Blog

  • यूपी की नंबर प्लेट पर चिपका दिया एचपी का स्टिकर, पुलिस ने पकड़ी स्कॉर्पियो

    यूपी की नंबर प्लेट पर चिपका दिया एचपी का स्टिकर, पुलिस ने पकड़ी स्कॉर्पियो

    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना जिला मुख्यालय के पुराने बस स्टैंड स्थित रेड लाइट चौक पर उस वक्त माहौल गहमागहमी भरा हो गया, जब पुलिस ने एक स्कॉर्पियो गाड़ी को रोकने का प्रयास किया।इस गाड़ी में उत्तर प्रदेश पुलिस के सब इंस्पेक्टर समेत सिविल में कुछ अन्य कर्मचारी और एक युवक सवार था।
    इस स्कॉर्पियो गाड़ी की एक नंबर प्लेट को पूरी तरह से ढका गया था जबकि दूसरी नंबर प्लेट पर यूपी को एचपी की तरह अंकित किया गया था। ऊना पुलिस द्वारा गाड़ी को पकड़कर नंबर प्लेट चेक की गई तो पिछली नंबर प्लेट पर उत्तर प्रदेश का नंबर था जबकि आगे नंबर प्लेट से कागज हटाने पर वो भी नंबर प्लेट उत्तर प्रदेश की ही निकली।

    ट्रैफिक पुलिस ऊना के कर्मचारियों ने कांगड़ा जिला से मिली सूचना के आधार पर स्कॉर्पियो गाड़ी को रोका था। हालांकि बाद में पता चला कि उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम अमरोहा से फरार चल रहे एक अपराधी को पकड़ने के लिए हिमाचल पहुंची थी जिसे कांगड़ा जिला में दबोचा गया और इस अपराधी को लेकर यूपी पुलिस की टीम अमरोहा लौट रही थी। हालांकि पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि वह इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं। जिसके लिए यूपी पुलिस के आला अधिकारियों के साथ संपर्क साधा जा रहा है।

  • गैगस्टर तेजा के वायरल ऑडियो में हुआ बड़ा खुलासा, जाने कौन थे उसके टारगेट पर

    गैगस्टर तेजा के वायरल ऑडियो में हुआ बड़ा खुलासा, जाने कौन थे उसके टारगेट पर

    चंडीगढ़ः पंजाब में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर तेजा की खतरनाक साजिशों का खुलासा करने वाला एक ऑडियो सामने आया है। पंजाब पुलिस सूत्रों के मुताबिक इसमें गैंगस्टर अपनी साजिश को खुद बयान कर रहा है। ऑडियो के मुताबिक इस गैंगस्टर के निशाने पर पंजाब में बिजनेस जगत की कई बड़ी मशहूर हस्तियां थीं। गैंगस्टर तेजा पर हाल ही में पंजाब पुलिस के एक जवान की हत्या को अंजाम देने का भी आरोप लगा था।

    गैंगस्टर तेजा के निशाने पर मशहूर दवा कंपनी रैनबैक्सी के मैनेजर और मालिक भी थे। इसी के साथ देश के बड़े कस्टम अधिकारी, बैंक मैनेजर और बड़े एजेंट, बड़े कार शोरूम कारोबारी भी उसके निशाने पर थे। तेजा अपने गुर्गों को कह रहा है अपने कि जो कस्टम ऑफिसर होते हैं उनके पास बहुत पैसा होता है वहां से घड़ियां महंगी महंगी और मोटा पैसा निकाल सकते हैं। किसी बैंक मैनेजर पर भी नजर रखी जा सकती है। तीसरा एजेंट जो कि काफी लोगों को ठगी कर करके पैसा कमाते हैं।

    इसके अलावा जो बड़ी एजेंसी होती है, छोटी गाड़ियां बड़ी गाड़ियां स्कॉर्पियो उनको भी टारगेट कर सकते हैं। उसी गाड़ियां को अगर लूट लिया जाए अगर एक दिन में छोटी गाड़ियां भी पांच बिक जाए या 2 बिक जाएं तो भी पैसा कमा सकते हैं। हमारे आसपास ranbaxy है उसकी दवाई मिलती है वहां से मैनेजर मालिक को भी उठा सकते हैं। कुछ किया जा सकता है एक ध्यान देने वाली बात है कि अगर इस हिसाब से चलेगा बिल्कुल सही रहेगा आज हालात तुम्हें पता है कैसे हैं। क्या अपना क्या बेगाना सब तुझे पता है।

    बता दें कि एनकाउंटर के बाद एंटी गैंगस्टर टॉस्क फोर्स ने मौके से 6 पिस्टल बरामद किए थे। तजिंदर सिंह उर्फ तेजा का नाम बीते दिनों 8 जनवरी 2022 को शहीद हुए पंजाब पुलिस कॉन्स्टेबल कुलदीप सिंह बाजवा की हत्या में सामने आया था। तेजा जब अपनी थार में था उस दौरान एंटी गैंगस्टर टॉस्क फोर्स ने ने फतेहगढ़ साहिब के अंतर्गत आते बस्सी पठाना में एनकाउंटर के दौरान मार दिया था।

  • एसपी मोहित चावला ने जीएमएच कंपनी का किया निरीक्षण

    एसपी मोहित चावला ने जीएमएच कंपनी का किया निरीक्षण

    सुरक्षा इंतजामों का लिया जायजा

    बददी/ सचिन बैंसल :  औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन की सुरक्षा को पुख्ता बनाने के दृष्टिगत बद्दी पुलिस की ओर से तैयार की गई विस्तृत सुरक्षा योजना के तहत एसपी मोहित चावला  ने झारमाजरी स्थित जीएमएच आरगेनिक कंनपी का दौरा किया। । इस दौरान उन्होंने लेबर सुरक्षा, आईटी सुरक्षा तथा कंपनी के सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया । इस दौरान कम्पनी के निदेशक  अमन बाम्भा,  महाप्रबंधक नरेन्द्र गोयल और सीपी सिंह  भी मौजूद रहे।

    जिन्होंने अपनी कम्पनी में किए गए सुरक्षा इंतजामों के बारे में पुलिस अधीक्षक बद्दी को अवगत करवाया साथ ही कंपनी के उत्पादों के बारे में भी जानकारी दी । बद्दी पुलिस की बीबीएन इंडस्ट्री सुरक्षा योजना को गत वर्ष ऑर्डर ऑफ मेरिट से सम्मानित किया गया है । बीबीएन क्षेत्र के औद्योगिक ईकाइयों की सुरक्षा के दृष्टिगत बद्दी पुलिस ने विस्तृत सुरक्षा योजना  पिछले वर्ष तैयार की गई थी जो की औद्योगिक इकाइयों की सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करती है । योजना के तहत  तहत अन्य वरिष्ठ अधिकारी व टीम समय-समय पर औद्योगिक इकाइयों का दौरा करती है । पुलिस जिला बद्दी की औद्योगिक इकाइयों ने भी इस महत्वकांक्षी योजना स्वागत किया गया है ।

  • जालंधरः निगम के खिलाफ रोड जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    जालंधरः निगम के खिलाफ रोड जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः गर्मी का मौसम शुरू होने से पहले ही पानी की समस्या से परेशान लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। इस दौरान लोगों ने लंबा पिंड रोड जाम करके नगर निगम प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया है। संतोखपुरा रोड पर इलाका निवासियों ने धरना लगाकर सरकार और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। इलाका निवासियों का कहना था कि पिछले कई दिनों से उनके घरों में पानी नहीं आ रहा है। जिस कारण वे परेशान हो रही हैं कई बार उन्होंने अपने इलाके के पार्षद से भी संपर्क किया, लेकिन फिर भी मसले का कोई हल नहीं निकला।

    जिस कारण आज मजबूरन उन्हें संतोखपुरा रोड धरना लगाना पड़ा। मिली जानकारी के मुताबिक बावा मोहल्ला के लोगों ने जब किशनपुरा-लम्मा पिंड सड़क को बंद किया तो मौके पर वार्ड के पूर्व पार्षद राजा भी पहुंचे। उन्होंने धरना लगाकर बैठे लोगों से मुलाकात की । इसके बाद उन्होंने निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कहा।

    राजा ने कहा कि बावा मोहल्ला के सामने मोटर लगी हुई है, लेकिन काफी दिनों से मोटर खराब है। एक्सईएन को फोन किया, लेकिन समस्या का हल नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि मोटर ठीक करने के लिए 15 दिन पहले भी कहा था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिसके कारण आज लोगों ने रोड जामकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

  • जिला के सभी न्यायालयों में 11 मार्च को लगेंगी राष्ट्रीय लोक अदालतें

    जिला के सभी न्यायालयों में 11 मार्च को लगेंगी राष्ट्रीय लोक अदालतें

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना द्वारा जिला के सभी न्यायालयों में 11 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंड अधिकारी नव कमल ने दी। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में विवाह संबंधित मामले, पारिवारिक विवाद, भूमि अधिग्रहण संबंधी मामले, श्रम संबंधी विवाद, पेंशन मामले, बैंक वसूली मामले, विद्युत और दूरभाष बिल के मामले, आवास वित्त से संबंधित मामले, उपभोक्ता शिकायत के मामले, मोटर वाहन चालान और मकान कर आवास विवाद व आपराधिक शमन मामले लाए जा सकते हैं।

    उन्होंने कहा कि लोक अदालत के बहुत लाभ है, इससे समय और धन की बचत होती है। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में वकील का कोई खर्च नहीं होता और मामलों को बातचीत और आपसी सौहार्द से हल किया जाता है। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01975-225071 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

  • चलती गाड़ी में लगी आग, सवारी छोड़ कर लौट रहा था चालक, देखें वीडियो

    चलती गाड़ी में लगी आग, सवारी छोड़ कर लौट रहा था चालक, देखें वीडियो

    पंचकूला, प्रवेश/अजीतः हरियाणा के पंचकूला में सेक्टर 7 में चलती कार में भीषण आग लग गई। कार ड्राइवर ने कार से निकलकर अपनी जान बचाई। सूचना पाते ही सेक्टर 7 थाना एसएचओ मौके पर पहुंचे और उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार ड्राइवर अमित टैक्सी चलाने काम करता है।

    शाम के समय वह टैक्सी से सेक्टर 7 में सवारी को छोड़कर वापस जा रहा था। उसी दौरान कार में धुआं निकलने लगा। उसने तुरंत कार से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी कार में फैल गयी। फिलहाल आग के कारण का पता नहीं लग पाया है। आग से टैक्सी बुरी तरह से जल गई है।

  • इस बड़ी कॉमे़डी फिल्म के सीक्वल में होगी Sanjay Dutt की एंट्री

    इस बड़ी कॉमे़डी फिल्म के सीक्वल में होगी Sanjay Dutt की एंट्री

    बीते दिनों से आगामी फिल्म हेरा फेरी का बोलबाला है। यह सब इस रिपोर्ट के साथ शुरू हुआ कि कॉमेडी फिल्म के सीक्वल की तैयारी 21 फरवरी को शुरू हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल अपने किरदारों को दोहराएंगे। साथ ही तीसरे भाग को हेरा फेरी 3 नहीं कहा जाएगा, इसके बजाय, इसका टाइटल हेरा फेरी 4 रखा गया है।

    दर्शकों के लिए एक और रोमांचक अपडेट सामने आई हैं। बताया गया है कि संजय दत्त को भी हेरा फेरी 4 की कास्ट में शामिल किया गया है। एक सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, ‘संजय दत्त ने वास्तव में फिल्म साइन की है। कहा जा रहा है कि वह फिल्म में एक विलेन की भूमिका निभाएंगे। उनका किरदार अंधा है और काफी विचित्र है। उनके द्वारा हेरा फेरी सीरीज के पागलपन को बढ़ाने की उम्मीद है।’

    सूत्र ने आगे कहा, ‘संजय दत्त कॉमेडी भूमिकाओं में शानदार रहे हैं और निर्माताओं को लगा कि वह इस भूमिका के लिए सही होंगे। इसके अलावा, उनकी कास्टिंग ब्रांड वैल्यू में इजाफा करेगी। ‘फिल्म की शूटिंग अबू धाबी, दुबई और लॉस एंजिल्स जैसे अंतरराष्ट्रीय स्थानों पर भी की जाएगी, क्योंकि बाबू भैया, राजू और श्याम विदेश जाते हैं। वे विश्व स्तर पर हेरा फेरी करेंगे।’

  • पंजाबः 12वीं कक्षा का English का पेपर लीक होने पर मामला दर्ज

    पंजाबः 12वीं कक्षा का English का पेपर लीक होने पर मामला दर्ज

    गुरदासपुर: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षा का बीते दिन अंग्रेजी का पेपर लीक होने के बाद शिक्षा मंत्री ने सख्ती से कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। जिसके बाद आज इस मामले को लेकर कार्रवाई की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक 12वीं कक्षा का अंग्रेजी का पेपर गुरदासपुर में लीक हुआ था।

    बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर सदर थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। इसके साथ ही शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दे दिए हैं। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति को प्रश्न पत्र आया था।

    जिसके बाद उक्त व्यक्ति ने जिला शिक्षा अफसर को मामले की जानकारी दी थी। इस घटना को लेकर बोर्ड को सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया था। जिसके बाद शिक्षा मंत्री ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पेपर को रद्द करवाने के आदेश दे दिए थे। 

  • बड़ी ख़बरः राजनीति से संन्यास ले रही सोनिया गांधी!

    बड़ी ख़बरः राजनीति से संन्यास ले रही सोनिया गांधी!

    रायपुर: छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन के दूसरे दिन सोनिया गांधी ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सक्रिय राजनीति से संन्यास के संकेत दिए। उन्होंने पार्टी के अध्यक्ष के तौर पर अपनी पारी का उल्लेख करते हुए कहा, ‘यह मेरे लिए सम्मान की बात थी कि मैंने वर्ष 1998 में कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभाला। 25 वर्षों में पार्टी ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं और निराशा भी हाथ लगी।’

    उन्होंने आगे कहा कि 2004 और 2009 में हमारी जीत के साथ-साथ मनमोहन सिंह के कुशल नेतृत्व ने मुझे व्यक्तिगत संतुष्टि दी, लेकिन मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि अध्यक्ष के तौर पर मेरी पारी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के साथ पूरी हुई। सोनिया गांधी ने कहा कि इस यात्रा ने कांग्रेस और लोगों के बीच संवाद की विरासत को समृद्ध किया है। उन्होंने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के लिए राहुल गांधी को धन्यवाद दिया। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा​ कि कांग्रेस सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि देश की एकता की धुरी है। उन्होंने कहा, ‘हम देश के मुद्दों के लिए लड़ते हैं।

    अब समय आ गया है कि हम जनता की आवाज बनें। धर्म, जाति या भाषा के परे रखकर हम सबकी आवाज बनें। इससे हमारी जीत सुनिश्चित होगी। राहुल की लगन और निष्ठा से भारत जोड़ो यात्रा सफल रही। यात्रा में शामिल सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी इसकी सफलता का श्रेय जाता है।’ सोनिया गांधी ने अपने संबोधन में भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘दलितों, अल्पसंख्यकों, आदिवासियों और महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। हर संस्था का दुरुपयोग किया जा रहा है। संविधान के मूल्यों पर चोट की जा रही है। आगे और कठिन वक्त है।’

    पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष नेआरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सभी संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है और विपक्ष की आवाज दबाने के साथ नफरत की आग भड़काई जा रही है। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तिरंगा फहराकर महाअधिवेशन के दूसरे दिन का आगाज किया और ‘सेवा, संघर्ष, बलिदान, सबसे पहले हिंदुस्तान’ का नारा दिया। खड़गे ने केंद्र की भाजपा सरकार पर प्रहार किया और कहा कि आज सेंट्रल एजेंसियों की मदद से चुनी हुई सरकारों को गिराया जा रहा है। यहां तक कि कांग्रेस महाधिवेशन को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेताओं ने डटकर मुकाबला किया। ऐसे ही लड़ना और मुकाबला करना सीखना होगा, रोने से काम नहीं चलेगा।

  • पंजाबः कांग्रेस को बड़ा झटका, इस वरिष्ठ नेता ने दिया इस्तीफा

    पंजाबः कांग्रेस को बड़ा झटका, इस वरिष्ठ नेता ने दिया इस्तीफा

    मुक्तसर साहिबः चुनावों से पहले कांग्रेस के कई नेता पार्टी छोड़कर जा रहे है। वहीं अब मुक्तसर साहिब से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जिला परिषद मैंबर काका लखेवाली ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

    सोशल मीडिया पर जारी एक पत्र में काका लखेवाली ने पंजाब कांग्रेस के मौजूदा अध्यक्ष पर कई आरोप लगाए और कहा कि वह अपने कार्यकर्ताओं से बात कर अपना भविष्य राजनीतिक भविष्य तय करेंगे। 

    वहीं कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभदीप सिंह बिट्टू से बात करने पर उन्होंने बताया कि काका लखेवाली को कांग्रेस पार्टी ने 20 फरवरी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए नोटिस दिया था, जिसकी तिथि आज पूरी हो रही है और आज उनपर कांग्रेस पार्टी की ओर से कार्रवाई की जानी थी। जिसके कारण उन्होंने पहले ही इस्तीफा दे दिया है।