15 IAS अधिकारियों के हुए तबादलें, CMO से साकेत कुमार की छुट्टी, देखें लिस्ट

Written by

in

करनालः हरियाणा सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 15 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। ये तबादले तत्काल प्रभाव से लागू किए गए। इस लिस्ट में प्रदूषण विभाग से लेकर स्वास्थ्य और पंचायत विभाग के बड़े नाम शामिल हैं। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन विनीत गर्ग का विभाग बदल दिया गया है। उन्हें अब सरकार के मुद्रण एवं लेखन सामग्री (छपाई और स्टेशनरी) विभाग में एडिशनल चीफ सेक्रेटरी बनाया गया है।

अब तक यह जिम्मेदारी राजा शेखर वुंद्रू संभाल रहे थे, जिन्हें अब इस पद से मुक्त कर दिया गया है। गुरुग्राम के डिप्टी कमिशनर अजय कुमार को अब सरकार ने एक बहुत ही अहम जिम्मेदारी दी है। उन्हें मुख्यमंत्री के उप-प्रधान सचिव के तौर पर नियुक्त किया गया है। सरकार ने खास तौर पर यह नया पद बनाया है ताकि मुख्यमंत्री कार्यालय के कामकाज को और बेहतर तरीके से संभाला जा सके।

सरकार ने कुछ और प्रमुख विभागों में भी फेरबदल किया है। पंकज अग्रवाल को सिंचाई विभाग से हटाकर अब वास्तुकला विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। वहीं, साकेत कुमार को मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव और पंचायत विभाग की जिम्मेदारी देख रहे थे, अब इन्हें अभिलेखागार विभाग का कमिश्नर और सचिव बनाया गया है। जबकि मणि राम शर्मा को अब स्वास्थ्य विभाग में सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *