Blog

  • पंजाब : शराब के ठेके में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    पंजाब : शराब के ठेके में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    अमृतसर : जिले में 3 अलग-अलग जगहों पर आग लगने की खबर सामने आई है। जिसके चलते अमृतसर के रामबाग में एक शराब के ठेके में भीषण आग लग गई। जब इसकी खबर अग्निशमन विभाग को मिली तो अग्निशमन विभाग की अलग-अलग टीमें रामबाग स्थित शराब के ठेके पर पहुंची और 2 घंटों की मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया।

    फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि देर शाम अमृतसर में तीन अलग-अलग जगहों पर आग लगने के कारण गाड़ियों की कमी के कारण आग पर काबू पाने में समय लग गया। लेकिन उनका कहना है कि 90 फीसदी आग पर काबू पा लिया गया है।

    उन्होंने बताया कि शराब का ठेका होने के कारण अंदर भारी मात्रा में शराब है। जिसके कारण थोड़ी-थोड़ी देर में धमाके हो रहे हैं और आग पर काबू पाने में समय लग गया। लेकिन अब फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने स्थिति पर नियंत्रण कर लिया है।

  • जालंधरः जानें क्यों भड़के शीतल अंगुराल, कहा- 9 महीने से इंग्लैंड से नहीं लौटा, अब वह जेपी नगर में लेंगे हिसाब, देखें वीडियो 

    जालंधरः जानें क्यों भड़के शीतल अंगुराल, कहा- 9 महीने से इंग्लैंड से नहीं लौटा, अब वह जेपी नगर में लेंगे हिसाब, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके के पूर्व विधायक शीतल अंगुराल की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसमें वह किसी व्यक्ति पर जमकर भड़ास निकाल रहे है। वायरल वीडियों में शीतल अंगुराल कह रहे है कि वह 9 माह से इंग्लैंड से जालंधर नहीं लौटा है। उन्होंने कहा क्योंकि उसका बाप सामने बैठा था। वीडियो में आगे कह रहे है कि वह इसलिए जालंधर नहीं आ पाया क्यों उसे कहा जा रहा है कि पहले सामने बैठे अपने जीजे को मना लें। पहले कहा जीजा जी मुझे माफ कर दों, मैं इंडिया आ जाऊं।

    शीतल अंगुराल आगे कह रहे हैकि उसने पहले जीजे से निवेदन किया, उसके बाद आगे शीतल अंगुराल कह रहे है कि वह 4 तारीख को उससे हिसाब लेंगे। इस दौरान वह चैंलेंज कर रहे है कि वह देखेंगे कि 4 तारीख के बाद हिसाब करने के लिए कौन आता है। शीतल अंगुराल कह रहे है कि वह जेपी नगर में आकर ही हिसाब करेंगे, जिस भाषा में वह बोल रहा मैं भी उसी भाषा में जवाब दूंगा कि डाकू क्या कर सकता है। शीतल अंगुराल ने आगे कहा कि पहले मुझे जीजा बना लिया अब डाकू बना रहा है।

    वायरल वीडियो में आगे कहा कि उस भाषा में बात करनी चाहिए जिस भाषा में जनता आपकों पसंद करें। शीतल अंगुराल ने कहाकि वह जिस भाषा में बात कर रहे है, उस भाषा में उनकी बात करना बनता नहीं था, लेकिन अब कंट्रोल से बाहर मामला हो गया था, जिसके चलते उन्होंने 2 साल से कुछ नहीं कहा। शीतल  अंगुराल ने कहाकि वह इंग्लैंड से पैर नहीं रख पा रहा था, जो कुत्ता आज भौंक रहा है। इस कुत्ते के लिए उन्हें इंग्लैंड से लौटने के लिए 50 फोन करवाए गए कि मैं जालंधर आ जाऊं। उन्होंने कहा कि वह आज टउ-टउ कर रहा है। 

  • फ्लाइट में व्यक्ति ने की ऐसी हरकत, दर्ज हुई FIR

    फ्लाइट में व्यक्ति ने की ऐसी हरकत, दर्ज हुई FIR

    नई दिल्ली : सिगरेट की तलब ऐसी होती है कि कई बार लोग खुद के साथ-साथ दूसरे लोगों की जिंदगी भी खतरे में डाल देते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक वाकया ओमान के मस्कट से मुंबई आ रही एक फ्लाइट में सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मस्कट से मुंबई आ रही इस फ्लाइट के वॉशरूम में धूम्रपान करने के आरोप में 51 साल के एक शख्स को पकड़ा गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि घटना विस्तारा की ‘यूक्रे234’ फ्लाइट में हुई जिसने रात 11 बजकर 56 मिनट पर ओमान की राजधानी मस्कट से महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के लिए उड़ान भरी थी।

    अधिकारी ने बताया कि फ्लाइट में सवार बालकृष्ण राजयन नाम का शख्स प्लेन के वॉशरूम में गया और सिगरेट पीने लगा। अधिकारी के मुताबिक राजयन तमिलनाडु के कन्याकुमारी का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि घटना तब सामने आई जब विमान के पायलट को ‘स्मोक डिटेक्टर’ की वजह से इसका पता चला। अधिकारी ने बताया कि पायलट ने क्रू मेंबर्स को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने वॉशरूम की जांच की। क्रू मेंबर्स को वॉश बेसिन से सिगरेट का एक हिस्सा मिला। 

    घटना के बारे में जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा अधिकारी बालकृष्ण राजयन को अपने दफ्तर में ले गए और उसकी हरकत के बारे में पूछताछ की। राजयन ने स्वीकार किया कि उसने वॉशरूम के अंदर धूम्रपान किया था। अधिकारी ने कहा कि राजयन ने सिगरेट जलाने के लिए इस्तेमाल की गई माचिस की डिब्बी भी दिखाई। बाद में उसे शहर के सहार थाने ले जाया गया, जहां सुरक्षा पर्यवेक्षक ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज की। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर ली है और मामले की जांच की रही है।

  • पंजाबः यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, आज 69 ट्रेंने रद्द, 115 के रूट डायवर्ट

    पंजाबः यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, आज 69 ट्रेंने रद्द, 115 के रूट डायवर्ट

    मोहालीः पंजाब- हरियाणा बार्डर पर चल रहे किसानों के प्रदर्शन को लेकर ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों कई दिनों से परेशान हो रहे है। इस प्रदर्शन को लेकर कई ट्रेनें अब तक रद्द हो चुकी है। वहीं आज वीरवार को करीब 184 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इनमें कई सुपर फास्ट ट्रेनें भी शामिल हैं। इससे पंजाब भर के रेलवे स्टेशनों पर लोगों को भारी परेशानी का सामान करना पड़ सकता है। रेलवे की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक 9 मई को करीब 184 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

    इसमें कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है, जबकि 115 से ज्यादा ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं। इस बीच 69 ट्रेनें रद्द रहेंगी। इनमें दिल्ली जाने वाली ट्रेनों के साथ-साथ चंडीगढ़-अमृतसर रूट की कई ट्रेनें भी शामिल हैं। बता दें कि बीते दिन शान ए पंजाब, शताब्दी एक्सप्रेस और गरीब रथ जैसे प्रमुख ट्रेनें भी करीब 23 घंटे तक की देरी से चली। अनुमानित है कि आज भी ये ट्रेनें देरी से चलेंगी। दिल्ली से आने वाली ज्यादातर एक्सप्रेस ट्रेनें लगातार लेट हो रही हैं।

    इस पूरे प्रकरण में रेलवे स्टेशनों पर यात्री परेशान होना पड़ रहा है। शंभू स्टेशन पर किसानों के प्रदर्शन के कारण रेलवे ट्रैक के साथ-साथ सड़क भी जाम हो गई है। इससे यात्रियों को दिल्ली रूट पर बसों से जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के चलते रेलवे द्वारा ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया जा रहा है। जिससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हो रही है। बता दें कि रेलवे के लिए प्रदर्शन इतनी बड़ी समस्या बन चुका है कि रास्ते में ट्रेनों को समाप्त कर दिया जाता है और उन्हें पीछे से ही वापस भेज दिया जाता है।

  • लोकसभा सीट के 4 मतदान केंद्रों पर कल दोबारा होगा मतदान

    लोकसभा सीट के 4 मतदान केंद्रों पर कल दोबारा होगा मतदान

    बैतूलः मध्य प्रदेश के बैतूल लोकसभा सीट के चार मतदान केंद्रों पर दोबारा चुनाव होगा। 10 मई को इन मतदान केंद्रों में वोटिंग होगी। बुधवार को यह आदेश निर्वाचन आयोग ने जारी किया। पुनर्मतदान मुलताई विधानसभा क्षेत्र के चार मतदान केंद्रों में होगा। बस में अचानक आग लगने से चार मतदान केंद्रों की कुछ चुनाव सामग्री जल गई थी। बता दें कि बैतूल जिले के गांव गौला के पास मंगलवार की रात लगभग साढ़े 11 बजे पोलिंग पार्टियों को लेकर आ रही बस में अचानक आग लग गई थी। हालांकि चालक ने बस को तुरंत रोक दिया था। बस में सवार पोलिंग कर्मचारियों ने खिड़की और पीछे के दरवाजे को तोड़कर अपनी जान बचाई थी। जानकारी के मुताबिक आग बस के गियर बॉक्स से भड़की थी।

    घटना की रिपोर्ट बनाकर बैतूल के रिटर्निंग अधिकारी नरेन्द्र कुमार ने मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को भेजी थी। इसके बाद चुनाव आयोग ने पुनर्मतदान की तारीख का एलान किया। बस में 36 लोग सवार थे। पीठासीन अधिकारी मुन्नालाल की शिकायत पर साईं खेड़ा थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच मुलताई के एसडीपीओ सुरेश पाल को सौंपी गई है। उधर, बस की फॉरेंसिक जांच भी होगी। बता दें कि बैतूल लोकसभा सीट पर पहले दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होना था। मगर हार्ट अटैक से बसपा प्रत्याशी के निधन से चुनाव स्थगित कर दिया गया था। सात मई को तीसरे चरण में यहां मतदान हुआ था।

  • आज का राशिफल, 9 मई 2024

    आज का राशिफल, 9 मई 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और गुरुवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज सुबह 6 बजकर 22 मिनट पर समाप्त हो चुकी है, फिलहाल द्वितीया तिथि चल रही है। आज दोपहर 2 बजकर 43 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 57 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा, उसके बाद रोहिणी नक्षत्र लग जाएगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 09 मई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि: आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज वर्क स्पेस पर सीनियर्स और बॉस के द्वारा कुछ बताया जा रहा है तो उसे गंभीरता से लें, और अपनी कमियों को जानकर उसे सुधारने का प्रयास करें। आज बिजनेस की प्रगति के लिए फाइनेंशियल प्लानिंग करेंगे। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिलेगी। फैमिली की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खर्च और खरीदारी करते समय संतुलन बनाकर चलना होगा, बचत की ओर खासतौर पर ध्यान देना होगा। सेहत के मामले में सावधान रहें।

    वृष राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। कार्यस्थल पर अच्छे प्रदर्शन को दोहराने के लिए एकाग्रता बनाएं रखनी होगी। बिजनेसमैन के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, व्यापारिक योजनाओं को लेकर थोड़ी सतर्कता बरतें। आज आपका मन आध्यात्म में अधिक लग सकता है। आज किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जा सकते हैं। आज हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। लवमेट आज कही घूमने जाएंगे। मेडिकल के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    मिथुन राशि: आज आपका दिन घूमने-फिरने में अधिक बीतेगा। परिवार वाले आज आपको अच्छी राय देंगे। आज आप ऑफिस में किसी काम को आसानी से पूरा करेंगे, जिससे आपके जूनियर और सीनियर सभी तारीफ करेंगे, आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा साथ ही आपकी रेस्पेक्ट में भी इजाफा होगा। आज आपके व्यापार में उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। अगर आज जॉब चेंज करना चाहते हैं तो सोच-समझ कर ही करें। आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा। लवमेट के रिश्तें में और मधुरता बढ़ेगी।

    कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपका पूरा ध्यान अपने कार्य में सुधार करने में रहेगा। आज बच्चे आपने माता पिता का ज्यादा ध्यान रखेंगें और बात भी मानेंगे। आज किसी को मामूली बात पर डांटने की बजाय विनम्रता से समझाये। आज आप कुछ नया काम स्टार्ट करने की सोच सकते हैं, लेकिन शुरू करने से पहले अपनों से बड़ों की सलाह जरूर ले लें। पारिवारिक मामले में आज आपका निर्णय कारगर साबित होगा। पहले से चल रही किसी EMI से आज छुटकारा मिलेगा।

    सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है लेकिन आपके द्वारा किया गया काम आपके बॉस को इम्प्रेस करेगा। रुपए-पैसों के मामले में लापरवाही करने से आज आपको बचना चाहिए। टूर-ट्रेवल्स से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज अपको किसी करीबी से कोई ऐसी सलाह मिलेगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा। माता आज अपने बच्चो को कुछ मीठा बना के खिला सकती हैं। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का आज ध्यान रखना होगा। जीवनसाथी से आज कोई उपहार मिलेगा।

    कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज बिजनेस में आप कुछ बदलाव करेंगे, ये बदलाव आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज स्टूडेंट्स को कुछ नया सीखने को मिल सकता है। आज फैमिली वालों के साथ किसी बात को लेकर विचार विमर्श करेंगे। नव विवाहित दंपति आज एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। वकील वर्ग के लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। अचनाक किसी क्लाइंट से धन लाभ होगा। कोई प्रॉपर्टी लेने की चल रही बात आज फाइनल हो जाएगी।

    तुला राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। किसी भी काम को करते समय अपना मन शांत रखें। इससे आपका काम आसानी से पूरा होगा। आज आप कोशिश करेंगे कि आपका व्यवहार सभी के प्रति अच्छा हो और किसी की भावनाओं को भी ठेस न पहुचे। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आज आपको सोच-समझकर लेने चाहिए। घरवालों के साथ किसी मंदिर भगवान के दर्शन करने जाएंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से ही सलाह मिलेगी। छात्रों के लिए आज का दिन ठीक रहने वाला है। मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे।

    वृश्चिक राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। व्यापार में आज आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। आज आपको पारिवारिक उलझनों से छुटकारा मिलेगा। आपका सही मार्ग दर्शन घर के सभी सदस्यों के दिल में एक-दूसरे के प्रति प्यार बढ़ा देगा। आज किसी को दिए पैसे आपको वापस मिल जाएंगे। इससे आपको आर्थिक सपोर्ट मिलेगा साथ ही आप कुछ नया खरीदने का विचार करेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी बड़ी कंपनी से कॉल आएगी।

    धनु राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज किसी मामले में अपनी समझ से काम करना होगा, तभी काम का परिणाम अच्छा मिलेगा। आज बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा जिससे आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने के योग बने हुए हैं। धार्मिक कार्य में आपकी रुचि बढ़ेगी, आज आप सत्संग करवा सकते हैं। आज घर के बड़े बुजुर्गों का खास ख्याल रखें, जिससे उनका आपके प्रति प्रेम बढ़ेगा। अविवाहित लोगों के विवाह की चल रही बात फाइनल हो जाएगी।

    मकर राशि: आज आपका दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप अपने व्यवहार को निखारने की कोशिश करेंगे। आपके कुछ कामों में अधिक समय लगेगा, जिससे आपको ऑफिस में देर तक रुकना पड़ेगा। इस राशि के छात्रों को आज पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। इस राशि के अकाउंटेंट के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। जीवनसाथी आज आपको खुश होने की वजह देंगे। आप दोस्तों के साथ कुछ ख़ुशी के पल बितायेंगे। किसी खास व्यक्ति के सहयोग से आपको लाभ होगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

    कुंभ राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपको काम को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला होगा। किसी कॉम्पिटिटिव एग्जाम से रिलेटेड शुभ समाचार मिलेगा। आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। आज आपका दांपत्य जीवान शानदार रहने वाला है, जीवनसाथी आपके कार्यों में सहयोग करेंगे। लवमेट आज कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। साथ ही एक दूसरे को उपहार भी देंगे। बच्चों की पढाई के लिए जरूरी सामान की खरीदारी करने मार्केट जाएंगे।

    मीन राशि: आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। आज आपके पारिवारिक रिश्तें में मधुरता बढ़ेगी। सभी लोग हंसी-ख़ुशी रहेंगे। बीते दिनों में जितना धन इन्वेस्ट किया था, उसका फायदा आपको आज मिल सकता है। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। माता-पिता आपको कोई गिफ्ट देंगे, इससे पूरे दिन आपके चेहरे पर प्रसन्नता बनी रहेगी। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है।

  • पंजाब : शैलर में लगी भीषण आग, लोगो में मची भगदड़, देखे वीडियो

    पंजाब : शैलर में लगी भीषण आग, लोगो में मची भगदड़, देखे वीडियो

    अमृतसर : तरनतारन रोड पर कोट मिट सिंह इलाके में एक शैलर में आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि फैक्ट्री के अंदर का सामान जल कर रख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के अधिकारी ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पा लिया। 

    इलाके के लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि शैलर मे आग लगने का पता चलते ही उनके द्वारा दमकल विभाग और शैलर के मालिक को फोन कर दिया गया था।  लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी देर से पहुंची। 

    दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि तरनतारन रोड और कोर्ट मित सिंह इलाके के बीच एक शैलर में आग लग गई है। जिसके बाद मौके पर पहुंच कर आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया। आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है और सामान बुरी तरह जल गया है।

  • लुधियाना : रवनीत बिट्टू को गांव वासियो ने दिखाए काले झंडे, देखे वीडियो

    लुधियाना : रवनीत बिट्टू को गांव वासियो ने दिखाए काले झंडे, देखे वीडियो

    लुधियाना : भाजपा प्रत्याशी सांसद रवनीत सिंह बिट्टू का किसानों द्वारा विरोध करने का मामला सामने आया है। इस दौरान किसानों ने बिट्टू को कालियां झंडियां भी दिखाई। जानकारी के मुताबिक गांव मुकंदपुर में सिंह बिट्टू चुनाव प्रचार के लिए गए थे।

    बिट्टू के सामने आते ही किसानों ने मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए किसानो को रोक दिया।भारतीय किसान यूनियन उगराहां के नेता गुरप्रीत सिंह ने कहा कि गांव मुकंदपुर और किला रायपुर प्रधान बलवंत सिंह घुड़ानी की अगुवाई में बिट्टू प्रदर्शन किया गया। किसानों का भाजपा के खिलाफ विरोध इसी तरह जारी रहेगा।

    बिट्टू ने सोशल मीडिया पर किसानों से कहा है कि वह हर समय किसानों के साथ खड़े रहे है। फिर भी किसान उनका विरोध कर रहे है। बिट्टू ने कहा कि  किसान और मोदी सरकार के बीच बातचीत कर हल जरूर निकलवाया जाएगा।

  • पंजाब : भाजपा ने तीन सीटों पर उम्मीदवारों का किया ऐलान, देख लिस्ट

    चंडीगढ़ : लोकसभा चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से 3 और सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है, जिसमें आनंदपुर साहिब से सुभाष शर्मा, फिरोजपुर सीट से राणा गुरमीत सिंह सोढी और संगरूर सीट से अरविंद खन्ना को चुनावी मैदान में उतारा गया है। भाजपा ने 19वीं लिस्ट जारी करते हुए पंजाब की 3 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है।

  • अवस्थी कॉलेज ऑफ लॉ, नालागढ़ में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    अवस्थी कॉलेज ऑफ लॉ, नालागढ़ में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    ऊना/ सुशील पंडित : अवस्थी कॉलेज ऑफ लॉ, नालागढ़ में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। (पटेल हाउस समग्र विजेता के रूप में उभरा) अवस्थी कॉलेज ऑफ लॉ, नालागढ़ में 7 और 8 मई, 2024 को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, क्रिकेट, कैरम और शतरंज सहित विभिन्न अंतर-हाउस प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जो इनडोर और आउटडोर दोनों तरह से आयोजित की गईं। अवस्थी कॉलेज ऑफ लॉ का परिसर टैगोर, शिवाजी, अंबेडकर और पटेल हाउस का प्रतिनिधित्व करने वाले छात्र-छात्राओं के जयकारों से गूंज उठा, जिनमें से प्रत्येक अपने-अपने इवेंट में सर्वोच्चता के लिए होड़ कर रहे थे। 
    समारोह के मुख्य अतिथि चेयरमेन चन्दर शेखर अवस्थी, अवस्थी ग्रुप, नालागढ़, सोलन, हिमाचल प्रदेश, विशिष्ट अतिथि डायरेक्टर, अवस्थी ग्रुप ऋषव अवस्थी, डायरेक्टर, अवस्थी ग्रुप रजत अवस्थी,  प्रिंसिपल लॉ कॉलेज डॉ भूपेंद्र कुमार जोधटा, प्रिंसिपल अवस्थी वेटरनरी इंस्टिट्यूट, प्रिंसिपल अवस्थी आयुर्वेदिक हॉस्पिटल और प्रिंसिपल अवस्थी इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग, प्रिंसिपल द. गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल व् अन्य अतिथि उपस्थित रहे |  

    मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि सहित सम्मानित अतिथियों की उपस्थिति ने माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया, जिन्होंने अपने प्रोत्साहन और समर्थन से इस अवसर की शोभा बढ़ाई। दो दिनों के दौरान, एथलीटों ने रोमांचक प्रतियोगिताओं में अपने कौशल और खेल कौशल का प्रदर्शन किया और दर्शकों ने अपने उत्साही जयकारों से उत्साह को और बढ़ा दिया। मैदान और इनडोर एरेना में कड़ी टक्कर के बाद, पटेल हाउस ने कई इवेंट में असाधारण टीमवर्क, दृढ़ संकल्प और प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए समग्र विजेता के रूप में उभरा। उनकी जीत अवस्थी कॉलेज ऑफ लॉ में खेलों द्वारा पोषित एकता और उत्कृष्टता की भावना का प्रमाण थी। जैसे ही कार्यक्रम समाप्त हुआ, प्रतिभागी और दर्शक गर्व और संतुष्टि की भावना के साथ विदा हुए, उन्होंने एथलेटिकिज्म और सौहार्द के एक यादगार उत्सव को देखा और उसका हिस्सा बने। समारोह में विधि संकाय सदस्यों- सविता चौधरी, माया देवी, रोली सिंह, प्रीति ठाकुर व अजय कुमार जसवाल ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया।

    अंत में अवस्थी कॉलेज ऑफ लॉ के प्रधानाचार्य, डॉ. भूपेंद्र कुमार जोधता ने धन्यवाद किया। प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया, जिन्होंने वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लिया और साथ ही कॉलेज के प्रबंधक, संकाय सदस्यों और छात्र-छात्राओं को इस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता को बहुत कम समय में एक शानदार सफलता बनाने के लिए धन्यवाद दिया और बधाई दी।