Blog

  • Hello world!

    Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!

  • Punjab News: रास्ते को लेकर ट्रक-ट्राली चालक व गांववासी आमने-सामने, लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: रास्ते को लेकर ट्रक-ट्राली चालक व गांववासी आमने-सामने, लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के गांव बस्सी गुलाम हुसैन के रास्ते को लेकर सरकारी रेत के ट्रक-ट्राली ड्राइवर को स्थानीय लोगों द्वारा परेशान करने का मामला सामने आया है। ट्रक-ट्राली चालकों ने आरोप लगाए कि जब भी वह इस रास्ते से अपनी रेत से भरी ट्रालियां लेकर जाते हैं तो गांव के लोगों द्वारा हमारा विरोध किया जाता है जिसको लेकर चालकों ने पुलिस को शिकायत दी।

    जानकारी देते हुए ट्रक-ट्राली चालकों ने बताया कि गांव बस्सी गुलाम हुसैन की पंचायत और स्थानीय लोग उन्हें गांव के रोड से निकलने के लिए रोकते हैं और हमें लोगों द्वारा परेशान किया जाता है। उन्होंने ये भी आरोप लगाए कि ये लोग पैसों की मांग के चलते ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 17-18 साल से सभी लोग यही रास्ते को उपयोग में ला रहे हैं, लेकिन अब लोग हमें परेशान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी नियमों का पालन करके बकायदा पर्ची कटवाकर सरकारी रेत को ट्रांस्पोर्ट करते हैं, जिसमें हमारा काफी खर्च होता है। अगर लोग हमें इसी तरह परेशान करेंगे, तो हमारा काम कैसे हो पाएगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

    वहीं डीएसपी सिटी देवदत्त शर्मा ने बताया कि माइनिंग के रास्ते को लेकर गांव वालों द्वारा ट्रक चालकों का विरोध किया जाता है जिसको लेकर चालकों ने शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि ये सभी नियमों के हिसाब से कार्य कर रहे हैं और जो भी व्यक्ति ऐसे किसी को रोकेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि गांव के लोगों से भी बातचीत की जाएगी और उसी हिसाब से सभी में सहमति बनाई जाएगी।

  • Punjab News: ड्रग तस्करों पर और सख्त होगी पुलिस, CP Swapan Sharma ने जारी किए नए निर्देश, देखें Video

    Punjab News: ड्रग तस्करों पर और सख्त होगी पुलिस, CP Swapan Sharma ने जारी किए नए निर्देश, देखें Video

    लुधियानाः जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस प्रशासन विभिन्न अभियान चलाकर नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई करता है। इसी को लेकर पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने कहा कि अब लुधियाना पुलिस और भी सख्त तरीके से ड्रग तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि पुलिस अब सर्जिकल स्ट्राइक के तौर पर ड्रग तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करेंगी।

    उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में लुधियाना पुलिस कई बड़े ड्रग तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने जा रही है। उन्होंने बताया कि हर सप्ताह एक नशा तस्कर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी तथा इसके साथ ही नशा तस्करों पर कड़ी नजर रखने के लिए विभाग से एक कर्मचारी की तैनाती की जाएगी। उन्होंने कहा कि अब पुलिस उन लोगों को ज्यादा टारगेट करेगी जो लोग नशा तस्करी के कारोबार को बड़े पैमाने पर फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की मदद से इन नशा तस्करों पर लगाम कसी जाएगी।

  • Handicraft Factory में लगी भीषण आग, इलाके में फैली दहशत, देखें वीडियो

    Handicraft Factory में लगी भीषण आग, इलाके में फैली दहशत, देखें वीडियो

    जोधपुरः एक हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में आग लगने का मामला सामने आया है। फैक्ट्री में केमिकल होने की वजह से आग ने विकराल रूप ले लिया। आस-पास की 2 फैक्ट्रियां भी आग की चपेट में आ गई। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण सामने नहीं आया है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग बुझाई। आग की वजह से आसमान में धुएं का गुब्बार छा गया। इसके चलते जोधपुर के करीब 5 किलोमीटर के इलाकों में आसमान में धुएं का गुबार नजर आया।

    आग लगने के बाद आस-पास की फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिक भी घबराकर बाहर आ गए। बासनी फायर ऑफिसर प्रशांत सिंह ने बताया कि आज सुबह आग लगने की सूचना मिली थी। इस पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। फैक्ट्री में केमिकल रखा होने की वजह से आग विकराल हो गई। इलाके में धुआं ही धुआं हो गया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

     

  • Punjab News: Mahant Divyambar Muni ने लगाए धार्मिक जमीन पर कब्जा करने के आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: Mahant Divyambar Muni ने लगाए धार्मिक जमीन पर कब्जा करने के आरोप, देखें वीडियो

    अमृतसरः अखाड़ा संगल वाला जमीन पर अज्ञात व्यक्तियों की ओर से जीमन कब्जा करने और तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में अखाड़ा संगल वाला के महंत ने अमृतसर पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी है। अखाड़ा संगल वाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर न्याय की गुहार लगाई है।

    उन्होंने आरोप लगाए कि कुछ दिन पहले अमृतसर मजीठ मंडी के नजदीक इलाके में अखाड़ा संगल वाला जमीन पर कुछ अनजान शरारती तत्वों ने कब्जा किया। कब्जा करने की नीयत से शरारती तत्वों ने अपना बोर्ड भी लगा लिया है। महंत दिव्यांबर मुनि महंत अखाड़ा संगल वाला ने बताया कि अज्ञात लोगों ने नागयावाली धर्मशामा में कब्जा किया है और वहीं प्रचीन सतों कि समाद्धि और शिवालयों के साथ तोड़फोड़ की गई है। जिसकी उनके पास सीसीटीवी भी है।

    अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर को मांगपत्र दिया है और पुलिस उनकी सुनवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि यह पूरी घटना तब हुई जब वे धार्मिक स्थल पर माथा टेकने गए थे, पीछे से शरारती व्यक्तियों ने यह घटना को अंजाम दिया। यदि हमें न्याय नहीं मिला तो आने वाले समय में वे अपने साथ संत समाज को लेकर बड़े स्तर पर प्रदर्शन करेंगे।

  • Punjab News: E-Rickshaw चालक की गुंडागर्दी, साथियों के साथ मिलकर बस ड्राइवर को पीटा, देखें वीडियो

    Punjab News: E-Rickshaw चालक की गुंडागर्दी, साथियों के साथ मिलकर बस ड्राइवर को पीटा, देखें वीडियो

    होशियारपुरः होशियारपुर-चंडीगढ़ मार्ग पर स्थित गांव रामपुर कॉलोनी में एक ई-रिक्शा चालक द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर एक निजी स्कूल बस चालक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद बस चालक ने सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

    पीड़ित चरणजीत सिंह पुत्र महिंदर लाल निवासी बूथगढ़ ने बताया कि 22 अप्रैल को वह छुट्टियों के बाद अपने बच्चों को बस में घर छोड़ने जा रहा था और जब वह छोटा बजवाड़ा के पास पहुंचा तो एक ई-रिक्शा चालक ने बिना कुछ कहे उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और बस पर ईंटों से हमला करने की भी कोशिश की। उन्होंने बताया कि अगली सुबह जब वह स्कूली बच्चों के साथ स्कूल पहुंचा तो ई-रिक्शा चालक अपने करीब 25 साथियों के साथ स्कूल में घुस आया और मेरे साथ मारपीट करने लगा, जहां से मैने भागकर अपनी जान बचाई।

    चरणजीत सिंह ने बताया कि इसके बाद जब वह स्कूल कार्यालय में बैठकर उक्त व्यक्तियों से बात कर रहा था तो उन्होंने कार्यालय के अंदर ही उसके साथ दोबारा मारपीट शुरू कर दी और यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। इस पूरी घटना के बाद स्कूल बस ऑपरेटर्स यूनियन के अध्यक्ष सुखमन धालीवाल के नेतृत्व में एसएसपी संदीप कुमार व मलित से मुलाकात की। बस चालकों ने सदर थाना पुलिस में मामला दर्ज कर न्याय और हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    उधर, मामले की जांच कर रहे सदर थाने के एएसआई सेवा दास का कहना है कि उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर बस चालक हरिंदर सिंह, हरमिंदर सिंह हैप्पी, सतिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, जसविंदर सिंह, अमरजीत सिंह, रमनजीत सिंह, तलविंदर सिंह लाडी, सुरेश कुमार सहित बड़ी संख्या में स्कूल बस चालक मौजूद थे।

  • Punjabi Singer Rupinder Handa का Edmonton Concert में हुए विवाद को लेकर आया बयान, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाबी सिंगर का एडमॉन्टन शो में विवाद होने का मामला सामने आया था। जिसमें गायिका गुस्से में स्टेज पर माइक फेंककर जाती हुई दिखाई दी थी। इस मामले में काफी तूल पकड़ी थी। वहीं एडमॉन्टन शो में हुई घटना को लेकर पंजाबी गायिका रुपिंदर हांडा का बयान सामने आया है। गायिका ने कहाकि इस घटना की काफी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, लेकिन वह आधा सच था।

    उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से शो के दौरान हुई घटना के बारे में जानकारी दी कि उन्हें कुछ लोगों द्वारा जानबूझकर अपमानित किया गया। उन्होंने कहा कि शो के दौरान उनका फोन भी छीन लिया गया, जबकि वे पूरा कार्यक्रम करने के लिए तैयार थीं। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने कितनी मेहनत के बाद अपना फोन वापस पाया। हांडा ने कहा कि उन्होंने लगभग ढाई घंटे का कार्यक्रम किया, लेकिन कुछ लोग फिर भी शो में बाधा डालते रहे।

    गायिका का कहना है कि उसे मंच पर अपमानित किया गया, फिर भी उसने पूरी स्थिति को संभालकर रखा। माइक छोड़ने के बारे में हांडा ने कहा कि आखिर वे भी एक इंसान हैं और इंसान को बुरी स्थिति में गुस्सा आ ही जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब उन्होंने शो छोड़ दिया तो कुछ लोगों ने दरवाज़े बंद कर दिए थे और उसे बाहर नहीं जाने दिया गया। हांडा ने एडमॉन्टन की बहनों का भी धन्यवाद किया, जो बाद में सच को सामने लेकर आई।

  • Haryana News: तेज रफ्तार पिकअप चालक ने 11 सफाईकर्मियों को कुचला, 6 की मौत

    Haryana News: तेज रफ्तार पिकअप चालक ने 11 सफाईकर्मियों को कुचला, 6 की मौत

    नूंहः हरियाणा के नूंह जिले में सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हुए है। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। मिली जानकारी के अनुसार थाना फिरोजपुर झिरका सीमा के अंतर्गत दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर इब्राहिमबास गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सफाई कार्य में जुटे कर्मचारियों को टक्कर मार दी। देखते ही देखते सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई। एंबुलेंस, रोड सुरक्षा एजेंसी के वाहन और पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं। हादसे की भयावहता ऐसी थी कि आसपास के लोग स्तब्ध रह गए।

    कई शवों के टुकड़े अलग-अलग हो गए। हादसे में 6 सफाई कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना में घायल 5 सफाई कर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा हैकि 11 कर्मचारियों में 10 महिलाएं और एक पुरुष शामिल था। जिनमें से 5 महिलाओं सहित मजदूर की मौके पर मौत हो गई और 5 लोगों को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे को अंजाम देने वाली पिकअप गाड़ी आधा किलोमीटर दूर एंगल से टकराने के बाद पलट गई। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद चालक गाड़ी को छोड़कर मौके से फरार हो गया।

    लोगों का कहना है कि अचानक आई तेज रफ्तार पिकअप ने इन कर्मचारियों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे इन्‍हें बचने का मौका ही नहीं मिला। सभी महिला मजदूर डीएमई सड़क की सफाई और पौधों को पानी देने का काम करती हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब मृतक और घायल गाड़ी से उतरकर काम पर जा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। वहीं शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चुरी में रखवाया गया। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और पिकअप चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस की ओर से बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की मदद से हादसे की पूरी परिस्थितियों का पता लगाया जाएगा।

  • भारत में बने iPhone जल्द होंगे Launch, अमेरिका के मुकाबले मिलेंगे सस्ते

    भारत में बने iPhone जल्द होंगे Launch, अमेरिका के मुकाबले मिलेंगे सस्ते

    टेकः ऐपल अपने iPhone भारत में बनाने की तैयारी कर रहा है। जिससे अमेरिकी iPhone की तुलना में भारतीय iPhone सस्ते हो सकते हैं। चीन पर निर्भरता कम करने और टैरिफ से बचने के लिए ऐपल भारत में अपना उत्पादन बढ़ा रहा है, जिससे सालाना 6 करोड़ से ज्यादा iPhone बनने लगेंगे। अब आपको सस्ते के चक्कर में बाहर से iPhone मंगवाना नहीं पड़ेगा। एक रिपोर्ट में सामने आया है कि ऐपल 2026 के आखिर तक अमेरिकी बाजार के लिए बनने वाले सभी iPhone को भारत में बनाने की तैयारी कर रहा है। ऐसा अमेरिका की टैरिफ नीति को देखते हुए भी किया जा रहा है।

    कोविड के समय से ही ऐपल चीन पर से अपनी निर्भरता कम करने की कोशिशों में है। इसको और बल तब मिला जब राष्ट्रपति चुनाव जीत कर आए डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर भारी-भरकम टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया। सब कुछ ऐपल के मुताबिक चलता है, तो उम्मीद है कि साल 2026 के आखिर तक ऐपल अपनी मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हिस्सा भारत में शिफ्ट कर लेगा। इसके बाद भारत में सालाना 6 करोड़ से ज्यादा iPhone बनने लगेंगे। यह मौजूदा संख्या से दोगुना होगा। रिपोर्ट में दावा किया है कि इससे ऐपल अमेरिका में खपने वाले iPhone का स्टॉक तैयार करेगा।

    फिलहाल iPhone मैन्यूफैक्चरिंग पर चीन का दबदबा है। IDC की मानें, तो 2024 में कंपनी के ग्लोबल आईफोन शिपमेंट में चीन का हिस्सा लगभग 28% था। iPhone मैन्यूफैक्चरिंग को चीन से भारत में शिफ्ट करने से ऐपल टैरिफ के बोझ से खुद को और अपने ग्राहकों को बचा पाएगी। रिपोर्ट में दावा किया है कि ऐपल सिर्फ टैरिफ की वजह से ही यह फैसला नहीं ले रही है। दरअसल ऐपल को अपना प्रोडक्शन भी बढ़ाना है। ऐसे में भारत ऐपल की नई फैक्ट्री बन सकता है।
    मार्च 2024 से मार्च 2025 के बीच भारत में iPhone का प्रोडक्शन 60% बढ़ा था। एक साल में ऐपल ने भारत में 22 बिलियन डॉलर यानी कि करीब 1.88 लाख करोड़ रुपये के आईफोन बनाए। इस एक साल में एपल ने भारत से 17.4 बिलियन डॉलर यानी कि करीब 1.49 लाख करोड़ रुपये के आईफोन एक्सपोर्ट किए।

  • Jalandhar News: 4 किलो अफीम सहित 2 भाई गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 4 किलो अफीम सहित 2 भाई गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस द्वारा लगातार तस्करों को काबू किया जा रहा है। वहीं आज देहात पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार करके 4.200 किलो अफीम बरामद की गई है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि थाना भोगपुर पुलिस ने अड्डा लांदड़ा के पास नाकेबंदी के दौरान शकी व्यक्तियों को रोककर जांच की गई। इस दौरान व्यक्तियों के कब्जे से 4.200 किलो अफीम बरामद की गई। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    आरोपियों की पहचान 24 वर्षीय वसीम पुत्र अलाउद्दीन निवासी फाजिल्पुर, उत्तर प्रदेश और 40 वर्षीय रफीक पुत्र अलाउद्दीन निवासी फाजिल्पुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जांच में पाया गया कि आरोपी ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करके अफीम की पंजाब के अलग-अलग जगहों पर सप्लाई करते है। गिरफ्तार किए गए आरोपी सगे भाई है और ढाबा चलाने का काम करते है।