Blog

  • ईरान का जहाज़ पर हमला, 10 भारतीयों को निकाला सुरक्षित, एक लापता

    ईरान का जहाज़ पर हमला, 10 भारतीयों को निकाला सुरक्षित, एक लापता

    नई दिल्लीः अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर टकराव की स्थिति पैदा हो गई। ओमान तट के पास एक व्यापारी जहाज ‘GFS गैलेक्सी’ पर हमला हुआ। भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया कि इस जहाज पर 11 भारतीय नागरिक सवार थे। इनमें से 10 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है। भारत ने हमले की कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि मस्कट में भारतीय दूतावास ओमान सरकार के साथ मिलकर लापता भारतीय की तलाश और बचाव अभियान पर लगातार नजर रखे हुए है।

    भारत ने इस अभियान में सहयोग के लिए ओमानी अधिकारियों का धन्यवाद भी दिया। भारत ने कहा कि क्षेत्र में व्यापारी जहाजों और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना तुरंत बंद होना चाहिए। साथ ही तनाव कम करने और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की। विदेश मंत्रालय ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर बिना किसी बाधा के जहाजों की आवाजाही जल्द बहाल होनी चाहिए। अली खामेनेई के निधन के बाद पहली बार नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई का बयान सामने आया।

    उन्होंने कहा कि अपने पिता और युद्ध में मारे गए लोगों के खून का बदला लिया जाएगा। CNN ने सैटेलाइट तस्वीरों के आधार पर दावा किया कि ईरान पारचिन समेत कुछ न्यूक्लियर साइट्स की मरम्मत और दोबारा निर्माण कर रहा है। रिपोर्ट में इसे अमेरिका-ईरान MoU का संभावित उल्लंघन बताया गया। विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि अमेरिका खुद MoU का उल्लंघन कर रहा है। उन्होंने कहा कि समझौता तभी चलेगा, जब दोनों पक्ष उसका पालन करें। डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अगर ईरान ने उनकी हत्या की कोशिश की, तो अमेरिका हजारों मिसाइलों से जवाब देगा। उन्होंने दावा किया कि जवाबी कार्रवाई के आदेश पहले ही दिए जा चुके हैं।

     

  • शर्मनाक: मासूम से रेप करने वाले का पंचायत ने करवाया राजीनामा, आरोपी से 20 हजार लेकर की पार्टी, आरोपी गिरफ्तार

    शर्मनाक: मासूम से रेप करने वाले का पंचायत ने करवाया राजीनामा, आरोपी से 20 हजार लेकर की पार्टी, आरोपी गिरफ्तार

    झारखंडः झारखंड के गुमला जिले से एक हैरानीजनक मामला सामने आया है, जहां एक 3 साल की बच्ची से रेप करने के आरोपी को पुलिस में देने की बजाय पंचायती तौर पर राजीनामा करवा दिया है। राजीनामे में आरोपी से एक लाख रुपए जुर्माना लगाकर मामला निपटाने का काम किया है। इस दौरान आरोपी ने मौके पर 20 हजार रुपए दिए।

    पंचायती लोगों ने इस पैसे से शराब और मांस पार्टी कर ली। इस दौरान गांव के ही व्यक्ति ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं पीड़िता की मां के बयान पर मामला दर्ज किया।

    पुलिस मामले आरोपी के साथ पंचायती लोगों पर भी कार्रवाई करने जा रही है। घाघरा थाना प्रभारी मोहन कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन साल की बच्ची के साथ गंभीर वारदात को गांव में पंचायत के जरिए दबाने की कोशिश की जा रही है। गांव के कुछ प्रभावशाली लोगों के दबाव के कारण परिवार थाने नहीं पहुंच पा रहा था। सूचना को गंभीरता से लेते पुलिस टीम तत्काल गांव पहुंची, वहां पीड़िता की मां का बयान दर्ज किया गया और उसी आधार पर आरोपी सुनील लोहरा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

    पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि पंचायत की बैठक किसने बुलाई, उसमें कौन-कौन शामिल था और किस आधार पर इतने गंभीर अपराध में आर्थिक जुर्माने का फैसला लिया गया। यदि जांच में यह सामने आता है कि किसी ने जानबूझकर अपराध को छिपाने, पीड़ित परिवार पर दबाव बनाने या साक्ष्य प्रभावित करने का प्रयास किया, तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

     

  • Mercedes का कहरः मामूली बहस के बाद तेज रफ्तार कार ने युवकों को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    Mercedes का कहरः मामूली बहस के बाद तेज रफ्तार कार ने युवकों को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः सेक्टर-26 स्थित एक नाइट क्लब के बाहर मामूली कहासुनी के बाद विवाद हो गया। इस दौरान 18 वर्षीय युवक ने अपनी मर्सिडीज कार से 2 युवकों को कुचलने की कोशिश कर दी। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पहले मौके से चला गया और कुछ देर बाद नंबर प्लेट ढककर दोबारा लौटा। इसके बाद उसने तेज रफ्तार में कार चढ़ाकर दोनों युवकों को टक्कर मार दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, उसे थाने से ही जमानत पर रिहा कर दिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरियाणा के फरीदाबाद निवासी 18 वर्षीय अखिल के रूप में हुई है, जो पंचकूला में अपने रिश्तेदारों के घर आया हुआ था। घायलों की पहचान बापूधाम कॉलोनी, सेक्टर-26 निवासी अमजद और संगरूर निवासी अलायंसप्रीत सिंह, जो सेक्टर-44 में रह रहे हैं, के रूप में हुई है। दोनों को उपचार के लिए जीएमसीएच-32 में भर्ती कराया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसी दिन छुट्टी दे दी गई।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    पुलिस को दी शिकायत में अलायंसप्रीत सिंह ने बताया कि वह अपने दोस्त अमजद और अन्य साथियों के साथ सेक्टर-26 के एक क्लब में पार्टी करने गया था। वहीं आरोपी अखिल भी अपने दोस्तों के साथ पार्टी में आया हुआ था। पार्टी खत्म होने के बाद जब अलायंसप्रीत और अमजद क्लब के बाहर खड़े थे, तभी अखिल ने मर्सिडीज कार रिवर्स करते समय अलायंसप्रीत के पैर पर कार चढ़ा दी। इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया, जिसके बाद आरोपी वहां से चला गया। शिकायत के अनुसार, कुछ देर बाद आरोपी अपने एक साथी के साथ दोबारा मौके पर लौटा। इस बार उसने अपनी मर्सिडीज की नंबर प्लेट ढक दी और जानबूझकर तेज रफ्तार में कार चलाकर अलायंसप्रीत और अमजद को टक्कर मार दी। दोनों युवक घायल होकर सड़क पर गिर पड़े, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी की कार रोकने की कोशिश की और कुछ लोगों ने उस पर पत्थर भी फेंके, जिससे कार का पिछला शीशा टूट गया। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी। दोनों घायल सेक्टर-26 थाना पहुंचे, जहां अलायंसप्रीत सिंह के बयान के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। इसके बाद आरोपी अखिल को गिरफ्तार किया गया, लेकिन कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे थाने से ही जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों को केस का हिस्सा बनाया गया है।
  • Punjab News: गोल्डन टेंपल के बाहर हुआ विवाद, 2 सगी बहनों में हुई हाथपाई, देखें वीडियो

    Punjab News: गोल्डन टेंपल के बाहर हुआ विवाद, 2 सगी बहनों में हुई हाथपाई, देखें वीडियो

    अमृतसरः गोल्डन टेंपल के बाहर उस समय भारी हंगामा हो गया, जब 2 सगी बहनें टेंपल के बाहर आपस में भिड़ गईं। देखते ही देखते दोनों में हाथापाई हो गई। मारपीट के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग करने की कोशिश भी की। कुछ समय तक गोल्डन टेंपल के बाहर हंगामे जैसी स्थिति बनी रही। यह घटना परसों शाम करीब 6 बजे गोल्डन टेंपल के घंटाघर गेट के सामने स्थित फव्वारे के पास हुई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि लड़कियां अमृतसर की रहने वाली हैं। दोनों गोल्डन टेंपल में माथा टेकने आईं थी।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    गोल्डन टेंपल के अंदर जाने से पहले दोनों भिड़ गईं। उनकी लड़ाई का वीडियो शनिवार को सामने आया। वीडियो में सबसे पहले टी-शर्ट पहने लड़कियां पीले सूट वाली लड़की पर अचानक उसे मारने की नीयत से झपट पड़ती है और उसे दो-तीन थप्पड़ जड़ देती है। थप्पड़ खाने के बाद पीले सूट पहने लड़की भी जवाबी हमला करने के लिए उसकी ओर दौड़ती है, लेकिन तभी वहां मौजूद एक लड़का बीच-बचाव करते हुए काफी देर तक पीले सूट वाली लड़की को पकड़कर रोकता है। इसके बाद हमला करने वाली लड़की वहां से जाने लगती है, लेकिन मौका मिलते ही पीले सूट पहने लड़की खुद को छुड़ाकर दोबारा उसके पीछे दौड़ पड़ी। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने दोनों को फटकार लगाई, जिसके बाद दोनों शांत हुईं। कोतवाली पुलिस स्टेशन के एसएचओ हरमनजीत सिंह ने बताया कि मारपीट करने वाली दोनों लड़कियां नाबालिग हैं। दोनों गोल्डन टेंपल में माथा टेकने आई थीं। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों के बीच किस बात को लेकर बहस हुई, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।  
  • Bangkok के पब में आग, 27 लोगों की मौत; देखें वीडियो

    Bangkok के पब में आग, 27 लोगों की मौत; देखें वीडियो

    बैंकाकः थाईलैंड की राजधानी बैंककॉक में एक पब में आग लगने का मामला सामने आया है, जहां लोगों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार पब में 27 लोगों की मौत होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि पब में सोमवार को आग लगने की सूचना मिली थी।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    फायर बिग्रेड की मौके पर सूचना दे दी गई। फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया है। सोशल मीडिया पर तेजी से एक वीडियो भी वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग भागकर पब में बाहर आ रहे है। आग उत्तरी बैंकॉक स्थित ना लाडफ्राओ (Na Ladprao) पब में लगी। थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुटिन चार्नवीराकुल ने घटनास्थल का दौरा किया और बताया कि हादसे में 27 लोगों की मौत हुई है, जबकि घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। पब में प्रस्तुति दे रहे एक संगीतकार ने बताया कि मंच के पास लगे सर्किट ब्रेकर से पहले धुआं निकलता दिखाई दिया, इसके बाद बिजली चली गई और फिर जोरदार धमाका हुआ। कुछ ही क्षणों में पूरा पब घने धुएं से भर गया, जिससे लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। उन्होंने बताया कि मृतकों में से कई के शव पब के पीछे स्थित शौचालयों से बरामद किए गए, जहां वे धुएं और आग से बचने के लिए छिपे थे। घटना के बाद सामने आई तस्वीरों में पब का अंदरूनी हिस्सा पूरी तरह जलकर खाक दिखाई दे रहा है।    
  • Jalandhar News: भीषण हादसा, ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, चालक काबू, देखें वीडियो

    Jalandhar News: भीषण हादसा, ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, चालक काबू, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहर के डॉ.बी.आर. अंबेडकर चौक पर सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा हो गया।जहां चौक पर ट्रक और साइकिल की टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में ट्रक की चपेट में आने से साईकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान रतन सिंह निवासी बस्ती दानिशमंदा के रूप में हुई है। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

    घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी। मिली जानकारी के अनुसार रतन सिंह साइकिल पर सवार होकर नकोदर चौक की ओर से गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक का टायर उनके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

    घटना के समय चौक पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया और थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस के हवाले कर दिया। थाना डिवीजन नंबर-4 के जांच अधिकारी एएसआई हीरा लाल ने बताया कि कंट्रोल रूम से हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके बयान दर्ज करने के बाद अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: गरमाया मामला, फिल्म ‘सतलुज’ में लापता 25 हजार लोगों का रवनीत बिट्टू ने मांगा रिकॉर्ड

    Punjab News: गरमाया मामला, फिल्म ‘सतलुज’ में लापता 25 हजार लोगों का रवनीत बिट्टू ने मांगा रिकॉर्ड

    परमजीत कौर खालड़ा ने पत्र लिखकर श्री अकाल तख्त साहिब से की ये अपील

    लुधियानाः दिलजीत दोसांझ अभिनीत फिल्म ‘सतलुज’ को लेकर चल रहा विवाद एक नए मोड़ पर आ गया है। दरअसल, फिल्म पर बैन किए जाने के बाद लगातार पंजाब सरकार और अन्य नेताओं द्वारा फिल्म को स्क्रीनिंग पर दिखाया जा रहा है। इस मामले को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने सतलुज फिल्म के निर्माता और निर्देशक को चुनौती दी है। उन्होंने फिल्म में दिखाए गए 25,000 लापता लोगों के दस्तावेजी साक्ष्य और आधिकारिक रिकॉर्ड पंजाब की जनता के सामने प्रस्तुत करने को कहा है। बिट्टू ने चेतावनी दी है कि ऐसा न करने पर वे अगली कार्रवाई करेंगे। दूसरी ओर, जसवंत सिंह खालड़ा की पत्नी परमजीत कौर खालड़ा ने भी श्री अकाल तख्त साहिब को लापता 25 हजार लोगों की मदद करने की एसजीपीसी से मांग की गई है, वहीं पुलिस कमिशनर से कमेटी का गठन करके लापता लोगों का रिकॉर्ड जनतक करने की अपील गई है। उन्होंने मांग पत्र जारी किया है और लापता लोगों को इंसाफ देने की गुहार लगाई है। वहीं रवनीत बिट्टू ने कहा कि यदि निर्माता आंकड़े प्रमाणित कर देते हैं तो वे सार्वजनिक रूप से माफी मांगेंगे। बिट्टू ने कहा कि पंजाब के दर्दनाक इतिहास को किसी विशेष विचारधारा के अनुरूप चुनिंदा ढंग से प्रस्तुत नहीं किया जाना चाहिए। यदि यह आंकड़ा केवल अनुमान या आरोप पर आधारित है तो इसे इस तरह दिखाना गलत है। उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म में आतंकवाद के दौर के इतिहास को एकतरफा ढंग से प्रस्तुत किया गया है। सवाल उठाया कि निर्दोष हिंदुओं, बस यात्रियों, दुकानदारों, सरकारी कर्मचारियों, मजदूरों और मारे गए आम नागरिकों के नरसंहार को क्यों नहीं दिखाया गया।  
  • Jalandhar News: सतलुज फिल्म को लेकर Singer KS Makhan ने किया ऐलान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सतलुज फिल्म को लेकर Singer KS Makhan ने किया ऐलान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में गायक व अभिनेता दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज को लेकर मामला गरमाया है। दरअसल, फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होने के दो दिन पर बैन कर दी गई। इस मामले को लेकर सिख समुदाय में भारी रोष पाया जा रहा है। पंजाब सरकार और गांव वासियों द्वारा गांवों में स्क्रीनिंग लगाकर फिल्म लोगों को दिखाई जा रही है। वहीं वहीं मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता केएस मक्खन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो संदेश जारी कर अपने पैतृक गांव शंकर में फिल्म सतलुज की विशेष स्क्रीनिंग की घोषणा की है।

    उन्होंने बताया कि 13 जुलाई को शाम 8 बजे गांव शंकर के पत्ती तक्खर इलाके में फिल्म को दिखाया जाएगा। केएस मक्खन ने कहा कि फिल्म सतलुज को सिनेमाघरों में प्रदर्शित नहीं होने दिया गया। ऐसे में अब पंजाब के विभिन्न गांवों, गुरुद्वारा साहिबानों और अन्य खुले स्थानों पर इसकी स्क्रीनिंग की जा रही है। उन्होंने गांव शंकर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों से बड़ी संख्या में पहुंचकर फिल्म देखने की अपील की।

    उन्होंने फिल्म के निर्माता-निर्देशक दलजीत और पूरी टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि फिल्म का विषय बेहद प्रभावशाली है। उनके अनुसार फिल्म में कोई राजनीतिक संदेश नहीं है, बल्कि इसमें यह दिखाया गया है कि किस प्रकार सच्चाई की आवाज को दबाने और सच का गला घोंटने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि पंजाब के युवाओं को जागरूक होने के लिए यह फिल्म अवश्य देखनी चाहिए और इस मुहिम का समर्थन करना चाहिए। अपने दोनों वीडियो संदेशों के अंत में केएस मक्खन ने जोशीले अंदाज में पंजाब जिंदाबाद का नारा भी लगाया।

     

  • Punjab News: शिव सेना राज्य के चेयरमेन सहित 3 पर FIR दर्ज

    Punjab News: शिव सेना राज्य के चेयरमेन सहित 3 पर FIR दर्ज

    लुधियानाः शिवसेना पंजाब के राष्ट्रीय चेयरमैन राजीव टंडन सहित 3 लोगों पर पुलिस ने शिकायत दर्ज की गई। दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर सिख समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत के आरोप में पुलिस ने यह कार्रवाई की है। थाना लाडोवाल पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 299 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव सिधवां कलां, जगराओं (लुधियाना) निवासी भवनदीप सिंह ने बताया कि वह अन्य सिख जत्थेबंदियों के सदस्यों के साथ लाडोवाल टोल प्लाजा पर मौजूद थे।

    इसी दौरान उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो की जानकारी मिली। शिकायतकर्ता के अनुसार, यह वीडियो पवन मान, शिव सेना पंजाब के राष्ट्रीय चेयरमैन राजीव टंडन और भानु प्रताप द्वारा सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया था। आरोप है कि वीडियो में सिख समुदाय और सिख धर्म के पवित्र ककारों को लेकर आपत्तिजनक और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया।

    शिकायत में कहा गया है कि वीडियो में की गई टिप्पणियों से सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। साथ ही आरोप लगाया गया कि इस तरह की टिप्पणियों से दो समुदायों के बीच वैमनस्य (भड़काने) और तनाव फैलाने की साजिश रची गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता तथा अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। इस मामले संबंधी शिवसेना पंजाब के राष्ट्रीय चेयरमैन राजीव टंडन ने कहा कि पंजाब में हिन्दूओं को गुलाम बनाया जा रहा है।

    शिव सेना हमेशा भाईचारे की बात करती है। देश की एकता अखंडता के लिए हम काम करते रहेंगे। शिव सैनिक पर्चों से डरने वाले नहीं है। पंजाब में सीएम हिन्दू चेहरा होना चाहिए तभी हिन्दूओं को इंसाफ मिलेगा। करीब 12 दिन पहले लुधियाना में शिव सेना पंजाब के चेयरमैन राजीव टंडन की पायलट गाड़ी को कुछ निहंग सिंहों ने फिरोजपुर रोड पर रोक लिया था। इस दौरान उनकी गाड़ी का शीशा टूट गया, जिससे मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई थी। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत स्थिति को संभाला और राजीव टंडन की गाड़ी को वहां से सुरक्षित आगे रवाना करवाया।

  • शेयर बाजार में मचा हाहाकार, आई भारी गिरावट

    शेयर बाजार में मचा हाहाकार, आई भारी गिरावट

    नई दिल्लीः अमेरिका और ईरान के बीच भड़के सैन्य तनाव और इसके चलते मिडिल ईस्ट में रेड अलर्ट की वजह से बाजार में गंभीर चिंता का माहौल है। यही वजह है कि आज भारतीय शेयर बाजार की भी शुरुआत गिरावट के साथ हुई। इस क्रम में बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 606.04 अंक लुढ़ककर 76963.35 के स्तर पर खुला। इसी तरह से निफ्टी भी 167 अंकों के नुकसान के साथ 24039 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की।

    आज कारोबार के दौरान सबसे ज्यादा 12% से अधिक गिरावट Trent Ltd के शेयरों में देखी जा रही है। पहली तिमाही के कमजोर नतीजे के चलते निवेशकों ने इसके शेयरों की बिकवाली बढ़ा दी है। आज एशियाई बाजार में भारी गिरावट और बिकवाली का माहौल बना हुआ है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ी तनातनी और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का निवेशकों के सेंटिमेंट पर असर पड़ा है। जापान का बेंचमार्क निक्केई 225 0.70% तक फिसल गया, जबकि टॉपिक्स में 0.02% की बढ़त दर्ज की गई। दक्षिण कोरिया के कोस्पी ने भी 1.80% की बढ़त हासिल की। स्मॉल-कैप कोस्डैक में 0.79% की तेजी देखी जा रही है। हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स के फ्यूचर्स अपने पिछले बंद भाव 24175.12 से 24238 पर नजर आए।

    अमेरिका पर ईरान के तीखे पलटवार के बाद सोमवार को बेंचमार्क से जुड़े US स्टॉक फ्यूचर्स गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। डाऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज फ्यूचर्स में 135 अंक या 0.3% की गिरावट देखी जा रही है। S&P 500 फ्यूचर्स में भी 0.3% की गिरावट आई है। नैस्डैक-100 फ्यूचर्स 0.5% नीचे ट्रेड कर रहे हैं। इससे पहले पिछले कारोबारी सेशन (10 जुलाई) में बाजार मजबूती के साथ बंद हुए थे। इस दौरान S&P 500 इंडेक्स 0.42% बढ़कर 7575.39 पर बंद हुआ था। नैस्डैक कम्पोजिट भी 0.29% की तेजी के साथ 26281.61 पर सेटल होने में कामयाब रहा। डाऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज की भी क्लोजिंग 149.60 अंक या 0.29% उछलकर 52637.01 पर हुई थी।

    अंतर्राष्ट्रीय कमोडिटी मार्केट में आज कच्चे तेल की कीमतों में 4.4% से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। ब्रेंट क्रूड 4.41% की तेजी के साथ 79.36 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है और यह तेजी से 80 डॉलर की ओर बढ़ रहा है। इसी तरह से वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड भी 4.43% उछलकर 74.57 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को छू चुका है। घरेलू वायदा बाजार में भी आज कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है, जो ओपेनिंग सेशन में ही करीब 177 रुपये की बढ़त के साथ 6991 प्रति बैरल के हाई लेवल पर कारोबार कर रहा है।

    आज अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 0.18% बढ़कर 101.13 पर ट्रेड कर रहा है। यह इंडेक्स ब्रिटिश पाउंड, यूरो, स्वीडिश क्रोना, जापानी येन, स्विस फ्रैंक जैसी करेंसीज के मुकाबले डॉलर की मजबूती या कमजोरी का आकलन करता है। 10 जुलाई को रुपया 0.07% गिरकर डॉलर के मुकाबले 95.32 पर बंद हुआ था।