Blog

  • Punjab News: दंपती के Suicide की धमकी देने के मामले में दूसरा पक्ष आया सामने, देखें वीडियो

    Punjab News: दंपती के Suicide की धमकी देने के मामले में दूसरा पक्ष आया सामने, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में पड़ोसी से परेशान होकर दंपती द्वारा सुसाइड करने की चेतावनी देते वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था। वीडियो में महिला ने आरोप लगाया था कि उसका पड़ोसी उसे लगातार परेशान कर रहा है। साथ ही यह भी आरोप लगे थे कि उसने महिला की इज्जत पर भी हाथ डाला है। महिला ने आरोप लगाया कि उसकी सास और जेठानी के कहने पर उसके साथ यह सब किया जा रहा है।

    वहीं दूसरी ओर अब इस मामले में दूसरा पक्ष भी सामने आया है। इस मामले में महिला की सास संतोष ने बताया कि उनके बेटे संजीव की शादी 4 साल पहले दीपा के साथ हुई थी। उनका बेटा ड्राइवर है। उन्होंने दंपति के आरोपों को नकारते हुए कहा कि उनका झगड़ा पड़ोसियों से है और उन पर बिना वजह आरोप लगाए जा रहे हैं। यह फ्लेट उनके नाम पर है, लेकिन उनसे फ्लेट की चाबियां छीन ली गई है। कुछ समय पहले उसकी बहू ने उसके साथ झगड़ा किया था और उसे घर से निकाल दिया था। अब जब वह उससे फ्लेट की चाबी मांगती है तो वह नहीं देती है। उन्होंने मांग की कि उनकी बहू सही नहीं है और उन्हें उनका फ्लेट वापिस दिलाया जाए।

    पड़ोसी महिला ने बताया कि वह पिछले एक साल से परेशान हैं। उनका पड़ोसी संजीव पहले भी जेल में रहकर आया हुआ है। वह काफी समय से उनके साथ झगड़ा करते हैं, क्योंकि वह उनकी सास से मिलते हैं। कल भी बेवजह उनके साथ पड़ोसियों ने झगड़ा शुरू कर दिया। जब उनके पति ने संजीव को कहा कि महिलाओं की लड़ाई है और वह बीच में न बोले, लेकिन फिर भी संजीव ने उनके साथ गाली-गलौज की जिसके बाद उनके पति जब बात करने गए तो वह अंदर चले गए और कमरे को बंद कर दिया। उन्होंने घर में खुद तोड़फोड़ की है। उन्होंने मांग की कि वह इन झगड़ों से परेशान आ गए हैं और इन लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

    उधर, मोहल्ले वालों का कहना है कि पड़ोसियों का कोई ज्यादा बड़ा झगड़ा नहीं हुआ था। बस एक दूसरे से बहस हुई थी कि दंपति ने खुद को घर में बंद कर लिया था जिसके बाद सोसायटी वालों ने 2 दिन बाद उनका दरवाजा धक्के से खुलवाया था। फिलहाल, पुलिस मामले में जांच कर रही है।

     

  • Highway पर चोर-पुलिस की भागमभाग, पकड़े जाने पर आरोपी ने खुद को मारी गोली, देखें वीडियो

    Highway पर चोर-पुलिस की भागमभाग, पकड़े जाने पर आरोपी ने खुद को मारी गोली, देखें वीडियो

    कैलिफोर्नियाः दक्षिणी कैलिफोर्निया के इनलैंड एम्पायर इलाके में फिल्मी अंदाज में शुरू हुई पुलिस की भागमभाग का अंत बेहद दर्दनाक रहा। ग्रैंड थेफ्ट के एक आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए लगभग एक घंटे तक सड़कों पर कार दौड़ाई और अंत में एक दीवार से टकराने के बाद खुद को गोली मार ली।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    जानकारी मुताबिक, दोपहर करीब 2:00 बजे रिवरसाइड काउंटी शेरिफ विभाग के डिप्टी अधिकारियों ने ‘पैच रेंच रोड’ के पास एक संदिग्ध कैडिलैक कार देखी। उस कार में चोरी के मामले में वांछित आरोपी था। जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, तो उसने रुकने के बजाय कार की रफ्तार बढ़ा दी। आरोपी ने अपनी कार 10 और 15 नंबर के फ्री-वे पर दौड़ानी शुरू कर दी। पीछा करने के दौरान पुलिस को खबर मिली कि संदिग्ध के पास हैंडगन भी है। करीब 1 घंटे तक चले इस ड्रामे के दौरान जुरुपा वैली हाई स्कूल के पास एक मोड़ पर पुलिस ने उसे घेर लिया। सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल को तुरंत खाली कर दिया गया। काफी देर तक चले स्टैंडऑफ के बाद आरोपी ने दोबारा भागने की कोशिश की और पुलिस की ‘स्पाइक स्ट्रिप’ (कीलों की पट्टी) के ऊपर से कार निकाल दी। पुलिस ने कार रोकने के लिए ‘ग्रैपलर’ (टायर फंसाने वाला उपकरण) का इस्तेमाल किया, लेकिन वह कार में नहीं फंसा। इसी आपाधापी में आरोपी ने नियंत्रण खो दिया और कार सड़क किनारे एक घर की कंक्रीट की दीवार से जा टकराई। दीवार के पीछे मौजूद एक व्यक्ति ने भागकर अपनी जान बचाई। टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने 2 बख्तरबंद गाड़ियों से उसे घेर लिया। ड्रोन की मदद से कार के अंदर देखा गया। पुलिस के बार-बार सरेंडर करने के आदेश के बावजूद आरोपी बाहर नहीं निकला। शाम करीब 5:00 बजे पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और कार का पिछला शीशा तोड़ दिया। जब 5:45 बजे अधिकारी कार के पास पहुंचे और दरवाजा खोला, तो आरोपी मृत पाया गया। शुरुआती जांच में पता चला है कि उसने खुद को गोली मार ली थी। इस तरह इस भागदोड़ का दुखद अंत हो गया।
  • फिर हमला करके तबाह की कई इमारतें, हिज्बुल्लाह नेता नईम कासिम का भतीजा ढेर’, देखें वीडियो

    फिर हमला करके तबाह की कई इमारतें, हिज्बुल्लाह नेता नईम कासिम का भतीजा ढेर’, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः अमेरिका और ईरान के बीच 14 दिन के सीजफायर पर सहमति भले बन चुकी हो, लेकिन मिडिल ईस्ट में तनाव अभी भी बरकरार है। इजरायल ने बुधवार की रात पूरे लेबनान में हवाई हमलों की झड़ी लगा दी। जानकारी के अनुसार इजरायल ने 10 मिनट के अंदर 100 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए। जिन्हें उसने हिज्बुल्लाह के कमांड सेंटर और सैन्य ठिकाने बताया। वहीं आज इजरायल की सेना ने दावा किया है कि कल बेरूत में हुए एक इजरायली हवाई हमले में हिज्बुल्लाह नेता नईम कासिम के सेक्रेटरी की मौत हो गई।

    हालांकि अभी तक हिजबुल्लाह की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। हमले बेरूत, बेक्का वैली, माउंट लेबनान, सैदोन और दक्षिण लेबनान के कई गांवों में किए गए। यह हमला उसी दिन हुआ, जब अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच दो हफ्ते के सीजफायर का ऐलान किया गया था। आईडीएफ ने बताया कि बेरूत के तल्लेत खयात इलाके में हिज्बुल्लाह के गढ़ दाहियेह के बाहर अली यूसुफ हर्षी को निशाना बनाया गया था। फुटेज में दिखाया गया कि इस हमले से एक बहुमंजिला इमारत आंशिक रूप से ढह गई।

    सेना का कहना है कि हर्षी, कासिम का भतीजा और निजी सेक्रेटरी था। सेना ने एक बयान में कहा, “हर्षी हिज्बुल्लाह के महासचिव नईम कासिम का करीबी सहयोगी और निजी सलाहकार था और उसने उनके दफ्तर और उनकी सुरक्षा के प्रबंधन में अहम भूमिका निभाई थी।” इस बीच आईडीएफ का कहना है कि रात के समय उसने लिटानी नदी के दो मुख्य रास्तों पर हमला किया, जिनका इस्तेमाल हिज्बुल्लाह दक्षिणी लेबनान में हजारों हथियार, रॉकेट और लॉन्चर पहुंचाने के लिए करता था। इसके अलावा, सेना ने बताया कि दक्षिणी लेबनान में लगभग 10 हथियारों के गोदाम, रॉकेट लॉन्चर और हिज्बुल्लाह के मुख्यालयों पर भी हमला किया गया।

     

  • Punjab News: Pakistan जाने वाले श्रद्धालुओं की Visa शर्तों को लेकर SGPC अध्यक्ष ने की ये मांग, देखें वीडियो

    Punjab News: Pakistan जाने वाले श्रद्धालुओं की Visa शर्तों को लेकर SGPC अध्यक्ष ने की ये मांग, देखें वीडियो

    अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर धामी ने पाकिस्तान के गुरुद्वारों की यात्रा पर जाने वाले जत्थे के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान की सरकारों को ऐसी नीतियां बनानी चाहिए, जिससे सिख श्रद्धालु आराम से पाकिस्तान गुरुद्वारों के दर्शनों के लिए जा सकें। सरकारों को ऐसी प्रक्रिया बनानी चाहिए जिससे श्रद्धालु सुबह गुरुद्वारों के दर्शन के लिए जा सकें और शाम को लौट सकें, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को दर्शन का अवसर मिल सके।

    उन्होंने कहा कि सिख समुदाय की अरदास में यह मांग भी शामिल है कि जिन गुरुद्वारों को पंथ से अलग कर दिया गया है, उनके खुले दर्शन की अनुमति दी जाए। इस दौरान धामी ने जत्थे को बधाई दी और अपील की कि सभी श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और नाम सिमरन के साथ गुरु साहिब के चरणों में जाएं। इस दौरान उन्होंने एक महत्वपूर्ण मुद्दे की ओर ध्यान दिलाया कि कभी-कभी महिलाओं को अकेले वीजा मिल जाता है, जिससे उन्हें बाद में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अब SGPC ने महिलाओं से अपील की है कि वे अपने साथ परिवार के किसी सदस्य को लेकर जाएं, ताकि उन्हें किसी भी तरह की शर्मिंदगी या समस्या का सामना न करना पड़े।

    इसके साथ ही, धामी ने धन-धन गुरु अर्जन देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर संगत को बधाई दी और कहा कि सतगुरु जी ने अपने जीवनकाल में सिख समुदाय को ‘आदि श्री गुरु ग्रंथ साहिब’ के रूप में एक अनमोल विरासत प्रदान की। उन्होंने कहा कि गुरबाणी हमें जीवन जीने का सही मार्ग दिखाती है और यह मार्गदर्शन सदियों तक जारी रहेगा। संगत को इसी मार्ग पर चलना चाहिए।

     

     

  • Punjab News: छात्रों की नहीं चलेंगी मनमर्जी, शिक्षा मंत्री ने किया मिशन समर्थ-4 launch, देखें वीडियो

    Punjab News: छात्रों की नहीं चलेंगी मनमर्जी, शिक्षा मंत्री ने किया मिशन समर्थ-4 launch, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब के सरकारी स्कूलों से लगातार गैरहाजिर रहने वाले बच्चों पर सख्त नजर रखने के लिए शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज ‘मिशन समर्थ-4’ लॉन्च कर दिया। इस नई व्यवस्था के तहत अब हर छात्र की अटेंडेंस आनलाइन ट्रैक होगी और अनुपस्थिति पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा। सरकार ने साफ किया है कि ‘मिशन का मकसद सिर्फ योजनाएं घोषित करना नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर बच्चों की पढ़ाई को लगातार बनाए रखना है। इसके तहत स्कूलों में डिजिटल अटेंडेंस सिस्टम लागू किया जा रहा है, जिससे हर बच्चे की रोजाना उपस्थिति का रिकार्ड सीधे सिस्टम में दर्ज होगा। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि पहले कई बार ऐसा होता था कि बच्चे लंबे समय तक स्कूल से दूर रहते थे, लेकिन इसकी जानकारी समय पर नहीं मिल पाती थी।

    अब रियल टाइम डेटा के जरिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि राज्य में बड़ी संख्या में ऐसे बच्चे हैं जो अलग-अलग कारणों से बीच-बीच में स्कूल छोड़ देते हैं। नई ट्रैकिंग प्रणाली से ऐसे बच्चों की तुरंत पहचान कर उन्हें दोबारा स्कूल से जोड़ने में मदद मिलेगी। मंत्री ने बताया कि मिशन के तहत सरकार पहले ही बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने पर काम कर चुकी है। अब इसके चौथे चरण में फोकस इस बात पर है कि बच्चे नियमित रूप से स्कूल आएं और पढ़ाई में निरंतरता बनी रहे।

    नई व्यवस्था के अनुसार, अगर कोई छात्र लगातार तीन दिन तक स्कूल नहीं आता है तो सबसे पहले स्कूल स्तर पर उसके अभिभावकों से संपर्क किया जाएगा। यदि इसके बावजूद छात्र की उपस्थिति में सुधार नहीं होता और अनुपस्थिति पांच दिन तक पहुंच जाती है, तो मामला जिला स्तर पर मॉनिटर किया जाएगा। इसके बाद भी स्थिति नहीं सुधरने पर उच्च स्तर तक इसकी निगरानी की जाएगी। सरकार का मानना है कि सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर या सुविधाएं बढ़ाने से शिक्षा में सुधार नहीं आता, जब तक बच्चे नियमित रूप से स्कूल न आएं।

    इसी सोच के तहत अब अटेंडेंस को लेकर सख्त और तकनीकी रूप से मजबूत सिस्टम लागू किया गया है। इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद स्कूलों में लंबे समय तक अनुपस्थित रहने वाले छात्रों की समस्या पर काफी हद तक काबू पाया जा सकेगा। साथ ही अभिभावकों की जिम्मेदारी भी बढ़ेगी, क्योंकि उन्हें तुरंत जानकारी मिल जाएगी कि उनका बच्चा स्कूल नहीं पहुंच रहा। ‘मिशन के जरिए सरकार ने साफ संकेत दिया है कि अब फोकस सिर्फ योजनाओं पर नहीं, बल्कि बच्चों की रोजाना मौजूदगी और वास्तविक पढ़ाई पर है। अगर यह सिस्टम प्रभावी तरीके से लागू होता है, तो सरकारी स्कूलों में ड्रॉपआउट और अनियमित उपस्थिति की समस्या में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

  • Punjab News: आतंकी साजिश नाकाम, 2 आरोपी 5 हैंड ग्रेनेड और IED सामग्री सहित काबू

    Punjab News: आतंकी साजिश नाकाम, 2 आरोपी 5 हैंड ग्रेनेड और IED सामग्री सहित काबू

    अमृतसरः पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश पुलिस द्वारा नाकाम की गई है। पंजाब पुलिस ने अमृतसर ग्रामीण, गुरदासपुर और SSOC-अमृतसर की केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर एक संयुक्त ऑपरेशन में ISI-प्रायोजित BKI आतंकी मॉड्यूल के 2 आरोपियों को भारी मात्रा में हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी मुताबिक, अमृतसर ग्रामीण पुलिस, गुरदासपुर और SSOC-अमृतसर की केंद्रीय एजेंसियों को गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर 2 संदिग्ध व्यक्तियों को काबू किया। उनकी तलाशी लेने पर उनसे भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए, जिनमें 5 हैंड ग्रेनेड, 2 डेटोनेटर, PTT टाइमर, 9V बैटरी और लगभग 1 किलोग्राम उच्च विस्फोटक सामग्री शामिल है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी BKI आतंकी मॉड्यूल से जुड़े हुए थे। वहीं यह सामग्री सार्वजनिक शांति भंग करने के लिए बड़े हमलों की तैयारी की ओर इशारा करती है। इस संबंध में कलानौर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की रिमांड हासिल करने के लिए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। रिमांड के दौरान उनसे बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

  • अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी Car, 5 दोस्त घायल, देखें वीडियो

    अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी Car, 5 दोस्त घायल, देखें वीडियो

    मंडीः हिमाचल के मंडी जिले के कटौला क्षेत्र में आरंग सड़क पर बथेरी के पास सुबह एक कार लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में हरियाणा के कार सवार 5 युवक घायल हो गए हैं, जिनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे का कारण रास्ता भटकना और तेज रफ्तार बताया जा रहा है। वहीं पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    जानकारी मुताबिक, 5 युवक मंडी में पराशर झील घूमने जा रहे थे। वह सुबह करीब 6 बजकर 6 मिनट पर उत्तर प्रदेश नंबर की हुंडई वेन्यू कार में निकले थे, लेकिन रास्ता भटककर कटौला की ओर आ गए। मंडी के आरंग के पास बथेरी में ड्राइवर ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पोस्ट कमांड की टीम मौके पर पहुंची। 108 एंबुलेंस पहले ही घटनास्थल पर पहुंच चुकी थी। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी कटौला ले जाया गया, जहां से उन्हें बाद में जोनल अस्पताल मंडी रेफर कर दिया गया। सभी घायलों का उपचार जारी है। घायलों की पहचान हिसार निवासी विशाल (22) पुत्र सुनील कुमार, हांसी निवासी प्रतीक (22) पुत्र जगमेंदर सिंह, झज्जर निवासी सूरज (21) पुत्र धर्म सिंह, हांसी निवासी आर्यन (22) पुत्र किशन कुमार और रोहतक के महम निवासी ड्राइवर प्रियांश (21) के रूप में हुई है जो स्टूडेंट्स हैं और सीजीसी लांडरा में पढ़ते हैं।    
  • कहीं आप भी तो नहीं खा रहे ये मिलवटी Sauce, विभाग ने की Raid, 200 लीटर बरामद, देखें वीडियो

    कहीं आप भी तो नहीं खा रहे ये मिलवटी Sauce, विभाग ने की Raid, 200 लीटर बरामद, देखें वीडियो

    हापुड़: कहीं आप भी सॉस खाने के शौकिंग है तो यह खबर आपके लिए अहम है। दरअसल, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मोहल्ला पन्नापूरी में स्थित घर में रेड की। इस दौरान टीम ने कार्रवाई के दौरान घर में रेड के दौरान भारी मात्रा में नकली टोमेटो सॉस पकड़ी है। दरअसल, घर में ही फैक्ट्री बनी हुई थी, जहां नकली टोमैटो सॉस तैयार की जा रही थी।

    छापे के दौरान केमिकल कलर और एसिड से टोमेटो सॉस तैयार होते देख अधिकारियों के होश उड़ गए। अधिकारियों ने 200 लीटर टोमेटो सॉस को तुरंत सीज कर दिया और सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं। सहायक आयुक्त सुनील कुमार ने बताया कि मोहल्ला पन्नापूरी निवासी सोनू अपने मकान में ही नकली टोमेटो सॉस की फैक्ट्री चला रहा था और नकली टोमेटो सॉस तैयार कर आसपास एनसीआर क्षेत्र में सप्लाई कर रहा था।

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम को नकली टोमेटो सॉस तैयार कर एनसीआर क्षेत्र में सप्लाई करने की सूचना मिल रही थी। सूचना पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मोहल्ला पन्नापुरी के मकान में छापा मारा। मकान के अंदर चल रही टोमेटो सॉस की फैक्ट्री में केमिकल कलर और एसिड से नकली टोमेटो सॉस तैयार की जा रही थी जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही घातक बताई जा रही है।

    खाद्य विभाग की टीम ने जब मकान मालिक से इसके संबंध में जानकारी ली, तो फैक्ट्री मालिक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर मिली करीब 200 लीटर नकली टोमेटो सॉस को सील कर दिया। नकली टोमेटो सॉस का सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। बताया जा रहा है कि ये नकली टोमेटो सॉस आसपास के होटल और रेस्टोरेंट में सप्लाई होती थी।

    सुनील कुमार ने बताया कि इनकी शिकायत काफी समय से मिल रही थी। हापुड़ में इस तरह से कई जगह सॉस बनाया जा रहा है जो कि वेजिटेबल बताया जा रहा है। यह लाल रंग का इन्होंने बनाया हुआ है लेकिन इसमें खतरनाक कलर और एसिड डाला हुआ है और इसमें क्या डाला है जांच के बाद ही पता चलेगा। यह खाने लायक तो बिल्कुल नहीं है। रिपोर्ट आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

     

     

  • Punjab News: 12 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर की छुट्टी, जांच में जुटी पुलिस

    Punjab News: 12 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर की छुट्टी, जांच में जुटी पुलिस

    पटियालाः पंजाब में पिछले कुछ समय से स्कूलों और सरकारी इमरातों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। वहीं आज पटिायाला के 12 स्कूलों को सुबह मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी को लेकर स्कूल प्रबंधक घबरा गए और हालात की गंभीरता को देखते हुए तुरंत स्कूलों में छुट्टी कर दी और माता-पिता को इसकी जानकारी दी गई। अचानक छुट्टी होने के कारण स्कूलों के बाहर अभिभावकों की भारी भीड़ जमा हो गई। हर कोई अपने बच्चों को सुरक्षित घर ले जाने की चिंता में नजर आया। स्कूल प्रशासन का कहना है कि यह फैसला पूरी तरह बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचने के लिए एहतियाती कदम उठाना जरूरी था।

    मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट मोड में आ गई और बम स्क्वॉड टीम सहित अन्य टीमों को संबंधित स्कूलों के लिए रवाना किया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वहीं ई-मेल के जरिए शहर के 12 बड़े स्कूल में से भूपिंद्रा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, यादविंद्रा पब्लिक स्कूल, शिवालिक पब्लिक स्कूल, डिप्स पब्लिक स्कूल सहित कई नामी स्कूल शामिल हैं। पुलिस स्कूल कैंपस की बारीकी से जांच कर रही है, ताकि किसी भी अनहोनी को रोका जा सके।

    पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं। शुरुआती जांच में अब तक किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। प्रशासन ने अभिभावकों को भी सूचित कर दिया है और बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। गौरतलब है कि इस तरह की धमकी भरी ईमेल का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले चंडीगढ़ की अदालतों समेत कई संस्थानों को भी इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। फिलहाल पुलिस ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई है।

  • Punjab News: शादी का झांसा देकर युवती से Rape, 2 साल तक बनाया हवस का शिकार, FIR दर्ज

    Punjab News: शादी का झांसा देकर युवती से Rape, 2 साल तक बनाया हवस का शिकार, FIR दर्ज

    मोहालीः एक युवक पर पिछले 2 साल से युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने मोहाली के एसपी को शिकायत दी थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीम गठित कर दी है। आरोपी युवक उत्तराखंड के देहरादून का रहने वाला है। वह मोहाली की एक कंपनी में पिछले कई सालों से काम कर रहा है। इसके अलावा युवती अन्य फैक्ट्री में काम करती है।

    जानकारी देते पीड़िता ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 2023 में अपनी बड़ी बहन की शादी में देहरादून (उत्तराखंड) गई थी। वहीं आरोपी युवक से उसकी पहली मुलाकात हुई थी। 2024 में आरोपी युवक ने पीड़िता से शादी का प्रस्ताव रखा। इसके बाद आरोपी लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब पीड़िता ने आरोपी से शादी करने की बात कही, तो युवक ने इंटर कास्ट का हवाला देते हुए शादी करने से इन्कार कर दिया। उसने कहा कि उसके परिवार वाले इस शादी के लिए सहमत नहीं होंगे।

    पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोपी पर जातिसूचक गाली-गलौज करने के भी आरोप लगाए हैं। जब आरोपी शादी के लिए नहीं माना तो पीड़ित युवती ने पुलिस को मामले की शिकायत दी। हालांकि पुलिस इस मामले में अभी जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है।