पंजाब : धुंध के कारण टकराई कई गाड़ियां

अबोहर :  हनुमानगढ़ रोड पर गांव खेरूवाला के पास आज सुबह घने धुंध के कारण तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे में कोई जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। ट्रैक्टर चालक चानन सिंह निवासी फरीदकोट ने बताया कि वह आज हनुमानगढ़ से सरदूलगढ़ जा रहा था तभी यह हादसा हो गया। इस हादसे में राजस्थान के गांव बंगलावाली निवासी प्रकाश सिंह की कार और ढोलीपाल निवासी रियात अली की पिकअप क्षतिग्रस्त हो गई।

 जानकारी के मुताबिक आज सुबह घने धुंध के कारण गांव खेरूवाला के पास एक ट्रक ओवरटेक कर रहा था। तभी उसके पीछे आ रही पिकअप एक कार और ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। जिससे तीनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। एक साथ तीन वाहनों की टक्कर से मुख्य मार्ग पर जाम लग गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह जेसीबी चालकों को बुलाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका। ट्रैक्टर चालक चानन सिंह निवासी फरीदकोट ने बताया कि वह आज हनुमानगढ़ से सरदूलगढ़ जा रहा था तभी यह हादसा हो गया। इस हादसे में राजस्थान के गांव बंगलावाली निवासी प्रकाश सिंह की कार और ढोलीपाल निवासी रियात अली की पिकअप क्षतिग्रस्त हो गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *