Home Himachal पुलिस ने 54 किलो भुक्की 49 किलो चूरा पोस्त के बीज सहित ट्रक पकड़ा

पुलिस ने 54 किलो भुक्की 49 किलो चूरा पोस्त के बीज सहित ट्रक पकड़ा

0
पुलिस ने 54 किलो भुक्की 49 किलो चूरा पोस्त के बीज सहित ट्रक पकड़ा
ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना में पुलिस थाना टाहलीवाल की पुलिस पार्टी ने बीती रात नाकाबंदी के दौरान 54.910 किलो ग्राम चूरा पोस्त (भुक्की) व 49.730 ग्राम चूरा पोस्त बीज (खसखस) पकड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात डीएसपी मोहन रावत के दिशा निर्देशानुसार मुख्य आरक्षी देवेंद्र प्रकाश के नेतृत्व में करीब 2.55 प्रातः पुलिस थाना टाहलीवाल के मुलाजिमों द्वारा टाहलीवाल में संतोषगढ़ रोड़ पर नाका लगाया गया था तथा वाहनों की चैंकिग की जा रही थी।
चैकिंग के दौरान एक ट्रक संख्या (एचपी 19 वी 7437 ) जो कि पंजाव की तरफ से आ रहा था को चैक करने के लिए रोका गया। जोकि दवाईयां ले जा रहा था।जब ट्रक की चैकिंग की गई तो उसमें 54.910 किलो ग्राम चूरा पोस्त (भुक्की) व 49.730 कि0 ग्राम चूरा पोस्त का बीज बरामद हुआ। आरोपित ट्रक चालक वीरेन्द्र सिंह निवासी हलेड़ा, डा0 हीरां, त0 हरोली जिला ऊना व उसके साथ सवार राजिन्द्र सिंह निवासी हलेड़ा को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी राकेश सिंह ने बताया कि आरोपितों के विरुद्ध धारा 15,29-61-85 के तहत थाना टाहलीवाल में मामला दर्ज कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here