Punjab News: Pakistan जाने वाले श्रद्धालुओं की Visa शर्तों को लेकर SGPC अध्यक्ष ने की ये मांग, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर धामी ने पाकिस्तान के गुरुद्वारों की यात्रा पर जाने वाले जत्थे के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान की सरकारों को ऐसी नीतियां बनानी चाहिए, जिससे सिख श्रद्धालु आराम से पाकिस्तान गुरुद्वारों के दर्शनों के लिए जा सकें। सरकारों को ऐसी प्रक्रिया बनानी चाहिए जिससे श्रद्धालु सुबह गुरुद्वारों के दर्शन के लिए जा सकें और शाम को लौट सकें, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को दर्शन का अवसर मिल सके।

उन्होंने कहा कि सिख समुदाय की अरदास में यह मांग भी शामिल है कि जिन गुरुद्वारों को पंथ से अलग कर दिया गया है, उनके खुले दर्शन की अनुमति दी जाए। इस दौरान धामी ने जत्थे को बधाई दी और अपील की कि सभी श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और नाम सिमरन के साथ गुरु साहिब के चरणों में जाएं। इस दौरान उन्होंने एक महत्वपूर्ण मुद्दे की ओर ध्यान दिलाया कि कभी-कभी महिलाओं को अकेले वीजा मिल जाता है, जिससे उन्हें बाद में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अब SGPC ने महिलाओं से अपील की है कि वे अपने साथ परिवार के किसी सदस्य को लेकर जाएं, ताकि उन्हें किसी भी तरह की शर्मिंदगी या समस्या का सामना न करना पड़े।

इसके साथ ही, धामी ने धन-धन गुरु अर्जन देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर संगत को बधाई दी और कहा कि सतगुरु जी ने अपने जीवनकाल में सिख समुदाय को ‘आदि श्री गुरु ग्रंथ साहिब’ के रूप में एक अनमोल विरासत प्रदान की। उन्होंने कहा कि गुरबाणी हमें जीवन जीने का सही मार्ग दिखाती है और यह मार्गदर्शन सदियों तक जारी रहेगा। संगत को इसी मार्ग पर चलना चाहिए।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *