Home Himachal पी एस एम पब्लिक स्कूल, देहलां खेलो इंडिया-यूथ गेम्स के तहत करेगा खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन

पी एस एम पब्लिक स्कूल, देहलां खेलो इंडिया-यूथ गेम्स के तहत करेगा खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन

0
ऊना/ सुशील पंडित : श्री पी एस एम पब्लिक स्कूल, देहलां भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे खेलो इंडिया-यूथ गेम्स, फिट इंडिया व नशा मुक्त अभियान के तहत समय-समय पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन करता रहता है। इसी कड़ी में श्री पी एस एम पब्लिक स्कूल, देहलां आगामी 14- 15 अप्रैल, 2024 को राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन करने जा रहा है। जिसमें 16 वर्ष तक के आयु वर्ग के बच्चों के लिए कबड्डी, खो-खो व वॉलीबॉल आदि खेलों का आयोजन किया जाएगा। उक्त खेल प्रतियोगिताओं में लड़के व लड़कियों की टीम भाग ले सकती है।

प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाली टीमों को क्रमशः रुपए 5100, रुपए 3100, रुपए 2100 के साथ-साथ प्रमाण पत्र व ट्राफी से पुरस्कृत किया जाएगा। जानकारी देते हुए विद्यालय के संस्थापक निदेशक डॉ हर्षवर्द्धन सिंह ने बताया कि हमारा विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास व शैक्षणिक जीवन के शुभारंभ के लिए सबसे भरोसेमंद विद्यालय है। एक ऐसा विद्यालय जो पुस्तक ज्ञान व वैदिक सनातन धर्म की शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को भारतवर्ष के भावी ओलंपिक खिलाड़ियों की नींव रखने का कार्य कर रहा है। प्रत्येक टीम को रुपए 1100 पंजीकरण शुल्क के रूप में जमा करवाने होंगे। अधिक जानकारी के लिए 7018971969 पर संपर्क किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here