Punjab News: शिव सेना राज्य के चेयरमेन सहित 3 पर FIR दर्ज

Written by

in

लुधियानाः शिवसेना पंजाब के राष्ट्रीय चेयरमैन राजीव टंडन सहित 3 लोगों पर पुलिस ने शिकायत दर्ज की गई। दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर सिख समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत के आरोप में पुलिस ने यह कार्रवाई की है। थाना लाडोवाल पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 299 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव सिधवां कलां, जगराओं (लुधियाना) निवासी भवनदीप सिंह ने बताया कि वह अन्य सिख जत्थेबंदियों के सदस्यों के साथ लाडोवाल टोल प्लाजा पर मौजूद थे।

इसी दौरान उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो की जानकारी मिली। शिकायतकर्ता के अनुसार, यह वीडियो पवन मान, शिव सेना पंजाब के राष्ट्रीय चेयरमैन राजीव टंडन और भानु प्रताप द्वारा सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया था। आरोप है कि वीडियो में सिख समुदाय और सिख धर्म के पवित्र ककारों को लेकर आपत्तिजनक और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया।

शिकायत में कहा गया है कि वीडियो में की गई टिप्पणियों से सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। साथ ही आरोप लगाया गया कि इस तरह की टिप्पणियों से दो समुदायों के बीच वैमनस्य (भड़काने) और तनाव फैलाने की साजिश रची गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता तथा अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। इस मामले संबंधी शिवसेना पंजाब के राष्ट्रीय चेयरमैन राजीव टंडन ने कहा कि पंजाब में हिन्दूओं को गुलाम बनाया जा रहा है।

शिव सेना हमेशा भाईचारे की बात करती है। देश की एकता अखंडता के लिए हम काम करते रहेंगे। शिव सैनिक पर्चों से डरने वाले नहीं है। पंजाब में सीएम हिन्दू चेहरा होना चाहिए तभी हिन्दूओं को इंसाफ मिलेगा। करीब 12 दिन पहले लुधियाना में शिव सेना पंजाब के चेयरमैन राजीव टंडन की पायलट गाड़ी को कुछ निहंग सिंहों ने फिरोजपुर रोड पर रोक लिया था। इस दौरान उनकी गाड़ी का शीशा टूट गया, जिससे मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई थी। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत स्थिति को संभाला और राजीव टंडन की गाड़ी को वहां से सुरक्षित आगे रवाना करवाया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *