Blog

  • 45वीं थ्रो बाल चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए प्रदेश की टीमें पुष्कर के लिए हुईं रवाना

    45वीं थ्रो बाल चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए प्रदेश की टीमें पुष्कर के लिए हुईं रवाना

    सतपाल सत्ती ने जखेड़ा में टीमों का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए बढ़ाया उत्साह

    ऊना/सुशील पंडित: राजस्थान के पुष्कर में आयोजित होने वाली 45वीं थ्रो बाल चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए हिमाचल प्रदेश थ्रो बाल ऐसोसियेशन के सौजन्य से प्रदेश की टीमों को गत सायं जखेड़ा से रवाना किया गया। इस मौके पर छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने टीमों को रवाना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया और चैम्पयिनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की। इस मौके पर उन्होंने इन टीमों के खिलाड़ियों को थ्रो बाल की 30 स्पोर्टस किट्स भी प्रदान की। इसके अलावा उन्होंने स्कूली छात्रों को कबड्डी, वॉलीबाल, बैडमिंटन तथा बास्केट बाल की 80 किटें भी वितरित कीं। इस मौके पर थ्रो बाल का डेमो मैच भी खेला गया।

    इस मौके पर अपने संबोधन में सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि युवाशक्ति देश की बहुमूल्य पूंजी है। देश के विकास के लिए जहां वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव का विशेष महत्व है तो वहीं युवाओं की ऊर्जा, कुछ कर गुजरने के जज्बे और ज्ञान का भी एक समान महत्व है। उन्होंने कहा कि देश को युवाशक्ति को सही दिशा व मार्गदर्शन प्रदान करना परिवार और समाज दोनों का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने युवाओं से आहवान किया कि वे नशों जैसी बुराई से दूर रहें और खेलों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। नशों के सेवन से मनुष्य को न केवल शारीरिक व मानसिक क्षति पहुंचती है बल्कि वह आर्थिक रुप से भी पिछड़ जाता है।

    सत्ती ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं का रुझान खेलों के प्रति बढ़ाने के उद्देश्य से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। खेल संरचनाओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ खिलाड़िया की सुविधाओं में इजाफा किया जा रहा है। प्रदेशभर में करोड़ों रुपये व्यय करके खेल स्टेडियमों का निर्माण किया जा रहा है तो वहीं खेल सामग्री भी मुहैया करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि अकेले ऊना विधानसभा को पांच बड़े स्टेडियमो की सौगात मिली है। इसके अलावा क्षेत्र के कई अन्य गांवों में ंभी खेल मैदानों के निर्माण के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह बड़े हर्ष की बात है कि हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ी आज देश व विदेशों में विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में थ्रो बाल की खेल को अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है। इस खेल से हिमाचल प्रदेश लगभग दो या तीन वर्ष पहले ही जुड़ा है और इसे छोटे से अंतराल में प्रदेश की टीमों ने दो बार राष्ट्र स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रदेश का नेतृत्व किया और क्वार्टर फाईनल तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमारी टीमें आने वाले समय में बेहतर प्रदर्शन करके इस प्रतियोगिता में अव्वल स्थान प्राप्त करने का प्रयास करेंगी।

    इस अवसर पर बीडीसी सदस्य महेन्द्र छिब्बर, थ्रो बाल एसोसियेशन के प्रदेशाध्यक्ष अमन शर्मा, उपाध्यक्ष अजीत वत्स व महासचिव जोगेन्द्र देव आर्य, भटोली के पूर्व प्रधान सतीश कुमार, थ्रो बाल ऐसोसियेशन हमीरपुर के जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा व सचिव ज्योति प्रकाश सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • पंजाबः बंद बोरी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव 

    पंजाबः बंद बोरी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव 

    लुधियानाः पंजाब के लुधियाना से बड़ी ख़बर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक थाना जोधेवाल के इलाका में गहलेवाल रोड़ पर एक बंद बोरी में अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। जांच अधिकारी प्रताप सिंह ने बताया कि शव लुधियाना सिविल अस्पताल 72 घंटे के लिए पहचान होने के लिए रखवाया है।

    गौर हो कि जिले में कुछ दिन पहले भी एक युवक के टुकड़े करके उसे बोरी में डाल कर आरोपी ने नहर में फेंक दिया था। वहीं 5 दिन पहले एक बच्चे को अगवा करके दो लोगों ने फिरौती के पैसे मांगे और न मिलने पर बच्चे के टुकड़े करके नहर में फेंक दिया था।

    पुलिस को सर्च आपरेशन में बंद बोरी में मिला शव

    थानेदार प्रताप सिंह जब सड़क से गश्त करते हुए गुजर रहे थे तो बहुत बदबू आ रही थी। उन्होंने आस-पास के लोगों से पूछा, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल रहा था। इसके बाद पुलिस ने सर्च आपरेशन चलाया तो झाड़ियों में एक बंद बोरी मिली। बोरी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक, शव की हालत बहुत बुरी हो चुकी थी। शव पर कीड़े चल रहे थे।

    सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी पुलिस

    देखने से लग रहा था कि शव को 1 या 2 दिन पहले यहां फेंका गया है। मामले में पुलिस ने इलाके के लोगों से पूछताछ की है। बताया जा रहा है पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। वही सेफ सिटी कमरों की भी पुलिस मदद ले रही है। थाना जोधेवाल की पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति पर आईपीसी की धारा 302, 201 के तहत मामला दर्ज कर दिया है।

  • पुलिस कंट्रोल रूम में महिला को मारी गोली

    पुलिस कंट्रोल रूम में महिला को मारी गोली

    इंदौरः रीगल चौराहे स्थित पर महिला अधिकारी की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आय़ा है। मिली जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी हकमसिंह पवार ने कंट्रोल रूम में महिला अधिकारी रंजना को गोली मार दी। उसके बाद तुरंत खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया।

    घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल कमिश्नर और क्राइम ब्रांच डीसीबी नैमिष अग्रवाल मौके पर पहुंचे हैं। घटना में घायल रंजना को एम वाई हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। थाना प्रभारी ने ये खौफनाक कदम क्यों उठाया इसकी जांच की जा रही है। पुलिस कमिश्नर मौके पर जायजा ले रहे हैं। 

  • जालंधरः दोपहिया वाहन चोर और एटीएम कार्ड से पैसे ठगने वाला गिरफ्तार

    जालंधरः दोपहिया वाहन चोर और एटीएम कार्ड से पैसे ठगने वाला गिरफ्तार

    जालंधर (हर्ष मेहरा)। थाना रामामंडी की पुलिस ने एटीएम बदलकर लोगों को ठगने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रिंस पुत्र महिंदरपाल निवासी नजदीक बिजली घर संतोखपुरा जालंधर के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि उन्हे इंद्र सिंह पुत्र अजीत सिंह लम्मा पिंड ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि पीएनबी बैंक के एटीएम कार्ड से एक अज्ञात व्यक्ति ने एटीएम बदलकर 10 हजार रुपए निकाल लिए थे। पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरे चैक कर पता लगाया कि आरोपी संतोखपुरा का निवासी है। पुलिस ने कारवाई करते हुए आरोपी प्रिंस को उसके घर से अलग अलग बैंकों के 2 और एटीएम कार्ड बरामद कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पहले भी  अलग अलग थानों में धोखाधड़ी और एनडीपीएस एक्ट के मामले मामले दर्ज हैं। 

    इसी तरह एएसआई जसविंदर सिंह ने पुलिस पार्टी सहित सूर्य एन्कलेव पुल के पास नाकाबंदी के दौरान मनी पुत्र कमल कुमार वासी अम्बेदकर नगर जालंधर को मोटरसाइकिल नंबर पीबी 08 एवाई 5876 मार्का पैशन के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी से चोरी के 2 और मोटरसाइकिल बरामद हए हैं। आरोपी से पूछताछ के दौरान और भी खुलासे होने आशंका है। 

  • पंजाबः हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप

    पंजाबः हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप

    पटियालाः  पंजाब के पटियाला से बड़ी ख़बर सामने आई है। जिले के गांव बारन के पास बने श्मशान घाट में से 2 पुराने हैंड ग्रेनेड मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक श्मशान घाट में सफाई के दौरान लिफाफे में से दो पुराने हैंड ग्रेनेड और 17 कारतूस बरामद हुए है। 

    इस मामले को लेकर श्मशान घाट के कर्मचारी ने पुलिस को सूचित कर दिया है। वहीं पुुलिस अधिकारियों ने जालंधर में हैंड ग्रेनेड को डिफ्यूज करने वाली टीम को इसके बारे में जानकारी दे दी है।

  • पंजाबः जंडियाला गुरू से सामने आई शर्मसार घटना, वायरल हुई वीडियो

    पंजाबः जंडियाला गुरू से सामने आई शर्मसार घटना, वायरल हुई वीडियो

    अमृतसर: गांव जंडियाला गुरू में शर्मसार करने वाली अमानवीय घटना सामने आई है। दोस्त से उधार दिए रुपये मांगना सिख युवक सुक्खा सिंह को महंगा पड़ गया। आरोपितों ने उसे पैसे देने के बहाने फोन करके बुलाया और उसका अपहरण कर लिया। बाद में घर ले जाकर उसके साथ खूब मारपीट की। उसे जूतों में पानी भरकर पिलाया। इतना ही नहीं, उसके केस खींचकर उसे डंडों से पीटा गया। फिलहाल, युवक बुरी तरह से घायल है और उसका गुरु नानक देव अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

    अस्पताल में भर्ती सुक्खा का आया बयान

    अस्पताल में भर्ती सुक्खा का कहना है कि उसने किसी को दो-ढाई लाख रुपये दिए थे। वह युवक दरबार साहिब में आता था और उसकी उसके साथ दोस्ती हो गई। विश्वास में ही उसने उन्हें पैसे दे दिए। यह पैसे लेने के लिए वह रोजाना उन्हें फोन भी कर रहा था, लेकिन वह गाली-गलौज करके फोन काट देता था। वीरवार को उसे फोन आया कि बस स्टैंड पर आ जाए। आज वह उसे पैसे दे देंगे। इस पर वह बस स्टैंड चला गया। वहां से उन्होंने उसका अपहरण कर लिया और उसे जंडियाला गुरू के एक घर में ले गए।

    सुखा सिंह ने बताया कि वह अमृतधारी सिख है। वह लोग उसे अपने घर में लेकर गए तो दरवाजा बंद करके पहले उसका सिरी साहिब (गात्रा) उतारा गया और बाद में उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की गई। उसे जूती में भरकर पानी पिलाया गया और डंडों से पीटा गया। केस पकड़ कर उसे घसीटा गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

    जूती में पानी पिलाने वाली महिला ने बताई वजह

    दूसरी ओर दूसरे पक्ष जो जूती में पानी पिलाने वाली महिला ने सोशल मीडिया के सामने अपना पक्ष सामने रखा है। उसने कहा कि यह व्यक्ति ऑटो चलाने का काम करता है। इसके ऑटो में बैठकर सचखंड श्री दरबार साहिब माथा टेकने जाते थे। इस दौरान इस व्यक्ति का मोबाइल नंबर ले लिया और बाद में यह व्यक्ति लगातार ही उन्हें फोन करके तंग-परेशान करने लगा और उसकी बेटी के साथ रोजाना दुर्व्यवहार करता। कई बार उन्होंने परिवार की ओर से इस व्यक्ति को समझाने की कोशिश की परंतु लगातार ही यह व्यक्ति उनकी लड़की से गलत हरकत करने की कोशिश करता था जिस कारण उन्होंने इस व्यक्ति के साथ मारपीट की और गुस्से में उसे जूती में पानी पिलाया। इसके साथ ही दूसरे पक्ष की महिला का कहना है कि यह वीडियो किस तरह वायरल हुई उसे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं। 

    पुलिस ने मामले की जांच की शुरू

    उधर, पुलिस अधिकारियों का दावा है कि मामले की जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों का बयान के लिए जाएंगे। जांच के बाद ही असल मामले के बारे में पता चल पाएगा कि कौन सच्चा है कौन झूठा।

  • धान व मक्की का बीमा करवाने के लिए 15 जुलाई तक करें आवेदन

    धान व मक्की का बीमा करवाने के लिए 15 जुलाई तक करें आवेदन

    ऊना/सुशील पंडित: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ सीजन की फसलों जैसे कि धान व मक्का का बीमा 15 जुलाई  तक करवाया जा सकता है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उप निदेशक कुलभूषण धीमान ने बताया कि प्राकृतिक आपदा से फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को अपनी फसलों का बीमा अवश्य करवाना चाहिए। उन्हांेने कहा कि खरीफ सीजन में इस योजना के तहत किसानों को धान व मक्की की फसलों का कृषक प्रीमियम 24 रूपये प्रति कनाल और 600 रुपए प्रति हेक्टेयर की दर से प्रीमियम देना होगा। जबकि धान व मक्की की बीमित राशि 1200 रूपये प्रति कनाल तथा 30,000 रुपए प्रति हेक्टेयर निर्धारित की गई है।

    कुलभूषण धीमान ने बताया कि इस योजना के तहत ऋणी किसानों का बीमा स्वतः संबंधित बैंकों द्वारा किया जाएगा जबकि अऋणी किसान अपनी इच्छानुसार अपनी फसल का बीमा किसी भी बैंक शाखा, लोकमित्र केंद्र व फसल बीमा ऐप के माध्यम से 15 जुलाई तक करवा सकते हैं। 

    उप निदेशक ने बताया कि वर्ष 2021 में खरीफ की फसलों के लिए 1 करोड़ 60 लाख का मुआवजा जिला ऊना के किसानों के खातों मे डाला गया है। उन्होंने जिला के सभी किसानों से आग्रह किया कि इस योजना का लाभ उठाये। उन्होंने बताया कि फसलों को होने वाले नुक्सान की जानकारी 72 घंटे के भीतर टोल फ्री नंबर 1800-116-515 व दूरभाष नंबर 0172-2538046 अथवा ईमेल ro.chandigarh@aicofindia.com पर दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को जिला ऊना में एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी आॅफ इंडिया लिमिटेड द्वारा क्रियान्वित किया जा रहा है।

  • जालंधरः पुलिस ने गौंडर गैंग के करीबी पलविंदर पिंदा गैंग के 19 सदस्य किए काबू

    जालंधरः पुलिस ने गौंडर गैंग के करीबी पलविंदर पिंदा गैंग के 19 सदस्य किए काबू

    जालंधऱ, (वरूण/हर्ष): देहात पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए पलविंदर पिंदा निहालूवाला गैग के 19 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 11 हथियार, 2 वाहन और 8 लाख रुपये की विदेशी करंसी बरामद की है। एसएसपी स्वपन शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि पिंदा अपनी गैंग के साथ देहात एरिया में आ रहा है। पुलिस ने रेड करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ने कहा कि पिंदा पर कई आपराधिक केस दर्ज हैं। वह नाभा जेल ब्रेक में भी शामिल था और उसने पंजाब पुलिस के एएसआई की जालंधर के हवेली के पास हत्या की थी। उसका गैंग राज्य में लूटपाट से लेकर हर तरह के गलत कामों में संलिप्त था। 

    गिरफ्तार किए शूटरों की सूचि

    एसएसपी स्वप्न शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि निहालूवालिया गैंग के गिरफ्तार किए गए 13 शूटरों में सुनील मसीह उर्फ जीना, रविन्द्र उर्फ रवि, प्रदीप सिंह, मनजिन्द्र सिंह उर्फ शवी, सुखमैन सिंह उर्फ शुब्बा, सभी वासी लोहियां, संदीप उर्फ डल्ली, मेजर सिंह, अप्रैल सिंह उर्फ शेरा, बलविन्द्र सिंह उर्फ गुड्डा, सुलिन्द्र सिंह, वासी नकोदर, जालंधर, सतपाल उर्फ सत्ता वासी मखु, फिरोज़पुर, दविन्द्र पाल उर्फ दीपू, सतवंत सिंह उर्फ जग्गा वासी शाहकोट जिला जालंधर का शामिल हैं।

    पंजाब पुलिस को तीन ब्लाइंड केस भी हुए ट्रेस 

    एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार शूटरों के खिलाफ पंजाब के विभिन्न शहर जालंधर, कपूरथला, फिरोज़पुर, तरनतारन, बठिंडा में 24 से ज्यादा केस दर्ज हैं। आरोपियों पर हाईवे रॉबरी, हत्या के प्रयास, कत्ल, जब्री वसूली केसों में संलिप्त है। इनकी गिरफ्तारी से पंजाब पुलिस को तीन ब्लाइंड केस भी ट्रेस हुए हैं।

  • पंजाबः भ्रष्टाचार में घिरे कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग, लगे घोटाले के आरोप

    पंजाबः भ्रष्टाचार में घिरे कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग, लगे घोटाले के आरोप

    चंडीगढ़ः पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद सीएम भगवंत मान लगातार एक्शन के मोड में दिखाई दे रहे है। पिछली सरकार के रहते हुए मान सरकार ने उन पर घोटाले के आरोप भी लगाए थे। हाल ही में कांग्रेस के साधु सिंह धर्मसोत भी वन घोटाले को लेकर पुलिस कस्टडी में है। वहीं अब मान सरकार पर पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग टारगेट पर आ गए हैं। वड़िंग के ट्रांसपोर्ट मंत्री रहते बसों की बॉडी को लेकर 30.24 करोड़ के घपले के आरोप लगाए जा रहे हैं। पंजाब में सस्ती बॉडी होने के बावजूद वड़िंग के मंत्री रहते राजस्थान के जयपुर स्थित कंपनी से बॉडी लगवाई गई। इसके लिए ज्यादा रुपए खर्च किए गए। वहीं बसों को राजस्थान भेजने पर भी करीब डेढ़ करोड़ का डीजल खर्च हुआ।

    3 माह रहे ट्रांसपोर्ट मंत्री राजा वड़िंग

    राजा वड़िंग पिछली सीएम चरणजीत चन्नी की अगुआई वाली कांग्रेस सरकार में 3 महीने ट्रांसपोर्ट मंत्री रहे। इस दौरान पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी के लिए 840 बसें खरीदी गई। जिनकी बॉडी राजस्थान की कंपनी से लगवाई गई। राजस्थान की कंपनी ने एक बस की बॉडी के बदले 12 लाख रुपए लिए। इस तरह कुल 100.80 करोड़ रुपए खर्च किए गए।

    आरटीआई से निकलवाई जानकारी में हुआ खुलासाः सन्नी ढिल्लो

    ट्रांसपोर्टर सन्नी ढिल्लो ने कहा कि मैंने आरटीआई में जानकारी निकलवाई। इसमें पता चला कि भदौड़ की हरगोबिंद कोच और गोबिंद कोच ने सरकार को 8.40 लाख और 8.25 लाख रुपए की कोटेशन दी थी। इसके बावजूद मंत्री राजा वड़िंग ने बसों को बॉडी लगवाने के लिए राजस्थान भेजा। इस तरह एक बस की बॉडी लगवाने के लिए 3 से 4 लाख रुपए ज्यादा खर्च किए गए। सन्नी ढिल्लो ने कहा कि 2018 में पंजाब के भदौड़ से ही पीआरटीसी की 100 बसों पर बॉडी लगवाई गई थी। उस वक्त प्रति बस 7.10 लाख रुपए खर्च किए गए। उस वक्त भी पंजाब में कांग्रेस की सरकार थी। राजा वड़िंग की जगह रजिया सुल्ताना ट्रांसपोर्ट मंत्री थी।

    जांच के लिए तैयारः वड़िंग 


    इस मामले में अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि वह किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हैं। मैं हर रडार झेलने को तैयार हूं। यह राजनीतिक बदलाखोरी है क्योंकि सिर्फ पूर्व मंत्रियों को टारगेट किया जा रहा। 99% काम वही होता है, जो अफसर कहते हैं। फिर इस मामले में अफसरों की भी जांच होनी चाहिए।

  • पंजाबः नवजोत सिद्धू से मिले सांसद मनीष तिवारी

    पंजाबः नवजोत सिद्धू से मिले सांसद मनीष तिवारी

    पटियाला: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू इन दिनों रोड रेज मामले में सजा काट रहे हैं। वह पटियाला की केंद्रीय जल में बंद हैं। वहीं आज उनसे  सांसद मनीष तिवारी मिलने के लिए पहुंची। सुबह तकरीबन 11 बजे वह सिद्धू से मिलने के लिए पहुंचे। इस मुलाकात के बाद उन्होंने एक ट्वीट भी किया।

    पुराने समय की याद ताजा हो गई: सांसद मनीष तिवारी

    जिसमें उन्होंने लिखा नवजोत सिंह सिद्धू के साथ पटियाला सेंट्रल जेल में एक घंटा बिताया। उनके पिता स्वर्गीय एस.भगवंत सिंह सिद्धू और मेरे पिता स्वर्गीय डॉ वीएन तिवारी करीबी दोस्त थे। नवजोत जी और मैंने संसद में एक साथ काम किया था। पुराने समय की याद ताजा हो गई।