूप और फिर सावन की तरह खूब बारिश हो रही है। ठंडी हवाएं चल रही हैं। बारिश और ठंडी हवाओं से तापमान भी कम हो गया है। जिन दिनों में भीषण गर्मी पड़ती है, अब ठंड का अहसास हो रहा है। लोगों के घरों के एसी कूलत तो छोड़िए पंखे तक बंद हो गए हैं। मौसम विभाग का कहना है इस हफ्ते मौसम ऐसा ही बना रहेगा। दिल्ली में मई के शुरुआती तीन दिनों में पूरे महीने की औसत बारिश हो चुकी है। तेज बारिश से कई सड़कों पर पानी भर गया।

    सुबह धूप फिर दिनभर बारिश

    बुधवार की सुबह हल्की धूप खुली। लेकिन दोपहर होते होते एक बार फिर से पूरे आसमान में बादल छा गए। इसके बाद तेज बारिश हुई जो शाम तक जारी रही। शाम 5.30 बजे तक शहर के बेस स्टेशन सफदरजंग में नौ घंटों में 20.9 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जो इस साल की एक दिन में सबसे अधिक बारिश थी, जो 30 जनवरी को दर्ज की गई 20.4 मिमी बारिश को पार कर गई थी।

    कई जगहों पर जलभराव और जाम

    सफदरजंग में अब तक मई के पहले तीन दिनों में 36.9 मिमी बारिश हुई है, जो महीने की सामान्य बारिश 30.7 मिमी से अधिक है। शहर के कई अन्य हिस्सों में अधिक बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी खबर है। उत्तर पश्चिमी दिल्ली के पीतमपुरा में 55.5 मिमी, जबकि मुंगेशपुर में 31.5 मिमी और लोधी रोड में 24.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री कम 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर के कुछ इलाकों में ट्रैफिक जाम और जलभराव की वजह से बारिश से यात्रियों को परेशानी हुई।

    आज से कम हो सकती है बारिश

    मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में आज बारिश का सिलसिला थम सकता है। हालांकि शहर के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि बारिश तेज पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई। पश्चिमी हिमालय पर एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ है और उत्तर-पूर्वी राजस्थान और इससे सटे दक्षिणी हरियाणा पर पर बादल बना रहा है। ये पूरे दिल्ली एनसीआर के मौसम को कवर करता है इसलिए इस क्षेत्र में लगातार तेज बारिश हो रही है। लेकिन आज बारिश से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं।

    7 मई को फिर होगी बारिश

    आईएमडी के मौसम वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, एक या दो स्थानों पर बूंदाबांदी या बहुत हल्की बारिश हो सकता है, हालांकि आसमान साफ रहेगा। साथ ही अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा और अगले तीन-चार दिनों में अधिकतम तापमान में 4-5 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। श्रीवास्तव ने कहा कि 7 मई के आसपास एक और पश्चिमी विक्षोभ संभव है, जो फिर से अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री की कमी ला सकता है।

  • पंजाबः दिन दहाड़े व्यक्ति का गोलियां मारकर कत्ल

    पंजाबः दिन दहाड़े व्यक्ति का गोलियां मारकर कत्ल

    पटियालाः पंजाब में गोली चलने के मामलों में एक बार फिर से बढ़ौतरी शुरू हो गई है। वहीं मिली जानकारी के अनुसार नाभा रोड पर आज दिनदहाड़े एक व्यक्ति को गोलियां मामरक कत्ल कर दिया। मृतक की पहचान 55 वर्षीय दर्शन सिंगला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हमलावारों द्वारा व्यक्ति के 5 गोलियां मारी गई। वह सरकारी दफ्तरों का ठेका लेने का काम करता था। 2 गोलियां उसके सिर में, 2 पीठ पर जबकि 1 गोली उसके बगल में लगी है। 

    स्थानीय लोगों के अनुसार नाभा रोड पर दर्शन अपने बेटे के साथ अपने दफ्तर में पहुंचते हैं। तब एक हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां पर पहुंचता है और 5 गोलियां मार कर उसका कत्ल कर देता है। फिलहाल पुलिस प्रशासन मौके वाली घटना पर पहुंच चुका है और जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव को सरकारी अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਸ਼ੱਕੀ ਹਾਲਾਤ ਮਿਲੀ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਲਾਸ਼, ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕੀਤੀ ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਸ਼ੱਕੀ ਹਾਲਾਤ ਮਿਲੀ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਲਾਸ਼, ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕੀਤੀ ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ: ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਵਿੱਚ ਜੇਲ ਰੋਡ ਤੇ ਮੀਰਪੁਰ ਚੌਂਕ ਨਜਦੀਕ ਸੱਕੀ ਹਲਾਤਾਂ ਵਿਚ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਮਿਲਣ ਕਾਰਨ ਦਹਿਸ਼ਤ ਭਰਿਆ ਮਾਹੌਲ ਬਣ ਗਿਆ। ਇਸ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਮਿਲਦੇ ਹੀ ਪੁਲਿਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੀ ਅਤੇ ਲਾਸ਼ ਨੂੰ ਕਬਜ਼ੇ ਵਿੱਚ ਲੈਂਦੇ ਹੋਏ ਅਗਲੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ।  ਓਥੇ ਹੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਮੀਰਪੁਰ ਚੌਂਕ ਵਿੱਚ ਮਜ਼ੂਦ ਸ਼ਰਾਬ ਠੇਕੇ ਦੇ ਮਾਲਿਕ ਅਸ਼ਵਨੀ ਸੈਣੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੀਰਪੁਰ ਚੌਂਕ ਪੁਲੀ ਦੇ ਕੋਲ ਸ਼ੱਕੀ ਹਲਾਤਾਂ ਵਿਚ ਨੌਵਜਾਨ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਪਈ ਨਜ਼ਰ ਆਈ ਤੁਰੰਤ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸੂਚਨਾ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਲਾਸ਼ ਨੂੰ ਕਬਜ਼ੇ ਵਿਚ ਲੈਂਦੇ ਹੋਏ ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ।

    ਓਥੇ ਹੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਜੈ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਮਿਲਣ ਦੀ ਸੁਚਨਾ ਮਿਲੀ ਸੀ ਅਤੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਲਾਸ਼ ਕਬਜ਼ੇ ਵਿੱਚ ਲੈਂਦੇ ਹੋਏ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਭੇਜੀ ਗਈ ਹੈ ਆਸ-ਪਾਸ ਤੋਂ ਇਸਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਕਰਵਾਉਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ, ਲੇਕਿਨ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਨਹੀਂ ਹੋ ਪਾਈ। 72 ਘੰਟੇ ਇਹ ਲਾਸ਼ ਨੂੰ ਹਸਪਤਾਲ ਰਖਿਆ ਜੇਵੇਗਾ। ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ ਵੀ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ, ਤਾਂਕਿ ਇਸਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਹੋ ਸਕੇ। ਬਾਕੀ ਬਣਦੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।

  • बड़ी खबर: सेना का ध्रुव हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 3 लोग थे सवार

    बड़ी खबर: सेना का ध्रुव हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 3 लोग थे सवार

    किश्तवाड़ः जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में मारवाह तहसील के मछना गांव के पास वीरवार को सेना का एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के वक्त हेलिकॉप्टर में तीन लोग सवार थे। सेना के अधिकारी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक सेना का ALH ध्रुव हेलीकॉप्टर किश्तवाड़, जम्मू-कश्मीर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलटों को चोटें आई हैं लेकिन वे सुरक्षित हैं। 

  • पंजाबः प्रकाश सिंह बादल की अंतिम अरदास में पहुंचेगे गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ और गडकरी 

    पंजाबः प्रकाश सिंह बादल की अंतिम अरदास में पहुंचेगे गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ और गडकरी 

    चंडीगढ़ः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और ‘बाबा बोहर’ के नाम से जाने जाते दिवंगत प्रकाश सिंह बादल की आज यानी वीरवार को अंतिम अरदास होगी, जहां जाने-माने नेता हिस्सा ले रहे हैं। बता दें कि प्रकाश सिंह बादल का निधन 25 अप्रैल को 95 वर्ष की आयु में हुआ था और आज उनकी अंतिम अरदास है। खबर यह भी आ रही है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ और नितिन गडकरी भी बादल गांव पहुंचेंगे और अंतिम अरदास में शामिल होंगे।

    उनकी अंतिम प्रार्थना के लिए बादल गांव स्थित माता जसवंत कौर मेमोरियल स्कूल में पंडाल लगाया गया है जहां जानी मानी हस्तियां शामिल हो रही हैं। यह भी कहा जा रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी यहां पहुंच सकते हैं। गौरतलब है कि 75 साल के राजनीतिक सफर में प्रकाश सिंह बादल पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इसी तरह पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के अंतिम संस्कार में हजारों की संख्या में लोग बादल गांव पहुंच सकते हैं और इस वजह से जिला प्रशासन द्वारा पार्किंग के लिए 60 एकड़ जमीन का चयन किया गया है।