Blog

  • पंजाबः लॉरेंस बिश्नोई का कल हो सकता है फेक एनकाउंटर, वकील का आया बड़ा बयान

    पंजाबः लॉरेंस बिश्नोई का कल हो सकता है फेक एनकाउंटर, वकील का आया बड़ा बयान

    चंडीगढ़ः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। लॉरेंस बिश्नोई के वकील ने विशाल चोपड़ा ने लॉरेंस 24 सितबंर को कत्ल होने की आंशका जताई है। इस दौरान विशाल चोपड़ा ने पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि पंजाब पुलिस ने किसी झूठे केस में उसका रिमांड ले रखा है। लारेंस की जान को खतरा है।

    लारेंस की 24 सितंबर यानि कल कोर्ट में पेशी है। इस दौरान उसका कत्ल हो सकता है। उन्होंने दावा किया कि केंद्रीय एजेंसियों द्वारा पंजाब पुलिस को इस संबंध में अलर्ट भी भेजा गया है। विशाल चोपड़ा ने पंजाब पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कोर्ट में पेशी के दौरान पंजाब पुलिस बिश्नोई का अपने ही साथियों की मदद से फेक एनकाउंटर कर सकती है या फिर राइवल गैंग को मौका देकर उसकी हत्या करा सकती है। इसके अलावा सुरक्षा में खामियां गिनाकर या बताकर किसी घटना को अंजाम देकर फेक इनकाउंटर करा सकती है। उन्होंने कहा कि विश्नोई पिछले कई महीनों से पंजाब पुलिस की कस्टडी में है। विशाल ने कहा कि अगर लॉरेंस को पुलिस की कस्टडी में कुछ हो जाता है तो जवाबदेही सिर्फ पंजाब पुलिस की होगी। बता दें कि 29 मई को सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लारेंस के गुर्गे गोल्डी बराड़ ने सोशल मीडिया के जरिए ली थी।

    बता दें कि सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू की 29 मई को मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड को लेकर पंजाब पुलिस ने दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई को हिरासत में लेकर पूछताछ की मांग की थी। इसके बाद से लॉरेंस पंजाब पुलिस की हिरासत में है। पंजाब पुलिस के एडीजीपी प्रमोद बान ने कहा था कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने स्वीकार किया है कि वह पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड था और पिछले अगस्त से इसकी योजना बना रहा था।

  • जालंधरः दड़ा सट्टे का कारोबार करने वालों पर पुलिस की कारवाई, 9 गिरफ्तार

    जालंधरः दड़ा सट्टे का कारोबार करने वालों पर पुलिस की कारवाई, 9 गिरफ्तार

    जालंधर, (वरुण/हर्ष):  कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से चलाई गई विशेष मुहिम के तहत सख्ती दिखाते हुए दड़े सट्टे का कारोबार चलाने वालों पर कारवाई करते हुए ठिकानो पर छापामारी की और चल रहे सट्टे के कारोबार को बंद करवाया। मौके से कुछ करिंदों को काबू किया गया और कई मौके से फरार हो गए। पुलिस जांच कर रही है कि इसके पीछे किन लोगों का हाथ है और जल्द ही उनके नामों को सामने लाया जाएगा। इसी के तहत अलग-अलग थानों की पुलिस ने दड़ा सट्टा लगाते 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कारवाई करते हुए जसपाल पुत्र राम लखन वासी शहीद बाबू लाभ सिंह नगर और करनैल सिंह उर्फ काका पुत्र जोगिंदर पाल को गुलाब देवी नजदीक से कंप्यूटर प्रिंटर और 5200 रुपए के साथ गिरफ्तार किया है।

    इसी तरह थाना तीन की पुलिस ने फगवाड़ा गेट के नजदीक विपन दुआ पुत्र मंगतराम वासी बस्ती शेख गुरविंदर सिंह पुत्र परमजीत सिंह वासी मोहल्ला करार खा और नितिन कुमार पुत्र कुलदीप सिंह वासी एकता नगर से 10840 रुपए बरामद किए। इसी तरह थाना चार की पुलिस ने मच्छी मार्केट के नजदीक से मोहनलाल पुत्र लक्ष्मण दास वासी तेज महानगर और रजनीश कुमार पुत्र गिरधारी लाल वासी बस्ती दानिशमंदा से 11040 रुपए कैश एक लैपटॉप दो प्रिंटर 5 मोबाइल सहित गिरफ्तार किया।

    इसी तरह थाना आठ की पुलिस ने लंबा पिंड चौक के नजदीक से कुलदीप सिंह पुत्र हरनाम सिंह वासी न्यू विवेक विहार और अंकुर पुत्र सुभाष चंद्र वासी न्यू सुभाष नगर से 32110 रुपए कैश एक कंप्यूटर एक प्रिंटर सहित गिरफ्तार किया। कमिश्नर पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

  • जालंधरः विजीलैंस ने दाना मंडियों में मज़दूरी और ढुलाई टैंडरों के घपले में 3 ठेकेदारों पर किया मामला दर्ज 

    जालंधरः विजीलैंस ने दाना मंडियों में मज़दूरी और ढुलाई टैंडरों के घपले में 3 ठेकेदारों पर किया मामला दर्ज 

    चंडीगढ़ः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से अनाज मंडियों के लेबर कारटेज़ और ढुलाई (ट्रांसपोर्ट) के टैंडरों और कामों में घपला करने सम्बन्धी की पड़ताल के दौरान विभाग ख़ाद्य और सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामले शहीद भगत सिंह नगर के सम्बन्धित अधिकारियों, कर्मचारियों और खरीद एजेंसियों के सम्बन्धित अधिकारियों, कर्मचारियों की ठेकेदारों के साथ आपसी मिलीभुगत के द्वारा घपलेबाज़ी सामने आने और सरकारी खजाने को चूना लगाने के दोषों के अंतर्गत आज तीन ठेकेदारों के विरुद्ध थाना विजीलैंस ब्यूरो, जालंधर में मुकदमा दर्ज किया गया। इस बारे शिकायत में दर्ज बाकी दोषों और जिले के अन्य टैंडरकारों और सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों की भूमिका को मुकदमे की जाँच के दौरान विचारा जायेगा।

    आज इस बारे जानकारी देते हुए विजीलैस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो की तरफ से शहीद भगत सिंह नगर जिले की दाना मंडियों में मज़दूरी और ढुलाई के टैंडरों और कामों में मिलीभुगत के द्वारा हुई घपलेबाज़ी सम्बन्धी पड़ताल की उपरांत दोष साबित होने के बाद ठेकेदार तेलू राम, ठेकेदार यशपाल और ठेकेदार अजैपाल,  सबी वासी गाँव ऊधणवाल, तहसील बलाचौर के खि़लाफ़ मुकदमा नंबरः 18 तारीख़ 22- 09-2022 को आईपीसी की धारा 420, 409, 467, 468, 471, 120- बी और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7, 8 12, 13 (2) के अंतर्गत थाना विजीलैंस ब्यूरो, जालंधर में दर्ज किया गया।

    बताने योग्य है कि उपरोक्त मुकदमे के मुलजिम तेलू राम, यशपाल और अजैपाल की तरफ से इस तरह की घपलेबाज़ियां करके अपने और अपने परिवार के नाम पर काफ़ी जायदादें बनाईं हुई हैं जिनके बारे जांच के दौरान गहराई से जांच की जाएगी। यह भी वर्णनयोग्य है कि उपरोक्त दोषी ठेकेदार तेलू राम को पहले ही विजीलैंस ब्यूरो रेंज लुधियाना की तरफ से दर्ज मुकदमे में गिरफ्तार होने के कारण जेल में बंद है। बाकी रहते दो दोषियों ठेकेदार यशपाल और ठेकेदार अजैपाल को ग्रिफतार करने के लिए ब्यूरो की तरफ से टीमें बना कर छापेमारी की जा रही है, जिनको जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा और उनकी गिरफ्तारी के बाद कई और अहम सुराग मिलने की संभावना है।

    इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि ख़ाद्य विभाव की तरफ से गेहूं, धान, स्टाक आरटीकलज़ के लिए अनाज मंडियों में लेबर कारटेज़ और ट्रांसपोर्ट के टैंडरों के मौके आरएस को-आपरेटिव श्रम और निर्माण सभा नवांशहर के प्रधान हनी कुमार की सभा की तरफ से साल 2020- 2021 में नवांशहर और राहो कलस्टर और पीजी गोदाम नवांशहर में केवल लेबर के टैंडर बेसिक रेट पर डाले गए थे परंतु विभाग की तरफ से बिना किसी आधार पर रद्द कर दिए गए और नवांशहर कलस्टर के यह टैंडर ठेकेदार तेलू राम को 71 फ़ीसद अधिक और अन्य रांहों कलस्टर के 72 फ़ीसद अधिक रेट पर दे दिए गए। 

    उपरांत साल 2022-23 के मांगे गए टैंडरों में हनी कुमार ने अपनी उक्त सभा की तरफ से लेबर के काम के लिए रांहों कलस्टर और नवांशहर कलस्टर में बेसक रेट पर टैंडर डाले थे परन्तु ज़िला अलाटमैंट समिति की तरफ से उन टैंडरों को रद्द करके ठेकेदार अजैपाल को नवांशहर कलस्टर में लेबर के कामों के लिए 73 फ़ीसद अधिक और रांहो कलस्टर में 72 फ़ीसद अधिक पर टैंडर दे दिया गया।

    प्रवक्ता ने बताया कि साल 2020-21 के टैंडर भरते समय ठेकेदार तेलू राम और ठेकेदार यशपाल जबकि साल 2020-21 और 2022- 23 के दौरान ठेकेदार अजैपाल की तरफ से उपज की ढुलाई के लिए व्हीकलों सम्बन्धी पेश की आनलाइन सूचियों का रिकार्ड सम्बन्धित ज़िला ट्रांसपोर्ट अथोरिटी से तस्दीक करवाया गया जिसमें व्हीकलों के काफ़ी नंबर स्कूटर, मोटर साइकिल, कार, पिकअप्प, ट्रैक्टर ट्रेलर, क्लोज बॉडी ट्रक, एल. पी. जी. टेंकर और हारवैस्टरों आदि के शामिल थे जबकि इन व्हीकलों पर फसल की ढुलाई नहीं की जा सकती। इस प्रकार इन गेट पासों में फ़र्ज़ी व्हीकलों के नंबरों साथ-साथ फसल की मात्रा का दिया विवरण पहली नज़र में फ़र्ज़ी रिपोर्टिंग का मामला दिखाई देता है और इन गेट पासों में दिखाई फसल के गबन होने का मामला भी उजागर होता है। उन्होंने बताया कि विभाग के सम्बन्धित अधिकारियों, कर्मचारियों की तरफ से इन गेट पासों को बिना जांच किये ही उक्त ठेकेदारों को किये गए कामों के बदले अदायगी भी कर दी गई है।

    उन्होंने यह भी खुलासा किया कि इसके इलावा टैंडर भरते समय उक्त ठेकेदारों की तरफ से मज़दूरी के काम सम्बन्धी मुहैया करवाए गए मज़दूरों के आधार कार्डों की फोटो कापियों को जांचने से पाया गया कि इनमें से कई आधार कार्ड नाबालिग मज़दूरों के कई आधार कार्ड 60 साल से अधिक उम्र वाले लोगों के और कई आधार कार्ड पढ़ने योग्य ही नहीं। इस कारण तथ्यों के मुताबिक ज़िला टैंडर समिति की तरफ से सम्बन्धित ठेकेदारों की तकनीकी बिड्ड ही ख़ारिज करनी बनती थी, जो कि नहीं की गई जिससे साबित हुआ है कि उक्त ठेकेदारों की तरफ से ख़ाद्य एवं सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामले विभाग, शहीद भगत सिंह नगर के सम्बन्धित अधिकारियों, कर्मचारियों और सम्बन्धित खरीद एजेंसियों के सम्बन्धित अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ मिलीभुगत करके अनाज मंडियों में अनाज की ढुलाई के लिए हुए लेबर कारटेज़ और ट्रांसपोर्ट के टैंडरों में घपलेबाज़ी की गई है जिसके आधार पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है।

  • शिक्षा में शक्ति अभियान के तहत छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम 25 को

    शिक्षा में शक्ति अभियान के तहत छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम 25 को

    ऊना/ सुशील पंडित : युवा शक्ति पराक्रम संस्था गगरेट में रविवार 25 सितंबर को शिक्षा में शक्ति अभियान के तहत छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है। जिसमें क्षेत्र के कई ग्राम पंचायत के छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। जिससे उन्हें भविष्य में शिक्षा हासिल करने में किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस बार क्षेत्र की ग्राम पंचायत भंजाल अपर और लोअर, अमलैहड़, नकडोह, कैलाश नगर, राम नगर, कुनेरन और लोअर बनेहड़ा के छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। इन पंचायतों के छात्रों को 24 सितंबर दिन शनिवार को दोपहर 12 बजे से पहले अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।  जिसके बाद 25 सितंबर को सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े ग्यारह बजे के बीच रजिस्ट्रेशन और वेरिफ़िकेशन की प्रक्रिया होगी।  युवा शक्ति पराक्रम संस्था के संस्थापक व जिला पार्षद चैतन्य शर्मा इससे पहले भी छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन करवा चुके हैं। हाल ही में शिक्षक दिवस और 18 सितंबर को भी शिक्षा में शक्ति स्कीम के तहत छात्रों को छात्रवृत्ति दी गई थी।ज्ञात रहे कि क्षेत्र के 28000 से अधिक छात्र अब तक छात्रवृत्ति का लाभ उठा चुके हैं ।
  • फुटबाल टीम के चयन के लिए  इंदिरा स्टेडियम  में हुआ ट्रायल

    फुटबाल टीम के चयन के लिए  इंदिरा स्टेडियम  में हुआ ट्रायल

    ऊना/सुशील पंडित : जिला फुटबाल संघ ऊना द्वारा सब जूनियर फुटबाल टीम (ब्वायज) की टीम के चयन के लिए शुक्रवार को इंदिरा स्टेडियम ऊना में ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें 100 के करीब खिलाडिय़ों ने भाग लिया। चयन समिति सदस्यों सुरेश मान,कोच चंद्रमोहन, जोगिंदर सिंह व विजय कुमार ने खिलाडिय़ों की प्रतिभा को परखा। इस अवसर पर जिला फुटबाल संघ के प्रधान जतिंद्र सैणी व सचिव सुखविंद्र सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ी सोलन में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता 30 सितंबर से दो अक्तूबर तक होगी।
  • पंजाब सरकार ने 4 सीनियर मेडिकल अफसरों को किया प्रमोट, देखें लिस्ट

    पंजाब सरकार ने 4 सीनियर मेडिकल अफसरों को किया प्रमोट, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार द्वारा 4 सीनियर मेडिकल अफसरों को डिप्टी डायरेक्टर के रूप में प्रमोट किया गया है। देखें लिस्ट

  • Glenmark company की  नकली दवा बनाने वाली Aclime Formulation company sealed

    Glenmark company की नकली दवा बनाने वाली Aclime Formulation company sealed

    बददी/सचिन बैंसल: बददी के थाना गांव में स्थित एक कंपनी मैसर्स एक्लीम फॉर्म्युलेशन में नकली दवाएं भारी मात्रा पकड़ी गई। इस कंपनी के पास  खाद्य लाईसेंस था लेकिन यह अन्य नामी कंपनियों के नाम पर फर्जी दवाईयां बना रहा था। राज्य ड्रग नियंत्रक विभाग ने  औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के उल्लंघन की पुष्टि होने पर कंपनी को सीजकर दिया है। कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत को सूचित कर दिया गया है।  एक माह के भीतर यह दूसरा मामला ड्रग विभाग ने पकड़ा है।

    विभाग के औषधि निरीक्षक लवली ठाकुर ने इस संबंध में राज्य औषधि नियंत्रक नवनीत मारवाह को सूचित किया। राज्य औषधि नियंत्रक ने तुरंत एक टीम गठित की जिसमें ड्रग इंस्पेक्टर अनूप शर्मा, लवली ठाकुर, ललित कुमार, सुरेश कुमार, रजत कुमार और अक्षय ने कंपनी में दबिश दी। वीरवार की रात के समय पुलिस और गवाहों के साथ ड्रग इंस्पेक्टरों की टीम ने मेसर्स एक्क्लाइम फॉर्म्युलेशन परिसरों पर छापा मारा। उस समय फर्म का मालिक गिरिराज तोमर परिसर में मौजूद नहीं थे और परिसर में लगभग दस कर्मचारी मौजूद थे। कब्जाधारी सूचना देने के बावजूद जांच में शामिल होने के लिए नहीं आया। 

    इसलिए परिसर में कार्यकर्ताओं, गवाहों और पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में तलाशी अभियान चलाया गया। इसके अलावा यह पाया गया कि फर्म के पास एफएसएसएआई की ओर से जारी खाद्य लाइसेंस है और उसके पास कोई दवा निर्माण लाइसेंस नहीं है।

    तलाशी के दौरान टीम ने फर्म के परिसर के पास के परिसरों और दुकानों से नीचे एलोपैथिक दवाएं बरामद कीं। जिसमें गलेनमार्क कंपनी की 301 टेलमा एच की 301 टेबलेट, बेच नंबर प्रिंट करने के गलेनमार्क कंपनी की रबर स्टिरियो 28 नंबर,  टेलमा एच टेबलेट की पैकिंग के लिए इस्तेमाल की जाने वाली प्रिंटेड फॉयल. टेलमा एच टेबलेट की पेकिंग के दौरान खाली स्ट्रिप और स्कैप, दवाई के निर्माण में इस्तेमाल की जाने वाली मशीन सीज की गई। इसके साथ टेलमा एच टेबलेट के सैंपल भी लिए गए।  राज्य दवा नियंत्रक नवनीत मरवाह ने बताया कि  बरामद दवाओं, मुद्रित पैकिंग सामग्री, रबर स्टीरियो और स्क्रैप को परिसर से जब्त किया गया। चूंकि नकली दवाओं के निर्माण के लिए उपयोग की जाने वाली सभी मशीनरी और उपकरणों को जब्त करना संभव नहीं था, इसलिए परिसर को श्रमिकों, गवाहों और पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में सील कर दिया गया था।नकली दवाओं की बिक्री के लिए निर्माण, लाइसेंस के बिना दवाओं के निर्माण आदि का मामला अपराधियों के खिलाफ प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत धारा 18(सी), धारा 18(ए)(द्ब) के साथ पठित 17बी, 18(ए) आदि के तहत दर्ज किया गया है।

  • जालंधरः नशीली दवा कोल्डड्रिंक में देकर युवक ने नाबालिक का उठाया फायदा, पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक को भेजा जेल

    जालंधरः नशीली दवा कोल्डड्रिंक में देकर युवक ने नाबालिक का उठाया फायदा, पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक को भेजा जेल

    जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर की थाना बस्ती बावा खेल से बड़ी ख़बर सामने आई है। युवक ने कोल्डड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर नाबालिक लड़की का फायदा उठाया। थाना बस्ती बावा खेल के अंतर्गत आते पारस स्टेट के पास रहने वाली नाबालिक लड़की की दोस्ती न्यू रतन नगर निवासी अंकुश कुमार जैसवाल से हुई। नाबालिक लड़की ने बताया कि उसकी बड़ी बहन लैदर कंपलेक्स के पास किसी निजी कंपनी में काम करती है और वह हर रोज अपनी बड़ी बहन को खाना देने के लिए उसके पास जाती थी।

    इसी दौरान बड़ी बहन की कंपनी में काम करने वाले लड़के के साथ उसकी दोस्ती हो गई। दोस्ती के 2 महीने बाद दोनों एक-दूसरे साथ बाहर घूमने लगे। नाबालिक ने बताया कि एक दिन युवक उसे होटल में ले गया और उसने वहां कोल्डड्रिंक में कुछ नशीली दवा मिलाकर दे दी। नाबालिक ने बताया कि कोल्डड्रिंक पीने के बाद वह बेहोश हो गई और लड़के ने बेहोशी की हालत में उसका फायदा उठाकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान लड़के ने उसकी वीडियो बना उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

    लड़की ने बताया कि युवक ने वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल कर कई बार उसका फायदा उठाया और उसे तंग परेशान करने लगा। लड़की ने इस संबंधी जब अपने घर में बात की तो परिवारिक सदस्यों ने थाना बस्ती बावा खेल में लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

  • डिग्री काॅलेज ऊना में धूमधाम से मनाया गया युवा उत्सव-2022

    डिग्री काॅलेज ऊना में धूमधाम से मनाया गया युवा उत्सव-2022

    ऊना/सुशील पंडित : नेहरू युवा केंद्र ऊना के सौजन्य से आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर आज राजकीय महाविद्यालय ऊना में एक द्विवसीय युवा उत्सव-2022 का आयोजन किया गया। युवा उत्सव के समापन अवसर पर छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बत्तौर मुख्यातिथि शिरकत की और विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया।
    इस अवसर पर सत्ती ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे उत्सवों के आयोजन से बच्चों में अपनी  संस्कृति को संजोए रखने में मदद मिलती है व छात्रों का सर्वंगीण विकास होता है। उन्होंने कहा कि संस्कृति के सरंक्षण में युवाओं की भूमिका बहुत अहम रहती है। इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों को अपने अन्य प्रतिभाओं प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान अर्जित करने के अतिरिक्त गीत संगीत, नृत्य, चित्रकला, खेलकूद व वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में भी बढ़-चढकर भाग लेना चाहिये। उन्होंने कहा कि इस प्रकार गतिविधियां से उनके व्यक्तित्व के विकास में मदद मिलती है। उन्होंने बताया कि इनसे विद्यार्थी को भविष्य में अपनी आजीविका कमाने के लिये एक अन्य स्रोत का भी विकल्प रहता है। 
    इससे पूर्व युवा उत्सव-2022 का शुभारंभ करते हुए एसडीएम ऊना डाॅ निधि पटेल ने बताया कि युवा उत्सव-2022 का आयोजन पहली बार जिलास्तर पर किया जा रहा है जिसका विषय नागरिकों में कत्र्तव्य की भावना जागृत करना है। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास और लीडरशिप के गुणों का विकास करना है ताकि वह प्रदेश स्तर के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर स्वयं का प्रतिनिधित्व कर सकें। 
    ये रहा प्रतियोगिताओं का परिणाम
    युवा उत्सव में भाषण, चित्रकला, सांस्कृतिक, कविता/कहानी, युवा संवाद व मोबाईल फोटोग्राफी जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित हुई जिसमें युवक मंडलों तथा जिला के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों ने भाग लिया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जगद्वीप सिंह, द्वितीय अनमोल शर्मा व तीसरा स्थान तनवीं मिन्हास ने हासिल किया। कविता पाठ में अर्चित प्रथम, चंचल देवी द्वितीय तथा तरणजोत गिल तृतीय स्थान पर रही। सांस्कृति प्रस्तुति में राजकीय महाविद्यालय ऊना प्रथम, भटोली काॅलेज द्वितीय व ईशिता गु्रप अंब तृतीय स्थान पर रहे। युवा संवाद प्रतियोगिता में अनमोल, पल्लवी और कविता जबकि फोटोग्राफी में पलक, अंकाशा व रिषभ शर्मा ने प्रथम तीन प्राप्त किए। पेंटिंग प्रतियोगिता में मविंद्र सिंह प्रथम, श्वेता ने दूसरा तथा अमन ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय रैंक हासिल करने वाले प्रतिभागियों का प्रदेश स्तर के लिए चयन किया जाएगा। इसके अलावा राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पहले तीन प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित किया जाएगा।
    इस मौके पर एनवाईके निदेशक सेमसन मसीह, कर्नल एमवी वानखडे़, नेहरू युवा केंद्र ऊना के उपनिदेशक डाॅ लाल सिंह, जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम, डिग्री काॅलेज के प्रधानाचार्य सतदेव भारद्वाज, जिला भाषा-संस्कृति अधिकारी नीलम चंदेल भी उपस्थित रही। 

  • एडीसी ने बैंको को निर्धारित लक्ष्यों तथा नीतियों का पालन करने के दिए निर्देश

    एडीसी ने बैंको को निर्धारित लक्ष्यों तथा नीतियों का पालन करने के दिए निर्देश

    जिला में बैंको ने जून तक वितरित किए 570.49 करोड़ रूपये के ऋण 
    ऊना/सुशील पंडित: जिला स्तरीय बैंक सलाहकार एवं समीक्षा बैठक आज बचत भवन ऊना में अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डाॅ अमित कुमार शर्मा अतिरिक्त उपायुक्त ऊना की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त ने वार्षिक ऋण योजना के अंतर्गत बैंकों की उपलब्धियों पर संतोष व्यक्त किया और जमा ऋण अनुपात बढ़ाने के लिए बैंको को आवश्यक कदम उठाने को कहा। इसके अलावा भारत सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों तथा नीतियों का पालन करने के लिए बैंकों तथा सरकारी विभागों को निर्देश दिए।  एडीसी ने पहली तिमाही में बैंकों द्वारा लक्ष्यों के बदले उपलब्धियों की समीक्षा करते हुए बताया कि जिला के बैंकों ने जून 2022 तक 2365 करोड़ के ऋणों के वार्षिक लक्ष्य के बदले 570.49 करोड़ के ऋण वितरित किये। बैंकों की जमा राशि 11518.30 करोड़ हो गयी है।
    इसमें 7.47 प्रतिशत बार्षिक दर से बृद्धि हुई है जबकि ऋण 6.83 प्रतिशत की दर से बढ़ कर 3534.84 करोड़ हो गया है तथा जिला का ऋण जमा अनुपात बर्ष में 30.69 प्रतिशत हो गया है। जिला का ऋण जमा अनुपात राष्ट्रीय लक्ष्य 60ः की अपेक्षा कम है। उन्होंने कहा कि बैंकों का ऋण जमा अनुपात सुधारने के लिए बैंकों और सरकारी विभागों को भरसक प्रयत्न करने चाहिए।
    एडीसी ने बताया कि बैंकों ने जिला में 30 जून तक 61,148 कृषि कार्ड किसानों को बांटे है। इसके अलावा जून तिमाही में बैंकों ने 643  कृषि कार्ड किसानों वितरित किए हैं।
    बैंकों का कृषि ऋण 688.67 करोड़ है जो कि कुल ऋणों का 19.48 प्रतिशत है। उन्होंने बैंकों को आवश्यक ऋण वितरति करने के निर्देश दिए ताकि किसानो की आय को बढ़ाया जा सके तथा बैंकों को बार्षिक ऋण योजना के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों को समय पर प्राप्त करने के निर्देश दिए ताकि लोगों की आर्थिक जरूरतों को पूर्ण किया जा सके। इसके अलावा प्रधानमंत्री सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए सभी बैंक और सरकारी व गैर सरकारी अधिकारियों को भरसक प्रयास करने के निर्देश दिए ताकि अधिक से अधिक किसान प्रधानमंत्री की फसल बीमा योजना में शामिल हो सकें। एडीसी ने जिला में अधिक से अधिक लोगों को विभिन्न बैंको की ऋण योजनायों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित एवं जागरूक करने को कहा ताकि आम लोग हो सके और जिला की ऋण-जमा अनुपात में भी काफी सुधार होगा। इसके अतिरिक्त सभी बैंको को हर माह दो वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित करने के निर्देश भी दिए।
    बैठक में बैंकों को ज्यादा से ज्यादा स्वयं सहायता समूह बनाने, जेएलजी,  नये किसान क्लब बनाने तथा सभी किसानो को कृषि कार्ड उपलब्ध करवाने को कहा। बैठक में मंडल प्रमुख नेशनल बैंक हमीरपुर अनिल मित्तल, जिला विकास अधिकारी भारतीय रिजर्व बैंक शुभम द्वेदी, मुख्य जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक गुरचरन भट्टी, नाबार्ड के जिला विकास प्रबन्धक अरुण कुमार सहित अन्य बैंकों के जिला समन्वयकों तथा सरकारी एवं गैर सरकारी अधिकारियों ने भाग लिया।