Blog

  • पंजाब: कल स्कूल और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

    मलेरकोटला: जिले में 17 जनवरी यानि कि बुधवार को छुट्टी का ऐलान किया गया है। उक्त ऐलान डिप्टी कमिश्नर डॉ. पल्लवी ने किया है।  दरअसल, सर्व प्रथम कूका आंदोलन के महान शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट करने के लिए  डिप्टी कमिश्नर डॉ. पल्लवी ने नेगोशिएबल इंप्रूवनमैंट एक्ट 1881 की धारा 25 के तहत 17 जनवरी 2024 दिन बुधवार को जिला मालेरकोटला के सरकारी, अर्द्ध सरकारी दफ्तरों, प्राईवेट

    स्कूल, शिक्षक संस्थान, यूनिवर्सिटी, कॉलेज बैंकों आदि में छुट्टी का ऐलान किया है तांकि जो लोग इस समारोह में भाग ले सकें। डिप्टी कमिश्नर डॉ. पल्लवी ने कहा कि उक्त आदेश उन शैक्षणिक संस्थानों, विश्वविद्यालयों, बोर्डों, स्कूलों, कॉलेजों आदि पर लागू नहीं है जहां परीक्षाएं चल रही है।

  • कोहरे के कारण नहर में गिरी कार, जाने मामला

    पानीपत‍: गांव सिवाह के पास नहर में कार गिर गई। कार में सवार 2 निजी कंपनियों के प्रबंधक भाइयों ने कार का पीछे का शीशा तोड़कर बाहर निकलकर जान बचाई। छोटे भाई को तैरना नहीं आता था। बड़े ने उसको कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला। ये हादसा नहर किनारे रिफलेक्टर, रेलिंग और कोई सूचकांक न होने के कारण हुआ है। मॉडल टाउन निवासी अभिषेक शर्मा ने बताया कि वो मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वो पुलिस लाइन के पास देवगिरी कंपनी में बतौर क्वालिटी मैनेजर कार्यरत है। उसका छोटा भाई हैंड फेब कंपनी में प्रबंधक है। वो दोनों भाई साथ ही रहते हैं और एक साथ कार में ड्यूटी पर जाते हैं। वो मंगलवार सुबह रिफाइनरी बाइपास से होते हुए रोहतक बाईपास से अपनी अपनी कंपनी में जा रहे थे।

    सिवाह गांव के पास जब उन्होंने रोहतक बाईपास पर चढ़ने के लिए कार मोड़ी तो उन्हें धुंध में कुछ दिखाई नहीं दिया। यहां पर न तो किसी प्रकार के रिफलेक्टर थे और न रेलिंग व सूचकांक। कार नहर की पटरी पर चढ़ गई। जब ही उसने ब्रेक लगाए कार फिसलकर नहर में गिर गई। उसने सीट बेल्ट खोलकर अपनी बेल्ट के हुक से कार का पीछे वाला शीशा तोड़ा और दोनों भाई कार से बाहर आए।  पुलिस व परिजनों को इसकी सूचना दी। 15 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने यहां पहुंचकर उनके गीले कपड़े बदलवाए।

  • पंजाब : कोल्ड स्टोर में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    मोगा : जीटी रोड पर एक कोल्ड स्टोर में आग लग गई थी, जिसकी सूचना फायर ब्रिगेड के अधिकारियों को मिली और वे आग पर काबू पाने के लिए पहुंच गए। फायर ब्रिगेड कर्मचारी और एक कोल्ड स्टोर कर्मचारी के बेहोश हो गई है. ​जिन्हें मोगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है। जब कोल्ड स्टोर का एक कर्मचारी बोहड़ सिंह आग पर काबू पा रहा था तो उसके साथ कर्मचारी हरि पांडे भी था और दोनों को गैस लग गई। जिसके कारण वे दोनों बेहोश हो गए और दोनों को कोल्ड स्टोर मालिकों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉ. संधू के मुताबिक दोनों का ब्लड प्रेशर काफी हाई हो गया है और ऑक्सीजन का लेवल भी काफी कम हो गया है, जिससे वे बेहोश हो गए है।

    उनका इलाज किया जा रहा है और सभी टेस्ट किये जा रहे हैं। फायर कर्मचारी ने बताया कि उन्हें आग लगने की सूचना मिली थी।वह कोल्ड स्टोर में लगी आग बुझाने गया। तो वहां उसका साथी बोहड़ सिंह और कोल्ड स्टोर कर्मचारी हरी दोनों बेहोश हो गए थे। शायद उन पर कोई गैस लग गई थी उन्हें अभी अस्पताल लाया गया था और दोनों का इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंचे नगर निगम मेयर बलजीत सिंह चानी ने कहा कि कोल्ड स्टोर का निरीक्षण किया जाएगा और अगर कोई कमी पाई गई तो कोल्ड स्टोर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कोल्ड स्टोर के मालिकों ने बताया कि यहां आग लगी थी और कुछ दिनों से कोल्ड स्टोर बंद था और शायद आग की गैस के कारण यह हादसा हुआ।

  • अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई बंगाणा द्वारा लगाया गया रक्तदान शिविर

    ऊना/सुशील पंडित : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई बंगाणा द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती व युवा पखवाड़ा के उपलक्ष्य पर आर्य पब्लिक स्कूल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिस में युवाओं ने 24 यूनिट रक्तदान किया। इस में मुख्य अतिथि के रूप में अभाविप ज़िला संगठन मंत्री करण व विशेष अतिथि के रूप मे आर्य पब्लिक स्कूल के प्रबंधक जोगिंदर देव और अरूण कौशल उपस्थित रहे। इन्होंने सबसे पहले दीप प्रज्वलित करके स्वामी विवेकानंद जी को फूल अर्पित किए। आगे उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज की युवा पीढ़ी को स्वामी विवेकानंद जी के दिखाए मार्ग पर चलकर अपने देश को पुनः विश्व गुरू बनाने के लिए कार्य करना चाहिए। इस मौक़े पर अभाविप विभाग संगठन मंत्री अमन राणा, ज़िला सोशल मीडिया संयोजक अनुराग व मिनाक्षी, पंकज, अनुज धीमान, निखिल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
  • पंजाब : नगर काउंसिल के सफाई सेवकों ने की बेमियादी हड़ताल शुरू, देखें वीडियो

    कोटकपूरा : नगर काउंसिल में सफाई कर्मियों की नई भर्ती की प्रक्रिया पूरी करने, पीएफ का बकाया जमा करवाने समेत अन्य मांगों को लेकर पिछले लंबे समय से संघर्षशील सफाई सेवक यूनियन ने मंगलवार को बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के कारण शहर में सफाई का काम काज ठप हो गया है और कर्मियों ने नगर काउंसिल दफ्तर के समक्ष धरना देकर नारेबाजी करते हुए ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, वह काम पर नहीं लौटेंगें। इस मौके पर सफाई सेवक यूनियन कोटकपूरा के प्रधान प्रेम कुमार व पंजाब महासचिव रमेश कुमार ने कहा कि नगर काउंसिल में सफाई सेवकों का आभाव है।

    एक-एक कर्मचारी से तीन तीन बीट का काम लिया जा रहा है। नगर प्रशासन ने करीब 2 साल पहले 200 सफाई कर्मचारी भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू की थी। जिसे अभी तक पूरा नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि नगर काउसिल पर कांग्रेस काबिज है। जबकि सरकार आम आदमी पार्टी की है। दोनों पार्टियों की खींचतान का सफाई कर्मचारी खामियाजा भुगत रहे है। इसके अलावा कर्मियों का करीब 4 करोड़ पीएफ बकाया है। जिसे जमा नहीं करवाया जा रहा। ऐसे में अब उन्होंने सभी मांगें पूरी होने पर ही काम पर वापिस लौटने का फैसला किया है।

  • पंजाब : JCB और कार की भीषण टक्कर, मौ’त, देखें वीडियो

    मोगा : पंजाब में आए दिन हादसों की खबरें सामने आती रहती है। इन हादसों में कई लोगों की मौत हो जाती है। ऐसा ही मामला मोगा से सामने आया है। जहां देर रात मोगा फिरोजपुर रोड पर जेसीबी और कार की टक्कर हो गई। जिसमें एक कार सवार की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जेसीबी चालक मौके से फरार, पुलिस जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हम लोग निजी अस्पताल के पास खड़े थे और अचानक हमें तेज आवाज सुनाई दी और देखा कि एक कार और जेसीबी की टक्कर हो गई है। हमने मौके पर जाकर कार सवार को बाहर निकाला तो देखा कि एक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी और दूसरा गंभीर रूप से घायल था। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    जांच अधिकारी साब सिंह ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि निजी अस्पताल के पास एक हादसा हुआ है। हम मौके पर पहुंचे और घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया और 27 वर्षीय अंकुर सेतिया की मौत हो गई। उन्हें मोगा के सरकारी अस्पताल भर्ती कराया। जेसीबी चालक मौके से भाग गया। अंकुर के पिता के बयान पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पार्षद मंजीत सिंह ने बताया कि हमारे घर के पास रहने वाले और सरकारी अस्पताल के सामने कपड़े की दुकान करने वाले 27 वर्षीय अंकुर सेतिया की देर रात एक हादसे में मौत हो गई। जिसकी एक साल पहले ही शादी हुई थी और उसका दूसरा साथी 23 वर्षीय गौतम गंभीर रूप से घायल हो गया।

  • पंजाब : धुंध के कारण टकराई कई गाड़ियां

    अबोहर :  हनुमानगढ़ रोड पर गांव खेरूवाला के पास आज सुबह घने धुंध के कारण तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे में कोई जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। ट्रैक्टर चालक चानन सिंह निवासी फरीदकोट ने बताया कि वह आज हनुमानगढ़ से सरदूलगढ़ जा रहा था तभी यह हादसा हो गया। इस हादसे में राजस्थान के गांव बंगलावाली निवासी प्रकाश सिंह की कार और ढोलीपाल निवासी रियात अली की पिकअप क्षतिग्रस्त हो गई।

     जानकारी के मुताबिक आज सुबह घने धुंध के कारण गांव खेरूवाला के पास एक ट्रक ओवरटेक कर रहा था। तभी उसके पीछे आ रही पिकअप एक कार और ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। जिससे तीनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। एक साथ तीन वाहनों की टक्कर से मुख्य मार्ग पर जाम लग गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह जेसीबी चालकों को बुलाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका। ट्रैक्टर चालक चानन सिंह निवासी फरीदकोट ने बताया कि वह आज हनुमानगढ़ से सरदूलगढ़ जा रहा था तभी यह हादसा हो गया। इस हादसे में राजस्थान के गांव बंगलावाली निवासी प्रकाश सिंह की कार और ढोलीपाल निवासी रियात अली की पिकअप क्षतिग्रस्त हो गई।

  • Jio का Republic Day offer लॉन्च, मिलेंगे ढेरों फायदे

    टेक न्यूज़ : Relience  jio ने अपने ग्राहकों के लिए Republic day ऑफर का ऐलान कर दिया है। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को 2,999 रुपये के रिचार्ज पर बेहतरीन डील और डिस्काउंट का फायदा मिलेगा. मिली जानकारी के मुताबिक इस प्लान में ग्राहकों को हर दिन 2.5 जीबी दिया जाएगा. यानी कि इसमें टोटल 912.5 जीबी मिल जाएगा। खास बात ये है कि इस प्लान को एक बार रिचार्ज कर लिया तो पूरे एक साल की छुट्टी हो जाएगी. यानी कि साफ है कि ये एक अनुअल प्लान है और इसकी वैलिडिटी 365 दिनों की है. इस प्लान के साथ ग्राहकों को कई बेनिफिट दिए जा रहे हैं।

    जियो का यह ऑफर 2,999 रुपये वाले रिचार्ज प्लान के साथ दिया जा रहा है। इस प्रीपेड प्लान से रिचार्ज कराने पर यूजर्स को डिस्काउंट कूपन दिए जाएंगे। जियो के इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसके अलावा यूजर्स को पूरे भारत में फ्री नेशनल रोमिंग और इनकमिंग-आउटगोइंग कॉल्स का लाभ मिलेगा। डेटा की बात करें तो यह प्रीपेड प्लान डेली 2.5GB डेटा के साथ आता है। इस तरह से कुल मिलाकर यूजर्स को 912.5GB डेटा का लाभ मिलेगा। यही नहीं, इस प्लान में यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS का भी लाभ मिलता है। यूजर्स इस ऑफर का लाभ 15 जनवरी 2024 से लेकर 31 जनवरी 2024 के बीच ले सकते हैं।

  • पंजाब : सांप दिखाकर ठेका कर्मचारी से लूट, जाने मामला

    संगरूर : थाना शेरपुर के गांव वाजिदपुरा बिदेशा के ठेके से 3 अज्ञात आरोपियों ने पहले शराब पी। इसके बाद वहां काम कर रहे कर्मचारी को सांप से डराकर पीटा और 20 हजार रुपए लूट कर फरार हो गये। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ लूट और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। थाना शेरपुर के प्रभारी इंस्पेक्टर अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस ने राज कुमार के बयानों के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    पुलिस ने बताया कि वह ठेके पर मौजूद थे, तभी एक गाड़ी में तीन लोग आए। पहले उन्होंने शराब की बोतल ली और शराब पी, फिर शाम करीब 8 बजे उन्होंने कहा कि ठेके के आसपास एक सांप घूम रहा है। वह कुंडी खोलकर बाहर निकल गया। फिर उन तीनों ने उसे पकड़ लिया और बुरी तरह पीटा और ठेके से 20 हजार लेकर फरार हो गए। इसके बाद उसके साथियों ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाब : पुरानी रंजिश के चलते युवक पर चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : गोलीबारी का सिलसिला थम नहीं रहा है, आए दिन शहर में ऐसी घटनाएं हो रही है। जहां पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को गोली मार दी गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया। फिरोजपुर के बस्ती बावरिया वाली में देर रात फायरिंग का मामला सामने आया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए घायल युवक के भाई रमनदीप सिंह ने बताया कि यह गोली द्वेष भावना से मारी गई है। क्योंकि कुछ समय पहले उसके भाई की हत्या हो गई थी और अब उसे गोली मार दी गई है। यह इस मामले का गवाह था। अब उसे भी जान से मारने की कोशिश की गई है। इससे पहले उनके घर पर गोलियां चलाई गईं और बाद में उनके भाई पर गोलियां चलाई गई।

    गोली उसकी जांघ में लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने मांग की है कि गोली चलाने वालों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और उन्हें न्याय दिया जाए। वहीं जब इस संबंध में डॉक्टर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनके पास एक युवक को लाया गया है, जिसके जांघ में गोली लगी है। जिसका इलाज किया जा रहा है। उधर, इस घटना के संबंध में जब थाना सिटी की पुलिस से बात करने की कोशिश की गई तो पुलिस मीडिया से दूरी बनाती नजर आई और गोलीबारी की घटना पहली नहीं होने का बहाना बनाकर मौके से चलती बनी। इस घटना से एक बार फिर पुलिस सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।