Punjab News: आतंकी साजिश नाकाम, 2 आरोपी 5 हैंड ग्रेनेड और IED सामग्री सहित काबू

Written by

in

अमृतसरः पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश पुलिस द्वारा नाकाम की गई है। पंजाब पुलिस ने अमृतसर ग्रामीण, गुरदासपुर और SSOC-अमृतसर की केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर एक संयुक्त ऑपरेशन में ISI-प्रायोजित BKI आतंकी मॉड्यूल के 2 आरोपियों को भारी मात्रा में हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी मुताबिक, अमृतसर ग्रामीण पुलिस, गुरदासपुर और SSOC-अमृतसर की केंद्रीय एजेंसियों को गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर 2 संदिग्ध व्यक्तियों को काबू किया। उनकी तलाशी लेने पर उनसे भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए, जिनमें 5 हैंड ग्रेनेड, 2 डेटोनेटर, PTT टाइमर, 9V बैटरी और लगभग 1 किलोग्राम उच्च विस्फोटक सामग्री शामिल है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी BKI आतंकी मॉड्यूल से जुड़े हुए थे। वहीं यह सामग्री सार्वजनिक शांति भंग करने के लिए बड़े हमलों की तैयारी की ओर इशारा करती है। इस संबंध में कलानौर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की रिमांड हासिल करने के लिए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। रिमांड के दौरान उनसे बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *