Blog

  • पंजाबः पुलिस ने NDRF, SDRF और सेना के साथ मिलकर बाढ़ प्रभावित जिलों में चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

    पंजाबः पुलिस ने NDRF, SDRF और सेना के साथ मिलकर बाढ़ प्रभावित जिलों में चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

    चंडीगढ़ः राज्य में लगातार तीसरे दिन की बारिश को देखते हुए, पंजाब पुलिस ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमों के साथ मिलकर राज्य के बाढ़ प्रभावित जिलों में बचाव और जल निकासी अभियान तेज कर दिया है। यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने आज यहां दी। उन्होंने कहा कि राज्य के सबसे अधिक प्रभावित जिलों में एसएएस नगर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर ग्रामीण और पटियाला शामिल हैं।

    राज्य में विस्तृत बाढ़ रोकथाम तंत्र सुनिश्चित करने के मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों के बाद, डीजीपी गौरव यादव और विशेष डीजीपी कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला व्यक्तिगत रूप से राज्य में बाढ़ की स्थिति की निगरानी कर रहे हैं, जबकि सीपी/एसएसपी को फील्ड में रहकर नियमित अंतराल पर अपने-अपने जिलों में स्थिति की व्यक्तिगत रूप से निगरानी के लिए कहा गया है। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि राज्य के सबसे अधिक प्रभावित जिलों में जल भराव और निकासी के साथ-साथ बचाव कार्यों के लिए एनडीआरएफ की 15 टीमें और एसडीआरएफ की दो इकाइयां तैनात की गई हैं।

    इसके अलावा, रूपनगर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, जालंधर, एसबीएस नगर, एसएएस नगर और पठानकोट सहित जिलों में नागरिक प्रशासन की मदद के लिए सेना की 12 टुकड़ियों को भी बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सेना के साथ हमारी टीमें बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में लोगों के जीवन और संपत्ति की रक्षा के लिए 24 घंटे काम कर रही हैं। विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए राज्य नियंत्रण कक्ष चौबीसों घंटे सक्रिय रूप से काम कर रहा है और संबंधित जिलों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए जिलों से प्रति घंटे रिपोर्ट ली जा रही है।

  • खेत में मगरमच्छ निकलने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    खेत में मगरमच्छ निकलने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    बरेली: शाहपुर डांडी के पास मगरमच्छ निकलने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते उसे देखने के लिए गांव वालों की भीड़ लग लग गई। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर वन विभाग की टीम उसे पकड़ने के लिए पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक मगरमच्छ को पकड़ा नहीं जा सका है।

    थाना देवरनिया क्षेत्र के गांव शाहपुर डांडी के सामने हसनपुर माइनर के पास आज सुबह गांव के कुछ लोग धान की पौध लगाने जा रहे थे। इस दौरान एक खेत में बड़ा सा मगरमच्छ देखा। देखते ही देखते वह चर्चा का विषय बन गया। मगरमच्छ को देखने के लिए आसपास के गांव वाले वहां आने लगे। इस दौरान किसी ने वन विभाग को इसकी सूचना दे दी। घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची हुई है। फिलहाल अभी तक मगरमच्छ को  पकड़ा नहीं गया है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ ਤੇ ਕਈ ‘Ielts Centre’ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਬੰਦ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ ਤੇ ਕਈ ‘Ielts Centre’ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਬੰਦ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਬਟਾਲਾ/ਜਸਵਿੰਦਰ ਬੇਦੀ: ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਹਿਦਾਇਤਾਂ ਮੁਤਾਬਿਕ ਬਟਾਲਾ ਚ ਜਲੰਧਰ ਰੋਡ ਚਿੱਟੀ ਗਰਾਉਂਡ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈਲੇਟਸ ਸੈਂਟਰਾਂ ਤੇ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਸਿਵਿਲ ਪਰਸ਼ਾਸਨ ਵਲੋਂ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਕੁਝ ਅਜਿਹੇ ਸੈਂਟਰ ਪਾਏ ਗਏ ਜਿਹਨਾਂ ਦੇ ਕੋਲ ਨਾ ਤੇ ਲਾਇਸੈਂਸ ਸੀ ਅਤੇ ਨਾ ਹੀ ਫਾਇਰ ਸੇਫਟੀ ਐਨ. ਓ. ਸੀ. ਮਿਲੀ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਫਾਇਰ ਸੇਫਟੀ ਲਈ ਕੋਈ ਯੰਤਰ ਲਗਾ ਰੱਖੇ ਸੀ।

    ਨਾਇਬ ਤਹਿਸੀਲਦਾਰ ਅਤੇ ਫਾਇਰ ਬਿਰਗੇਡ ਅਫਸਰ ਦੀ ਅਗੁਵਾਹੀ ਚ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਲਈ ਨਿਕਲੀ ਟੀਮ ਦੇ ਵਲੋਂ ਬਟਾਲਾ ਚ ਆਈਲੇਟਸ ਸੈਂਟਰਾਂ ਨੂੰ ਚੈੱਕ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਹਨਾਂ ਪੰਜ ਆਈਲੇਟਸ ਸੈਂਟਰਾਂ ਦੀਆਂ ਕਲਾਸਾਂ ਬੰਦ ਕਰਵਾ ਕੇ ਸੈਂਟਰਾਂ ਨੂੰ ਤਾਲੇ ਲਗਵਾਏ ਗਏ, ਜਿਨਾ ਦੇ ਕੋਲ ਨਾ ਤਾਂ ਲਾਇਸੈਂਸ ਸਨ ਅਤੇ ਨਾ ਹੀ ਫਾਇਰ ਸੇਫਟੀ ਐੱਨ. ਓ. ਸੀ. ਸਨ। 

    ਇਹਨਾਂ ਸੈਂਟਰਾਂ ਨੂੰ 15 ਦਿਨ ਦਾ ਸਮਾਂ ਦੇਕੇ ਚੇਤਾਵਨੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਅਗਰ ਇਹ ਸੈਂਟਰ 15 ਦਿਨ ਦੇ ਅੰਦਰ ਆਪਣੇ ਕਾਗਜ਼ਾਤ ਪੂਰੇ ਨਹੀਂ ਕਰਦੇ ਤਾਂ ਇਹਨਾਂ ਸੈਂਟਰਾਂ ਤੇ ਬਣਦੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਵੀ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਟੀਮ ਦੀ ਅਗੁਵਾਹੀ ਕਰ ਰਹੇ ਨਾਇਬ ਤਹਿਸੀਲਦਾਰ ਲਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਫਾਇਰ ਬਿਰਗੇਡ ਅਫਸਰ ਓਂਕਾਰ ਸਿੰਘ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਇਸ ਤਰਾਂ ਨਾਲ ਜਿਥੇ ਇਹ ਸੈਂਟਰ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਚੂਨਾ ਲਗਾ ਰਹੇ ਹਨ ਉਥੇ ਹੀ ਬੱਚਿਆਂ ਅਤੇ ਮਾਪਿਆ ਨੂੰ ਧੋਖੇ ਵਿੱਚ ਰੱਖ ਰਹੇ ਹਨ।

  • पंजाबः सेहत विभाग की मेडिकल स्टोरों पर रेड

    पंजाबः सेहत विभाग की मेडिकल स्टोरों पर रेड

    अबोहरः शहर में पुलिस उच्चाधिकारियों के आदेशों पर आज स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और पुलिस टीमों ने विभिन्न मेडिकल स्टोरों पर रेड की। इस दौरान टीम ने बिना दस्तावेज बेची जा रही हजारों रुपए की दवाओं को जब्त कर लिया। जानकारी के अनुसार ड्रग इंस्पेक्टर के नेतृत्व में उनकी टीम तथा पुलिस कर्मचारियों ने शहर के मलोट रोड पर प्रीत मेडिकल, जैन नगरी रोड स्थित विपन मेडिकल, लक्की मेडिकल तथा एक जन-औषधी केंद्र पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इस दौरान उन्होंने बिना दस्तावेज एवं बिलों की हजारों रुपए की दवाएं जब्त कर कब्जे में ले ली।

    ड्रग इंस्पेक्टर शीशकरण एवं थाना प्रभारी ने कहा कि मेडिकल संचालक प्रीगाबालिन की दवाएं न बेचें, क्योंकि इसका अधिकतर युवा दुरुपयोग कर रहे हैं। जो भी इन दवाओं को बिना अनुमति के बेचते पाया गया, उस पर बनती कार्रवाई की जाएगी। इधर, थाना प्रभारी ने भी मेडिकल संचालकों से अपील की है कि वे युवाओं को नशीली दवाएं एवं खासकर सिरेंज न दें।

  • पंजाबः नौकरियों से बर्ख़ास्त किए कर्मचारियों को पूर्व भाजपा विनोद खन्ना की पत्नी ने दिया समर्थन, देखें वीडियो

    पंजाबः नौकरियों से बर्ख़ास्त किए कर्मचारियों को पूर्व भाजपा विनोद खन्ना की पत्नी ने दिया समर्थन, देखें वीडियो

    पठानकोट : पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना ने शाहपुरकंडी पहुंच कर नौकरी की बहाली की मांग को लेकर आर एस डी मुख्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे बर्ख़ास्त औसती कर्मचारियों और उनके परिजनों के साथ बातचीत कर उनकी मांग और पूरी बातचीत सुनी। कविता खन्ना ने बर्ख़ास्त औसती कर्मचारियों और उनके परिजनों को आश्वासन दिया कि वह उनके मामले को डिप्टी कमिश्नर पठानकोट के समक्ष उठाएगी । उन्होंने कहा कि वह उनको इंसाफ दिलवाने में पूरा साथ देंगी।

  • प्रदेश में भारी बारिश के कारण 350.15 करोड़ की 4833 योजनाएं हुई प्रभावित – मुकेश अग्निहोत्री

    प्रदेश में भारी बारिश के कारण 350.15 करोड़ की 4833 योजनाएं हुई प्रभावित – मुकेश अग्निहोत्री

    हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के 1007 रूट सस्पेंड 

    ऊना/सुशील पंडित : प्रदेश में लगातार हो रहे भारी बारिश के चलते हिमाचल प्रदेश राज्य को करोड़ों रूपयों का नुक्सान हुआ है। इस बारे जानकारी देते हुए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि भारी बारिश के चलते हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के 1007 रूटों पर चलने वाली बसों के रूटों को सस्पेंड किया गया है। जबकि राज्य तथा राज्य से बाहर चलने वाली परिवहन निगम की 452 बसें विभिन्न स्थानों पर बारिश के कारण रूकी हुई हैं। उन्होंने परिवहन निगम के स्टाफ को निर्देश दिए हैं कि जहां पर भी जोखिम हो वहां पर बसों को न चलाएं तथा बस चालक पूर्णतः एहतियात बरतें ताकि किसी प्रकार का नुक्सान न हो।
    उप मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में अब तक भारी बारिश के कारण जल शक्ति विभाग की 4833 स्कीमें प्रभावित हो चुकी हैं जिससे 350.15 करोड़ रूपये के नुक्सान का आंकलन किया गया है। उन्होंने बताया कि ज्यादातर पेयजल स्कीमें नदी, नालों व खड्डो के किनारे होने के चलते प्रभावित हुई हैं। इसके अतिरिक्त सिंचाई, सीवरेंज व बाढ़ नियंत्रण की योजनाओं को भी भारी नुक्सान हुआ है। उन्होंने बताया प्रदेश में कुल 10067 वाटर सप्लाई स्कीमें हैं जिसमें 223.63 करोड़ की 3737 पेयजल आपूर्ति योजनाएं, 85.13 करोड़ रूपये की 983 सिंचाई योजनाएं, 30.70 करोड़ रूपये की सीवरेज़ तथा 10 करोड़ रूपये की 53 बाढ़ नियंत्रण योजनाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। उन्होंने बताया कि भारी बारिश व बाढ़ में राज्य के लोगों का जानमाल के नुक्सान से बचाव करना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके साथ ही बिजली, पेयजल व अन्य जरूरी सेवाओं को सुचारू रूप से बहाल करने के संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए गए हैं।
    उप मुख्यंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि प्रदेश में लोक निर्माण विभाग को लगभग 250 करोड़ रूपये की क्षति हुई है जिसमें सड़कों व पुलों को भारी नुक्सान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि नदियों में जल का बहाव अत्याधिक होने के कारण पानी सड़कों के ऊपर से होकर बह रहा है। उन्होंने बताया कि ब्यास नदी में आए भारी उफान के चलते कुल्लू के नंगवाई के समीप नदी में फंसे 6 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण विकट परिस्थितियां उत्पन्न होने वाले क्षेत्रों में निगरानी रखी जा रही है। राज्य आपदा प्रबंधन द्वारा बचाव कार्यों को युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।
    उप मुख्यमंत्री ने बताया कि ऊना-घालूवाल सड़क मार्ग पर लगभग 60 वर्ष पुराने घालूवाल पुल को वाहनों के यातायात के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस संबंध में उन्होंने इस पुल को नए सिरे से बनाने के लिए एनएचआई के अधिकारियों तथा उपायुक्त ऊना को आवश्यक निर्देश दिए है कि शीघ्र पुल का प्राकलन तैयार कर उच्च स्तर पर भेजें।  उन्होंने कहा कि मुसीबत की इस घड़ी में प्रदेश सरकार लोगों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से सभी प्रभावितों को हर संभव सहायता व सुरक्षा प्रदान की जा रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से भी प्रदेश की इस विकट परिस्थिति में सहायता करने का आग्रह किया है।
  • अगले 3 घंटों में पंजाब के इस इलाके सहित चंडीगढ़-पंचकुला सहित में हो सकती है भारी बारिश

    अगले 3 घंटों में पंजाब के इस इलाके सहित चंडीगढ़-पंचकुला सहित में हो सकती है भारी बारिश

    चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा में जारी बारिश के बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आशंका जाहिर किया है कि हरियाणा के चंडीगढ़ और पंचकुला के साथ ही पंजाब के मोहाली में अगले तीन घंटों में भारी बारिश हो सकती है। बता दें कि इन दोनों राज्यों में जारी भारी बारिश के चलते दोनों राज्य पानी-पानी हो गए हैं। दोनों राज्यों में कुछ शहरों में जलजमाव के साथ ही बाद ही स्थित पैदा हो गई है। जिसे आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

    चंडीगढ़ में पिछले 3 दिनों से हो रही भारी बारिश से हालत खराब होते जा रहे हैं। चंडीगढ़ से कुराली और बद्दी को जाने वाला हाईवे न्यू चंडीगढ़ के पास बह गया है। इस कारण बद्दी- चंडीगढ़ और कुराली- चंडीगढ़ मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। सुखना लेक का जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण सोमवार को इसका पानी लेक क्लब में घुस गया। सुखना में बढ़ते जलस्तर के कारण गांव किशनगढ़ और आईटी पार्क में भी जलभराव की समस्या आ गई है।

    वहीं प्रशासन के आला अधिकारी भी फील्ड में मौजूद हैं। वह आपात स्थिति से निपटने के लिए अलग-अलग टीमें बनाकर ड्यूटी पर तैनात हैं। इस बीच चंडीगढ़ में 13 जुलाई तक सभी स्कूल बंद कर दिए हैं। जलभराव की वजह से चंडीगढ़ की कई सड़कों को बंद कर दिया गया। इनमें CTU वर्कशॉप इंडस्ट्रियल एरिया के पास रेलवे अंडर पास, डड्डूमाजरा से पटियाला की राव नदी के ऊपर से मुल्लांपुर की तरफ जाने वाला रास्ता और सेक्टर-14- 15 के बीच की डिवाइडिंग रोड शामिल है।

    मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए नगर निगम ने पूरे शहर को 18 जोन में विभाजित करके हर जोन के लिए टीम गठित कर दी है। यह टीम 24 घंटे अपने इलाके में तैनात रहेगी। वही सभी कर्मचारियों की छुट्‌टियां भी रद्द कर दी गई हैं। सभी इमरजेंसी कंट्रोल रूम को 24 घंटे खुले रखने के आदेश दिए हैं।

  • नेशनल हाईवे का एक हिस्सा धंसा, मकान गिरने से मामा-भांजे की मौत, देखें वीडियो

    नेशनल हाईवे का एक हिस्सा धंसा, मकान गिरने से मामा-भांजे की मौत, देखें वीडियो

    पंचकूलाः चंडीगढ़ मौसम विभाग ने दोपहर बाद के बुलेटिन में 6 जिलों को लेकर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं कौशल्या डैम से पानी लगातार पानी छोड़े जाने के कारण जमीनों का कटाव हो रहा है। इससे चंडीगढ़-पंचकूला-शिमला नेशनल हाईवे धंस गया। पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल को ऑरेंज अलर्ट पर रखा हुआ है। इन जिलों में भी 115.6 से 204.0 MM बारिश होने की आशंका जताई है।

    वहीं भारी बारिश के कारण पंचकूला के पिंजौर में पहाड़ का मलबा गिरने से तलहटी में बना मकान ढह गया और एक युवक व उसके भांजे की मौत हो गई। एक छोटी बच्ची अभी मलबे में दबी हुई है। तीनों अपने मकान में बैठकर खाना खा रहे थे।

    स्थानीय लोगों ने मलबे को हटाना शुरू किया और सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी गई। रेस्क्यू के लिए फायर ब्रिगेड के तीन और पुलिस के दो कर्मचारी पहुंचे हैं। हरियाणा के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के कारण घग्गर नदी खतरे के निशान पर पहुंच गई है। इसको देखते हुए घग्गर नदी के साथ लगते इलाकों को खाली करवाया जा चुका है।

    मारकंडा नदी का भी यही हाल है। मारकंडा में वर्ष 1978 में 256.4 मीटर पानी रिकॉर्ड किया गया था, जबकि इस समय 255 मीटर पर चल रहा है। अधिक बारिश होने की संभावना को देखते हुए निचले इलाकों को खाली करवाया जा चुका है।

    बारिश से हथिनीकुंड बैराज का जलस्तर 2 लाख क्यूसेक के पार पहुंच गया है। सोम नदी का जलस्तर 14,200 क्यूसेक के पार है। इसके अलावा, यमुनानगर में भी यमुना नदी के जल स्तर को देखते हुए इलाकों को खाली करवाने की प्रक्रिया अमल में लाई जा चुकी है। जिला प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। SDRF और NDRF टीमों के साथ सभी स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं।

  • युवा कांग्रेस का दो दिवसीय ट्रैनिंग कैंप 14 जुलाई को: अखिल अग्निहोत्री 

    युवा कांग्रेस का दो दिवसीय ट्रैनिंग कैंप 14 जुलाई को: अखिल अग्निहोत्री 

    ऊना/ सुशील पंडित: ऊना जिला युवा कांग्रेस का दो दिवसीय ट्रैनिंग कैंप 14 जुलाई को रामपुर रोड़ ऊना स्थित एक निजी होटल में होगा। जानकारी देते हुए प्रदेश युवा कांग्रेस के ट्रैनिंग विभाग के प्रभारी अखिल अग्रिहोत्री ने बताया कि टै्निंग कैंप में जिला भर के युवा कांग्रेस के पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि कैंप के पहले दिन ऊना सदर के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा शिरकत करेंगे। जबकि समापन पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री युवाओं को टिप्स देंगे। इनके अलावा ट्रैनिंग कैंप के दौरान कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र भुट्टो, चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू, गगरेट के विधायक चैतन्य शर्मा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप कुमार, हिमाचल युवा कांग्रेस ेके प्रभारी विनित कंबोज, प्रदेशाध्यक्ष निगम भंडारी, ऊना प्रभारी रजनीश मेहता, जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राघव ठाकुर, हरोली अध्यक्ष प्रशांत राय, ऊना सदर से अध्यक्ष प्रदीप रत्न भारद्वाज व पंकज चौधरी, गगरेट अध्यक्ष अमन ठाकुर, कुटलैहड़ अध्यक्ष मुनीष बैंस व चिंतपूर्णी अध्यक्ष शमशेर अली शामिल रहेंगे। उन्होंने बताया कि अखिल अग्रिहोत्री ने बताया कि ट्रैनिंग कैंप का मुख्य उद्देश्य आने वाले लोकसभा के चुनावों को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी।
  • पीड़ित मानवता की सेवा के लिए लगातार काम करेगी हिमोत्कर्ष परिषद  :बाबा बाल जी महाराज

    पीड़ित मानवता की सेवा के लिए लगातार काम करेगी हिमोत्कर्ष परिषद :बाबा बाल जी महाराज

    ऊना/सुशील पंडित : हिमोत्कर्ष परिषद पीडि़त मानवता की सेवा के लिए लगातार कार्यरत है। यह बात सोमवार को ऊना मुख्यालय से दो किलोमीटर दूर कोटला कलां गांव में श्री राधा कृष्ण मंदिर आश्रम में हिमोत्कर्ष रोगी वाहन सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए मुख्यातिथि राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज ने कही। इस अवसर पर जिला परिषद ऊना के उपाध्यक्ष कृष्णपाल श्र्मा, सीएमओ स्पैशलिस्ट सेवानिवृत डा.शिव पाल कंवर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बाबा बाल जी महाराज ने कहा कि दीन-दुखियों की मदद करना सबसे बड़ा परोपकार है। बाबा बाल जी महाराज ने आशा जताई कि हिमोत्कर्ष रोगी वाहन से असंख्य रोगी लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि परिषद द्वारा जरूरतमंद महिलाओं को फ्री राशन,मेधावी विद्यार्थियों का स्कोलरशिप,लड़कियों को व्यवसायिक शिक्षा के लिए आईटीआई का संचालन,मेडिकल कैंपस का आयोजन तथा महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक प्रकल्प चलाए जा रहे है। उन्होंने आशा जताई कि परिषद समाज सेवा के विभिन्न प्रकल्पों को आगे  भी जारी रखेगी तथा गरीब व जरूरतमंद लोगों की सेवा में लगातार जुटी रहेगी। बाबा बाल जी महाराज ने रोगी वाहन को हरी झंडी दिखाकर जनता को लोकार्पित किया।
    इससे पहले हिमोत्कर्ष प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर ने बताया कि परिषद के स्वास्थय सेवा प्रकल्प के तहत रोगी वाहन सेवा में नई गाड़ी जोड़ी गई है। परिषद ने ऊना जिला में दूसरी एंबूलेंस को जनता की सेवा में समर्पित किया है। इससे पहले हिमोत्कर्ष की एंबूलेंस सेवा पिछले दस वर्षो से सफलतापूर्वक चल रही है। जिसके माध्यम से हर वर्ष 500 से अधिक रोगियों को सस्ती दरों पर एंबूलेंस सेवा उपलब्ध करवाई जा रही है। अभी तक 5000 के लगभग रोगियों को लाभान्वित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि परिषद की एंबूूलेंस सर्विस रोगियों के लिए उपलब्ध रहेगी,जोकि जिला ऊना के अलावा पीजीआई चंडीगढ़,लुधियाणा,जालंधर,होशियारपुर व अन्य स्थानो के लिए उपलब्ध होगी।
    हिमोत्कर्ष परिषद के वरिष्ठ सदस्य व सलाहकार डा.राजेंद्र शर्मा ने अपने पिता स्वर्गीय किशन लाल शर्मा की पुण्य स्मृति में हिमोत्कर्ष परिषद को एंबूलेंस खरीदने के लिए आठ लाख रूपए की राशि दान की। जिससे परिषद ने ईको एंबूलेंस खरीद कर उसे जनता को समर्पित किया है। परिषद इसका संचालन करेगी तथा यह एंबूलेंस ऊना जिला के अलावा प्रदेश से बाहर पीजीआई चंडीगढ़,लुधियाणा,जालंधर व अन्य स्थानों पर रोगियों को स्वास्थय लाभ हेतु लेकर जाने में मदद करेगी।
    इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा,सीएमओ स्पैशलिस्ट सेवानिवृत डा.शिव पाल कंवर,हिमोत्कर्ष परिषद के प्रदेश महासचिव डा.रविंद्र सूद,जिलाध्यक्ष करण पाल सिंह मनकोटिया,परिषद सदस्य अशोक ऐरी,रजनीश लूंबा,अजय ठाकुर,ईशान ऐरी,विकास कौंडल,मुनिंद्र अरोड़ा,राजन पुरी,अमित शर्मा,जोगिंद्र,यतिन कंवर,सुधीर कुमार,हिमोत्कर्ष महिला मंच सचिव पूजा कपिला,रमा कंवर,सुदेश अरोड़ा,मंजू मनकोटिया,अनिती सूद,रंजू बाला, मीना ठाकुर,निशा कुमारी,कमला कुमारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।