ऊना/ सुशील पंडित : राजकीय माध्यमिक वरिष्ठ पाठशाला खड्ड स्कूल में एस. एम. सी के चुनाव माध्यम से प्रिंसीपल पुरुषोत्तम दास शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमें सोमनाथ हीर विजय हुए कुल मत 131 और 04 कैंसल हुए। सोमनाथ को 69 वोट पडे़, गुरचरण सिंह को 58 वोट पड़े, कमेटी सदस्य सर्व सहमति से चुने गए। समाज सेविका भगवती देवी, रीना देवी हीर, अमरजीत कौर, गुरमीत कौर, रीना देवी, सुखविंदर सिंह, सुरजीत सिंह, नवनिर्वाचित सोमनाथ हीर ने कहा स्कूल का चहुंमुखी विकास करवाया जाएगा। इस मौके पर ग्राम पंचायत खड्ड प्रधान वीरेंद्र हीर, उप प्रधान रविन्द्र खसरू उपस्थित रहे ।