Home Himachal बंगाणा की तुतडु भ्यांबी सड़क की मरम्मत शुरू

बंगाणा की तुतडु भ्यांबी सड़क की मरम्मत शुरू

0

ऊना/सुशील पंडित:उपमंडल बंगाणा के तुतड़ू से भ्यांबी सड़क की मरम्मत पर 30 लाख रूपए खर्च होंगे। लंबे समय से टूटी पड़ी इस सड़क के लिए क्षेत्रवासी नेताओं के पास जा जा कर थक चुके थे। रिपेयर के साथ साथ इस सड़क को अब चौड़ा भी किया जाएगा। शनिवार को जानकारी देते हुए सुकड़ियाल पंचायत के पूर्व उपप्रधान अरुण मनकोटिया ने बताया कि वे पिछले महीने ही कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो से मिले थे। उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराने के बाद विधायक ने जल्द समस्या के हल का वादा किया था।

एक माह के भीतर पैसे भी मंजूर हो गए और टेंडर भी निकल गए। अब कार्य शुरू होने से इलाका वासियों ने राहत की सांस ली है। मनकोटिया ने बताया कि विधायक के दिशा निर्देशों के तहत लोक निर्माण विभाग द्वारा मरम्मत कार्य दो माह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा यह भी जानकारी मिल रही है कि लठियानी स्कूल में बनने जा रहे बास्केटबाल कोर्ट और जिम के लिए 15 लाख रूपए की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। इससे ऐतिहासिक लठियानी स्कूल के विद्यार्थियों को बास्केटबाल जैसे विश्वविख्यात खेल से भी जुड़ने का मौका मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here