Home Himachal जिला परिषद ऊना की त्रैमासिक बैठक 28 नवंबर को

जिला परिषद ऊना की त्रैमासिक बैठक 28 नवंबर को

0
जिला परिषद ऊना की त्रैमासिक बैठक 28 नवंबर को
ऊना/ सुशील पंडित: जिला परिषद ऊना की त्रैमासिक बैठक 28 नवंबर को पूर्वाह्न 11.30 बजे जिला परिषद सभागार में आयोजित की जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद की अध्यक्ष करेंगी। जिला पंचायत अधिकारी एवं सचिव, जिला परिषद ऊना, श्रवण कुमार ने बताया कि बैठक में पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि, आय-व्यय का अनुमोदन, 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत कार्य योजनाओं में बदलाव तथा अनुपूरक कार्य योजनाओं का अनुमोदन जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके अतिरिक्त अन्य विभागों से संबंधित मामलों और अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों और सदस्यों से निर्धारित समय और स्थान पर उपस्थित होकर बैठक में भाग लेने का अनुरोध किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here