Blog

  • Jalandhar News: घर से सिलेंडर और नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: घर से सिलेंडर और नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं ताजा मामला चीमा नगर से सामने आया है। जहां चोर साइकिल पर आया और घर के बाहर रखा गैस सिलेंडर व नकदी लेकर फरार हो गया। पीड़ित महिला के मुताबिक, वह घटना के समय घर के अंदर मौजूद थी और अपने किसी रिश्तेदार से फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान एक युवक साइकिल पर आया और घर के बाहर रखा गैस सिलेंडर ले गया। पास ही खड़े एक व्यक्ति ने युवक को सिलेंडर ले जाते देखा, लेकिन उसने यह समझा कि शायद वह महिला की जानकारी में ही सिलेंडर ले जा रहा होगा।

    इसलिए उसने कोई संदेह नहीं जताया। कुछ समय बाद जब महिला बाहर आई तो गैस सिलेंडर गायब था। जांच करने पर पता चला कि दरवाजे के पास रखा उसका पर्स भी चोरी हो चुका है, जिसमें करीब 5 हजार रुपये नकद थे। चोरी का पता चलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पीड़िता ने थाना नंबर 7 में शिकायत दर्ज करवाई है।

    सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। वहीं, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है और पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

  • शेयर मार्केट में आई भारी गिरावट, निवेशकों को लगा झटका

    शेयर मार्केट में आई भारी गिरावट, निवेशकों को लगा झटका

    नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार आज कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच लाल निशान पर खुला। अमेरिका- ईरान के बीच 2 सप्ताह के संघर्ष विराम समझौते के उल्लंघन की खबरों से निवेशकों का सेंटीमेंट बदला है। आज सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बेंचमार्क इंडेक्स गैप-डाउन ओपन हुए। एशियाई बाजारों में भी गिरावट का रुख रहा, जबकि तेल की कीमतों में फिर से उछाल देखा गया। सेंसेक्स 589 अंक या 0.76% लुढ़ककर 76,973 के लेवल पर खुला, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स ने 147 अंक या 0.7% की गिरावट के साथ कामकाज की शुरुआत की। बिकवाली के भारी दबाव के कारण निवेशकों में थोड़ी चिंता देखी गई।

    आज के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में सबसे ज्यादा NTPC के शेयरों में तेजी दर्ज की गई। यह 1.60% की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा था, जबकि टाटा स्टील के शेयरों में 1.15% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके बाद पावर ग्रिड के शेयर 0.76% की मजबूती के साथ कामकाज कर रहे हैं, जबकि BEL में 0.51% का उछाल आया है। वहीं, सन फॉर्मा के शेयर 0.50% चढ़कर कारोबार कर रहे हैं। एक्सपर्ट का मानना है कि कच्चे तेल की कीमतों में आई अस्थिरता और अमेरिका-ईरान के बीच हुए सीजफायर को लेकर निवेशकों के मन में संदेह बना हुआ है।

    हालांकि सीजफायर का ऐलान हो चुका है, लेकिन सप्लाई चेन और वैश्विक आर्थिक स्थितियों को लेकर ट्रेडर्स अभी भी वेट एंड वॉच की स्थिति में हैं। इसके अलावा, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की ओर से हो रही बिकवाली ने भी घरेलू बाजार पर दबाव बनाया है। आज के शुरुआती कारोबार में एनटीपीसी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL), मैक्स हेल्थकेयर, बजाज ऑटो और हिंडाल्को जैसी कंपनियों के शेयरों में मजबूती देखी गई। दूसरी तरफ, बजाज फाइनेंस, श्रीराम फाइनेंस, अदाणी पोर्ट्स, इंफोसिस और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसे बड़े नाम आज बिकवाली के दबाव में रहे और टॉप लूजर्स की लिस्ट में शामिल हुए। बाजार के आंकड़ों पर नजर डालें तो लगभग 1215 शेयरों में तेजी देखी गई, जबकि 1288 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं, 174 शेयरों की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ।

  • Punjab News: भूखे बच्चे के लिए पिता ने की चोरी, लोगों ने खंभे से बांधकर पीटा, देखें वीडियो

    Punjab News: भूखे बच्चे के लिए पिता ने की चोरी, लोगों ने खंभे से बांधकर पीटा, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले के गांव धामपुर इलाके में चोर को खंबे से बांधकर पीटा गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक को रस्सी से खंबे के साथ बांधकर कुछ लोग उसकी पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय दुकानदारों ने युवक पर चोरी का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि युवक पहले भी 2 बार दुकान पर आकर आटे की थैलियां चोरी कर चुका था। एक बार में 2 और फिर बाद में 2 और थालियां चोरी करने की बात सामने आई है। घटना के दिन भी उसे चोरी करते हुए देख लिया गया था।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    जिसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया। जिस युवक को खंभे से बांधकर पीटा जा रहा था, उसकी पत्नी और छोटा बेटा घटना स्थल पर पहुंचे और बोले कि उसके पति को माफ कर दें। पत्नी ने कहा कि उसका एक छोटा बच्चा है और उसका पति आगे से चोरी नहीं करेगा। पत्नी ने कहा कि उसका पति नशे का आदी है। लेकिन उसके पति ने जो चोरी की है वह इसलिए की है। क्योंकि घर में आटा खत्म हो गया था और उसका बच्चा भूखा था। कुछ देर बाद लोगों ने पिटाई के बाद युवक को छोड़ दिया। हालांकि उसे चेतावनी दी कि अगर वह दोबारा चोरी करता पकड़ा गया तो सीधे पुलिस के हवाले किया जाएगा।
  • Jalandhar News: 2 कारों की भीषण टक्कर में खुले एयरबैग, 2 महिलाएं घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 2 कारों की भीषण टक्कर में खुले एयरबैग, 2 महिलाएं घायल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: चुनमुन चौक पर देर रात थार और अन्य कार के बीच टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में जहां वाहनों के परखच्चे उड़ गए, वहीं गाड़ियों के एयरबैग तक खुल गए। बताया जा रहा हैकि वाहनों की रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में 2 महिलाएं सवार थीं, जो आपस में बहनें बताई जा रही हैं। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    कार में बच्चों के स्कूल रिजल्ट और कुछ ट्राफियां (शील्ड) भी मिली हैं, जिससे अनुमान है कि परिवार किसी समारोह या स्कूल प्रोग्राम से लौट रहा था। हादसे की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि गाड़ियों की हालत बेहद खराब है। सफेद रंग की कार एक तरफ से पूरी तरह पिचक गई है और उसके पुर्जे सड़क पर बिखर गए हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के ड्यूटी ऑफिसर भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

    गौरतलब है कि चुनमुन चौक पर भयानक हादसे अक्सर घटते रहते है। कुछ दिन पहले भी थार गाड़ी मे सवार महिलाओ का एक्सीडेंट हुआ था। जिसमे गाडिया बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई थी। इससे पहले भी इस चुक पर कई बड़े सड़क हादसे देखने को मिले है। यदि ऐसा ही चलता रहा, तो वह दिन दूर नहीं जब इस चौक को शहर वासी खूनी चौक कहकर संबोधित करेंगे।

    पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि यह साफ हो सके कि गलती किस ड्राइवर की थी। हादसे की सूचना मिलते ही घायलों के परिजन भी मौके और अस्पताल पहुंच गए हैं। समाजसेवियों ने आश्वासन दिया है कि पीड़ित परिवार को जिस भी तरह की मदद, जैसे ब्लड या इलाज की जरूरत होगी, वे उनके साथ खड़े हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

     

     

     

  • Punjab News: तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक और एक्टिवा को मारी टक्कर, एक की मौत

    Punjab News: तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक और एक्टिवा को मारी टक्कर, एक की मौत

    फरीदकोटः सादिक रोड पर गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज के नजदीक तेज रफ्तार कार ने बाइक और एक्टिवा सवार को टक्कर मार दी। इस घटना में बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। बाइक सवार मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई। वहीं जीजीए मेडिकल कालेज के एमबीबीएस के 2 विद्यार्थी गंभीर घायल हो गए। जिनमें एक युवती भी शामिल है। जानकारी के अनुसार सादिक चौक की ओर से एक तेज रफ्तार कार द्वारा गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज के नजदीक आगे जा रही एक्टिवा को टक्कर मार दी। लेकिन इसके बावजूद कार सवार नहीं रुका और उसने कार भगाने का प्रयास किया।

    इसी घबराहट में उसने आगे जा रहे एक ओर बाइक को टक्कर मार दी। हालांकि उसके बावजूद कार चालक ने कार भगाने का प्रयास किया। परंतु कार का टायर फटने के कारण उसे रुकना पड़ा। जिसके पश्चात राहगीरों द्वारा जहां उसे पकड़ कर पुलिस को सौंपा गया। आरोपी कार चालक की पहचान बठिंडा निवासी युवराज सिंह के रूप में हुई है। जो यहां अपनी किसी रिश्तेदारी में आया हुआ है।

    वहीं दूसरी ओर घायलों को गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज व अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने बाइक सवार बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक्टिवा सवार घायल युवक व युवती की पहचान जीजीएस मेडिकल कालेज के एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्र अजय चौधरी तथा कृष्णा पिलानिया के रूप में हुई है। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और दोनों की एक टांग की नीचे से हड्डी टूट गई। जबकि लड़की कृष्णा पिलानिया का जबड़ा भी टूट गया है। इस संबंध में डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

     

     

  • आज का राशिफल, 9 अप्रैल 2026

    आज का राशिफल, 9 अप्रैल 2026

    आज ग्रहों की चाल एक बहुत ही गहरे मानसिक और प्रैक्टिकल बदलाव की ओर इशारा कर रही है। चन्द्रदेव आज धनु राशि में गोचर कर रहे हैं, जो अपनी बात को निडरता और स्पष्टता के साथ दूसरों के सामने रखने के लिए सबसे अच्छी स्थिति मानी जाती है। मीन राशि में इस समय सूर्यदेव, मंगलदेव और शनिदेव की एक शक्तिशाली युति बनी हुई है, जो बार-बार यह चुनौती देगी कि हम अपने निजी जीवन और करियर के बीच एक सही संतुलन कैसे बिठाते हैं। जहाँ शुक्रदेव मेष राशि (प्रथम भाव) में बैठकर आपके आकर्षण और सामाजिक रूतबे को बढ़ा रहे हैं, वहीं कुंभ राशि के बुधदेव और राहु आपके सोशल सर्कल और बातचीत के तरीकों में कुछ अचानक हलचल या भ्रम की स्थिति पैदा कर सकते हैं। मिथुन राशि में बैठे बृहस्पतिदेव आज एक बड़े रक्षक और मार्गदर्शक के रूप में खड़े हैं, जो पार्टनरशिप और रिश्तों के मामले में आपको सही और गलत की पहचान कराने में पूरी मदद करेंगे।

    मेष राशि: जल्दी अमीर बनने वाली स्कीम से बचें। आज का पूरा फोकस भावनात्मक बदलाव और आंतरिक शांति पर है। चतुर्थ भाव में चंद्रमा की उपस्थिति आपको घर और परिवार के बेहद करीब लाएगी, जिससे आप काफी शांत और विचारशील महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों में आज का दिन “भावनात्मक कवच” बनाने जैसा है; पार्टनर के साथ घर पर सुकून के बिताए पल किसी भी बाहरी शोर-शराबे वाली पार्टी से बेहतर रहेंगे। कपल्स के बीच सपोर्टिव बातें होंगी, लेकिन किसी नए रिश्ते की शुरुआत के लिए दिन आज थोड़ा रुके। करियर में आज का दिन नेटवर्किंग या बड़ी जिम्मेदारियों के लिए सटीक नहीं है क्योंकि बुध के अस्त होने से आपका संदेश गलत समझा जा सकता है। आर्थिक रूप से “संपत्ति और सुरक्षा” पर ध्यान दें और जल्दी अमीर बनने वाली स्कीम से बचें। स्वास्थ्य के क्षेत्र में फेफड़ों से एसिडिटी या छाती में भारीपन महसूस हो सकता है, इसलिए ठंडा दूध या नारियल पानी पिएं और पर्याप्त आराम करें।

    वृषभ राशि: भविष्य की चिंताओं से बचें। आज का दिन भावनात्मक जागरूकता और शांत संकल्प का है। तृतीय भाव के चंद्रमा आपको भाई-बहनों और पड़ोसियों के साथ एक गहरी भावनात्मक गतिविधि प्रदान करेंगे। प्रेम संबंधों में आज भारी-भरकम चर्चाओं या भविष्य की चिंताओं से बचें; सुबह की एक छोटी सैर या सामान्य बातचीत संबंधों में सुधार लाएगी। करियर की बेहतरी मिल-जुलकर काम करने और अपने कार्यक्षेत्र को व्यवस्थित करने से मिलेगी। लग्नेश शुक्र की स्थिति आपको कार्यस्थल में सक्रिय रख सकती है, लेकिन बुध के अस्त होने के कारण बड़े व्यावसायिक दायित्वों पर हस्ताक्षर करने से बचें। आर्थिक मामलों में दूरगामी लक्ष्यों पर ध्यान दें और दिखावे के खर्चों पर नियंत्रण रखें। शाम को गले और घुटनों में तनाव या थकान महसूस हो सकती है, इसलिए हाइड्रेशन और रिलैक्सेशन पर जोर दें।

    मिथुन राशि: डिजिटल निवेश से आज बचना ही श्रेयस्कर है। आज का दिन अपनी पेशेवर जीवनशैली और पारिवारिक सुख-सुविधाओं के बीच संतुलन बनाने का है। द्वितीय भाव के चंद्रमा आपके वित्तीय पक्ष को बढ़ाएंगे और परिवार के प्रति आपकी जवाबदेही भी तय करेंगे। लव लाइफ में शब्दों के बजाय सेवा भाव या उपहार के जरिए प्यार जताना ज्यादा प्रभावशाली रहेगा। करियर में आज लंबी दूरी की यात्रा या अंतरराष्ट्रीय विस्तार की योजनाओं को टाल दें क्योंकि राशि स्वामी बुध अस्त हैं, जिससे ‘ब्रेन फॉग’ या मानसिक धुंधलापन महसूस हो सकता है। आर्थिक रूप से केवल उन चीजों पर भरोसा करें जिन्हें आप देख और छू सकते हैं; किसी भी अमूर्त या डिजिटल निवेश से आज बचना ही श्रेयस्कर है। स्वास्थ्य के मामले में गले में खराश या आंखों में थकान हो सकती है, इसलिए मौन का सहारा लें और आंखों को आराम दें।

    कर्क राशि: मानसिक थकान हो सकती है। आज आप पूरे राशि-चक्र के लिए एक भावनात्मक स्तम्भ की तरह काम करेंगे। चंद्रमा आपकी ही राशि में होने से आपका आकर्षण, ममता और स्वभाव अपने शिखर पर होगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक भरोसा बहुत जरूरी है; आप पार्टनर के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह व्यवहार करेंगे जिससे रिश्ते मजबूत होंगे। करियर के लेंस से आज डेटा के बजाय अपनी “सहज बुद्धि” पर भरोसा करें। हालांकि बुध के अस्त होने से संचार माध्यमों में देरी हो सकती है, लेकिन आपकी व्यक्तिगत क्षमता पर इसका बुरा असर नहीं पड़ेगा। आर्थिक ऑडिट करें और साझा वित्त संसाधनों का रिव्यू करें, लेकिन कोई नया बड़ा निवेश न करें। दूसरों की समस्याओं को सुनने के कारण मानसिक थकान हो सकती है, इसलिए एकांत में समय बिताना और संतुलित शारीरिक गतिविधि करना जरूरी है।

    सिंह राशि: गुप्त खर्चों पर नजर रखें। आज का फोकस बाहरी दुनिया के शोर से निकलकर अंदरूनी आत्म-विश्वास की ओर बढ़ने का है। बारहवें भाव के चंद्रमा आपको आध्यात्मिक शांति और आत्म-मंथन की ओर ले जाएंगे। प्रेम संबंध में ईमानदारी और शांति से रिश्ता मजबूत होगा; पार्टनर को अपना स्पेस दें और किसी भी दार्शनिक बहस से बचें। करियर में तरक्की के लिए आज “पर्दे के पीछे” रहकर काम करना ही आपकी सफलता की असली कुंजी है। नेतृत्व की भूमिका आज आपको मानसिक रूप से थका सकती है, इसलिए दूसरों को कमान संभालने दें। आर्थिक मामलों में पुराने बिलों का भुगतान करें और गुप्त खर्चों पर नजर रखें। स्वास्थ्य क्षेत्र में फेफड़ों से आंखों में जलन या अनिद्रा की समस्या हो सकती है, इसलिए शाम को स्क्रीन से दूर रहें और ठंडे पानी से आंखों को रोकें।

    कन्या राशि: पूर्व में किए गए निवेशों का रिव्यू करें। आज संबंधों के प्रति सजगता और सामाजिक सहयोग के माध्यम से लाभ प्राप्त करने का दिन है। ग्यारहवें भाव के चंद्रमा पुराने मित्रों और नेटवर्क से आपको भावनात्मक संबल दिलाएंगे। लव लाइफ में शाम की ऊर्जा काफी सुखद रहेगी; सिंगल्स की मुलाकात किसी मैच्योर व्यक्ति से हो सकती है। करियर में तरक्की आज ‘फिक्सर’ बनने से नहीं, बल्कि समूह में मिलकर काम करने से मिलेगी। राशि स्वामी बुध अस्त हैं, इसलिए तकनीकी काम या डेटा रिपोर्ट तैयार करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें क्योंकि बड़ी चूक की संभावना है। आर्थिक मामलों में पूर्व में किए गए निवेशों का रिव्यू करें, लेकिन नए कॉन्ट्रैक्टों पर साइन करने से बचें। पाचन तंत्र और नसों में खिंचाव महसूस हो सकता है, इसलिए हल्का और सुपाच्य भोजन लें।

    तुला राशि: आर्थिक मामलों में प्रोफेशनल रहें। आज का फोकस आपकी पेशेवर प्रतिष्ठा और घरेलू तालमेल के बीच संतुलन बढ़ाने पर है। दशम भाव के चंद्रमा आपको कार्यक्षेत्र में एक सहानुभूतिपूर्ण और प्रभावशाली लीडर के रूप में स्थापित करेंगे। प्रेम संबंधों में धैर्य बनाए रखें; ऑफिस का तनाव घर पर ना लाएं और पार्टनर के प्रति ईमानदार व्यवहार रखें। करियर में आज तर्क और बहस के बजाय अपनी भावनात्मक क्षमताओं का प्रयोग करें, इससे बिगड़े काम भी बन जाएंगे। आर्थिक मामलों में प्रोफेशनल रहें और बेट्स या जोखिम भरे निवेशों से पूरी तरह दूर रहें। शनिदेव की स्थिति अनुशासन की मांग करती है, इसलिए फिजूलखर्ची पर लगाम आवश्यक है । थकान से बचने के लिए शाम को देर तक टहलें और पीठ के ऊपरी हिस्से के तनाव के लिए योग का सहारा लें।

    वृश्चिक राशि: बचत और बजट का रिव्यू करें। आज का दिन संगठनात्मक, आध्यात्मिक खोज और व्यावहारिक सुधारों के बीच सामंजस्य बैठाने का है। नौवें भाव के चंद्रमा आपको किसी लंबी यात्रा या उच्च ज्ञान की प्राप्ति के लिए प्रेरित करेंगे। प्रेम संबंधों में भविष्य की चिंताओं को छोड़कर वर्तमान पलों का आनंद लें और पार्टनर को व्यावहारिक सहयोग दें। करियर में तरक्की नई सोच से होगी, लेकिन अमल करने में अभी थोड़ा रुकना बेहतर है। राशि स्वामी मंगल मजबूत स्थिति में हैं, जो आपको कार्यक्षेत्र में आगे रहने की शक्ति देंगे। आर्थिक मामलों में अपनी बचत और बजट का रिव्यू करें; घर में अनावश्यक और अचानक खर्च करने से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, गहरी सांस लेने वाले व्यायाम करें क्योंकि सीने में देर जकड़न महसूस हो सकती है।

    धनु राशि: आर्थिक मामलों में बचत पर ध्यान दें। आज का फोकस भावनात्मक प्रवेश, शोध और जटिल समस्याओं के समाधान पर है। आठवें भाव के चंद्रमा आपके जासूसी कौशल और आदतों को सक्रिय करेंगे, जिससे आप छिपी हुई बातों को समझ पाएंगे। लव लाइफ में आज शब्दों से ज्यादा स्पर्श और साथ की भाषा काम आएगी; पुराने प्रेमी का संदेश मिल सकता है लेकिन उसे ज्यादा महत्व न दें। करियर में आज बड़ी सेल्स कॉल करने के बजाय ‘डीप वर्क’ और रिसर्च पर ध्यान दें। बुध के अस्त होने के कारण आपकी ‘पिच’ प्रभावी नहीं रहेगी। आर्थिक मामलों में बचत और साझा संपत्तियों पर ध्यान दें। आज मानसिक थकान या आंखों में असहजता हो सकती है, इसलिए पूरी नींद लें।

    मकर राशि: व्यावसायिक संबंधों में मधुरता लाएंगे। आज का दिन स्पष्ट संवाद, साझेदारी और खुद के व्यक्तित्व को निखारने के लिए उत्तम है। सप्तम भाव के चंद्रमा आपके वैवाहिक और व्यावसायिक संबंधों में मधुरता लाएंगे। प्रेम संबंधों में पार्टनर की सलाह को आज प्राथमिकता दें, वह आपके लिए एक सुरक्षा कवच की तरह काम करेगी। करियर में तरक्की अकेले दौड़ने के बजाय टीम को साथ लेकर चलने से मिलेगी। आप कार्यक्षेत्र में एक शक्तिशाली बल बने रहेंगे, लेकिन वाणी में सख्ती से बचें। आर्थिक मामलों में व्यावहारिक रहें; बैंकिंग ऐप या तकनीकी दोष के कारण लेन-देन में समस्या आ सकती है। स्वास्थ्य के लिए गले का ख्याल रखें और रात को सुखद नींद लेने की कोशिश करें।

    कुंभ राशि: दिखावे पर खर्च करने से बचें। आज का फोकस स्वास्थ्य जागरूकता, अनुशासन और अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करने पर है। छठे भाव के चंद्रमा आपको शारीरिक ऊर्जा को सही दिशा में लगाने के लिए प्रेरित करेंगे। प्रेम संबंधों में पार्टनर की छोटी-छोटी खुशियों का ध्यान रखना आपके रिश्ते में नई जान फूंक देगा। करियर में आज दफ्तर और नेतृत्व की संरचनाओं से थोड़ा दूर रहें, क्योंकि आपकी राशि में बुध अस्त हैं जिससे संवाद में भारी भ्रम पैदा हो सकता है। परदे के पीछे टिका किया गया काम आज सबसे सफल रहेगा। आर्थिक मामलों में बजट का सख्ती से पालन करें और दिखावे के लिए गतिविधियों पर खर्च न करें। तंत्रिका तंत्र और पेट पर दबाव महसूस हो सकता है, इसलिए ‘डिजिटल डिटॉक्स’ करें और साइकिलिंग या पैदल चलने को प्राथमिकता दें।

    मीन राशि: बजट से बाहर खर्च करने से बचें। आज का फोकस आत्म-जागरूकता, व्यावहारिक और व्यावहारिक स्थिरता के बीच संतुलन बनाने पर है। पंचम भाव के चंद्रमा आपके मन में नई उमंग, रोमांस और रचनात्मक विचार जगाएंगे। प्रेम संबंधों में सहानुभूति और चंचलता बनी रहेगी, जो रिश्तों को मधुर बनाएगी। करियर में तरक्की अपने आत्म-विश्वास और स्पष्ट बातचीत से हासिल होगी, हालांकि रणनीतिक फैसलों में आज किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। बुध के अस्त होने के कारण आपके ‘विज़न’ में थोड़ी धुंधली रह सकती है। आर्थिक मामलों में कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले अपने पुराने निवेशों और बजट को दोबारा चेक करें। हृदय और पेट की संवेदनशीलता बनी रहेगी, इसलिए सात्विक भोजन लें और माइंडफुलनेस का अभ्यास करें।

  • हथियारों सहित गैंगस्टर लक्की पटियाल के गुर्गे गिरफ्तार

    हथियारों सहित गैंगस्टर लक्की पटियाल के गुर्गे गिरफ्तार

    चंडीगढ़ : UT पुलिस की ऑपरेशन सेल टीम ने अवैध वेपन और कारतूसो सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दीपक कुमार उर्फ दीपु निवासी पंचकूला और साहिल निवासी मोहाली के तौर पर हुई है। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि पकड़े गए आरोपी गैंगस्टर लक्की पटियाल के गुर्गे है। दोनों आरोपियों ने सेक्टर-9 में हुए प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत नागरा उर्फ चिन्नी कुबाहेड़ी के हत्यारों की मदद की थी।

    जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर हरिंदर सेखों ने बताया कि गैंगस्टर लक्की पटियाल चंडीगढ़ में वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहा था। जिसके चलते वह गुर्गों के जरिए रेकी करवा रहा था। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने टीमें बनाकर दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से 2 देसी कट्टे और 3 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

    पुलिस का दावा है कि रिमांड के दौरान आरोपियों से बड़े खुलासे हो सकते है। आरोपी दीपक कुमार के खिलाफ मोहाली के कुराली थाने में नशा तस्करी का मामला दर्ज है और वह नशे का आदी है।

     

  • Punjab News: बड़े स्तर पर तहसीलदार व नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    Punjab News: बड़े स्तर पर तहसीलदार व नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़: पंजाब में तबादलों का दौर लगातार जारी है। हाल ही में IAS/IPS अफसरों के बड़े स्तर पर तबादले हुए है। जिसके बाद अब पंजाब सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 22 तहसीलदार और 52 नायब तहसीलदारों के तबादले कर दिए गए हैं। अतः जिन अधिकारियों के तबादले व नियुक्तियां हुई हैं, उनके नामों की लिस्ट निम्न है।

     

  • राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2026 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, आयोजन स्थल को दिया जा रहा भव्य स्वरूप

    राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2026 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, आयोजन स्थल को दिया जा रहा भव्य स्वरूप

    हरोली मैदान रोड़ा को सजाने में जुटा प्रशासन, तैयारियों को मुकम्मल करने के लिए आपसी समन्वय से दे रहे व्यवस्थाओं को अंतिम रूप
    ऊना/सुशील पंडित: राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2026 को लेकर हरोली–रामपुर पुल के समीप रोड़ा मैदान में तैयारियों ने ज़ोर पकड़ लिया है। चार दिवसीय इस भव्य आयोजन (11 से 14 अप्रैल) को सुचारू और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न करने के लिए सभी विभाग तेजी के साथ अपनी जिम्मेदारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। एसडीएम हरोली एवं उत्सव संयोजक विशाला शर्मा ने बताया कि उत्सव स्थल को आकर्षक और सुविधाजनक बनाने के लिए मैदान में व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं। जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह, हरोली से उत्सव स्थल तक निकलने वाली भव्य शोभायात्रा की तैयारियों ने भी रफ्तार पकड़ ली है।
    उपमुख्यमंत्री करेंगे विश्राम गृह का लोकार्पण
    उल्लेखनीय है कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 9 अप्रैल (वीरवार) को प्रातः 11 बजे जल शक्ति विभाग के नवनिर्मित विश्राम गृह का लोकार्पण करेंगे, जिसके बाद उत्सव तैयारियों को और गति मिलेगी। इसी प्रांगण से 11 अप्रैल को उत्सव स्थल हरोली मैदान, रोड़ा के लिए निकली जाने वाली भव्य शोभायात्रा का आगाज होगा।
    चार दिनों तक गूंजेंगे सुर — हिमाचली, पंजाबी और स्थानीय कलाकार सजाएँगे महफ़िलें
    उत्सव की सांस्कृतिक संध्याएँ इस वर्ष विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। चार दिनों तक ज़िला, प्रदेश व पंजाब के कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। 11 अप्रैल की संध्या में पंजाब के प्रसिद्ध कलाकार गिप्पी ग्रेवाल, 12 अप्रैल  को जी. खान, 13 अप्रैल  को हिमाचल के सुप्रसिद्ध कलाकार कुलदीप कुमार एवं अनुज शर्मा और 14 अप्रैल को गुलरेज़ अख़्तर एवं एमी विर्क राज्य स्तरीय हरोली उत्सव में अपने सुरों का जादू बिखेर कर लोगों का मनोरंजन करेंगे।
    ट्रेड फेयर और खेल प्रतियोगिताएं
    उत्सव के दौरान हरोली मैदान में ट्रेड फेयर आयोजित किया जाएगा, जिसमें स्वयं सहायता समूहों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देने के साथ यह आयोजन वैसाखी के आर्थिक और सामाजिक आयामों को भी मजबूती देगा।  इसके अलावा युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। साथ ही, 14 अप्रैल को भव्य रोजगार मेले का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें ल्यूमिनस पॉवर एंड टेक्नोलॉजी लिमिटेड, लिवगार्ड पीर एंड एनर्जी लिमिटेड, स्विस गार्नियर लिमिटेड, नगाड़ा मल्टीप्लास्ट इंडस्ट्री, स्टैनफोर्ड लेबोरेटरीज, एनजीजी पॉवर टेक, सुरिये पोलेक्स, सुखजीत एग्रो इंडस्ट्रीज के अलावा 15 अन्य उद्योगों द्वारा युवाओं का चयन किया जाएगा।
     
  • औद्योगिक क्षेत्र के अकुशल मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने के हरियाणा सरकार के फैसले का किया स्वागत

    औद्योगिक क्षेत्र के अकुशल मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने के हरियाणा सरकार के फैसले का किया स्वागत

    चंडीगढ़: मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में अकुशल वर्कर्स की न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने के हरियाणा सरकार के फैसले का इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों ने जोरदार स्वागत किया है। रेवाड़ी चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रधान कृष्ण यादव ने मजदूरों की भलाई को बेहतर बनाने के उद्वेश्य से इस बड़ी पहल के लिए मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी का आभार जताया है।

    कृष्ण यादव ने कहा कि न्यूनतम मजदूरी 11,275 रुपए से बढ़ाकर 15,220 रुपए करने की घोषणा मजदूरों की वितिय स्थिति मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि इस  बढ़ोतरी से राज्य भर के लाखों मजदूरों को सीधा फायदा होगा और उन्हें आवश्यक आर्थिक राहत मिलेगी, जिससे उनका जीवन स्तर और भी बेहतर होगा।

    अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने में मजदूर वर्ग का अहम रोल होता है। यह उत्पादन, नवाचार और खपत को बढ़ाने वाला ईंधन होता है। उन्होंने कहा कि बेहतर सैलरी के ज़रिए मजदूरों को मज़बूत बनाने से ओवरऑल इकॉनमिक ग्रोथ और औद्योगिक उत्पादकता पर अच्छा असर पड़ेगा।

    मंत्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में लिया गया यह फैसला राज्य सरकार के सर्वागींण विकास और समाज कल्याण के प्रति वादे को दर्शाता है। उन्होंने भरोसा जताया कि ऐसे प्रगतिशील कदम मजदूरों के बीच विश्वास को और बढ़ाएंगे और हरियाणा में स्थाई आर्थिक तरक्की में मदद करेंगे।