ऊना/ सुशील पंडित: ऊना जिला का रायपुर सहोड़ा गांव में राम नाम के रस में डूब गया है। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर रायपुर सहोड़ा गांव में श्रीराम ध्वज के तले सभी गांव वासियों ने शिव मंदिर से शोभायात्रा निकाली। शोभा यात्रा दोपहर 2:00 बजे शुरू हुई। श्रीराम के ध्वज के नीचे भगवान श्रीराम के पटके व झंडे उठाकर गांव के लोग नारों की आवाज पर झूमते हुए चल रहे थे।श्रीराम आएंगे,जय श्रीराम, राम राम के नारो के साथ भव्य शोभा यात्रा पूरे गांव में निकली। इस मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य पंकज सहोड़,राम चंद्र,प्रधान रोहित कुमार,देव दत्त,महिला मंडल प्रधान कंचन शर्मा, किरण शर्मा, नीलम शर्मा,उषा चौधरी,सुमन शर्मा,आशा शर्मा,हर दत्त दुवेदी,राजिंदर शर्मा आदि बड़ी संख्या में बच्चे,महिलाएं और युवा एब बुजुर्ग उपस्थित थे।