Blog

  • भयानक सड़क हादसे में छोटी बच्ची सहित 4 की मौत, कई घायल

    भयानक सड़क हादसे में छोटी बच्ची सहित 4 की मौत, कई घायल

    बठिंडाः सब डिवीजन तलवंडी साबो के रामा मंडी के साथ स्थित हरियाणा के नारंग गांव में भयानक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। हादसे में एक छोटी बच्ची समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार बठिंडा में कबाड़ का काम करने वाले कुछ परिवार राजस्थान के गुग्गा मैड़ी धार्मिक स्थल के दर्शन करने गए थे। पिकअप वाहन में 20 गरीब लोग थे, जिन्होंने पिकअप गाड़ी के डाले में दूसरी छत बनाकर यात्रियों को बैठाया हुआ था।

    जो लोग आज सुबह बठिंडा दर्शन कर वापस आ रहे थे, रामा मंडी के साथ हरियाणा के नारंग गांव में गाड़ी बेकाबू होकर सड़क से उतर गई। जिससे ऊपर बैठे लोग नीचे गिरने लगे। जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रामा मंडी और कालांवाली में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। ईलाज के लिए राममंडी आए तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि बाकी लोगों को बठिंडा रेफर कर दिया गया।

    बठिंडा जाते समय एक व्यक्ति की मौत हो गई। रामा मंडी में ईलाज दौरान वाहन में सवार घायलों ने कहा कि उन्होंने ड्राइवर को धीमा करने के लिए कहा था लेकिन वह तेज गति से चल रहा था। जिसके कारण यह हादसा हुआ। घायलों ने बताया कि राममंडी अस्पताल में स्टाफ की कमी के कारण उनका समुचित इलाज नहीं हो पाया, जिससे कुछ लोगों की मौत हो गई। घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाने में मदद करने वाली हेल्पलाइन वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने बताया कि घायलों को रामा मंडी के सिविल अस्पताल लाया गया। घायलों में 5 साल की बच्ची समेत चार की मौत हो गई।

  • पुलिस की बड़ी कामयाबी, 1026 करोड़ रुपए की ड्रग्स की जब्त

    पुलिस की बड़ी कामयाबी, 1026 करोड़ रुपए की ड्रग्स की जब्त

    मुंबईः पुलिस ने मंगलवार को 516 किलो एमडी ड्रग्स जब्त की है। इस ड्रग्स की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 1026 करोड़ रुपए आंकी गई है। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई, जबकि कुछ ही दिन पहले मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) ने गुजरात की सीमा से लगे पालघर जिले के नाला सोपारा कस्बे से 1,403 करोड़ रुपये की भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद की थी। एएनसी ने 3 अगस्त की रात नाला सोपारा के चक्रधर नगर क्षेत्र में सीताराम बिल्डिंग से एक व्यक्ति को 702 किलोग्राम मेफ्रेडोन के साथ पकड़ा और दो पेडलर को गिरफ्तार किया था। जब्त ड्रग्स की कीमत 1,403.5 करोड़ रुपये बताई गई थी।

    4.14 करोड़ रुपए का बरामद किया था नशीला पदार्थ

    ड्रग्स की बरामदगी दो अन्य ड्रग पेडलर्स और एक महिला से पूछताछ के बाद संभव हुई, जिन्हें एएनसी ने 29 मार्च को उत्तर-पूर्वी मुंबई के गोवंडी से पकड़ा था। गिरफ्तार तीनों में से एक को 250 ग्राम मेफ्रेडोन, जिसकी कीमत 37.50 लाख रुपये और दूसरे को 2.70 किलोग्राम मेफ्रेडोन के साथ, (जिसकी कीमत 4.14 करोड़ रुपये है) पकड़ा गया था। लगातार पूछताछ के बाद महिला आरोपी ने अपने दो सहयोगियों के बारे में जानकारी दी, जिनमें से एक को मंगलवार (2 अगस्त) को पकड़ा था और पांचवें को बुधवार (3 अगस्त) को ड्रग्स की खेप के साथ पकड़ा गया था।

    इससे पहले भारी मात्रा में नशीले पदार्थ किए गए नष्ट 

    इससे पहले नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए गए अभियान के मद्देनजर 30 जुलाई को देश में चार स्थानों पर 30,000 किग्रा से अधिक मादक पदार्थ नष्ट किये गए। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी डिजिटल माध्यम से मौजूद थे। इस कार्रवाई के अंतर्गत दिल्ली में 19,320 किग्रा, चेन्नई में 1,309, गुवाहाटी में 6,761 किग्रा और कोलकाता में 6,761 किग्रा मादक पदार्थ नष्ट किये गए। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मादक पदार्थ को नष्ट्र करने का अभियान एक जून को शुरू किया था और 29 जुलाई तक 11 राज्यों में 51,217 किग्रा से अधिक मादक पदार्थ नष्ट किये गये हैं।य़

  • आईईसी विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तीन दिवसीय मेगा इवेंट

    आईईसी विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तीन दिवसीय मेगा इवेंट

    तीसरे दिन आईईसी विवि से बद्दी तक निकाली बाईक रैली
    बददी/सचिन बैंसल: अटल शिक्षा कुञ्ज स्थित प्रसिद्ध आईईसी विश्वविद्यालय ने आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत सरकार की ओर से चलाये जा रहे हर घर तिरंगा अभियान को ध्यान में रखते हुए स्वतंत्रता दिवस के पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्वविद्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। इसके पश्चात विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर स्वतंत्रता दिवस समारोह को यादगार बनाया।

    आईईसी विश्वविद्यालय परिसर से बद्दी तक एक भव्य तिरंगा यात्रा (बाइक रैली) का आयोजन भी किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं, सभी कर्मचारियों और दिल्ली रॉयल एनफील्ड राइडर्स समूह के सदस्यों ने हर्षोल्लास के साथ हिस्सा लिया। यह तिरंगा यात्रा देश प्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान के संदेश के साथ आयोजित की गई। रैली के दौरान बाइक राइडर्स की सुरक्षा और तिरंगे के सम्मान का पूरा ध्यान रखा गया। 
    आईईसी विश्वविद्यालय ने सरकार के निर्देशों से प्रेरणा लेकर इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया था, जो बखूबी सफल रहा। विश्वविद्यालय ने दिल्ली रॉयल एनफील्ड राइडर्स समूह के सहयोग से दिल्ली से चायल तक बाइक रैली  का सफल आयोजन किया, वहीं विश्वविद्यालय परिसर में देशभगति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गयाा।म्यूजिक शेकर्स म्यूजिकल बैंड और प्रसिद्ध सूफी गायक कुणाल वासन ने अपनी प्रतिभा से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
    कार्यक्रम के दूसरे दिन  बरोटीवाला, बद्दी और नालागढ़ढ़क्षेत्रों में मुफ्त तिरंगे और औषधीय गुणों से भरपूर व छायादार पौधे भी बांटे। आईईसी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शमीम अहमद ने आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत आयोजित इस 3 दिन के मेगा इवेंट को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए एस पी ऑफिस बद्दी और अन्य सभी के सहयोग की सराहना की।
  • जिला ऊना में 188.98 हेक्टेयर भूमि पर पौधारोपण करने का लक्ष्यः कंवर

    जिला ऊना में 188.98 हेक्टेयर भूमि पर पौधारोपण करने का लक्ष्यः कंवर

    अंदरौली में जिला स्तरीय वन महोत्सव में शामिल हुए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना में इस वर्ष बरसात के मौसम में 188.98 हेक्टेयर भूमि 1,08,886 पौधे लगाए गए, जिस पर 81.30 लाख रुपए की धनराशि व्यय की जाएगी। यह बात ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज कुटलैहड़ विस क्षेत्र के अंतर्गत अंदरौली में आयोजित जिला स्तरीय वन महोत्सव के दौरान कही। 

    वीरेंद्र कंवर ने कहा कि आज आयोजित कार्यक्रम में एथनो बोटैनिकल पार्क परिसर अंदरौली में 26 हेक्टेयर भूमि में अर्जुन, शीशम, टॉटपलंगा, शतावरी, सहजन, नीम, सर्पगंधा तथा त्रिमूर सहित विभिन्न प्रजातियों के लगभग 3000 पौधे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष 139 हेक्टेयर भूमि पर पौधारोपण किया गया था तथा इस दौरान 1,09,400 पौधे लगाए गए, जिस पर 61.59 लाख रुपए की धनराशि खर्च की गई। उन्होंने कहा कि ग्रीन इंडिया मिशन के तहत वन भूमि के अलावा भी लोगों की निजी भूमि पर पौधारोपण किया जाएगा और 2000 से अधिक पौधे सड़क के किनारे लगाए जाएंगे। 

    पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर बल देते हुए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि विश्व में लगातार बढ़ती जनसंख्या के कारण प्राकृतिक संसाधनों की उपलब्धता में कमी आ रही है तथा निरंतर पर्यावरण का संतुलन बिगड़ता जा रहा है। इस चुनौती से निपटने के लिए हमें जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के लिए मिलकर विशेष प्रयास करने होंगे। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण के कारण बिगड़ता प्राकृतिक संतुलन न केवल मानव जाति, बल्कि पृथ्वी पर मौजूद प्रत्येक जीव जंतुओं व पेड़ पौधों के लिए बड़ा खतरा है, जिससे निपटने के लिए हमें पौधारोपण को अपने जीवन का अंग बनाना होगा। 

    इससे पूर्व वन विभाग के मुख्य अरनयपाल प्रदीप ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा वन महोत्सव व पौधारोपण के महत्व के अलावा वन विभाग के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न योजनाएं एवं कार्यक्रमों बारे विस्तृत जानकारी दी। 

    इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत थड़ा गुरनाम सिंह, प्रधान ग्राम पंचायत परोईयां आशा देवी, खंड विकास समिति बंगाणा उपाध्यक्ष जमीत सिंह ठाकुर, वन मंडल अधिकारी ऊना मृत्युंजय माधव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजू बहल, विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायपुर मैदान के छात्र-छात्राएं तथा कई स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।

  • पंजाबः खटकर कलां में मजीठिया का शक्ति प्रदर्शन कर विरोधियों पर साधे निशाने, देखें वीडियो

    पंजाबः खटकर कलां में मजीठिया का शक्ति प्रदर्शन कर विरोधियों पर साधे निशाने, देखें वीडियो

    रोपड़ः अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान दर्ज ड्रग मामले में जमानत लेने के बाद अपने समर्थकों के साथ शहीद-ए-आजम भगत सिंह के गांव खटकर कलां पहुंचे और शहीद स्मारक पर मत्था टेका। इस दौरान बिक्रम सिंह मजीठिया ने खटकर कलां शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की, जिसमें उन्होंने चरणजीत सिंह चन्नी और उनके समय की सरकार पर प्रतिक्रिया व्यक्त की।

    मजीठिया ने कहा कि उनकी सोच है- उनका जवाब वह दें। मैं वड़िंग साहब से इस बात से सहमत नहीं। लोकतंत्र क्या है, हम एक दूसरे के साथ सहमति रखें या न रखें, लेकिन बोलने का अधिकार सभी को है और लोकतंत्र की भी यही खूबसूरती है। मगर किसी को भी ऐसी बात नहीं कहनी चाहिए, जिससे किसी का दिल दुखे। सुखी रंधावा मात्र 500 वोटों से जीते। जो इसका मुख्यमंत्री था, उसके बारे में मुझे नहीं पता, मैंने तो बाहर निकलकर देखा।

    बिक्रम मजीठिया ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को बोलने का अधिकार है और किसी को भी ऐसी बात नहीं कहनी चाहिए, जिससे किसी का दिल दुखे। चरणजीत सिंह पहले मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री होंगे, जो अपनी दोनों सीटों पर चुनाव हार गए। यह लोगों का फतवा है, जो उनके खिलाफ जारी हुआ। 2 डीजीपी, 4 एडीजीपी बदले झूठा पर्चा दाखिल कराने के लिए, लेकिन मिला क्या। इस तरह की राजनीति से पंजाब को क्या मिला।

    मजीठिया ने कहा कि बदले की, नफरत की राजनीति से किसी का फायदा नहीं होगा। जिन्होंने बदलाखोरी की राजनीति की, उनका भी अता पता नहीं है। पी चिदंबरम पर करोड़ों रुपए खर्च किए। चिंदबरम को लाने ले जाने के लिए हेलिकॉप्ट भेजा जाता था। एक तरफ सरकार कहती थी कि खजाना खाली है, लेकिन मेरे साथ राजनीतिक रंजिश निकालने के लिए सरकारी खजाने से 5-6 करोड़ रुपया खर्च कर डाला। यही पैसा विकास पर लगना चाहिए था।

  • पंजाबः पुलिस गाड़ी से बम बरामद, मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची बम निरोधक दस्ते की टीम, देखें वीडियो

    पंजाबः पुलिस गाड़ी से बम बरामद, मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची बम निरोधक दस्ते की टीम, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिलें के रंजीत एवेन्यू से बड़ी ख़बर सामने आई है। जानकारी के अनुसार रंजीत एवेन्यू इलाके में पुलिस की गाड़ी से बम बरामद होने का मामला सामने आया है। जिसके बाद इलाके में हड़कंप सा मच गया है। बताया जा रहा कि घर के बाहर खड़ी सब इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह की गाड़ी से बम बरामद हुआ है। जानकारी के मुताबिक आतंकवादियों ने उनकी गाड़ी के नीचे डेटोनेटर और आरडीएक्स लगाया था। सब इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह इस समय सीआईए स्टाफ में तैनात है। यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    सीसीटीवी फुटेज में 2 युवक बाइक पर आए और पुलिस की गाड़ी में बम लगाकर भागते दिखाई दे रहे है। हालांकि उनकी तस्वीर साफ दिखाई नहीं दे रही है। क्योंकि उनके मुंह काले कपड़े से ढके हुए थे। वहीं इस मामले की सूचना मिलते ही मौके पर बम निरोधक दस्ते की टीम पहुंची हुई है। मामले की जांच की जा रही है। आसपास के एरिया को सील कर लिया गया है।

  • पंजाबः गिरफ्तार आतंकियों से मिले हथियारों को लेकर पुलिस ने किया खुलासा, जानें किस खुफिया एजेंसी से जुड़े तार

    पंजाबः गिरफ्तार आतंकियों से मिले हथियारों को लेकर पुलिस ने किया खुलासा, जानें किस खुफिया एजेंसी से जुड़े तार

    चंडीगढ़ः पंजाब पुलिस ने दिल्ली से पकड़े 4 आतंकियों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई से कनैक्शन जुड़ता दिखाई दे रहा है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान प्रीत नगर मोगा के दीपक शर्मा, फिरोजपुर के गांव कोट करोड़ कलां के संदीप सिंह, दिल्ली के नजफगढ़ के गांव ईशापुर के सन्नी डागर और नई दिल्ली के गोइला खुर्द निवासी विपिन जाखड़ के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी विपिन जाखड़ के घर में छिपे हुए थे। गिरफ्तार किए सभी आरोपियों को शनिवार को स्थानीय मोहाली अदालत में पेश कर 5 दिन का रिमांड हासिल किया गया है। इनमें एक आरोपी विपिन जाखड़ आतंकवादियों को पनाह देता था। वह गाड़ी से लेकर सभी इंतजाम भी करता था। बार्डर पर हथियारों से लेकर ड्रग्स की भी सप्लाई करता था। इसने 2015 में द्वारका में आजाद चुनाव भी लड़ा था जिसमें हार गया। बताया जा रहा है कि विपिन जाखड़ और इसके साथियों से जो हथियार बरामद हुए है वह ज्यादातर पाकिस्तान आर्मी के पास होते हैं। 

    बता दें कि आरोपियों का संबंध कनाडा आधारित गैंगस्टर अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला और ऑस्ट्रेलिया आधारित गैंगस्टर गुरजंट सिंह उर्फ जंटा के साथ है। वहीं पकड़े गए आरोपियों को लेकर अर्श डल्ला ने पुलिस को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर धमकी भी दी थी। न्होंने पोस्ट में कहा कि पुलिस अवैध रूप से हमारे साथियों का अतिक्रमण कर रही है, अब हम पुलिस के अंदाज में पुलिस को जवाब देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि तीन जगह मिले बमों से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। दिल्ली से गिरफ्तार साथियों के पास नहीं है ग्रेनेड, पुलिस ने अवैध रूप से हैंडग्रेनेड की बरामदगी दिखाई है। गौरतलब है कि 2 दिन पहले पुलिस ने अर्श डल्ला के चार साथियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इनके पास से 3 ग्रेनेड, 9 एमएम की पिस्टल और कारतूस बरामद किया है।

    अराश डल्ला ने पोस्ट में लिखा कि दीपक मोगा और सनी इसापुर, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया था, उनके पास 9 एमएम की दो पिस्टल और करीब 100 कारतूस थे लेकिन कोई बम या ग्रेनेड नहीं था। पुलिस किसी मासूम पर अपने नंबर और स्टार के लिए पर्चा डालने के बारे में सोचती भी नहीं है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को यह पर्चा डाला है, अगर वे सच्चे हैं तो पूरी टीम अपने बच्चों के साथ मीडिया के सामने आकर गुरु के घर जाकर शपथ लें। डल्ला ने कहा कि पुलिस मुझे और मेरे साथियों को बिना वजह आतंकवादी बना रही है, ये लोग मुझे बताएं कि क्या मैंने आज तक कोई विस्फोट किया है। उन्होंने कहा कि यह मेरे साथ तीसरी बार है।

    पहले फाजिल्का फिर गुरदासपुर की तरफ अब मोहाली का तीनों जगहों पर इन बमों से कोई लेना-देना नहीं था। गैंगस्टर ने पुलिस को धमकी देते हुए कहा कि अगर ये लोग नहीं हट सकते हैं तो एक अधिकारी मुझे सीधे फोन करके कह दें कि हमने अवैध गतिविधियां बंद करना नहीं छोड़ना, तो मैं भी उसी अंदाज में जवाब दूंगा क्योंकि उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। जेल से पर्चे डाल रहे हैं।

  • पंजाबः करोड़ों रुपए की हेरोइन और 4 विदेशी पिस्तौलों सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

    पंजाबः करोड़ों रुपए की हेरोइन और 4 विदेशी पिस्तौलों सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

    अमृतसरः देहात पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन में ड्रग और हथियारों की तस्करी के सरगना को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस को नशीले पदार्थ की तस्करी करने के तीन मामलों में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। अधिनियम के तहत दो मामलों में 5 किलो हेरोइन, 4 विदेशी पिस्तौल और एक वाहन जब्त किया गया है। एसएसपी स्वप्न शर्मा ने इस संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 10 दिनों से चल रहे ऑपरेशन में पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी मिली है जब हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया गया। 28 जुलाई को गांव नेशता थाना घरिंडा से 5 किलो हेरोइन और 4 विदेशी पिस्टल बरामद की गई, जिसमें आगे की कार्रवाई की गई है।

    अरेस्ट किए गए तस्करों सुखदेव सिंह व जशनदीप सिंह, कुलवंत, करनदीप व हरजीत के पास से 5 किलो हेरोइन बरामद की है। सुखदेव सिंह का भाई बलदेव सिंह पहले से ही जेल में है। और उसके खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस की जांच में सामने आया है कि सुखदेव और जशनदीप सीमा पार से लगातार नशा तस्करों के संपर्क में आ रहे हैं। जिला पुलिस इस दौरान जो भी ड्रग्स की तस्करी की है उसकी जांच कर रही है।

    उन्होंने आगे बताया कि हरजीत, कुलवंत और करनदीप उक्त ड्रग तस्करों को ड्रग्स सप्लाई करते थे और इस काम के लिए उन्हें पैसे दिए जाते थे। ये पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में ड्रग्स सप्लाई करते थे। एसएसपी ने कहा कि ये लोग अलग-अलग राज्यों में जिन लोगों के संपर्क में थे, उनकी पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी की ओर से कहा गया कि इस मामले में आगे की जानकारी इस ऑपरेशन के पूरा होने के बाद जारी की जाएगी और इस स्तर पर अधिक जानकारी साझा करना संभव नहीं है क्योंकि इस मामले में जांच जारी है। इसके साथ ही एसएसपी ने स्पेशल सेल और प्राइम ब्रांच अमृतसर ग्रामीण के प्रदर्शन की सराहना की।

  • महंगाई की मार, महंगा हुआ अमूल का दूध, जानें नई कीमतें

    महंगाई की मार, महंगा हुआ अमूल का दूध, जानें नई कीमतें

    नई दिल्लीः आम आदमी पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। अमूल कंपनी ने अपने दूध के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। अमूल नाम से दूध उत्पाद की बिक्री करने वाली गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने अपने दूध के दामों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। कीमतों में बढ़त बुधवार यानि 17 अगस्त से लागू होगी. कीमतों में बढ़त के बाद से अब अमूल के हर लीटर पर ग्राहकों को 2 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। फेडरेशन के मुताबिक बढ़ती लागत को देखते हुए दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है।

    17 अगस्त से लागू होंगी नई कीमतें

    अमूल दूध के दामों में 17 अगस्त से प्रति लीटर दो रुपये की बढ़ोतरी की गई है। नए दामों के अनुसार अमूल शक्ति दूध अब 50 रुपये प्रति लीटर मिलेगा, अमूल गोल्ड अब 62 रुपये प्रति लीटर और अमूल ताजा 56 रुपये प्रति लीटर के दाम पर मिलेगा। अमूल दूध के ये नए रेट कल से पूरे देश में प्रभावी होंगे। फेडरेशन के मुताबिक नई कीमतें गुजरात के अहमदाबाद और सौराष्ट्र क्षेत्र, दिल्ली एनसीआर, पश्चिम बंगाल, मुंबई आदि में लागू होंगी।

    मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम 

    इसके अलावा मदर डेयरी ने 17 अगस्त से अपने तरल दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। नई कीमतें सभी दूध प्रकारों के लिए लागू होंगी।

    पशु आहार की लागत बढ़ने का असर

    फेडरेशन के मुताबिक दूध उत्पादन की लागत में लगातार बढ़त देखने को मिल रही है। और यह बढ़ोतरी संचालन और उत्पादन की कुल लागत के बढ़ने की वजह से की गई है। अमूल ने कहा कि पिछले साल के मुकाबले पशु आहार की लागत 20 प्रतिशत बढ़ चुकी है। अमूल ने बयान में कहा कि बढ़ती लागत को देखते हुए हमारे सदस्य संघों ने किसानों के लिए कीमतों में बढ़त की थी। इसका कुछ हिस्सा अब ग्राहकों को बढाया गया है। रूस यूक्रेन संकट की वजह से जिन उत्पादों की दुनिया भर में किल्लत हुई है उसमें पशुओं का चारा भी शामिल है। इससे दुनिया भर में इसकी कीमतें काफी बढ़ गई हैं। जिसका असर देश में भी सप्लाई और कीमतों पर पड़ा है, और दूध उत्पादन में लगे किसानों की लागत बढ़ी है।

    गौरतलब है कि इससे पहले कंपनी ने इसी साल 1 मार्च को भी अमूल दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। उस समय भी कंपनी ने कीमत बढ़ाने के पीछे पेट्रोल-डीजल की बढ़ती महंगाई का हवाला दिया था। कंपनी ने बताया कि पिछले साल की तुलना में अकेले पशु आहार की लागत बढ़कर लगभग 20 प्रतिशत हो गई है। अमूल ने एक बयान में कहा, ‘ लागत में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए, हमारे सदस्य संघों ने भी पिछले वर्ष की तुलना में किसानों की कीमतों में 8-9 प्रतिशत की वृद्धि की है।’ 

  • पंजाबः मान सरकार के 5 माह पूरे होने पर 5 मंर्तियों ने किया रिपोर्ट कार्ड पेश, जानें कितने करोड़ रुपए किए वापिस

    पंजाबः मान सरकार के 5 माह पूरे होने पर 5 मंर्तियों ने किया रिपोर्ट कार्ड पेश, जानें कितने करोड़ रुपए किए वापिस

    चंडीगढ़ : पंजाब की मान सरकार ने अपने पांच महीने का रिपोर्ट कार्ड पेश किया है। चंडीगढ़ पंजाब भवन में कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, मंत्री कुलदीप धालीवाल, मंत्री हरभजन ईटीओ, मंत्री चेतन सिंह जोडामाजरा और मंत्री हरजोत बैंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, आज हमारी सरकार को बने 5 महीने हो चुके है। उसके बाद से पंजाबियों के हक में बड़े फैसले मुख्यमंत्री एवं उनकी सरकार ले रही है। उन्होंने बताया कि सरकार बनने के बाद पंजाब का फाइनांस प्रिंसिपल कर्ज 6349 करोड़ हमने वापिस किया। जबकि 6000 करोड़ का ब्याज दिया। इस तरह कुल 12339 करोड़ रुपए 5 महीने में वापिस कर चुके है। 10729 करोड़ रुपए का कर्ज लिया गया।

    मीडिया को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि सरकार ने लोगों के अधिकारों के लिए बड़े फैसले लिए हैं। बिजली विभाग के लिए 5341 करोड़ रुपए जारी किए जा चुके हैं।  पंजाब सरकार ने 12,339 करोड़ का कर्जा वापिस किया है। उबजट के टारगेट 5 महीने में पूरे किए गए है। चीमा ने कहा कि 703 करोड़ रुपए केंद्र की योजनाओं से मिले हैं और 10,739 का 5 महीने दौरान लिया गया हैं। इस दौरान जीएसटी क्लेकशन में 24.15 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है और 200 करोड़ गन्ना सहकारी बैंकों के माध्यम से जारी किया गया है।

    इसी बीच स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अगले 5 साल तक हर जिले को एक अस्पताल मिलेगा। केंद्र सरकार से 2 मेडिकल कॉलेजों के लिए फंड मिल चुका है.। चेतन सिंह जोड़ामाजरा ने कहा कि कपूरथला-होशियारपुर के लिए नए मेडिकल कॉलेजों के लिए केंद्र सरकार से मंजूरी मिल गई है।  स्वतंत्रता दिवस पर 75 मोहल्ला क्लीनिक का लक्ष्य बढ़ाकर 100 कर दिया गया है।  वहीं हरजोत बैंस ने कहा कि पहले पंजाब की जेलों में यूपी गैंगस्टर रखे जाते थे और पिज्जा की तस्वीरें पोस्ट करते थे लेकिन अब जेलों में सख्त नियम लागू कर दिए गए हैं और गैंगस्टरों को रोक दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिस जेल से मोबाइल फोन जब्त किया गया है, उसके अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हरजोत बैंस ने कहा कि जो कैदी पढ़ने के इच्छुक हैं उन्हें शिक्षा दी जाएगी।