Blog

  • पंजाबः न्यू शहीद उदम सिंह नगर में लगी आग

    अमृतसरः पंजाब के अमृतसर जिले में वीरवार देर रात न्यू शहीद उदम सिंह नगर के 20 फुटा बाजार में 2 मंजिला मकान में आग लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक बंद घर में आग लगी। परिवार किसी काम से बाहर गया हुआ था। पड़ोसियों ने तुरंत फायर-ब्रिगेड को इसकी सूचना दी।

    दमकल विभाग ने एक घंटे बाद पाया आग पर काबू

    सेवा सोसाइटी और फायर-ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंच तकरीबन 1 घंटे में आग पर काबू पाया। आग के कारण घर का अधिकतर सामान जलकर खाक हो चुका है। मिली जानकारी के अनुसार, रात तकरीबन 12 बजे के करीब फायर ब्रिगेड को आग लगने की जानकारी मिली। आग न्यू शहीद उधम सिंह नगर 20 फुटी बाजार के दो मंजिला मकान में लगी थी। घर के नीचे करियाने की दुकान है। परिवार किसी कारण बाहर गया हुआ था। पड़ोसियों ने आग की लपटें देख तुरंत फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। एक घंटे में फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया।

    बंद घऱ में लगी आग

    फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जब मौके पर पहुंचीं तो घर बंद था। घर का दरवाजा तोड़कर फायर ब्रिगेड कर्मचारी अंदर गए। आग हर तरफ फैल चुकी थी। इसी दौरान उनकी नजर अंदर पड़े चार सिलेंडरों पर पड़ी तो तुरंत सभी सिलेंडरों को बाहर निकाला गया। फायर ब्रिगेड कर्मियों का कहना है कि अगर सिलेंडर फट जाते तो भारी नुकसान हो सकता था।

  • पंजाबः कपड़े के शोरूम में लगी भीषण आग

    पंजाबः कपड़े के शोरूम में लगी भीषण आग

    लुधियानाः शहर के माडल टाउन एक्सटेंशन में चार खंबा रोड पर लकी टावल के नाम से मौजूद दुकान में भीषण आग लगने का मामला सामने आय़ा है। मिली जानकारी के मुताबिक थाना मॉडल टाउन के अधीन गुलाटी मार्केट में आज सुबह 10.45 बजे लक्की टॉवल हाउस शोरूम में आग लगी है। कर्मचारियों ने बताया कि वह जैसे ही दुकान पर आए तो वहां से धुआं निकल रहा था। आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग बुझाने के प्रयास किया जा रहा हैं।

    शोरूम में लाखों रुपए का माल जलकर राख

    बताया जा रहा है कि शोरूम में लाखों रुपए का माल पड़ा था। आग लगने के कारण काफी माल जलकर राख हो गया। आग लगने से पूरी मार्केंट में दहशत है। वहीं घटना का पता लगते ही वहां पर थाना मॉडल टाउन की पुलिस भी पहुंच गई। 

    दमकल विभाग की करीब 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची

    आग बढ़ती देखकर फायर ब्रिगेड ने बाकी फायर स्टेशनों पर भी अलर्ट जारी कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक करीब दमकल विभाग की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। फायर कर्मचारी व लोग आस-पास की बिल्डिंगों की छतों पर चढ़ कर पानी की बौछारें मार रहे हैं, ताकि आग पर काबू पाया जा सके। 

  • पंजाबः चाय कारोबारी से 8 लग्जरी कारें और ड्रग मनी बरामद

    लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में एसटीएफ पुलिस ने चाय कारोबारी का काम करने वाले युवक को काबू करके लग्जरी कारें, ड्रग मनी और ड्रग बरामद की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर पहले भी कई मामले दर्ज है। आरोपी ने नशा तस्करी से कई अवैध संपत्तियां बनाई हुई हैं। एसटीएफ लुधियाना के इंचार्ज हरबंस सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्ता सूचना मिली थी। आरोपी आकाश चोपड़ा उर्फ हनी निवासी मोहल्ला गुरमेल पार्क, टिब्बा रोड़ निवासी लंबे समय से नशा तस्करी का कारोबार करता है। आरोपी के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अभी भी नशा तस्करी का कारोबार धड़ल्ले से कर रहा है।

    तालाशी दौरान आरोपी से हेरोइन बरामद

    पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी ने आज अपनी एक्टिवा पर सवार होकर ताजपुर रोड़ की तरफ से वर्धमान चौक होते हुए ग्राहकों को हेरोइन सप्लाई करने मोती नगर जाना है। पुलिस ने आकाश चोपड़ा को ग्लाडा कम्युनिटी क्लब सेक्टर 39 एरिया के पास काबू कर लिया। आरोपी की जब तलाशी ली गई तो उसकी एक्टिवा से पुलिस को 250 ग्राम हेरोइन, एक इलेक्ट्रिक कंडा और प्लास्टिक के पाउच बरामद हुए।

    पूछताछ के बाद 8 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद

    पुलिस ने आकाश चोपड़ा से पूछताछ की और उसके घर मोहल्ला गुरमेल पार्क लेकर गए तो आरोपी ने अलमारी में रखी 800 ग्राम हेरोइन और 8 लाख रुपए की ड्रग मनी मिली। इसी के साथ आरोपी के कई अन्य ठिकानों पर भी छापामारी करके हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने कुल 2 किलो 50 ग्राम हेरोइन आरोपी से बरामद की है।

    लग्जरी गाड़ियों पर लगाए थे वीआईपी नंबर

    एसटीएफ टीम ने आकाश से पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी लग्जरी गाड़ियों का बहुत शौकीन है। आरोपी के ठिकानों पर जब पुलिस ने रेड की तो कई लग्जरी गाड़ियां, जो आरोपी ने ड्रग तस्करी करके खरीदी थीं, पुलिस ने मिलीं। आरोपी की सभी गाड़ियों के नंबर भी वीआईपी थे। एसटीएफ ने आरोपी से 8 कारें, 3 मोटर साइकिल और तीन स्कूटर बरामद किए हैं। लग्जरी गाड़ियों में फॉर्च्यूनर, स्विफ्ट, एसेंट, मर्सीडीज, लांसर कार मिली है। तीन अन्य कारें, जिनमें स्विफ्ट, ऑल्टो और जिप्सी भी मिली हैं।


    किसी समय चाय की दुकान चलाता था आरोपी

    कचहरी में किसी समय अपने पिता के साथ चाय की दुकान चलाने वाला आकाश आज इतना बड़ा ड्रग तस्कर बना जाएगा, किसी को पता नहीं था। आकाश की बिगड़ती संगत देखकर उसके पिता ने उसे और उसकी पत्नी को बेदखल किया हुआ है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह करीब 7-8 वर्षों से ड्रग तस्करी का कारोबार कर रहा है। अभी वह जमानत पर बाहर आया हुआ था।

    खुद नशे का आदि आरोपी

    आरोपी खुद नशा करने का आदी है। नशा बेच कर जितनी कमाई होती थी, उसे 10 प्रतिशत ब्याज पर लोगों को दे देता था। पुलिस के मुताबिक, अदालत में पेश करके आरोपी द्व‌ारा ड्रग तस्करी से बनाई गई संपत्ति, गाड़ियों और बैंक खातों को फ्रीज करवाया जाएगा। आरोपी को अदालत में पेश कर 27 जून तक का रिमांड हासिल किया गया है, ताकि पता चल सके कि आरोपी के और कितने साथी हैं।

  • जालंधरः डीसी ऑफिस के बाहर किसानों का रोष प्रदर्शन

    जालंधरः डीसी ऑफिस के बाहर किसानों का रोष प्रदर्शन

    जालंधर, (वरूण): अगर शहरवासियों को किसी काम के लिए डीसी ऑफिस जाना है तो पहले यह ख़बर पढ़ ले। दरअसल, आज किसानों ने अग्निपथ योजना को लेकर किसानों ने 11 बजे से  डीसी ऑफिस के बाहर रोष प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इसकी वजह से ट्रैफिक डायवर्ट व जाम होने की संभावना है। दरअसल, यानि आज किसानों की ओर से राज्यभर में केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

    वह जिला व सब डिविजन स्तर पर योजना वापिस लेने के लिए राष्ट्रपति के नाम डीसी और एसडीएम को ज्ञापन सौंपेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी मुकेश चंद्र ने कहा कि सरकार की योजना यूथ के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। इसका संयुक्त किसान मोर्चा विरोध करता है। पंजाब में पहले से ही करीब 60 हजार युवा सेना में भर्ती के लिए फिजिकल फिटनेस का टेस्ट पास कर चुके हैं और लिखित परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं।

    आरोपः केंद्र की अग्निपथ योजना ने युवाओं का तोड़ा मनोबल

    किसानों ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने इस योजना से युवाओं का मनोबल तोड़ दिया है। सरकार युवाओं को चार साल की नौकरी का सपना दिखा कर उन्हें फिर बेरोजगारों में शामिल कर उनके भविष्य के साथ देश की सुरक्षा को दांव पर लगा रही है। इस संघर्ष में 22 किसान संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

    ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ बढ़ रहा रोष प्रदर्शन

    बता दें कि, सेना में भर्ती की ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है। युवा केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए नारेबाजी कर रहे हैं। युवाओं का कहना है कि हम भर्ती के लिए इतनी मेहनत कर रहे हैं। हमें चार साल की नौकरी नहीं चाहिए। युवा इस योजना को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

  • पंजाबः स्कूल के सीनियर छात्रों पर रैगिंग व मारपीट के आरोप, 3 सदस्य जांच कमेटी गठित

    पंजाबः स्कूल के सीनियर छात्रों पर रैगिंग व मारपीट के आरोप, 3 सदस्य जांच कमेटी गठित

    कपूरथलाः पंजाब के कपूरथला में सैनिक स्कूल में कक्षा 11 के कुछ छात्रों द्वारा रैंगिंग का मामला सामने आया है। छात्रों द्वारा आठवीं कक्षा के तीन छात्रों की पिटाई का आरोप सामने आने के बाद पीड़ित छात्रों के माता-पिता ने दावा किया है कि स्कूल में जूनियर छात्रों की पिटाई और उन्हें थप्पड़ मारना आम बात है। पैरेंटस के इन आरोपों के बाद बवाल मच गया है और इसकी जांच शुरू हो गई है। 

    तीन सदस्य जांच कमेटी गठित 

    इस संबंधी डिप्टी कमिश्नर के पास शिकायत पहुंचने पर उन्होंने एसडीएम जय इंद्र सिंह को मामले की जांच सौंप दी है। उधर, सैनिक स्कूल की वाइस प्रिंसिपल विंग कमांडर दीपिका रावतने भी स्कूल की तीन सदस्य जांच कमेटी गठित करने का एलान किया है। इस मामले को लेकर अब कपूरथला के डिप्टी कमिश्नर ने एसडीएम को सैनिक स्कूल में रैगिंग के कथित मामले में 10 दिनों में रिपोर्ट देने को कहा गया है।  

    विद्यार्थी ने शरीर पर जख्मों के निशान दिखाए

    इसका पर्दाफाश तब हुआ जब विद्यार्थी समर वेकेशन से घर वापस पहुंचे और उन्होंने अपने शरीर पर जख्मों के निशान दिखाते हुए सारी बात अपने अभिभावकों को बताई। जालंधर निवासी एक अभिभावक ने मामले की पैरवी करते हुए समाज सेवक मोंटी सहगल के जरिए डीसी विशेष सारंगल को सैनिक स्कूल में रैगिंग व सीनियर की ओर से जूनियर बच्चों के साथ मारपीट करने के मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एक शिकायत दी है। 


    आरोपः जालंधर के अलावा पठानकोट के बच्चे के साथ भी हुआ यह मामला

    उनके अनुसार जालंधर के अलावा पठानकोट के बच्चे के साथ भी ऐसा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि पीड़ित परिवार के बच्चे ने बताया कि टीचर सीनियर छात्रों को मानीटर बना देते हैं और वे जूनियर के साथ अनुशासन के नाम पर अमानवीय व्यवहार करते हैं। यहां तक कि सीनियर होमवर्क और कपड़े भी जूनियर्स से धुलवाते हैं। मोंटी सहगल के अनुसार ऐसा अधिकतर छात्रों के साथ हो रहा है। इस बारे में सैनिक स्कूल के प्रबंधन को भी पता है। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि इस मामले में स्कूल प्रबंधन लीपापोती वाला रवैया अपना रहा है। इस मामले की पुष्टि करते हुए एसडीएम कपूरथला डा. जयइंद्र सिंह ने कहा कि जांच पूर्ण होने के बाद ही वे पूरे तथ्यों के साथ जानकारी दे पाएंगे।

  • जालंधर: पुलिस ने इन इलाकों में मारी रेड….

    जालंधर: पुलिस ने इन इलाकों में मारी रेड….

    जालंधर (वरुण)। महानगर में बढ़ रहे नशे की रोकथाम के लिए चलाई गई मुहिम के तहत कमिश्नर गुरशरण सिंह के दिशानिर्देश पर डी.सी.पी. व ए.डी.सी.पी. सहित कई अधिकारियों ने घरों की तालाशी की। इस दौरान करीब 400 मुलाजिम मौके पर मौजूद थे। 

    मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने काजी मंडी, रेलवे स्टेशन, सूर्य एनक्लेव  में चैंकिंग अभियान चलाया। वहीं  काजी मंडी के इलाके को पुलिस द्वारा चारों तरफ से घेराबंदी की गई तांकि नशा तस्कर भाग ना सके।

  • पंजाब: Fancy Number Plate वाहनों के कटेंगे चालान…

    पंजाब: Fancy Number Plate वाहनों के कटेंगे चालान…

    चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने फैंसी नंबर प्लेट चलाने वाले वाहनों पर शिकंजा कसने का ऐलान कर दिया है।

    आज सरकार ने फैंसी व्हीकल नंबर प्लेट को लेकर हिदायतें की जारी की है। सरकार की ओर से सोशल मीडिया पर जारी की गई हिदायतों के तहत अब फैंसी नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाने वालों के चालान होंगे और व्हीकल इम्पाउंड होंगे।

  • पंजाब: 1 करोड़ की लूट करने वाले 7 आरोपी काबू…

    पंजाब: 1 करोड़ की लूट करने वाले 7 आरोपी काबू…

    डेरा बस्सी। डेरा बस्सी में 6 जून को गन पॉइंट पर एक करोड़ रुपये की लूट के मामले में डेरा बस्सी पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस बात का खुलासा करते हुए आज यहां एसएसपी मोहाली विवेकशील सोनी ने बताया कि छह जून को डेरा बस्सी स्थित नागपाल प्रॉपर्टी डीलर की दुकान से कुछ हथियारबंद लोगों ने एक करोड़ रुपये लूट लिए और फरार हो गए और एक व्यक्ति को उनके द्वारा गोली मारकर घायल कर दिया गया था।

    डेराबस्सी पुलिस ने 7 आरोपियों रंजोध सिंह, मनिंदरजीत, सौरव सरमा, आर्य, सनी जांगला, महिपाल और अभय सिंह को गिरफ्तार कर उनके पास से 98 लाख 9000 रुपये बरामद किए हैं इसके अलावा एक देसी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

  • जालंधरः पुलिस पर फायरिंग कर भागा आरोपी… 

    जालंधरः पुलिस पर फायरिंग कर भागा आरोपी… 

    जालंधर (वरुण)। देर रात जालंधर में पुलिस नाके से भागे एक आरोपी ने फगवाड़ा के महेड़ू में पुलिस मुलाजिमों पर फायरिंग कर दी। इस दौरान पुलिस ने जवाबी कारवाई करते हुए आरोपी पर फायरिंग की, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। पता चला है कि फगवाड़ा के महेड़ू गांव में देर रात 12 बज़े के करीब पुलिस को सूचना मिली थी कि कपूरथला पुलिस द्वारा दर्ज एक मामले में आरोपी राज़न जालंधर से पुलिस की नाकाबंदी तोड़ कर फगवाड़ा की ओर आ रहा है।

    पुलिस ने सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए गांव महेडू के पास नाकाबंदी की तो कार में सवार उक्त आरोपी ने पुलिस पर भी ताबड़तोड़ गोलियां चला दी, बीच बचाव पुलिस ने भी आरोपी पर गोलियां चलाईं, लेकिन आरोपी फरार हो गया। फगवाड़ा पुलिस ने देर रात को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कारवाई शुरू कर दी।

  • आज का राशिफल, 24 जून 2022

    आज का राशिफल, 24 जून 2022

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। आप दान पुण्य कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे,जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा,लेकिन  आपका अपने भाई से चल रहा विरोध समाप्त होगा। जो लोग विवाह योग्य हैं उनके लिए कुछ बेहतर अवसर आ सकते हैं। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा,नहीं तो आपको उस धन को उतार पाना मुश्किल होगा। आपकी संतान पक्ष के प्रति जो चिंताएं बनी हुई थी,आज आपको उनका समाधान भी आसानी से मिल जाएगा।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने परिजनों व रिश्तेदारों से कोई मदद प्राप्त हो सकती है,लेकिन आपको फिजूलखर्ची करने से बचना होगा,नहीं तो आप अपने संचय धन से भी समाप्त कर देंगे। जीवनसाथी को आज शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं,जहां आपको बजट प्लान करके चलना बेहतर रहेगा। यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार देंगे,तो वह आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा कर सकता है। सायंकाल के समय आप अपने परिजनों के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। 

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आप आज उसी कार्य को करें,जो आपको अत्यधिक प्रिय हो, क्योंकि उनके पूरे होने की संभावना अधिक है। आपके शत्रु आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश करेंगे,जिनसे आपको सावधान रहना होगा। आपका अपने परिजनों से कोई विरोध भी हो सकता है। यदि आप जरूरी कार्य के लिए निकले,तो माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जाना आपके लिए बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। आप अपने घरेलू व रुके हुए कामों के लिए भी कुछ समय निकालेंगे और अपनी दिनचर्या में बदलाव करेंगे,लेकिन जो लोग छोटे व्यापारी हैं,उनको अपने व्यापार की ओर भी ध्यान लगाना होगा,नहीं तो उन्हें वहां कोई नुकसान हो सकता है। आप कुछ धन गरीबों की सेवा में भी लगाएंगे और उसमें जुटे नजर आएंगे,लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि लोग इसे आपका स्वार्थ ना समझें।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। विरोधी आपके सामने नतमस्तक हुए नजर आएंगे,जिसे देखकर आपको हैरानी होगी। जो लोग सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं,उन्हें अधिकारी द्वारा शाबाशी प्राप्त हो सकती है और आप यदि सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं,तो आपको कोई नया पदभार भी सौंपा जा सकता है,लेकिन आपको यदि विदेश में रह रहे किसी परिजन से मिलने जा सकते हैं। 

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। आप जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे व संतान को भी पढ़ाई में कुछ समस्याएं आएंगी। पिताजी से यदि आप कुछ बिजनेस संबंधित सलाह लेंगे,तो वह आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी कोई व्यवसाय संबंधित यात्रा पर जाना पड़ सकता है,जिसमें आपको अपने एक कीमती वह जरूरी सामानों की सुरक्षा करना बेहतर रहेगा,नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। आपको किसी सरकारी योजना में निवेश करने का मौका मिलेगा।

    तुला राशिफल। आज के दिन आपके हाथ बड़ी मात्रा में धन लग सकता है और आपके धन कोष में वृद्धि होगी। आप अपने परिवार के सदस्यों के महत्वकाक्षाओं को भी पूरा करने में सफल रहेंगे,लेकिन पिताजी द्वारा आपको आज कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी,जिसके कारण आपके काम का बोझ बढ़ सकता है। आपका कोई मित्र आपके साथ धोखा कर सकता है,इसलिए आपको सावधान रहना होगा जो लोग सट्टेबाजी में का निवेश करते हैं,उन्हें ज्यादा निवेश करने से बचना होगा।

    वृश्चिक राशिफल। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा,नहीं तो आपको कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है। आज आपको संतान के करियर की चिंता सताएगी,जिसके लिए आप इन लोगों से बातचीत भी करेंगे,लेकिन जो विद्यार्थी विदेशों से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं,उन्हें कोई बेहतर अवसर आ सकता है। प्रेमजीवन जी रहे लोगों में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। आज आपके घर अतिथि आगमन हो सकता है,जिसमें आपका धन खर्च बढ़ेगा। आप आज किसी नए वाहन की खरीदारी भी कर सकते हैं।
     
    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कुछ अच्छे व गणमान्य लोगों से मेल मिलाप करने का मौका मिलेगा,लेकिन आपकी किसी मनवांछित इच्छा की पूर्ति होने के कारण आप धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी कुछ आर्थिक योजनाओं को बल मिलेगा,जिसके कारण आपको लाभ भी अधिक होगा,लेकिन आप आय से अधिक धन व्यय करेंगे,जो बाद में आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। आज आपको संतान की ओर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत कार्य की ओर अग्रसर हो सकते हैं।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। व्यापार में यदि आपकी अपने सहयोगियों से तनाव की स्थिति उत्पन्न हो,तो भी उसमें भी आपको चुप रहना बेहतर रहेगा। आज आप अपने कुछ शत्रुओं के बहकावे में आ सकते हैं,जो आपको कुछ निवेश संबंधी योजना की सलाह देंगे,जिसमें आपको निवेश करने से बचना होगा। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा और परिजनों का आना जाना भी लगा रहेगा।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आपने साझेदारी में किसी व्यक्ति को चलाया हुआ है,तो उसमें आपको अपने पार्टनर से कुछ कहासुनी हो सकती है। व्यवसाय में निरंतर लाभ होने की संभावना बनी रहेगी,लेकिन आपको कुछ उलझने किसी भी कार्य को आसानी से करने नहीं देंगी,जिसके कारण आपके मन में संशय बना रहेगा। आपका यदि कोई संपत्ति संबंधित विवाद लंबे समय से चल रहा है तो उसमें आपको जीत मिल सकती है। संतान द्वारा आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा और आपके धन कोष में भी वृद्धि हो सकती है,लेकिन आपको मानसिक तनाव लेने से बचना होगा,क्योंकि आप ऐसे ही अपनी सारी समस्याओं का हल निकालने में सफल रहेंगे,जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं,उनके ऊपर कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियों का बोझ आ सकता है, जिसके बाद उनका स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाएगा,लेकिन आपको परिवार के किसी भी सदस्य से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं।