ऊना/ सुशील पंडित : मैहतपुर पुलिस ने भटोली गांव से रोपड़ पंजाब का एक सट्टेबाज पकड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि एक सट्टेबाज भटोली में दड़ा सट्टा नंबर बांट रहा है। पुलिस ने शक के आधार पर जब उसकी तालाशी ली तो उसके पास से दड़ा सट्टा पर्चियां और 1760 रूपए बरामद हुए। मैहतपुर थाने में आनंदपुर निवासी बलविंदर सिंह पुत्र निर्मल सिंह के विरुद्ध जुआ अधिनियम के अधीन मामला दर्ज कर लिया गया है।