Blog

  • Punjab News: मनी राम बलवंत राय दुकान की वैलेट पार्किंग में खड़ी ग्राहक की कार से Laptop व नकदी चोरी, देखें वीडियो

    Punjab News: मनी राम बलवंत राय दुकान की वैलेट पार्किंग में खड़ी ग्राहक की कार से Laptop व नकदी चोरी, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के मनी राम बलवंत राय दुकान पर खरीदारी करने गए वरिंदर कपूर को उस समय बड़ा झटका लगा, जब दुकान की वैलेट पार्किंग में लगी उनकी कार से लैपटॉप और नकदी चोरी हो गई। हैरानी की बात यह है कि दुकान के पार्किंग अटेंडेंट ने गाड़ी को ‘नो पार्किंग’ वाली जगह पर खड़ा किया था।

    पीड़ित वरिंदर कपूर ने बताया कि वह खरीदारी के लिए दुकान पर गया था और अपनी कार की चाबी पार्किंग अटेंडेंट को दी थी। जब वह वापस आया और चाबी मांगी, तो देखा कि उनकी गाड़ी के शीशे टूटे हुए थे और अंदर रखा उनका लैपटॉप और कुछ पैसे गायब थे।”

    जब वरिंदर कपूर ने पार्किंग अटेंडेंट से इस नुकसान के बारे में पूछा, तो उसने साफ मना कर दिया। अटेंडेंट ने उन्हें दी गई पार्किंग रसीद दिखाते हुए कहा कि उस पर साफ लिखा है कि हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है। इसके बाद वरिंदर कपूर ने जब दुकान के मालिक से बात की तो उन्होंने भी सारा ठीकरा पार्किंग अटेंडेंट पर फोड़ दिया। हालांकि बाद में दुकान के मालिक ने कहा कि यह नुकसान हमारी दुकान के परिसर में नहीं हुआ।

    फिर भी हम नहीं चाहते कि किसी ग्राहक का नुकसान हो और हम मामले की जांच में पूरा सहयोग देंगे। घटना के बाद पीड़ित वरिंदर कपूर अपने साथी के साथ थाना डिवीजन नंबर 8 पुलिस स्टेशन पहुंचे हैं। उन्होंने पुलिस में चोरी और तोड़फोड़ की आधिकारिक शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: घर में महिलाओं पर ईंट-पत्थरों से किया हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: घर में महिलाओं पर ईंट-पत्थरों से किया हमला, देखें वीडियो

    पुलिस कर्मचारी के पारिवारिक सदस्यों पर लगे आरोप

    अमृतसरः जिले के थाना गेट हकीमा इलाके में रात को हुए दो पक्षों में हुए झगड़े ने लोगों में दहशत फैला दी। पीड़ित परिवार के मुताबिक रात को 15 से 20 लोगों ने घर पर धावा बोल दिया। इस दौरान घर के दरवाजे और खिड़कियां तोड़कर ईंटों और पत्थरों से घर पर हमला किया गया। घटना के दौरान घर की महिलाएं, बड़े-छोटे और बच्चे सहम गए। पीड़ित महिला ने मीडिया को बताया कि वह और उसकी मां घटना के दौरान घर में अकेली थीं। ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਥਾਣਾ ਗੇਟ: ਘਰ ਉੱਤੇ ਹਮਲੇ ਨਾਲ ਦਹਿਸ਼ਤ, ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਦਾਅਵਾ ਪੁਲਿਸ ਵੀ ਸ਼ਾਮਿਲ
    मां को अस्पताल से छुट्टी कराकर लाया गया था और दोनों घर पर ही थीं। बाहर हुए शोर-शराबे पर जब वह दरवाज़ा बंद करने निकलें तो एक समूह ने ईंटें मारकर उनके घर का दरवाज़ा तोड़ दिया। पीड़ित ने बताया कि हमलावारों द्वारा उनके कपड़े फाड़े गए और घर में तोड़-फोड़ से खिड़कियां और दरवाजों को नुकसान पहुंचा। पीड़ित परिवार का आरोप है कि यह झगड़ा एक पुलिस कर्मचारी के पारिवारिक सदस्यों द्वारा किया गया है। एक युवक करनवीर सिंह ने कहा कि लड़ाई सामान्य बहस से बढ़ गई और जब लोग इकट्ठा हुए तो हालत बेकाबू हो गई। उसने मांग की कि प्रभावित परिवार को न्याय मिले और जिन्होंने भी हिंसा की है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। जब मीडिया ने थाना गेट के पुलिस अधिकारी से सवाल किए तो उन्होंने किसी बयान देने और कैमरे के सामने जानकारी देने से इनकार कर दिया, कहा कि पुलिस कमिश्नर की मंज़ूरी के बिना कोई पूरा बयान नहीं दिया जा सकता। और पुलिस अधिकारी बिना बात के ही पत्रकारों से उलझते दिखे तथा पत्रकारों के माइकों को धक्का देते भी दिखे।
  • Punjab News: भगवान वाल्मीकि सेवा सोसाइटी के प्रमुख पर बाइक सवारों ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab News: भगवान वाल्मीकि सेवा सोसाइटी के प्रमुख पर बाइक सवारों ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं भगवान वाल्मीकि सेवा सोसाइटी के प्रमुख बाबा लाडी नाथ पर जानलेवा हमले की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, बाबा लाडी नाथ रात के समय खासा से अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान 2 अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और उन्होंने बाबा लाडी नाथ की गाड़ी पर अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿੱਚ ਭਗਵਾਨ ਵਾਲਮੀਕਿ ਸੇਵਾ ਸੋਸਾਇਟੀ ਦੇ ਮੁਖੀ ਬਾਬਾ ਲਾਡੀ ਨਾਥ ‘ਤੇ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ, ਹਮਲਾਵਰ ਫਰਾਰ!

    गोलीबारी में गाड़ी की शीशा टूट गई, लेकिन सौभाग्यवश बाबा लाडी नाथ इस हमले में सुरक्षित बच गए। बाबा लाडी नाथ ने बताया कि हमलावरों ने अपने चेहरे कपड़ों से ढके हुए थे, जिसकी वजह से उनकी पहचान नहीं हो सकी। गोली चलाने के बाद दोनों युवक तेज़ी से मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और लोग इस पर चर्चा करने लगे।

    दूसरी ओर, प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी जोगिन्दर सिंह ने कहा कि स्थल का मुआयना किया गया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही दोषियों को पकड़ा जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बाबा लाडी नाथ ने प्रशासन से अपील की है कि दोषियों को जल्दी से गिरफ्तार कर कठोर सजा दी जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।

  • Green Signal के साथ खुला शेयर बाजार, Nifty 25,074 अंक के पार, इन शेयरों ने बनाई Top Gainers में जगह

    Green Signal के साथ खुला शेयर बाजार, Nifty 25,074 अंक के पार, इन शेयरों ने बनाई Top Gainers में जगह

    बिजनेसः त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ ही बाजार में भी हरियाली देखी जा रही है। आज भी शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। दोनों प्रमुख सूचकांक BSE Sensex और NSE Nifty हरे निशान पर खुले। भारतीय बेंचमार्क शेयर वीरवार को बढ़त के साथ खुले क्योंकि नए सिरे से विदेशी खरीदारी की उम्मीद से धारणा को समर्थन मिला और इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी शेयरों में उनके तिमाही नतीजों से पहले तेजी आई। सुबह 9:15 बजे तक निफ्टी 50 0.11% बढ़कर 25,074.3 पर था, जबकि बीएसई सेंसेक्स 0.15% बढ़कर 81,900 पर था।

    विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने इस सप्ताह की शुरुआत में अपनी 10 दिवसीय बिकवाली का सिलसिला तोड़ दिया और बुधवार और गुरुवार को शुद्ध खरीदार बन गए। 16 प्रमुख सेक्टरों में से 12 में तेजी आई, जिसमें आईटी शेयरों में 0.2% की बढ़त हुई।

    भारत की नंबर 1 आईटी कंपनी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, अपनी तिमाही आय से 0.2% आगे बढ़ी। वहीं टॉप गेनर्स में आज tata steel, Dr. reddy’s labs, adani energy solut., jsw steel और zydus ने जगह बनाई। दूसरी ओर टॉप लूजर्स tata motors, icici lombard gen., hyundai motor india, info edge और bajaj auto रहे।

  • Punjab News: गायक व प्रोड्यूसर को मिली जान से मारने की धमकी, मांगे 1.20 करोड़

    Punjab News: गायक व प्रोड्यूसर को मिली जान से मारने की धमकी, मांगे 1.20 करोड़

    मोहालीः पंजाबी सिंगर, एक्टर और प्रोड्यूसर नीरज साहनी को पाकिस्तान में छिपे आतंकी हरविंदर रिंदा की तरफ से धमकी भरी कॉल आई है। इस कॉल में नीरज से 1 करोड़ 20 लाख रुपये की मांग की गई है। पैसे न देने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। नीरज साहनी ने इस बारे में मोहाली पुलिस को लिखित शिकायत दी है। उन्होंने पुलिस से अपने और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। नीरज ने कॉल से जुड़े सारे सबूत भी पुलिस को सौंप दिए हैं।

    बता देंकि मोहाली में इस तरह रंगदारी मांगने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले एक दवाई कंपनी के मालिक से पैसे मांगे गए थे। इसके बाद सोहाना में एक प्रॉपर्टी डीलर को धमकाया गया था। वहीं, एक आईटी कंपनी के मालिक से भी पैसे मांगे गए थे, लेकिन उस मामले में पुलिस ने आरोपियों को काबू कर लिया था। 11 दिन पहले इस तरह की एक ऑडियो कॉल आई थी। उस मामले में सोहाना थाने में केस दर्ज हुआ।

    सिंगर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह मोहाली के सेक्टर-88 में रहते हैं, जबकि उनकी कंपनी सेक्टर-75 में स्थित है। छह अक्टूबर को उनके फोन पर एक वीडियो कॉल आई। यह कॉल 3 बजकर 20 मिनट पर आई थी। आरोपी ने उसे कहा कि वह आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा है। उसे 1 करोड़ 20 लाख रुपए का इंतजाम करना होगा। अगर पेमेंट का इंतजाम नहीं कर पाया तो उसे व उसके परिवार को जान से मार देगा। आरोपी ने कहा कि यह पैसे दिलप्रीत को देने हैं। उसने एक अन्य व्यक्ति को भी वीडियो कॉल पर लिया था और कहा था कि इसे पैसे देने होंगे। रिंदा ने भी उसके परिवार को मारने की धमकियां दी हैं। गैंगस्टर रिंदा ने कहा कि उसका संबंध पाकिस्तान के आतंकियों के साथ है। “तेरे बारे में हमें सारी जानकारी है। तेरे घर पर हमला बोल देंगे। मुझे मेरे साथी गैंगस्टर बाबा और रिंदा ग्रुप के लोगों की कॉल आएगी।”

  • Jalandhar News: 2.5Kg IED, RDX सहित 2 आतंकी गिरफ्तार, दहलाने की साजिश हुई नाकाम

    Jalandhar News: 2.5Kg IED, RDX सहित 2 आतंकी गिरफ्तार, दहलाने की साजिश हुई नाकाम

    जालंधर, ENS: पाकिस्तान के आईएसआई समर्थित आतंकी नेटवर्क के खिलाफ लगातार पुलिस द्वारा एक्शन लेते हुए कार्रवाई की जा रही है। वहीं जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल के एक आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ आज कार्रवाई की है। पुलिस ने 2आतंकियों गुरजिंदर सिंह और दीवान सिंह को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਆਈਐਸਆਈ ਸਮਰਥਿਤ ਬੱਬਰ ਖਾਲਸਾ ਮਾਡਿਊਲ ਦਾ ਭੰਡਾਫੋੜ: 2 ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ, 2.5 ਕਿ.ਗ੍ਰਾ. ਆਈਈਡੀ ਬਰਾਮਦ!

    इस इस मॉड्यूल के संचालन ब्रिटेन स्थित हैंडलर निशान जौरियन और आदेश जमराई द्वारा बीकेआई के सरगना हरविंदर सिंह रिंदा के निर्देश पर हथियारों के साथ दहलाने की साजिश रची जा रही थी। मॉड्यूल के कब्जे से 2.5 किलोग्राम आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस)/आरडीएक्स और एक रिमोट कंट्रोल बरामद किया गया है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आईईडी का इस्तेमाल एक लक्षित आतंकी हमले के लिए किया गया था।

    Read in English:-

    https://encounternews.in/latest-news/punjab-police-dismantles-babbar-khalsa-international-terror-module-foiling-major-attack/

    यूएपीए और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत थाना एसएसओसी, अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पंजाब पुलिस पाकिस्तान की आईएसआई द्वारा प्रायोजित अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद और संगठित अपराध नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब में शांति और सद्भाव बनाए रखने के अपने मिशन पर अडिंग है।

    डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने ट्वीट कर बताया कि यह दोनों आरोपी बब्बर खालसा इंटरनेशनल के मास्टरमाइंड हरविंदर सिंह रिंदा के कहने पर बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे, जिससे पहले ही गुप्त सूचना के आधार पर काउंटर इंटेलिजेंस दोनों को गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है।

  • Jalandhar News: SHO भूषण का शर्मनाक कारनामा, बच्ची से रेप के मामले में लाइन हाजिर, सुने ऑडियो

    Jalandhar News: SHO भूषण का शर्मनाक कारनामा, बच्ची से रेप के मामले में लाइन हाजिर, सुने ऑडियो

    जालंधर, ENS: अक्सर विवादों में रहने वाले एसएचओ भूषण कुमार का एक और कारनामा सामने आया है। दरअसल , इस घटना से पहले भूषण कुमार वेस्ट हल्के में चोरी के केस को लेकर आप नेता के साथ विवादों में आए थे जिसके पास उन्हें लाइन हाजिर कर फिल्लौर भेज दिया गया था। लेकिन अब थाना फिल्लौर में एसएचओ भूषण कुमार को एक और कारनामा सामने आया है।

    जिसके चलते एसएचओ को लाइन हाजिर कर दिया गया है। आरोप है कि वे नाबालिग रेप पीड़िता की मां से कह रहे थे कि वे खुद चेक करके बता देते हैं कि तेरी बेटी के साथ रेप हुआ है या नहीं। इतना ही नहीं, एसएचओ की हिम्मत देखिए, उसने रेप पीड़िता की मां को अपने सरकारी आवास पर बुलाने के लिए दबाव बनाया। एसएचओ की बार-बार कॉल आने के बाद पति को पूरी बात बता दी। इसके बाद बुधवार को वे लोग एसएचओ के खिलाफ खुलकर आ गए।

    एसएचओ भूषण कुमार और पीड़िता की मां के बीच की बातचीत की रिकार्डिंग तेजी से वायरल हो चुकी है। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने कहा कि एसएचओ को लाइन हाजिर करके सारे प्रकरण की जांच एसपी रैंक के अधिकारी को सौंपी गई है। रिकार्डिंग की फॉरेंसिक जांच होगी। इंस्पेक्टर अमन सैनी को नया एसएचओ लगाया गया है।

    महिला के पति ने बताया कि उनकी बेटी के साथ 18 वर्षीय युवक रोशन कुमार ने 23-24 अगस्त की रात को रेप किया था। जब वे इलाज के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर पहुंचे, तो डॉक्टरों ने कहा कि पहले पुलिस केस दर्ज करवाना होगा। इसके बाद वे थाना प्रभारी भूषण कुमार के पास पहुंचे, लेकिन एसएचओ ने कहा कि रेप नहीं हुआ है और मेडिकल कराने से मना कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि एसएचओ ने कई बार महिला और उसकी बेटी को अकेले बुलाया और गलत व्यवहार किया। करीब एक महीने तक केस दर्ज नहीं किया गया।

    एसएचओ पति कहां गया?
    महिला: काम पर जाने वाले हैं।
    एसएचओ : वो जाने वाले हैं और तू आने वाली है।
    महिला: अकेले आना है सर?
    एसएचओ : हूं…
    महिला : सर देखो जिद्दां कहोगे ओदां कर लवांगे। लड़की के मामले में पर्चा कर दो।
    एसएचओ : सब समझाऊंगा मैं क्या करना चाहिए। ठीक है?
    महिला: सर बाहर हो या थाने ?
    एसएचओ : मैं तो कमरे में हूं।
    महिला: कमरे में आऊंगी ?
    एसएचओ : हां।
    महिला : कितने बजे ?
    एसएचओ पति के जाते ही।
    कॉल-2
    एसएचओ : कित्थें हों तुसीं?
    महिला घर पे।
    एसएचओ : तुझे आना था
    महिला : बारिश हो रही थी
    एसएचओ अब तो हट गई है
    महिला :
    हुण आ जावां
    एसएचओ किन्नी देर च पहुंचेंगी
    महिला मैं अकेले आऊं या
    कुड़ी नूं नाल ले के ?
    एसएचओ
    अकेली।
    महिला डर लग रहा है
    एसएचओ
    तैनूं कुछ नहीं कैहणा।
    महिला : ठीक है
    महिलाः कुछ करना है क्या?
    एसएचओ : कचहरी के सामने आकर मुझे फोन करना
    महिला : ठीक है जी
    कॉल-3
    एसएचओ तूं आई नहीं ?
    महिला : सर वो बच्चे हैं न
    इसलिए सोचा बच्चों को
    संभाल कर जाऊंगी
    एसएचओ नईं आना तो बोल
    महिला : डर लग रहा है।
    महिला कोई गलत काम
    करोगे क्या?
    एसएचओ नई यार कुछ नई
    महिला :
    हांजी ठीक है
    एसएचओ आ रहे हो या नहीं
    महिला हांजी आ रहे हैं।
    एसएचओ:
    10 मिनट तो
    पहले ही आने में लगा दिए
    महिला कोई नहीं, दूर है।
    गढ़ा इलाका हैं न.. आपको पता ही है न…
    कॉल-4
    एसएचओ : कित्थे हो
    महिला: मेरी ननद आ गई है। मैं गल्ल करूंगी बाद में
    एसएचओ : फिर… 10 मिनट
    के लिए ही आ जा। ज्यादा टाइम लगाना है?
    महिला: ननद के सामने क्या बोल के जाऊंगी?
    एसएचओ ननद कब जाएगी ?
    महिला: लग जाएगा आधा घंटा
    एसएचओ तो वेस्ट है… मैंने
    आफिस भी जाना है
    महिला : अच्छा
    एसएचओ आ सकती हो या नहीं? बोल हां या ना
    महिला अभी नहीं।

  • आज का राशिफल, 9 अक्टूबर 2025

    आज का राशिफल, 9 अक्टूबर 2025

    आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि गुरुवार का दिन है। तृतीया तिथि आज रात 10 बजकर 55 मिनट तक रहेगी। आज रात 9 बजकर 32 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही आज रात 8 बजकर 3 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज सुबह 10 बजकर 48 मिनट से शुक्र कन्या राशि में गोचर करेंगे।

    मेष राशिःआज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स का दिन राहत भरा होगा नया शेड्यूल बनाने का भी विचार कर सकते हैं। आज ऑफिस में फ़ोन का इस्तेमाल कम से कम करेंगे और अपने काम पर पूरा फोकस करेंगे। पैसों के मामलों में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए। किसी को उधार पैसा देने में सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करने का प्लान कर सकते हैं। आज माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपके सभी काम बन जायेंगे।

    वृष राशिः आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपकी योजनाओं के अनुसार, सभी काम होने से आपका मन काम में लगा रहेगा। सामाजिक कामों में आपकी रुचि बढ़ सकती है।आपको अपने जीवनसाथी से काम में पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में साझेदारी से आपको लाभ हो सकता है। आप चीज़ों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे, परिवार में सदस्यों के साथ संबंधों में सुधार होगा, जिससे आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। संतान की ओर से सुख मिल सकता है। कोई गोपनीय बात आपको पता चल सकती है।

    मिथुन राशिः आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिये आपको नये अवसर मिलेंगे। किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज आपको अचानक वापस मिल सकता है। व्यापार में किसी व्यक्ति से फायदा मिलने की उम्मीद बढ़ेगी। आपका उत्साह भी बढ़ेगा। भाई-बहनों से आपको पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आज घर में कोई फंक्शन होने से आपके शेड्यूल में बदलाव आ सकता है। पहले से शुरू किये गये ज्यादातर काम आज पूरे होंगे। रिश्तों में हो रही गलत फहमियाँ आज ख़त्म होंगी, जिससे आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। साथ ही आज धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे।

    कर्क राशिःआज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपका ध्यान काम को पूरा करने में लगा रह सकता है। किस्मत का साथ मिलने में परेशानी आ सकती है। ऑफिस में किसी काम को लेकर थोड़ा विचार-विमर्श करना पड़ सकता है, शत्रु पक्ष आपकी योजनाओं से ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। इस राशि के जो लोग बड़ी कंपनियों में काम करते हैं,उनके लिए आज का दिन बेहद खास है। जीवन में चल रही सभी परेशानियां जल्द दूर होगी। इस राशि की जो हाउसवाइफ अपना खुद का बिजनेस स्टार्ट करना चाहती हैं, उनके लिए आज अच्छे योग बन रहे हैं।

    सिंह राशिः आज आपका दिन बेहतर रहेगा।आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा, जिससे आपके मन में ख़ुशी रहेगी। परिवार में धार्मिक काम की योजना बन सकती है। आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आप लम्बे समय तक स्वस्थ रहें इसके लिए आपको अच्छी डाइट लेनी चाहिए।आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव आने से आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिलेगा।

    कन्या राशिःआज आपका दिन अच्छे मूड से शुरू होने वाला है। कुछ दिनों से चल रही माता-पिता की नाराजगी आज आपसे ख़त्म होगी। राजनीति व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। महिलाओं के लिए दिन शानदार रहेगा। बिजनेस मैन आज कोई जरूरी मीटिंग अटेंड कर सकते हैं। आज किसी से लिए उधार से छुटकारा मिलेगा, आपकी टेंशन ख़त्म होंगी। आज आप किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते। आज सिर दर्द की समस्या से आपको राहत मिलेगी।कुल मिलाकर आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा।

    तुला राशिःआज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आज बिजनेस के क्षेत्र में आपको बड़ा धन लाभ होगा। शत्रु पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। जो लोग लकड़ी के व्यापार से जुड़े हैं, आज उनको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलेगा। राइटर आज कोई नई स्टोरी लिख सकते हैं जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जायेगा। परिवार में नए सदस्य के जुड़ने से सभी लोग बहुत खुश होंगे। इस राशि के जो लोग पेंटिंग्स बनाने का काम करते हैं उनकी कोई पेंटिंग बड़े एक्सिबिसन में लगाई जा सकती है जहाँ लोगों द्वारा खूब सराहना मिलेगी।

    वृश्चिक राशिः आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। अगर किसी बिजनेस ट्रिप के लिये आप बाहर जा रहे हैं,तो घर के बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं आपका काम सफल होगा। आज आपके जीवनसाथी को तरक्की का अच्छा अवसर मिलेगा। कोरियर का बिजेनस कर रहे कारोबारियों का आज फायदा होगा। मेहनत और लग्न देखकर आज आपके जूनियर आपसे कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए इससे आप स्वास्थ्य समस्या से दूर रहेंगे।

    धनु राशिः आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आप परिवार वालों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे साथ ही जीवनसाथी के साथ आपकी लंबी बातचीत हो सकती है, इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे। दोस्तों के साथ घर पर ही मूवी देखने का प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है। किसी खास काम में आपको सफलता मिलेगी साथ ही साथ आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। आज आपको माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा।

    मकर राशिः आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक साबित होगा। लवमेट के लिये आज का दिन बढ़िया है। साथ ही किसी अच्छे रेस्टोरेन्ट में भी जा सकते हैं। किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी। आप कम से कम समय में काम निपटाने की कोशिश करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिलने से काम का बोझ कम हो जायेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। जो लोग रियल स्टेट का बिजनेस कर रहे हैं वो लोग नया हाउसिंग प्रोजेक्ट लांच कर सकते हैं।

    कुंभ राशिःआज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज आप किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे जिसे आप अपने किसी ख़ास मित्र से शेयर भी करेंगे आपको राहत मिलेगी। परिवार वालों के साथ बाहर मूवी का प्लान बन सकता है। दोस्तों की बर्थडे पार्टी मे जायेंगे जहां बाकी दोस्तों के साथ इंज्वाय करने का मौका मिलेगा। कोई नई स्किल सीख सकते है जिसका लाभ आपको भविष्य में जरूर मिलेगा। मार्केट में लांच नया को वाहन आप खरीदने का मन बना सकते हैं। आज आप आर्थिक मामलो मे किसी एक्सपर्ट से सलाह लेंगे, यह सलाह मददगार साबित होगी।

    मीन राशिः आज आप का दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है। आपका अच्छा व्यवहार सोसाइटी में अलग पहचान बनाने में मदद करेगा। घर पर फ्लोवर डेकोरेशन का काम भी करवा सकते हैं। कांट्रेक्टर के लिए आज का दिन धनलाभ देने वाला है। मौसम के बदलने से आज बेचैनी थोड़ी बढ़ सकती है। खूब पानी पिएं स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज अपने डेली रूटीन में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं। किसी काम को करने का नया तरीका बिज़नस मे फायदा करायेगा। राजनीति में आपके अच्छे कार्यों की तारीफ़ होगी।

     

  • Jalandhar News: गांधी कैंप में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत

    Jalandhar News: गांधी कैंप में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत

    जालंधर, ENS: महानगर के गांधी कैंप में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति किसी के घर नशा लेने के लिए गया था। जहां उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान भालू के रूप में हुई है।

    आरोप है कि दत्ता टैंट वाले के रोहित नामक व्यक्ति से मृतक नशा लेने के लिए गया था, जहां भालू की मौत हो गई। बताया जा रहा कि कि उक्त रोहित नामक व्यक्ति नशे का कारोबार करता है। वहीं मृतक के परिजन का कहना है कि वह काम पर गया हुआ था। उसके बेटे की 4 माह मौत के बाद से पत्नी बिस्तर पर बीमार रहती है।

    लाची नामक व्यक्ति घर से भालू को लेकर गया था। मृतक भालू के शरीर पर चोट के निशान है। परिजन ने बताया कि भालू नौकरी करता था और उसे सैलेरी मिली थी। उसकी जेब से 10 हजार रुपए मिले है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर परिजनों के बयानों पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • Jalandhar News: इस इलाके से मिली हरगोबिंद नगर से लापता हुई दोनों बच्चियां

    Jalandhar News: इस इलाके से मिली हरगोबिंद नगर से लापता हुई दोनों बच्चियां

    जालंधर, ENS: थाना 8 के अंतर्गत आते हरगोबिंद नगर में 2 दिन पहले लापता हुई दोनों बच्चियों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि दोनों को बच्चों के आश्रम में रखा हुआ है। पुलिस वीरवार सुबह दोनों बच्चियों को परिवार के हवाले कर देगी। मिली जानकारी के दोनों बच्चियां खेल-खेल में सोढल की ओर चली गई थी।

    जहां उन्होंने चौक में तैनात पुलिस ने दोनों बच्चियों से परिवार के बारे में पूछा, लेकिन बच्चियों ने ज्यादा कोई बात नहीं की, जिसके बाद पीसीआर टीम ने मामला उच्च अधिकारियों के ध्यान में लाकर दोनों को बच्चों के आश्रम में रखवा दिया। बुधवार दोपहर दोनों बच्चियों के पिता किशन देव और भरत कुमार आश्रम में मिल कर आए। बच्ची के पिता ने आरोप लगाए कि उन्होंने जब बच्चियों से बात की तो वह डरी हुई थी।

    दोनों ने बताया कि कोई महिला उन्हें चीज का लालच देकर साथ ले गई थी लेकिन वह उससे हाथ छुड़वा कर भाग निकली। जिसके बाद लोगों की मदद से पुलिस के पास पहुंची। जांच अधिकारी निर्मल सिंह ने बताया कि बच्चियां खेल-खेल के दौरान सोढल पहुंच गई थी। जहां चौक में खड़ी पीसीआर टीम ने दोनों बच्चियों को बरामद कर परिवार को सूचित किया।