Blog

  • प्रॉपर्टी विवाद को लेकर भाई बहन ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल  

    प्रॉपर्टी विवाद को लेकर भाई बहन ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल  

    पंचकूला : सेक्टर 10 की मार्किट में हाई वोल्टेज ड्रामा होने की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। जानकारी के मुताबिक जिन दो पक्षो का  झगड़ा हुआ था ,वह सगे भाई बहन बताए जा रहे है।

    घटना की सूचना मिलने पर सेक्टर 10 चोंकी की पुलिस मौके पर पहुँची। दोनों पक्ष पुलिस के सामने भी आपस में एक दूसरे से हाथपाई करते रहे। झगड़े के कारण प्रॉपर्टी का विवाद बताया जा रहा है। वही पुलिस ने कहा कि शिकयत मिलने पर अगली करवाई की जाएगी।

  • Amazon पार्सल में से निकला अजीब प्राणी, देख के रह जाओगे दंग, देखे video

    Amazon पार्सल में से निकला अजीब प्राणी, देख के रह जाओगे दंग, देखे video

    बेंगलुरु : आज कल Online Product Delivery के समय गड़बड़ी यां गलत Product आना आम बात है। लेकिन, बेंगलुरु में हुआ कुछ ऐसा की सामान आर्डर करने वाली महिला के उड़ गए होश। महिला ने Amazon से एक Xbox Controller मगवाया था। जब उसने बॉक्स खोला तो उस के बिच में से एक जिन्दा कोबरा निकला। 

    पर राहत वाली बात ये है की जब सांप ने बाहर आने की कोशिश की तो वो पैकिंग टेप से चिपक गया, जिस कारण वो किसी को कोई नुक्सान नहीं पंहुचा पाया। 

    शुरुआती झटके के बावजूद, वह इस घटना को वीडियो में रिकॉर्ड करने और सोशल मीडिया पर साझा करने में सफल रही। वीडियो में आधा खुला Amazon पैकेज बाल्टी में रखा हुआ दिख रहा है। इस बीच आप देख सकते हैं कि पैकिंग टेप में फंसा कोबरा भागने की कोशिश कर रहा है।

  • मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत ऊना जिला की 7,280 महिलाओं को 3.27 करोड़ रुपए जारी किए

    मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत ऊना जिला की 7,280 महिलाओं को 3.27 करोड़ रुपए जारी किए

    सम्मान निधि के तहत तीन महीने की निधि के रूप में 4500-4500 रुपये जारी

     

    अब तक 48 हजार से अधिक महिलाओं को मिल चुका है योजना का लाभ

     

    ऊना/ सुशील पंडित : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज ऊना जिले के हरोली स्थित कांगड़ मैदान में आयोजित समारोह में 7,280 महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख- सम्मान निधि के तहत 4500-4500 रुपए तीन महीने की सम्मान निधि के रूप में 3.27 करोड़ रुपए जारी किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लाभार्थी महिलाओं को चेक भी वितरित किए।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक 18 से 59 वर्ष आयु की 48 हजार से अधिक महिलाओं को 4500-4500 रुपए तीन महीने की सम्मान-निधि के तौर पर जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस योजना के तहत 23 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा प्रदेश की महिलाओं को योजना के बारे में लगातार गुमराह कर इसे लागू करने में अड़ंगे लगाती रही। 

    उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर बार-बार पूछते थे कि महिलाओं को 1500 रुपए कब मिलेंगे लेकिन हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार के चोर दरवाजे बंद कर महिलाओं को सम्मान निधि प्रदान की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को प्रति वर्ष 6,000 रुपए प्रदान कर रही है, जबकि प्रदेश कांग्रेस सरकार 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी पात्र महिलाओं को 18,000 प्रति वर्ष प्रदान कर रही है, ताकि वे स्वाभिमान के साथ जीवन-यापन कर अपने खर्र्चों के लिए अन्यों पर निर्भर न रहें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर महीने पात्र महिलाओं को 1500 रुपए प्रदान करना सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार कभी भी चुनाव को देखकर राजनीति नहीं करतीे, बल्कि जन-सेवा ही हमारा एकमात्र ध्येय है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जय राम ठाकुर कहते थे कि 4 जून को प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनेगी, लेकिन जिन विधायकों ने कांग्रेस पार्टी को धोखा दिया उन्हें प्रदेश की जनता ने अब घर बिठा दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में फिर तीन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होने जा रहे हैं और अब जनता के निर्णय का सम्मान न करने वाले तीन पूर्व विधायकों को निश्चित तौर पर मतदाता सबक सिखाएंगे।     

    ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के दौरान भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था तथा भाजपा नेताओं ने भ्रष्टाचार को संरक्षण दिया था। लेकिन वर्तमान कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति को खराब किया लेकिन अब वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा प्रदेश में धीरे-धीरे अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाया जा रहा है। 

    उन्होंने कहा कि पहली बार हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से मुख्यमंत्री और उप- मुख्यमंत्री बने हैं। उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री ईमानदारी के साथ अपने क्षेत्र की जनता की सेवा कर रहे हैं। बीते दिन हुई कैबिनेट बैठक में हरोली में बिजली बोर्ड का मंडलीय कार्यालय खोलने को मंजूरी प्रदान की गई है। 

    उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री ने अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए 2,000 करोड़ रुपए की परियोजनाएं मंजूर करवाई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हरोली विधानसभा क्षेत्र में 1,000 करोड़ रूपये की लागत से ब्लक ड्रग पार्क स्थापित कर रही है।

    मुख्यमंत्री ने हिमकेप्स लॉ एवं नर्सिंग कॉलेज बढेड़ा में जीएनएम की सीटें 40 से बढ़ाकर 60 करने की घोषणा की। उन्होंने दुलैहड़ पार्क तथा बीटन मैदान के सुधार के लिए 50-50 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। उप-मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में विकासात्मक घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।   

    उप-मुख्यमंत्री की दिवंगत धर्मपत्नी डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री को याद करते हुए ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वह विश्वविद्यालय में उनकी सहपाठी रहीं, उनके असामयिक निधन से मुझे व्यक्तिगत तौर पर क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक जीवन से जुड़े सभी लोगों के परिवार समाज सेवा में लगे रहते हैं। डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री महिलाओं की आवाज हमेशा उठाती रही हैं और महिलाओं को 1500 रुपए की सम्मान निधि प्रदान करना कांग्रेस सरकार की ओर से उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।

    उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना की शुरूआत हरोली विधानसभा क्षेत्र से करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल की है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की निधि रुकवाने के लिए भाजपा ने काफी हथकंडे अपनाए लेकिन वर्तमान सरकार ने इस साजिश को सफल नहीं होने दिया। भाजपा नेता महिलाओं के बीच जाकर लगातार पूछते थे कि 1500 रुपये कब मिलेंगे। यहीं नहीं, भाजपा ने सम्मान निधि योजना के फॉर्म भरने से भी महिलाओं को रोका और कहा कि यह सिर्फ समय की बर्बादी है। उन्होंने कहा कि कुछ महिलाएं भाजपा नेताओं की बातों में आ गई लेकिन जिन महिलाओं ने फार्म भरे उन्हें आज 4500-4500 रुपये मिले हैं। यह प्रदेशवासियों का कांग्रेस सरकार के प्रति भरोसा और विश्वास है।

    उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनेता का वायदा सबसे बड़ा भरोसा होता है। वे 25 साल से इस क्षेत्र से विधायक हैं तथा लगातार उनकी मत प्रतिशतता बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव के बाद प्रदेश के नालागढ़, हमीरपुर और देहरा विधानसभा क्षेत्रों में भी महिलाओं को सम्मान निधि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस निधि को और बढ़ाया जाएगा। 

    उन्होंने कहा कि ऊना जिला के दो नेताओं ने अपनी विधायकी गंवाई तथा आज ये नेता अब गुमनाम हैं। उन्होंने कहा कि आज उनकी धर्मपत्नी डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री इस संसार में नहीं है लेकिन उनका स्नेह हमेशा हमारे साथ बना रहेगा। उन्होंने कहा कि डॉ. सिम्मी हमेशा ही हरोली क्षेत्र की महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए उनसे मशविरा करती थीं।  

    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सता मंे आने के पहले दिन से ही महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर ठोस प्रयास कर रहे हैं। शपथ लेने के बाद वह सबसे पहले बालिका आश्रम टूटीकंडी गए और अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के रूप में अपनाने के लिए कानून बनाकर उनकी देखभाल का जिम्मा राज्य सरकार को दिया और मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना की शुरूआत कर 4000 बच्चों की शिक्षा और देखरेख प्रदान की। 

    इस अवसर पर विधायक सुदर्शन बबलू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद बिट्टु, उपायुक्त जतिन लाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
  • बिकने के बाद भाजपा के गुलाम हुए तीनों निर्दलीय पूर्व विधायक : मुख्यमंत्री

    बिकने के बाद भाजपा के गुलाम हुए तीनों निर्दलीय पूर्व विधायक : मुख्यमंत्री

    हरदीप सिंह बाबा के नामांकन में शामिल हुए ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू

    नालागढ़/ सचिन बैंसल : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि तीनों निर्दलीय पूर्व विधायक बिकने के बाद भाजपा के गुलाम हो चुके हैं। ईमान बेचने के बाद इन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दिया। खुद को भाजपा की राजनीतिक मंडी में बेचा न होता तो निर्दलीय विधायक अपने पद से इस्तीफा क्यों देते। पैसा लिया है इसलिए भाजपा के सामने घुटने टेकने को निर्दलीय पूर्व विधायक मजबूर हैं।  

    मुख्यमंत्री यहां कांग्रेस उम्मीदवार हरदीप सिंह बाबा की नामांकन रैली को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने हरदीप सिंह का नामांकन पत्र दाखिल करवाया। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रैली में कहा कि नालागढ़ में मुकाबला धनवान और गुणवान के बीच है। यह चुनाव राजनीतिक सुचिता और स्वच्छता के लिए है। इसलिए हरदीप सिंह बाबा को जिताकर विधानसभा भेजें। बाबा जो भी काम लेकर आएंगे, उन्हें किया जाएगा। साढ़े तीन साल में नालागढ़ की सूरत बदल देंगे। 

    उन्होंने कहा कि नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर अपने क्रशर का स्टे लेने के लिए हाईकोर्ट की दौड़ लगा रहे हैं। लेकिन, जनता की समस्याओं का।समाधान कराने के लिए कभी शिमला की दौड़ नहीं लगाई। वह अपने निजी काम लेकर ही आते थे, नालागढ़ में विकास कार्य मैंने खुद किए। बिकने के बाद पूर्व विधायक एक महीना अपने विधानसभा क्षेत्र नालागढ़ में नहीं आए। अब वह किस मुंह से दोबारा वोट मांग रहे हैं, जनता ने उन्हें विधायक चुनकर भेजा था। 14 महीने में उन्हें इस्तीफा देने की जरूरत क्यों पड़ी। वह निर्दलीय थे, वैसे भी भाजपा के साथ जा सकते थे, लेकिन जो पैसा उन्होंने अपना ईमान बेचकर लिया था, उसके दबाव में विधायक पद से इस्तीफा देना पड़ा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जयराम ठाकुर फिर आकर झूठ बोलेंगे, लेकिन प्रदेश में उनकी सरकार बनने वाली नहीं है। कांग्रेस के विधायकों की संख्या बढ़कर 38 हो चुकी है। उपचुनाव की तीनों सीटें जीतकर 40 का आंकड़ा पार करेंगे। भाजपा का झूठ व फरेब चलने वाला नहीं है। हमने बिकने वाले को नहीं, ईमानदार हरदीप बाबा को टिकट दिया है। भाजपा के  उम्मीदवार केएल बिके कभी जनता के सच्चे हितैषी नहीं हो सकते। जो जनता की भावनाओं का ही सौदा कर दे, वह सच्चा सेवक नहीं हो सकता। हमने निर्दलीय विधायकों के खूब काम किये, क्योंकि वह जनता की आवाज बनकर विधानसभा पहुंचे थे। लेकिन, उन्होंने खुद को बेच दिया। उनके इस्तीफा देने के बाद हमने सोचा कि तीन महीने में अक्ल आ जायेगी और स्पीकर साहब के पास जाकर उसे वापस ले लेंगे पर वे धरने पर बैठे, हाईकोर्ट गए। क्योंकि भाजपा के साथ उनकी डील हुई थी।

    हरदीप बाबा मुझे पहले ही कहते थे कि केएल ठाकुर कांग्रेस के साथ नहीं रहेंगे भाग जाएंगे। मैंने उनकी नहीं सुनी, लेकिन बाबा की बात सच साबित हुई। निर्दलीय पूर्व विधायक अब भाजपा टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक बनने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि उन्हें मालूम है कि भाजपा की सरकार नहीं बनने वाली। इस्तीफा देने के बाद कहते थे कि कांग्रेस सरकार में हमारे काम नहीं हुए। जबकि जनता जानती है कि तीनों विधानसभा क्षेत्र में पूर्व सरकार के समय से रुके पड़े कामों को हमने शुरू करवाया। नालागढ़ की जनता इस बार कोई गलती न करे, चूंकि धनबल की लड़ाई जनबल से है। झूठ जितना भी सच से टकराये, अंत में जीत सच की होती है। नालागढ़ के पूर्व विधायक आपके बीच वोट मांगने आएंगे, पैसे भी देंगे। उन्हें मना नहीं करना है, उनसे डबल पैसे लेने हैं और वोट कांग्रेस को डालना है। भाजपा से केएल ठाकुर को पैसे के भरे हुए अटैची मिले हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार चुनाव देखकर काम नहीं करती। हमने वोट के लिए 1500 रुपये महिलाओं और कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम नहीं दी। यह हमारी प्रतिबद्धता थी, जिसे हमने पूरा किया है। हम जो कहते हैं वो करते हैं। हमारी सरकार ने 10 में से 5 गारंटियों को 16 महीने के कार्यकाल में पूरा किया है। सरकार सभी गारंटियों को पूरा कर 2027 तक हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाएगी। 

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह की नीतियों में आस्था जताते हुए भाजपा के अनेक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा। मुख्यमंत्री ने दर्जनों भाजपाईयों को हार पहनाकर कांग्रेस में शामिल कराया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सभी भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी का पटका पहनाया।


    इस दौरान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, सीपीएस राम कुमार चौधरी, कांग्रेस उम्मीदवार हरदीप सिंह बाबा, जिलाध्यक्ष शिवकुमार इत्यादि मौजूद रहे।

  • पंजाब : इस शहर को गर्मी से मिली राहत, मौसम हुआ सुहावना ,देखे वीडियो

    पंजाब : इस शहर को गर्मी से मिली राहत, मौसम हुआ सुहावना ,देखे वीडियो

    अमृतसर : गुरुनगरी में पिछले कई दिनों से पड़ भीषण गर्मी से बारिश होने से राहत मिली है। वहीं शहरवासियों के चेहरों पर भी खुशी देखी गई है। गुरु नगर के  निवासियों ने कहा कि आज बादल छाए हुए थे, उसके बाद बारिश से मौसम काफी सुहावना हो गया।

    लोगो ने कहा कि  शहर में अधिक से अधिक पेड़ लगाने की जरूरत है, अगर पेड़ लगेंगे, तो पर्यावरण भी खुशहाल रहेगा। चिलचिलाती धुप और गर्मी से लोगो को चाहे कुछ पलो के लिए ही राहत मिली। लेकिन आने वाले दिनों में गर्मी से निजात मिलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे है।

  • हिमाचल प्रदेश यूपी चुनाव में नालागढ़ विधानसभा से कांग्रेस के हरदीप बाबा ने किया नामांकन

    नामांकन ने बाबा ने किया शक्ति प्रदर्शन, पहुँचे मुख्यमंत्री सुक्खू

    नालागढ़/ सचिन बैंसल : हिमाचल प्रदेश विधानसभा में तीन आजाद प्रत्याशियों द्वारा इस्तीफा देने के बाद तीन विधानसभा में उपचुनाव होने जा रहे हैं जिसके चलते आज कांग्रेस के प्रत्याशी हरदीप सिंह बाबा ने नालागढ़ एसडीएम कार्यालय में मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रानी प्रतिभा सिंह सहित नामांकन भरा.

    इसके उपरांत नालागढ़ ओल्ड बॉयज स्कूल में एक जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुखु  उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री व रानी प्रतिभा सिंह का स्वागत किया और इस दौरान भाजपा के कई कार्यकर्ताओं व मौजूदा व पूर्व प्रधानो ने भाजपा को छोड़ कांग्रेस का दामन थामा जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा भाजपा और निर्दलीय विधायकों पर जमकर तंज कसे। उन्होंने कहा कि आजाद विधायकों को जनता ने एक मौका विकास करने के लिए दिया था लेकिन वे राजनीति के बाजार में अपना ईमान बेच चुके हैं।

    उन्होंने कहा कि तीन उपचुनाव होने से प्रदेश पर आर्थिक बोझ पड़ा है,सुक्खू ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जहां पहले कांग्रेस की सीटों की संख्या 34 से 38 हुई वही अभी 41 होने जा रही है। उन्होंने नालागढ़ के आजाद विधायक केएल ठाकुर के मन में कभी भी सेवा भाव से काम करने का लक्ष्य नहीं था वह सिर्फ पैसे कमाना चाहते थे और ऐसे में उन्हें कई बार हरदीप बावा और सीपीएस राम कुमार चौधरी ने अवगत कराया लेकिन उन्होंने सरकार में रहते हुए उन पर विश्वास किया और उनके सभी काम किया लेकिन उन्होंने इस विश्वास को तोड़ा है और अब इसका जवाब जनता उन्हें देने वाली है।

    उन्होंने कहा कि यह तीन उपचुनाव राजनीति के भविष्य के लिए अहम साबित होंगे क्योंकि सरकार और जनता भाजपा को करारा जवाब देने वाली है उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि यदि चुनाव में उन्हें कोई प्रलोभन देता है तो वह ऐसे लोगों से दूर रहे और ईमानदार छवि वाले नेता को अपना वोट दें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी तीनों सीटों पर उपचुनाव में जीतने वाली है और एक मजबूत सरकार पूरे 5 साल हिमाचल प्रदेश में चलेगी।

  • मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु का एक दिवसीय प्रवास कार्यक्रम

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु का एक दिवसीय प्रवास कार्यक्रम

    ऊना/ सुशील पंडित : मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविन्दर सिंह सुक्खु गुरुवार 20 जून को एक दिवसीय ऊना जिला के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खु गुरुवार को प्रातः11.05 बजे प्रशासनिक ब्लॉक और उत्कृष्टता केंद्र पंजुआणा का शिलान्यास करेंगे। तदोपरांत 220/132 केवी 100 मेगावाट इलैक्ट्रिक सब सेंटर टाहलीवाल, 132 केवी ईलैक्ट्रिक सब स्टेशन टाहलीवाल और 32 केवी ईलैक्ट्रिक सब स्टेशन गोंदपुर की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा प्रशासनिक ब्लॉक और टाउनशिप ब्लॉक पंजुआणा से बल्क ड्रग पार्क फैक्ट्री गेट कुठारबीत तक बनने वाले लिंक रोड का शिलान्यास करेंगे।

    उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर 12.15 बजे पेखूबेला में नव निर्मित 32 मेगावाट सौलर पॉवर प्रोजैक्ट, नव निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीर निगाह बसोली व एचएससी भवन जनकौर का लोकार्पण भी करेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री दोपहर 2.15 बजे शिमला के लिए रवाना होंगे।
  • बहन बनी बहन की दुश्मन, चाकू गोदकर की हत्या और लूट, जाने मामला 

    बहन बनी बहन की दुश्मन, चाकू गोदकर की हत्या और लूट, जाने मामला 

    झारखंड: रामगढ़ में फिल्मी अंदाज में एक महिला की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद संदिग्धों ने घर में आग लगा दी, गहने लूटकर भाग गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति की जांच की। जांच के दौरान चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। पुलिस ने कहा कि महिला की हत्या उसकी सौतेली बहन ने डकैती की साजिश के तहत की थी। इस हत्या में पांच लोग शामिल थे। 

    दरअसल, 30 मई 2024 को रामगढ़ थाना क्षेत्र के विद्यानगर में पूर्व रेलवे कर्मचारी अशर्फी प्रसाद की 60 वर्षीय पत्नी सुशीला देवी की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके अलावा घर में रखे नकदी और आभूषण भी लूट लिये गये। अपराधियों ने साक्ष्य छुपाने के लिए घर के कमरे में आग लगा दी। 

    अपराधी घर में लगा एक डीवीआर डिवाइस, एक निगरानी कैमरा भी ले गए। घटना के वक्त सुशीला देवी घर पर अकेली थी। मृतक के पति किसी काम से बाहर गए थे। इस हत्या और डकैती को एक महिला समेत पांच लोगो ने अंजाम दिया था। 

    सुशीला देवी अजनबियों के लिए दरवाजा नहीं खोलती थीं। हत्या के बाद, पुलिस ने घर की तलाशी ली तो देखा मेज पर एक प्लेट पर बिस्कुट रखे थे। जिससे पता चलता है कि वह रसोई में चाय बनाने गई थी। इसी दौरान आरोपियों ने पीछे से चाकू मारकर हत्या कर दी। 

    इस हत्याकांड से पूरे शहर में दहसत फैल गई। पुलिस ने घटना पर प्रतिक्रिया दी और 72 घंटे के भीतर हत्या के मुख्य साजिशकर्ता कुमारी स्नेहा, उनके पति आरिफ नैयर और अशरफ अली को गिरफ्तार कर लिया। संदिग्ध के अनुसार, पुलिस ने 6 जून 2024 को काशिफ मून अमीन नाम के चौथे संदिग्ध को भी गिरफ्तार कर लिया। पांचवां संदिग्ध, 27 वर्षीय अंकित कुमार, फरार था लेकिन 17 जून को गढ़वा जिला पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

  • Punjab: बड़े स्तर पर फेरबदल, 112 पुलिस अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट

    अमृतसरः पंजाब पुलिस में तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं पुलिस कमिश्नरेट में आज बड़ा बदलाव किया गया। जनपद के विभिन्न थानों और पुलिस चौकियों पर 3 साल से अधिक समय से डेट एसआई, एएसआई और हेड कांस्टेबल का अलग अलग जगहों पर स्थानांतरण कर दिया गया है। आज 112 पुलिस कर्मचारियों को ट्रांसफर किया गया। पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ एक्शन लेते हुए पुलिस में बड़े स्तर पर बदलाव करने के फैसला लिया है। 3 साल से अधिक समय से एक ही थाने में तैनात एएसआई, एसआई और हेड कांस्टेबलों को बदल दिया गया है। पंजाब पुलिस नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने व अपराधियों से निटपने के लिए काफी सख्त रणनीति बनाई है।

    आपको बता दें कि, पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कुछ दिन पहले ही एसएचओ से लेकर उच्च अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए मीटिंग की थी। उन्होंने उन्हें संगठित अपराध, नशीले पदार्थ की तस्करी और आतंक से कैसे निटपना है, इसके गुर भी उन्हें सिखाए थे। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी थी कि उन्हें रोजाना सुबह 11 बजे से एक तक अपने कार्यालय में बैठना है। साथ ही लोगों की दिक्कतों को पहल के आधार पर निपटाना है, ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न उठानी पड़े।

    इसके साथ ही थानों में किसी भी कर्मचारी के तीन साल से अधिक तक पोस्टिंग ना करने का फैसला भी लिया गया। जिसके तहत आज अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस में 112 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। इस बाबत पुलिस कमिश्नर की ओर से आदेश जारी किया गया है।

  • बस और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर, दो की मौत सहित कई घायल

    बस और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर, दो की मौत सहित कई घायल

    मध्य प्रदेश: खरगोन जिले में बुधवार सुबह एक बस और ट्रक की टक्कर में दो यात्रियों की मौत हो गई और 27 घायल हो गए। यह घटना कसरावद कस्बे के पास उस वक्त हुई जब बस इंदौर की ओर जा रही थी।  पुलिस अधीक्षक (SSP) तरुणेंद्र सिंह बघेल ने कहा कि इस घटना में 42 वर्षीय एक व्यक्ति और 32 वर्षीय महिला की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए।

    घायल यात्री नारायण लाल ने दावा किया: यह दुर्घटना बस चालक की लापरवाही के कारण हुई। बस तेज गति से चल रही थी, तभी एक मोड़ पर चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और ट्रक से टकरा गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि 15 लोगों को गंभीर चोटों के कारण खरगोन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और अन्य का इलाज कसरावद क्षेत्रीय स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।