चंडीगढ़: शहनाज कौर गिल के पिता संतोख सिंह को जान से मारने की धमकी देने वाले की पहचान हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार संतोख सिंह को धमकी देने वाला कोई और नहीं बल्कि उनका अपना पुराना गनमैन है। जिसके बाद पुलिस उसे पकड़ने में जुट गई है और संतोख सिंह की सुरक्षा में तीन गनमैन भी लगा दिए हैं। दरअसल हाल ही में उन्हें विदेशी नंबर से एक कॉल आई थी जिसमें उन्हें धमकी देते हुए कहा गया था कि उन्हें दिवाली से पहले घर में घुसकर मार डालेंगे। संतोख सिंह ने इसकी शिकायत पुलिस में दी जिसके बाद जांच में पाया गया कि धमकी देने वाला उनका पुराना गनमैन है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Blog
-

सतपाल सिंह सत्ती ने बसदेहड़ा में किया लड़कों की राज्यस्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
ऊना/सुशील पंडित: द्यार्थी जीवन में बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षा के साथ-साथ खेलों का भी विशेष महत्व होता है। खेल गतिविधियां जहां एक ओर प्रतियोगिता की भावना को बढ़ावा देती हैं तो वहीं दूसरी ओर इनसे परस्पर सहयोग तथा सदभावना को भी बल मिलता है। यह बात छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, बसदेहड़ा के खेल मैदान में लड़कों की राज्यस्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि खेल शिक्षा का ही महत्वपूर्ण अंग है।खेलों से बच्चों का मानसिक व शारीरिक विकास तो होता ही है, वहीं खेल प्रतियोगिताओं से नेतृत्व भावना भी विकसित होती है। उन्होंने कहा कि हार और जीत प्रतियोगिता के दो अभिन्न पहलू हैं। एक की जीत होगी तो दूसरे की हार भी निश्चित है। इसलिए खिलाड़ियों को पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ खेलों में हिस्सा लेना चाहिए।राज्यस्तरीय अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता में प्रदेश के समस्त जिलों सहित खेल छात्रावास ऊना, नादौन व सुंदरनगर के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, कुश्ती, चैस, बैडमिंटन, हॉकी सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा खेल गतिविधियों के प्रति बच्चों व युवाओं को आकर्षित व प्रेरित करने के लिए सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि सरकारी नौकरियों में उत्कृष्ट खिलाडियों के लिए 3 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को दी जाने वाली डाईट मनी को भी 60 से बढ़ाकर 120 रुपये कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों की सुविधा के लिए ऊना विधानसभा क्षेत्र को इंदिरा स्टेडियम के अलावा करोड़ों रुपये से पांच अन्य खेल स्टेडियम की सौगात प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत अप्पर देहलां व बसदेहड़ा में खेल स्टेडियम जनता को समर्पित किए गए हैं तो टब्बा, बहडाला और संतोषगढ़ में खेल स्टेडियमों का निर्माण प्रगति पर है।सत्ती ने कहा कि जिला ऊना के लिए यह बड़े गौरव की बात ही कि देहलां का युवा खिलाड़ी सुरेन्द्र सिंह प्रो-कबड्डी प्रतियोगिता में टीम की कप्तनी करेगा। हाल ही में गुजरात के गांधीनगर में आयोजित राष्ट्र खेलों में हिमाचल की बेटी सीमा देवी ने 10 हजार मीटर की दौड़ में गोल्ड मैडल हासिल किया। इसके अलावा कॉमन वैल्थ गेम्स-2022 में भारत ने 61 मैडल हासिल किए जिनमें 22 गोल्ड, 16 सिल्वर व 23 ब्रॉन्ज मैडल शामिल हैं।उन्होंने स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य, स्टाफ व बच्चों को बधाई देते हुए प्रशंसा की कि इस स्कूल के 53 खिलाड़ी अंडर-14 और अंडर-19 खेल प्रतियोगिताओं में शामिल हुए हैं।इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष पहुलाल भारद्वाज, नगर परिषद अध्यक्षा अंजू बाला, उपाध्यक्ष अजय कुमार सोनी व समस्त पार्षद, शहरी इकाई अध्यक्ष हरीश पराशर, डॉक्टर रामपाल सैणी, ट्रक यूनियन प्रधान अविनाश मनन, उच्च शिक्षा निदेशक जनक सिंह, प्रधानाचार्य राजिंदर माहल, एचएसएसं ऑब्सर्बर सुरेंद्र सहगल, एडीपीएफओ संजय वशिष्ट, रमन सहोड़, राजिंदर बैंस, स्कूल स्टाफ सदस्य तथा सभी जिलों से आए हुए कॉन्टिजेंट मेनेजर व कोच उपस्थित रहे। -

हार को मन से न लगाएं, फिर कोशिश करेंः वीरेंद्र कंवर
ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज रावमापा थानाकलां में अंडर-19 खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वीरेंद्र कंवर ने कहा कि सभी खिलाड़ी खेल की भावना के साथ खलें और खेल में अनुशासन का परिचय दें। उन्होंने कहा कि हार को मन से न लगाएं तथा अगली बार फिर कोशिश करें क्योंकि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए भरसक प्रयास कर रही है। नई खेल नीति बनाई गई है और खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी में 3 प्रतिशत का कोटा रखा गया है।उन्होंने कहा कि खेलों में भी करियर बनाने का अवसर है। कंवर ने कहा कि केंद्र सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई कोशिशें की हैं। मोदी सरकार ने खेलो इंडिया स्कीम शुरू की, जिसके परिणामस्वरूप आज ओलंपिक तथा कॉमनवेल्थ जैसी अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में भारत का प्रदर्शन सुधरा है तथा आने वाले समय में भारतीय खिलाड़ी और बेहतर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल के खिलाड़ी भी राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि कुटलैहड़ पर्यटन का नया केंद्र बनकर उभर रहा है। यहां धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ साहसिक पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। गोबिंद सागर झील में वाटर स्पोर्ट्स शुरू हो चुकी हैं तथा पर्यटक यहां आकर कुटलैहड़ की नैसर्गिकता का पूरा लुत्फ उठा रहे हैं। वीरेंद्र कंवर ने इस कार्यक्रम के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 21 हजार रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर, प्रीतम डढवाल, योगराज भारद्वाज, देवेंद्र चौहान, संजीव पराशर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। -

12 साल की बच्ची बनी मां, DNA से होगी पिता की पहचान…
मेरठः मेरठ मेडिकल कॉलेज में एक 12 साल की बच्ची ने बेटे को जन्म दिया है। इस 12 साल की बच्ची की दर्दनाक कहानी जो भी सुन रहा है वो हैरान है। गाज़ियाबाद की रहने वाली इस बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। सामूहिक दुष्कर्म की शिकार बच्ची ने अब मेरठ मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन के बाद बेटे को जन्म दिया है। डॉक्टर्स का कहना है कि नवजात पूरी तरह स्वस्थ है। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी डॉक्टर वीडी पाण्डेय ने बताया कि डीएनए टेस्ट के बाद पिता की पहचान होगी। मीडिया प्रभारी ने बताया कि बच्ची के पिता का कहना है कि कोर्ट में मामला चल रहा है और चार आरोपियों को अब तक जेल भेजा जा चुका है।
डॉक्टर्स ने बताया कि गाजियाबाद में गैंगरेप की शिकार हुई 12 साल की बच्ची ने मेरठ मेडिकल कॉलेज में सिजेरियन प्रसव के बाद बेटे को जन्म दिया है। अब कोर्ट नवजात के भविष्य का फैसला करेगी। मेरठ मेडिकल सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई मेडिकल कॉलेज में भर्ती 12 साल की बच्ची के मां बनने के बाद परिजन पूरी तरह से टूट गए हैं। मां बनी बच्ची अभी तक हकीकत से अंजान हैं। परिजनों ने नवजात को पैदा होने के बाद ही नकार दिया गया है। तीन दिन का नवजात नीकू वॉर्ड में एडमिट है। अब मां-बच्चे के भविष्य का फैसला अदालत करेगी। बच्ची के पिता का रो रोकर बुरा हाल है।
पिता का कहना है कि उनकी फूल सी बच्ची का जीवन बर्बाद हो गया। नवजात को अपनाना तो दूर, उसका मुंह तक नहीं देख सकते। पिता बार बार यही कहते हुए नज़र आ रहे हैं कि उनका कलेजा फट जाना चाहता है। कोर्ट के फैसले के बाद अब नवजात के भविष्य का फैसला होगा। नाबालिग के परिजनों का कहना है कि वह किसी भी सूरत में इस नवजात को नहीं अपनाएंगे।
प्राप्त जानकारी के अऩुसार नाबालिग के पिता और उनकी पत्नी दोनों प्राइवेट नौकरी करते हैं। बेटी सातवीं कक्षा में पढ़ती है। बेटी के साथ हुए दुष्कर्म का उन्हें बीते महीने ही पता चला। बेटी में शारीरिक बदलाव होता देख उन्हें कुछ शक हुआ। उसकी मां के कहने पर किट से प्रेग्नेंसी टेस्ट किया। रिजल्ट पॉजिटिव आया तब दोनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। चिकित्सक से संपर्क करने पर पता चला की बेटी आठ महीने की गर्भवती है।
बताया गया कि जनवरी में उनके फ्लैट के नीचे फर्स्ट फ्लोर पर रहने वाले लड़कों ने उनकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। पहले 21-22 साल के लड़के ने उनके ही फ्लैट पर आकर बेटी को डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया और वह लगातार ऐसा करता रहा। बाद में आरोपी के भाई ने भी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बेटी को धमकाया जाता रहा कि अगर किसी को बताया तो तेरे मां-बाप को मार देंगे। जानकारी के बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया गया।
बताया गया कि बेटी सितंबर तक स्कूल जा रही थी। वह गर्भवती है ऐसा कोई भी लक्षण उसमें नजर नहीं आया। प्रसव के समय तक भी वह सामान्य ही रही। यहां तक कि उसे अभी भी यह नहीं पता कि वह मां बन गई है। अस्पताल लाते समय उसे बताया कि पथरी है और इसका ऑपरेशन कराया है। मां पिता यही कहते हुए नज़र आ रहे हैं कि जो हो गया उसे बदला नहीं जा सकता, लेकिन बेटी के भविष्य को भी खराब नहीं किया जा सकता है। इसलिए बच्चे को नहीं अपनाया जा सकता है।
रेप पीड़िता बच्ची को एक अक्तूबर को मेडिकल कॉलेज में एडमिट किया गया था। जिसने भी इस बच्ची को देखा उसकी आंखें नम हो गईं। मेडिकल के गायनी विभाग में प्रसव के दौरान भी पूरा स्टॉफ करुणा से भर उठा। मां स्तब्ध है। बेबस पिता अपने जिगर के टुकड़े की ये हालत करने वाले दरिंदों को फांसी की सजा दिलवाना चाहता है। पिता का कहना है कि बेटी के जीवन पर इस हादसे का कोई असर नहीं पड़ने देंगे। उसका जीवन जैसे चल रहा था वैसे ही चलता रहेगा।
-

सतपाल सिंह सत्ती ने सुनेहरा में 30 लाख से बने पंचायत घर का किया लोकार्पण
ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत सुनेहरा में 30 लाख रुपए की लागत से बने पंचायत घर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर सत्ती ने कहा कि पंचायत घर के निर्माण से स्थानीय लोगों को काफी सुविधा होगा। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों के दौरान ऊना विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ हैl सत्ती ने कहा कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला सुनेहड़ा में एक लाख रुपए की लागत से बाउंड्री वाल का निर्माण किया है तथा 10 लाख रूपए की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अबादा बराना से बहडाला तक लगभग 2.48 करोड़ रुपए की लागत से सड़क बनाकर जनता को समर्पित की गई है।4.39 करोड़ रुपए की लागत से मोक्षधाम जनकौर से सुनेहरा पुल तक सड़क का सुधारीकरण किया जा रहा है, जिसका शिलान्यास मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने किया है। छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष ने कहा कि सुनेहरा में 72 पात्र लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ मिल रहा है। इसके अलावा 125 पात्र किसानों को किसान सम्मान निधि का सीधा लाभ मिल रहा है। साथ ही 64 पात्र लाभार्थियों को उज्ज्वला व गृहिणी सुविधा, 6 पात्र परिवारों को गृह निर्माण के लिए राशि तथा 48 पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान व हिमकेयर योजना का लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर बीडीओ रमनवीर चौहान, प्रधान संजना, उप प्रधान रविंद्र कुमार, पूर्व बीडीसी अश्वनी कुमार, पूर्व प्रधान आशा कुमारी, पूर्व उप प्रधान कश्मीरी लाल, सभी वार्ड सदस्य, विनोद कुमार बॉबी, बिहारी लाल, अशोक कुमार तथा सुशील कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे। -

पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिवार का आरोप दी गई थर्ड डिग्री
उत्तर प्रदेश: यूपी के फतेहपुर में पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत हो गई। युवक के परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवारवालों के मुताबिक पुलिस ने युवक को 5 दिन पहले पकड़ा था। तबसे थाने पर रोककर उससे पूछताछ की जा रही थी। पूछताछ के दौरान लॉकप में युवक को थर्ड डिग्री दी गई जिसके चलते उसकी मौत हो गई। इस मामले में इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। मामला फतेहपुर के राधानगर थाने का है। युवक की शनिवार रात पुलिस हिरासत में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। युवक की मौत से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। एसपी ने मामले में कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर सहित तीन पुलिसवालों को सस्पेंड किया। साथ ही मजिस्ट्रियल जांच कराने के आदेश दिए हैं। सदर कोतवाली पुलिस ने ललौली थाना क्षेत्र के कीर्तिखेड़ा गांव निवासी सत्येंद्र सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया था। राधा नगर थाना पुलिस ने आरोपी को पांच दिन पहले पकड़ा था।
तभी से उससे पूछतांछ कर रही थी। बताया जा रहा है कि युवक के पास से 14 एटीएम कार्ड भी बरामद हुए थे। रविवार भोर युवक की हालत अचानक बिगड़ गई। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाने में युवक की मौत से महकमे में हड़कंप मच गया। युवक के परिजन पुलिस पर थर्ड डिग्री देकर प्रताड़ित करने का आरोप लगा रहे हैं। इनके खिलाफ हुआ एक्शन
एसपी राजेश कुमार सिंह ने लापरवाही बरतने के आरोप में प्रभारी निरीक्षक सुनील सिंह, एसआई विकास सिंह और कांस्टेबल देवेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है। घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। एसपी ने बताया कि मृतक का पंचायत नामा मजिस्ट्रेट के द्वारा भरा जाएगा। पैनल बनाकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसकी वीडियोग्राफी भी की जाएगी। एसपी राजेश कुमार सिंह ने लापरवाही बरतने के आरोप में प्रभारी निरीक्षक सुनील सिंह, एसआई विकास सिंह और कांस्टेबल देवेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है। घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। एसपी ने बताया कि मृतक का पंचायत नामा मजिस्ट्रेट के द्वारा भरा जाएगा। पैनल बनाकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसकी वीडियोग्राफी भी की जाएगी। -

महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, बनाया वीडियो
अजमेरः राजस्थान के अजमेर जिले में 25 वर्षीय दलित महिला के साथ एक जानकार और अन्य लोगों द्वारा कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को बताया कि आरोपी संजय शर्मा पीड़िता का पारिवारिक जानकार है। पुलिस उपाधीक्षक अजमेर छवि शर्मा ने पीड़िता की ओर से दायर शिकायत के हवाले से कहा, ‘आरोपी ने पीड़िता को घर में अकेली पाकर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो बनाया।’
पीड़ित महिला की ओर से पुलिस में की गई शिकायत के मुताबिक आरोपी ने उससे पैसे वसूले और फिर कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। डीएसपी छवि शर्मा के मुताबिक, आरोपियों ने पीड़िता को कथित तौर पर नशीला पदार्थ खिलाया था, जिसके चलते वह वारदात में शामिल लोगों की संख्या नहीं बता पा रही है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी जानकार ने उसे बंधक बनाकर रखा था और पिछले एक महीने में उसके साथ कई बार दुष्कर्म हुआ।
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी जानकार ने विरोध करने पर उसके पति और बच्चों को जान से मारने व दुष्कर्म का वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी थी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसे बंधक बनाकर रखा गया था और नशीले इंजेक्शन दिए गए थे। पीड़िता ने बताया है कि जब वह घर नहीं लौटी तो उसके पति ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी ने उसे 27 सितंबर को एक पुलिस थाने के बाहर छोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर 7 अक्टूबर को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई और आरोपियों की तलाश जारी है।
पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है उसने इस संबंध में अजमेर सिविल लाइन थाना पुलिस को जानकारी दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब वह इस घटना के बाद से गुमसुम रहने लगी तो परिवार ने पूछताछ की। उसने सारी बात परिवार को बता दी। परिवार के सदस्य महिला को लेकर सिविल लाइन पुलिस थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने मुख्य आरोपी जानकार सहित अन्य आरोपियों पर गैंगरेप व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। अजमेर उत्तरी पुलिस उपाधीक्षक छवि शर्मा ने बताया कि पीड़िता की चिकित्सकीय जांच कराके उसके बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-

ब्लॉक हुआ पंजाबी सिंगर जैनी जोहल का ‘लैटर टू CM
चंडीगढ़: सिद्धू मूसेवाला के लिए इंसाफ में जुटी पंजाबी इंडस्ट्री अपने गीतों के जरिए लगातार पंजाब सरकार की कारगुजारी पर सवाल उठा रही है। वहीं इस कड़ी में पंजाबी गायिका जैनी जोहल भी शामिल हो गई हैं लेकिन उनका गीत ‘लैटर टू सीएम’ अब विवादों में घिरता जा रहा है जिसे यूट्यूब पर ब्लॉक कर दिया गया है। दरअसल जैनी का ‘लैटर टू सीएम’ गीत को कॉपीराइट की वजह से ब्लॉक कर दिया गया है। इस गाने में उन्होंने मूसेवाला के लिए इंसाफ की मांग की थी और सीएम मान पर भी कई सवाल उठाए थे। इस गाने को अभी तक दो लाख से अधिक लोग देख चुके थे।
बता दें कि यह गीत सिंगर जैनी ने खुद लिखा था जिसमें उन्होंने मूसेवाला की सुरक्षा घटाए जाने को लेकर भी कई सवाल उठाए थे। उनके गाने के बोल थे ‘साडे घर उजड़ गए, तुहाडे घर गूंजण शहनाइयां, मुख्यमंत्री वोट के लालच में गुजरात में गरबा कर रहे हैं और इधर सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता अपने बेटे की याद में पल-पल मर रहे हैं। इतना ही नहीं जैनी अपने गीत में कहती हैं कि बदलाव की मंशा के साथ 92 विधायक जिताए मगर लोगों के सपने मिट्टी में मिल गए हैं चेहरे बदले हैं, राज वही है। रंगला पंजाब बनाने का दावा करने वाले CM साब सिद्धू मूसेवाला और संदीप नंगलअंबिया जैसे नौजवानों के खून से लथपथ हुआ, क्या ये वही रंगला पंजाब है जिसकी आपने कामना की थी।’ जैनी का यह गीत लोगों ने काफी पसंद किया था। इसे 8 अक्टूबर को रिलीज किया गया था लेकिन अब इसे ब्लॉक कर दिया गया है।
-

पंजाब: नशे के खिलाफ पुलिस की रेड, शराब की पेटियां बरामद कर तस्कर की कोठी को किया सील
जालंधर (वरुण ) : नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पंजाब सरकार एक्शन मोड में दिखाई दे रही है। पिछले कुछ दिनों से कई जिलों में नशे के खिलाफ छापेमारी की जा रही है। इसी के साथ कई इलाकों में शराब तस्करों के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए अब तक 100 से ज्यादा अवैध शराब पेटियां जब्त की गई है। इसके अतिरिक्त शराब तस्कर की एक कोठी को भी सील किया गया है और एक तस्कर की संपत्ति को अटैच किया गया है। बता दें कि पठानकोट के ढाकी इलाके में इस समय रेड जारी है। बता दें कि गत दिन पुलिस का भारी दल बठिंडा पहुंचा था और बठिंडा के कई गांवों में छापेमारी की गई थी । नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने कई घरों की तलाशी भी ली। इस दौरान कई लोगों को हिरासत में लिया गया।
-

10 साल जेल में रहने के बाद भी नहीं सुधरा बाप, बेटी के साथ की शर्मनाक करतूत
उत्तराखंड : पिता ने अपनी नौ साल की बेटी से दुष्कर्म का प्रयास किया, जिसके बाद श्यामपुर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी पहले अपनी चाची के साथ रेप और हत्या के मामले में जेल जा चुका है। एसओ विनोद थपलियाल के मुताबिक मामला श्यामपुर थाना क्षेत्र के कटेबड़ का है। जहां रहने वाली एक महिला ने पुलिस को शिकायत कर बताया कि उसके पति ने अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। मां ने आरोप लगाया कि पिता ने बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी पिता को कटेबढ लालढांग स्थित गजानंद स्टोन क्रेशर से गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि आरोपी गोपी पहले भी अपनी चाची के साथ रेप और फिर उसकी हत्या करने के मामले में जेल जा चुका है। महिला की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा है। आरोपी करीब 10 साल तक जेल में रहा है।
