Blog

  • सहकारिता विभाग के लिंक अधिकारी नामित

    सहकारिता विभाग के लिंक अधिकारी नामित

    चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने सहकारी विभाग में किसी अधिकारी के स्थानांतरण, सेवानिवृत्ति, अवकाश, प्रशिक्षण, दौरे अथवा चुनावी कार्य के कारण कोई पद रिक्त होने की स्थिति में विभाग का सुचारू कार्य संचालन सुनिश्चित करने के मकसद से लिंक अधिकारी नामित किए हैं।

    मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेशानुसार रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, की अनुपस्थिति में सहकारिता सचिव लिंक अधिकारी-1 जबकि हैफेड के प्रबंध निदेशक लिंक अधिकारी-2 के तौर पर काम करेंगे। हैफेड के प्रबंध निदेशक के मामले में शुगरफेड के प्रबंध निदेशक लिंक अधिकारी-1 जबकि एचडीडीसीएफ के प्रबंध निदेशक लिंक अधिकारी-2 होंगे।

    शुगरफेड के प्रबंध निदेशक की अनुपस्थिति में हैफेड के प्रबंध निदेशक लिंक अधिकारी-1 जबकि सहकारिता सचिव लिंक अधिकारी-2 के तौर पर काम करेंगे एचडीडीसीएफ के प्रबंध निदेशक के मामले में शुगरफेड के प्रबंध निदेशक लिंक अधिकारी-1 जबकि हैफेड के प्रबंध निदेशक लिंक अधिकारी-2 होंगे। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि अवकाश, प्रशिक्षण, दौरे अथवा चुनावी कार्य हेतु जाने वाले अधिकारी को अपने नामित लिंक अधिकारी को अग्रिम तौर पर सूचित करना अनिवार्य होगा।

  • Jalandhar News: Varinder Ghuman की मौत मामले में कोर्ट के फैसले के बाद भाई रब्बी का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Varinder Ghuman की मौत मामले में कोर्ट के फैसले के बाद भाई रब्बी का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: मशहूर बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन की मौत मामले में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार द्वारा गठित नए मेडिकल बोर्ड की कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगा दी है। जस्टिस सुभाष मेहला की बेंच ने राज्य सरकार को फटकार लगाते हुए पूछा है कि जब पहला बोर्ड लापरवाही की पुष्टि कर चुका है तो दूसरे बोर्ड की जरूरत क्यों पड़ी? कोर्ट ने इस मामले में सरकार से 19 मई, 2026 तक जवाब मांगा है। वहीं इस मामले को लेकर हरजिंदर सिंह रब्बी बाजवा ने कहाकि आज एक नया बोर्ड गठित किया गया। आरोप है कि डॉक्टरों को बचाने के लिए बोर्ड गठित किया गया।

    रब्बी ने कहाकि सरकार वरिंदर घुम्मन की लैगेसी को जिंदा रखने के लिए उसके नाम पर पार्क बना रही है और सरकार उनके नाम पर स्टैचू बना रही है। वहीं दूसरी तरफ फोर्टिस अस्पताल को बचाने के लिए दूसरा फ्रैश बोर्ड गठित किया गया, जिस पर आज हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है और इस पर स्टे लगा दिया है। इस पर 19 मई, 2026 तक जवाब मांगा है। रब्बी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि नए बोर्ड को जल्द रद्द कर दिया जाएगा। उन्होंने सीएम मान से अपील की है कि वह मामले में खुद संज्ञान लें और निष्पक्ष जांच करवाकर परिवार को इंसाफ दिलाए। दरअसल, पीड़ित परिवार का आरोप है कि प्रभावशाली अस्पताल प्रबंधन और आरोपी डॉक्टरों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नियमों को ताक पर रखकर दोबारा जांच बिठाई थी।

    घुम्मन के परिजन भुपिंदर सिंह ने अपनी वकील मेहर सचदेव के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दूसरे मेडिकल बोर्ड के गठन को चुनौती दी थी। याचिकाकर्ता का तर्क है कि जब पहले ही एक सात सदस्यीय बोर्ड डॉक्टरों को दोषी ठहरा चुका है तो स्वास्थ्य निदेशक को नया बोर्ड गठित करने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है। सुनवाई के दौरान जस्टिस सुभाष मेहला की बेंच ने प्रथम दृष्टया याचिकाकर्ता के तर्कों में दम पाया। कोर्ट ने सवाल उठाया कि जब पहले बोर्ड के सात विशेषज्ञों ने विस्तृत जांच के बाद इलाज में लापरवाही पाई और जिम्मेदार डॉक्टरों के नाम सार्वजनिक किए, तो सरकार के पास ऐसे कौन से नए तथ्य सामने आए जिसके आधार पर दूसरी बार जांच के आदेश दिए गए?

  • मैथ्यू पेरी की मौत मामले में पंजाबी महिला व कैटामाइन क्वीन को 15 साल की कैद

    मैथ्यू पेरी की मौत मामले में पंजाबी महिला व कैटामाइन क्वीन को 15 साल की कैद

    जालंधर, ENS: पंजाबी मूल की महिला और कैटामाइन क्वीन (ड्रग डीलर) को लॉस एंजेलिस फेडरल कोर्ट ने 15 साल की सजा सुनाई है। महिला की पहचान 42 वर्षीय जसवीन संघा के रूप में हुई है। संघा के परिवार का कनेक्शन मूल रूप से जालंधर के पास फिल्लौर से है लेकिन पुलिस ने पंजाब के एड्रेस को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। कोर्ट में जज शेरिलिन पीस गार्नेट ने फ्रेंड्स सीरीज के प्रसिद्ध अभिनेता मैथ्यू पेरी की 2023 में केटामाइन ओवरडोज मौत को लेकर सजा सुनाई। जसवीन ने खुद कबूल किया था कि उन्होंने पेरी को केटामाइन बेची थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि संघा ने हाई-प्रोफाइल क्लाइंट्स को ड्रग्स सप्लाई करके लग्जरी लाइफस्टाइल चलाई और पेरी की मौत में उनका सीधा रोल था।

    बता दें कि जालंधर के संघा गांव से जुड़े गोत्र की जसवीन संघा पंजाबी मूल की हैं। उनका जन्म 22 जुलाई 1983 को लंदन (ब्रिटेन) में हुआ। माता नीलम सिंह और पिता बलजीत सिंह छोकर इंडस्ट्रियलिस्ट हैं। दादा-दादी ईस्ट लंदन में फैशन रिटेल बिजनेस चलाते हैं और रॉयल फैमिली है। परिवार बाद में कैलिफोर्निया के कैलाबासास चला गया, जहां जसवीन का बचपन बीता। वे अमेरिका-ब्रिटेन की ड्यूल सिटीजन हैं। सवीन ने कैलाबासास से 2001 में हाई स्कूल, यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया इरवाइन से बीए और हल्ट बिजनेस स्कूल से एमबीए किया। उसने कुछ समय तक नौकरी भी की, लेकिन बाद में लॉस एंजेलिस के नॉर्थ हॉलीवुड में अपने घर को संघा स्टैश हाउस बना लिया यानी यहां पर वे केटामाइन, मेथ और अन्य ड्रग्स बेचने लगीं।

    हॉलीवुड के सेलिब्रिटीज और अमीर क्लाइंट्स उनके कस्टमर थे। सोशल मीडिया पर वे खुद को आर्ट क्यूरेटर और लग्जरी लाइफस्टाइल वाली महिला दिखाती थीं। उसके पास एलवी के महंगे पर्स,बैग्स क्लेक्शन में थे और वे विदेश में ही छुट्टियां बिताने की शौकीन थी। जसवीन संघा और मैथ्यू पेरी के बीच कोई व्यक्तिगत दोस्ती या मुलाकात नहीं थी। संघा के वकील ने स्पष्ट किया कि उनके संबंधों की खबरें महज अफवाहें हैं। असल में, संघा मुख्य ड्रग सप्लायर थीं, जिन्होंने बिचौलियों के जरिए पेरी तक केटामाइन पहुंचाया। पेरी को सीधे तौर पर संघा से कभी बात करने की जरूरत नहीं पड़ी। अक्टूबर 2023 में संघा ने पेरी के सहायक को भारी मात्रा में केटामाइन बेचा, जो पेरी की मौत का कारण बना। साक्ष्य मिटाने की कोशिशों के बावजूद, संघा ने सितंबर 2025 में अपना गुनाह कबूल कर लिया।

  • 160 करोड़ के गबन मामले में कोटक महिंद्रा बैंक का अधिकारी गिरफ्तार, मिला इतने दिनों का रिमांड, देखें वीडियो

    160 करोड़ के गबन मामले में कोटक महिंद्रा बैंक का अधिकारी गिरफ्तार, मिला इतने दिनों का रिमांड, देखें वीडियो

    पंचकूलाः नगर निगम पंचकूला के करीब 160 करोड़ रुपये गबन मामले में कोटक महिंद्रा बैंक अधिकारी को गिरफ्तार किया है। पंचकूला सेक्टर-11 स्थित कोटक महिंद्रा बैंक के तत्कालीन मैनेजर पुष्पेंद्र ने बीते दिन खुद को सरेंडर कर दिया था। ऐसे में आज कोर्ट में उसे पेश किया गया, जहां कोर्ट से आरोपी का 5 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। रिमांड के दौरान एन्टी करप्शन ब्यूरो द्वारा दस्तावेज ओर फर्जी स्टेम्प बरामद की जाएगी। बताया जा रहा है कि हाल ही में गिरफ्तार तत्कालीन अकाउंट ऑफिसर नगर निगम विकास कौशिक और पुष्पेंद्र को आमने सामने बैठा कर पूछताछ की जा सकती है। बता दें कि इस मामले में 6 लोगो की गिरफ्तारी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में कई ओर बडे खुलासे होने की उम्मीद है।

    आरोप हैं कि तत्कालीन बैंक मैनेजर पुष्पेंद्र ने नगर निगम पंचकूला में तैनात सीनियर अकाउंट ऑफिसर विकास कौशिक के साथ मिलकर मई 2020 में नगर निगम पंचकूला का एक फर्जी बैंक खाता संख्या (2015073031) खोला। फिर बैंक अकाउंट ओपनिंग फॉर्म पर आरोपी विकास कौशिक ने कमिश्नर नगर निगम पंचकूला और सीनियर अकाउंट ऑफिसर की मोहरें लगाई। उन मोहरों पर तत्कालीन आयुक्त सुमेधा कटारिया व तत्कालीन सीनियर अकाउंट ऑफिसर सुशील कुमार के जाली हस्ताक्षर तक किए। जिसके बाद आरोपी विकास कौशिक और पुष्पेंद्र ने मिलकर जून 2022 में नगर निगम पंचकूला के नाम का एक और जाली खाता संख्या (2046279112) कोटक महिंद्रा बैंक पंचकूला में खुलवाया।

    इसके अकाउंट ओपनिंग फॉर्म पर बतौर सीनियर अकाउंट ऑफिसर आरोपी विकास कौशिक ने अपने हस्ताक्षर किए, जबकि डीएमसी नगर निगम की जाली मोहर लगाई थी, जिस पर तत्कालीन डीएमसी दीपक सूरी के जाली हस्ताक्षर भी आरोपी विकास कौशिक और पुष्पेंद्र मैनेजर ने किए। आरोपी विकास कौशिक और पुष्पेंद्र ने नगर निगम पंचकूला के फर्जी डेबिट पत्र (आरटीजीएस/एनईएफटी नोट) बनाने के बाद फर्जी डेबिट नोट पर आरोपी विकास कौशिक अपने हस्ताक्षर करता था, जबकि दूसरे हस्ताक्षर जाली कर दिए जाते थे। फर्जी बैंक खातों से इन डेबिट पत्रों के माध्यम से पुष्पेंद्र अपने अन्य बैंक खातों में नगर निगम की रकम ट्रांसफर करता था। आरोपी विकास कौशिक और पुष्पेंद्र द्वारा फर्जी डेबिट पत्र (आरटीजीएस/एनईएफटी नोट) से नगर निगम पंचकूला के असल खातों में जो एफडी बनी होती थी, उन्हें प्री-मैच्योर तुड़वाकर राशि को फर्जी हस्ताक्षर कर नगर निगम पंचकूला के नाम से खोले फर्जी खाता संख्या 2015073031 और 2046279112 में ट्रांसफर करते थे।

  • 15 IAS अधिकारियों के हुए तबादलें, CMO से साकेत कुमार की छुट्टी, देखें लिस्ट

    15 IAS अधिकारियों के हुए तबादलें, CMO से साकेत कुमार की छुट्टी, देखें लिस्ट

    करनालः हरियाणा सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 15 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। ये तबादले तत्काल प्रभाव से लागू किए गए। इस लिस्ट में प्रदूषण विभाग से लेकर स्वास्थ्य और पंचायत विभाग के बड़े नाम शामिल हैं। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन विनीत गर्ग का विभाग बदल दिया गया है। उन्हें अब सरकार के मुद्रण एवं लेखन सामग्री (छपाई और स्टेशनरी) विभाग में एडिशनल चीफ सेक्रेटरी बनाया गया है।

    अब तक यह जिम्मेदारी राजा शेखर वुंद्रू संभाल रहे थे, जिन्हें अब इस पद से मुक्त कर दिया गया है। गुरुग्राम के डिप्टी कमिशनर अजय कुमार को अब सरकार ने एक बहुत ही अहम जिम्मेदारी दी है। उन्हें मुख्यमंत्री के उप-प्रधान सचिव के तौर पर नियुक्त किया गया है। सरकार ने खास तौर पर यह नया पद बनाया है ताकि मुख्यमंत्री कार्यालय के कामकाज को और बेहतर तरीके से संभाला जा सके।

    सरकार ने कुछ और प्रमुख विभागों में भी फेरबदल किया है। पंकज अग्रवाल को सिंचाई विभाग से हटाकर अब वास्तुकला विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। वहीं, साकेत कुमार को मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव और पंचायत विभाग की जिम्मेदारी देख रहे थे, अब इन्हें अभिलेखागार विभाग का कमिश्नर और सचिव बनाया गया है। जबकि मणि राम शर्मा को अब स्वास्थ्य विभाग में सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

  • सरकार का एक्शनः 2 IAS अधिकारियों को किया सस्पेंड

    सरकार का एक्शनः 2 IAS अधिकारियों को किया सस्पेंड

    पंचकूला: हरियाणा सरकार ने कार्रवाई करकते हुए 2 आईएएस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। जारी आदेशों के अनुसार 2011 बैच के आईएएस प्रदीप कुमार और दूसरे अधिकारी 2012 बैच के आईएएस राम कुमार सिंह (आरके सिंह) को सस्पेंड किया गया है। प्रदीप कुमार वर्तमान में परिवहन विभाग के निदेशक और विशेष सचिव के पद पर तैनात थे। वहीं आरके सिंह राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव और पंचकूला विकास प्राधिकरण (PMDA) के अतिरिक्त सीईओ की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। बताया जा रहा है कि यह फैसला पिछले दिनों सामने आए IDFC बैंक घोटालों से जुड़ा है।

    मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की तरफ से जारी आदेश में अखिल भारतीय सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम, 1969 के तहत यह कार्रवाई की गई है। हालांकि आदेश में विस्तृत कारण नहीं दिए गए हैं, लेकिन प्रशासनिक हलकों में यह स्पष्ट है कि करोड़ों रुपये के एक बैंक फ्रॉड मामले में इन अधिकारियों का नाम आने के बाद सरकार ने यह कदम उठाया है। मामले की जांच चल रही है और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए इन्हें पद से हटाया गया है।

    निलंबन के दौरान दोनों अधिकारियों के लिए कुछ शर्तें तय की गई हैं। अब इनका मुख्यालय चंडीगढ़ स्थित मुख्य सचिव कार्यालय रहेगा। नियमों के अनुसार, ये अधिकारी सरकार की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। सस्पेंशन की अवधि के दौरान इन्हें केवल नियमानुसार गुजारा भत्ता ही दिया जाएगा। सरकार के इस फैसले की प्रति भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग और महालेखाकार को भी भेज दी गई है। अब विभागीय स्तर पर मामले की गहराई से जांच की जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कानूनी या अनुशासनात्मक कार्रवाई तय होगी।

     

  • Punjab News: 7 घंटों पुलिस ने ढूंढा NRI का iPhone, देखें वीडियो

    Punjab News: 7 घंटों पुलिस ने ढूंढा NRI का iPhone, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के शिवाला चौकी पुलिस ने चुस्ती दिखाते हुए विदेशी युवक का खोया मोबाइल फोन 7 घंटों में ढूंढकर उसे लौटा दिया। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया से आया एक युवक दर्शन के लिए पहुंचा था। इस दौराान युवक का iPhone मंदिर के प्रांगण में कहीं गिर गया। फोन खोने पर उसने तुरंत शिवाला चौकी पुलिस से संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू की और तकनीकी सहायता से फोन के लोकेशन को ट्रेस किया। लगातार छह से सात घंटों की मेहनत के बाद पुलिस ने मोबाइल फोन ढूंढकर सुरक्षित तरीके से युवक को सौंप दिया।

    अपना फोन वापस मिलने पर विदेशी युवक ने खुशी जताई और अमृतसर पुलिस की सेवा की खुले दिल से प्रशंसा की। उसने कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया से आया है और भारत में उसे पुलिस की तरफ़ से इस तरह की तेज़ मदद मिलना उसके लिए खुशी की बात है। इस अवसर पर शिवाला चौकी के इंचार्ज कपिल देव ने बताया कि उन्हें शिकायत मिलते ही टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी थी। उन्होंने कहा कि लोगों की मदद करना और उनकी समस्याओं का समाधान करना पुलिस की पहली जिम्मेदारी है। इस घटना से न सिर्फ पुलिस की अच्छी छवि सामने आई है, बल्कि विदेशी यात्रियों में भी सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है।

  • Punjab News: रोडवेज बस और बाइक की टक्कर में व्यक्ति की मौत, बेटा गंभीर घायल

    Punjab News: रोडवेज बस और बाइक की टक्कर में व्यक्ति की मौत, बेटा गंभीर घायल

    मोगाः जिले में गांव लंडेके के पास बस और बाइक की टक्कर में व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं हादसे में बेटा घायल हो गया। घायल बेटे को लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मृतक की पहचान जोगिंदर सिंह निवासी गांव बाकर वाला के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयानों पर कार्रवाई करते हुए बस ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी वरुण सिंह ने बताया कि रीटा कौर पत्नी जोगिंदर सिंह निवासी गांव बाकर वाला ने शिकायत दर्ज कराई है।

    उन्होंने बताया कि वह अपने पति जोगिंदर सिंह और बेटे गुरजीत सिंह के साथ बाइक (नंबर PB-36-H-9598) पर सवार होकर गांव से मोगा शहर की ओर जा रही थीं। बाइक उनके पति जोगिंदर सिंह चला रहे थे। करीब 10:15 बजे जब वे गांव लंडेके के पास पहुंचे, तो सामने से आ रही पंजाब रोडवेज की बस (नंबर PB-04-AE-1598) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

    बस को गुरप्रीत सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी तत्तारीये वाला चला रहा था। बस ड्राइवर ने तेज रफ्तार और लापरवाही से ओवरटेक करते हुए यह हादसा किया। इस भीषण टक्कर में जोगिंदर सिंह और उनका बेटा गुरजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही जोगिंदर सिंह ने दम तोड़ दिया। गुरजीत सिंह का इलाज जारी है। थाना प्रभारी वरुण सिंह ने बताया कि बस ड्राइवर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 106, 281, 125(a), 125(b) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी ड्राइवर की तलाश की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

  • Jalandhar News: घर के बाहर खड़े युवक पर हथियारों से हमला और फायरिंग मामले की CCTV आई सामने

    Jalandhar News: घर के बाहर खड़े युवक पर हथियारों से हमला और फायरिंग मामले की CCTV आई सामने

    जालंधर, ENS: शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में हथियारबंद हमलावरों ने घर के बाहर खड़े युवक पर 4 मार्च को जानलेवा हमला कर दिया था। इस दौरान हमलावारों ने तेजधार हथियारों से हमला करने के बाद इलाके में दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की थी। घटना को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए थे। वहीं इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में 5 से 6 युवक घर में घुस जाते है। जिसके बाद युवक पर हमला करके फरार हो जाते है। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि युवक खुद बंद गेट को खुलवाते है। जिसके बाद युवक घर में घुस जाते है और तेजधार हथियार से हमला करके मौके से फरार हो जाते है।

    जानकारी के मुताबिक, शहीद बाबू लाभ सिंह नगर का निवासी ‘काली’ नामक युवक पर अचानक हथियारों से लैस युवकों ने घर में घुस कर हमला कर दिया था। जिसके बाद मोहल्ले में दहशत फैलाने के लिए हमलावारों ने गोलियां चलाई और घटना स्थल से फरार हो गए। घटना में युवक के शरीर पर कई गहरे घाव पाए गए। घटना के दौरान प्रारंभिक जांच में आया था कि हमले के पीछे पुरानी रंजिश या गैंगवार की आशंका जताई गई थी। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी पर पहले भी हत्या और तस्करी जैसे संगीन मामले दर्ज हैं।

     

  • Post Metric Scholarship योजना के तहत 245 करोड़ रुपये जारी, 2.45 लाख छात्रों को बड़ी राहत : डॉ. बलजीत कौर

    Post Metric Scholarship योजना के तहत 245 करोड़ रुपये जारी, 2.45 लाख छात्रों को बड़ी राहत : डॉ. बलजीत कौर

    चंडीगढ़, 9 अप्रैल : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा अनुसूचित जाति समुदाय के विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक और बड़ा कदम उठाया गया है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने जानकारी दी कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना के तहत पंजाब सरकार के हिस्से के रूप में 245 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है।

    डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि इस योजना के तहत 2 लाख 45 हजार से अधिक पात्र विद्यार्थियों का डेटा प्राप्त हुआ है, जिन्हें इस राशि का सीधा लाभ मिलेगा। यह स्कॉलरशिप आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है और इससे हजारों परिवारों पर पढ़ाई का आर्थिक बोझ कम हुआ है। मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार का प्रयास है कि कोई भी पात्र विद्यार्थी केवल आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना हजारों विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बन रही है, जिससे वे अपने भविष्य को नई दिशा दे सकते हैं।

    डॉ. बलजीत कौर ने आगे कहा कि जब गरीब परिवारों के बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ते हैं, तो इससे न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे समाज की प्रगति का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने दोहराया कि पंजाब सरकार सामाजिक न्याय, समान अवसर और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।