Blog

  • Jalandhar News: ट्रक और बाइक की टक्कर में 2 घायल, एक की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    Jalandhar News: ट्रक और बाइक की टक्कर में 2 घायल, एक की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फिल्लौर-गोराया में गांव भट्टिया के पास सिक्स लेन पर सीमेंट और बजरी के खड़े वाहन के साथ बाइक की टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार दोनों व्यक्ति घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार घटना स्थल पर निर्माण का काम चल रहा था। जहां खड़े ट्रक में पीछे से आ रहे बाइक सवार 2 व्यक्तियों ने टक्कर मार दी। मौके पर सड़क सुरक्षा फोर्स के थानेदार जसविंदर सिंह और सरबजीत सिंह टीम के साथ पहुंचे।

    मामले की जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने कहा कि गांव भट्टिया के पास खड़े मिक्सर ट्रक के साथ बाइक की टक्कर हो गई। इस घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस घटना में एक की हालत गंभीर होते हुए उसे डॉक्टरों द्वारा जालंधर सिविल अस्पताल में रैफर कर दिया गया। वहीं ट्रक चालक को काबू करके थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

  • Haryana News: फर्जी कॉल सेंटर चलाकर लोगों से ठगी मारता मुख्य आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: फर्जी कॉल सेंटर चलाकर लोगों से ठगी मारता मुख्य आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा के पंचकूला में फर्जी कॉल सेंटर चलाकर विदेश में बैठे लोगों को अपना शिकार बनाने वाले गैंग के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, पिछले दिनों पुलिस के द्वारा ज्वाइंट ऑपरेशन करके सेक्टर 22 आईटी पार्क में 3 फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़ किया था।

    इस मामले में एक कॉल सेंटर के सरगना महेश को क्राइम ब्रांच 26 की टीम ने गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच के इंचार्ज दलीप ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को कोर्ट में पेश कर 8 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी महेश से पूछताछ करके बैंक खाते और डाटा की जांच की जाएगी।

    उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच के लिए एक एसआईटी गठित की गई है, जो इस मामले में जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी का 12 दिन का पुलिस रिमांड मांगा था और कोर्ट द्वारा 8 दिन का पुलिस रिमांड दिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी के माध्यम से टेक्निकल सबूत का हिस्सा रहेगा और बैंक खाते और अन्य चीजों की भी जांच की जाएगी।

  • Jalandhar News: ट्रक और कार की टक्कर को लेकर हुआ हंगामा, 30 बोरी सीमेंट की लेकर गाड़ी चालक फरार, देखें Live

    Jalandhar News: ट्रक और कार की टक्कर को लेकर हुआ हंगामा, 30 बोरी सीमेंट की लेकर गाड़ी चालक फरार, देखें Live

    जालंधर, ENS: केएमवी कॉलेज के पास डीडी ट्रांसपोर्ट के ट्रक चालक और गाड़ी में टक्कर हो गई। इस दौरान गाड़ी चालक ने कार की नुकसान की भरपाई के लिए ड्राइवर से बात की। इस दौरान ट्रक चालक से 10 हजार की मांग की गई। जिसके बाद ड्राइवर द्वारा पैसे ना देने पर उससे 30 बोरी सीमेंट की लेकर गाड़ी चालक फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना 8 के एएसआई धर्मपाल मौके पर पहुंचे।

    पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। वहीं सीमेंट के मालिक जिंदल भी घटना स्थल पर पहुंच गए है। ट्रक ड्राइवर विजय ने बताया कि कार के साथ उसके ट्रक की टक्कर हो गई। इस दौरान गाड़ी चालक उसे एक सीमेंट की दुकान पर ले गया, वहां उसे 2 घंटे तक बिठाए रखा। जिसके बाद उससे 30 बोरी सीमेंट की लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि वह पठानकोट बाईपास से श्री देवी तालाब मंदिर सीमेंट से भरा ट्रक लेकर जा रहा था।

    पीड़ित के अनुसार जेब में रिवाल्वर रखा हुआ और धमकी दी अगर वह उठा तो कनपटी पर रिवाल्वर तान देगा। जिसके बाद वह 30 बोरी लेकर फरार हो गया। वहीं मालिक जिंदल ने बताया कि ट्रक चालक 100 बोरी सीमेंट की लेकर जा रहा था। इस दौरान दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। ड्राइवर ने कहा कि उससे नुकसान की भरपाई के लिए 10 हजार की मांग की गई। जिसके बाद वह 30 बोरी सीमेंट की लेकर फरार हो गए। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

     

  • Haryana News: 45 लाख में डंकी लगाकर गया युवक Mexico में फंसा, 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: 45 लाख में डंकी लगाकर गया युवक Mexico में फंसा, 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा के पंचकूला में एंटी इमीग्रेशन फ्रॉड यूनिट की टीम द्वारा अमेरिका भेजने के नाम पर 45 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में गिरफ्तार 2 आरोपियों को आज जिला अदालत में पेश किया। एंटी इमीग्रेशन फ्रॉड यूनिट के इंचार्ज तेजेंद्र पाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पुलिस रिमांड के दौरान 1 लाख रुपए बरामद किए गए। पुलिस ने कहा कि इस मामले में टिकट देने और डंकी लगवाने वाले 2 अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद कई और अहम खुलासे भी हुए हैं, जिस पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

    पुलिस ने बताया कि आरोपियों से की गई पूछताछ में पता लगा है कि जिस युवक को डंकी के माध्यम से मेक्सिको भेजा गया था, वह मैक्सिको बॉर्डर पर ही मौजूद है और वह बॉर्डर पार नहीं कर पाया। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा कोशिश की जाएगी कि उसे वापिस इंडिया लाया जाए। एंटी इमीग्रेशन फ्रॉड यूनिट के इंचार्ज तेजेंद्र पाल ने बताया कि पंचकूला के चंडी मंदिर थाना में एफआईआर दर्ज की गई थी।

    जिसमें जयराम नाम के व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके बेटे को मेक्सिको के रास्ते डंकी के माध्यम से अमेरिका भेजने के नाम पर 45 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई। उन्होंने बताया कि अगस्त 2023 में उसके लड़के को यहां से डंकी के माध्यम से भेजा गया था। लेकिन उसको यह नहीं पता था कि उसका बेटा कहां है। इस मामले में पुलिस को शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पहले आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ में पता चला कि 45 लाख रुपए लेकर इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया था।

    इसके साथ पंजाब के माछीवाड़ा के रहने वाले लखविंदर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों से मोबाइल और एक लाख रुपये बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि बाहर रहने वाले डोंकर से संपर्क कर यह पता लगाया कि लड़का फिलहाल मेक्सिको में है और वह बॉर्डर पार नहीं कर पाया है। पुलिस ने कहा कि आने वाले समय में उसे वापिस इंडिया लाने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो टिकट मुहैया करवाता है और डोंकी लगवा कर बाहर भेजता है उनको भी गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दो आरोपियों का पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद ज्यूडिशल कस्टडी में भेज दिया गया है।

  • महाविद्यालय बंगाणा में राजनीति विज्ञान की पाठशाला का आयोजन

    महाविद्यालय बंगाणा में राजनीति विज्ञान की पाठशाला का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा “राजनीति विज्ञान की पाठशाला” कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. सिकंदर नेगी ने की। इस पाठशाला का विषय “लोकतंत्र और पंचायती राज: चुनौतियां एवं समाधान” रहा। सत्र में छात्रों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए। फाइनल ईयर से निखिल, तानिया शर्मा और अंकिता कुमारी ने विषय पर अपने दृष्टिकोण साझा किए। वहीं सेकंड ईयर से दिव्याशु शर्मा, अंकुश शर्मा, वेदीही शर्मा और तनु ठाकुर ने विचार व्यक्त किए। फर्स्ट ईयर से सिमरन, पार्वती, किरण और शगुन ने भी उत्साहपूर्वक अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। कार्यक्रम में छात्रों ने लोकतंत्र और पंचायती राज व्यवस्था के समकालीन मुद्दों पर चर्चा करते हुए चुनौतियों के समाधान सुझाए।

    इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. सिकंदर नेगी ने कहा कि छात्रों की शैक्षणिक एवं बौद्धिक प्रगति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभाग प्रत्येक शुक्रवार को राजनीति विज्ञान की पाठशाला में समसामयिक मुद्दों पर चर्चा सत्र आयोजित करेगा। उन्होंने बताया कि इस गतिविधि का मुख्य लक्ष्य छात्रों में तार्किक चिंतन, संवाद कौशल एवं राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक मुद्दों के प्रति जागरूकता विकसित करना है।इस आयोजन ने छात्रों को न केवल विचार साझा करने का मंच दिया बल्कि उन्हें लोकतंत्र और पंचायती राज की जमीनी चुनौतियों को समझने का अवसर भी प्रदान किया।  यह कार्यक्रम राजनीति विज्ञान विभाग की अकादमिक गतिविधियों को सशक्त बनाने और छात्रों में समसामयिक विषयों पर सोच विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

  • Punjab News: फिल्मी अंदाज में लुटेरों ने दुकानदार का किया पीछा, तेजधार हथियार से हमला कर छीनी नगदी, देखें वीडियो

    Punjab News: फिल्मी अंदाज में लुटेरों ने दुकानदार का किया पीछा, तेजधार हथियार से हमला कर छीनी नगदी, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले में लूट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। वहीं काम से घर लौट रहे युवक का लुटेरों ने फिल्मी अंदाज में पीछा करके निशाना बनाया। लुटेरों ने दातर, तलवार से हमला करके पीड़ितों को घायल कर दिया और उनसे 5 हजार की नगदी छीनकर फरार हो गए। इस घटना में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया। इस संबंध में पीड़ित के भाई गुलशन कुमार ने बताया कि उसका बड़ा भाई रणदीप कुमार पुत्र तरसेम लाल दुकान बंद करके घर लौट रहा था।

    इस दौरान वह दुकान के कर्मी को उसके घर छोड़कर जौड़ा छत्रा से अमीपुर की तरफ आ रहा था। अचानक कुछ लुटेरों ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने रुकने से इनकार कर दिया। इसके बाद लुटेरों ने उसका फिल्मी अंदाज में पीछा किया और उसे रोककर उस पर तेजधार दातर और तलवार से हमला करके घायल कर दिया। इस घटना में भाई को गंभीर चोटें आईं है।

    पीड़ित ने बताया कि हमलावार भाई से 5 हजार नगदी छीनकर फरार हो गए। परिवार सदस्यों ने बताया कि पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी गई है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अब गांव और घरों में भी सुरक्षा नहीं रही, खुलेआम लूटपाट की घटनाएं होने से लोगों में दहशत का माहौल बनता जा रहा है। पीड़ित की पत्नी ने कहा कि उसके छोटे-छोटे बच्चे हैं। पीड़ित परिवार ने प्रशासन के उच्च अधिकारियों से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की है।

  • आईआईआईटी ऊना ने सातवें दीक्षांत समारोह की घोषणा की एवं प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डाला

    आईआईआईटी ऊना ने सातवें दीक्षांत समारोह की घोषणा की एवं प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डाला

    ऊना/सुशील पंडित: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) ऊना हर्ष के साथ सूचित करता है कि उसका सातवाँ दीक्षांत समारोह 23 अगस्त 2025 को आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी मंच (NETF) के अध्यक्ष, राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) की कार्यकारी समिति के अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय प्रत्यायन मंडल (NBA) के अध्यक्ष प्रो. अनिल सहस्रबुद्धे मुख्य अतिथि होंगे।

    समारोह में कुल 136 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की जाएगी, जिसमें 1 पीएच.डी. एवं 135 बी.टेक. उपाधियाँ “सम्मिलित” हैं। विकसित भारत@2047 के दृष्टिकोण से प्रेरित, एक दशक पूर्व स्थापित आईआईआईटी ऊना ने अल्प समय में उल्लेखनीय प्रगति की है। विशेष बात यह है कि इस दीक्षांत समारोह में उपाधियाँ हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दी जाएँगी, जो समावेशिता एवं राष्ट्रीय विकास के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

    IIIT उना के निदेशक, प्रोफेसर गौर ने पिछले वर्ष की प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डाला:

    प्लेसमेंट  2025

    IIIT ऊना ने 2024-25 शैक्षणिक वर्ष के लिए कैंपस प्लेसमेंट में  सफलता अर्जित की है, जो इसके शैक्षणिक उत्कृष्टता और उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण की प्रतिष्ठा को और मजबूत करती है। इस वर्ष सबसे अधिक वार्षिक पैकेज ₹48 लाख तक पहुंचा, जो IIIT ऊना के प्रतिभाशाली छात्रों की बढ़ती मान्यता को दर्शाता है। यह ऑफर अमेज़न द्वारा दिया गया, जो वैश्विक स्तर पर अग्रणी कंपनियों का संस्थान में विश्वास दर्शाता है।

    अन्य प्रमुख भर्ती कंपनियों में Wayground (पूर्व में Quizizz Inc.) ₹41.4 लाख, Swiggy ₹32 लाख, ZScaler ₹29.13 लाख, Agoda ₹27 लाख, Cadence ₹25 लाख, Upstox ₹20 लाख, ZS Associates ₹18 लाख,  AstroTalk ₹18 लाख और Binocs.co ₹16.5 लाख शामिल हैं। यह प्लेसमेंट IIIT ऊना के छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में मिलने वाले अवसरों की व्यापकता को दर्शाते हैं, जिनमें प्रोडक्ट-आधारित तकनीकी कंपनियां, सॉफ्टवेयर-एज़-ए-सर्विस प्लेटफॉर्म और फिनटेक कंपनियां  सम्मिलित हैं। विशेष रूप से, 16 छात्रों को ₹16 लाख से अधिक वार्षिक पैकेज मिला, जो उच्च स्तर के अवसरों की उपलब्धता को दर्शाता है। इस बैच का औसत वार्षिक पैकेज ₹31.5 लाख रहा, जो पिछले वर्ष के ₹30 लाख के अधिकतम पैकेज से अधिक है।

    वैश्विक आर्थिक चुनौतियों और तकनीकी भर्ती में सामान्य मंदी को देखते हुए ये उपलब्धियां और भी सराहनीय हैं। IIIT ऊना की यह सफलता इसके मजबूत पाठ्यक्रम, उद्योग सहयोग, और कौशल विकास पर ध्यान देने का परिणाम है, जो इसके छात्रों को उनके पेशेवर जीवन में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए पूरी तरह तैयार करता है।

    स्टार्टअप में योगदान

    संस्थान के विद्यार्थियों ने नवाचारी स्टार्टअप शुरू किए हैं:

    • YesCity (आदित्य एवं जितेंद्र) – संस्कृति आधारित पर्यटन को बढ़ावा, 6 सप्ताह में 2000+ आगंतुक।

    • EduSync (अंश, अमन चौहान, रोशन कुमार साहू) – एआई आधारित कॉलेज संसाधन प्रबंधन प्लेटफॉर्म।

    • GoAmigo Rentals (अक्षत गुप्ता, तनिष खंडेलवाल, हर्ष) – क्यूआर आधारित भुगतान एवं स्वचालित बिलिंग के साथ बाइक रेंटल को सरल बनाया।

    संस्थान ने अपने इन्क्यूबेशन सेंटर हेतु धारा 8 कंपनी पंजीकरण का सिद्धांततः अनुमोदन भी प्राप्त कर लिया है।

    अनुसंधान

    • आईआईटी रोपड़ के AWaDH हब के सहयोग से साइबर-फिज़िकल सिस्टम (CPS) लैब की स्थापना (11 जनवरी 2025)

    • एआईसीटीई के तहत नवीन गुणवत्ता सुधार कार्यक्रम (QIP) केंद्र के रूप में मान्यता।

    • PAIR परियोजना (आईआईटी कानपुर नेतृत्व) में साझेदारी – “ऑटोमोबाइल क्षेत्र हेतु अर्धचालक एवं डिजिटल प्रौद्योगिकियों का समन्वित विकास,” ₹2.3 करोड़ का वित्तपोषण।

    • एआईसीटीई-प्रायोजित एआई/एमएल प्रमाणपत्र कार्यक्रम (जुलाई–दिसंबर 2024), 55 प्राध्यापकों की सफल सहभागिता।

    नवाचार एवं परामर्श

    • NCVET द्वारा तीन वर्षों के लिए Deemed Awarding Body – Dual मान्यता।

    • MSDE के साथ एमओयू (22 जुलाई 2025) – एनएसक्यूएफ अनुरूप कौशल विकास पहल हेतु।

    • पीएमकेवीवाई 4.0 के तहत 1000 विद्यार्थियों के प्रशिक्षण हेतु ₹1 करोड़ की स्वीकृति।

    • गरुड़ एयरोस्पेस के साथ सहयोग – ड्रोन प्रौद्योगिकी उत्कृष्टता केंद्र (CoE) की स्थापना।

    खेल उपलब्धियाँ

    • सातवाँ इंटर-आईआईआईटी खेल महोत्सव (ग्वालियर, 19–23 मार्च 2025) में सहभागिता।

    • 2 स्वर्ण, 3 रजत, 3 कांस्य पदक (एथलेटिक्स एवं पावरलिफ्टिंग), क्रिकेट में उपविजेता, रस्साकशी में दोनों वर्गों में कांस्य।

    टेक फेस्ट “Meraki 2025”

    • रोबो ड्राइव, हैकाथॉन, प्रोजेक्ट प्रदर्शनी जैसे कार्यक्रम।

    • 600+ विद्यार्थी प्रतिभागी, 130 ने पदक जीते।

    • प्रो. रस्लान सालाखुत्दिनोव एवं प्रो. जेफ़्री उल्लमैन के व्याख्यान।

    • प्रगति प्रिमल नामक त्रैमासिक पत्रिका का लोकार्पण।

    परिसर सुविधाएँ

    • 100 किलोवाट सौर छत संयंत्र की स्थापना हेतु प्रक्रिया प्रारंभ।

    • सप्ताह में एक दिन मनोचिकित्सक की नियुक्ति प्रस्तावित।

    • छात्रावासों में हेयर स्मार्ट लॉन्ड्री सेवा प्रारंभ।

    सामाजिक सरोकार

    • उन्नत भारत अभियान के तहत पाँच गाँव (घलूवाल, बडेहरा, लोअर भडसाली, अपर भडसाली, सलोह) को गोद लिया।

    • ई-समिट के अंतर्गत लैंगिक संवेदनशीलता संगोष्ठी।

    • बढ़ती छात्र संख्या हेतु नए छात्रावास भवन का अधिग्रहण (11वीं BWC व FC बैठक में स्वीकृत)।

  • उपमंडल बंगाणा थाना प्रभारी रोहित चौधरी ने पीपलू घलूं स्कूल में छात्रों पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ, नशे से दूर रहने का संदेश

    उपमंडल बंगाणा थाना प्रभारी रोहित चौधरी ने पीपलू घलूं स्कूल में छात्रों पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ, नशे से दूर रहने का संदेश

    राज कुमार मनकोटिया बोले नशा नाश का दूसरा नाम, नशे की बजाए खेलों में रुचि बढ़ाएं छात्र

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के थाना प्रभारी रोहित चौधरी ने शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पीपलू (घलू) में छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी देश का भविष्य है और उन्हें सही दिशा देना समाज की जिम्मेदारी है। यदि छात्र शुरू से ही यातायात नियमों का पालन करेंगे तो सड़क दुर्घटनाओं की संभावना काफी हद तक कम हो सकती है।

    थाना प्रभारी रोहित चौधरी ने बच्चों को हेलमेट और सीट बेल्ट की महत्ता समझाई और दोपहिया वाहन चलाते समय तीन सवारी न बैठाने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि तेज रफ्तार और मोबाइल फोन का प्रयोग सड़क हादसों की सबसे बड़ी वजह है। यातायात नियमों का पालन करना न केवल कानूनन आवश्यक है, बल्कि यह हमारी सुरक्षा के लिए भी जरूरी है। बिना लाइसेंस या फिर 18 वर्ष से कम आयु वाले कोई वाहन न चलाए। उन्होंने नशे के दुष्परिणामों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति और समाज दोनों को बर्बाद करता है। युवा वर्ग को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर अपनी ऊर्जा शिक्षा और सकारात्मक कार्यों में लगानी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “नशा नाश का दूसरा नाम है” और इससे केवल दुख, दरिद्रता और बर्बादी ही मिलती है।

    इस अवसर पर स्थानीय वीडीसी सदस्य एवं कुटलैहड़ भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष राज कुमार मनकोटिया भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता तभी मिलती है जब हम अनुशासन और नियमों का पालन करते हैं। यातायात नियमों का पालन करना हर नागरिक का दायित्व है, जिससे समाज में व्यवस्था बनी रहती है और दुर्घटनाओं से बचाव संभव हो पाता है। स्कूल परिसर में जागरूकता का यह संदेश गूंजा कि सुरक्षित जीवन के लिए अनुशासन और संयम अनिवार्य है। इस मौके पर स्कूल स्टाफ भी मौजूद रहा।

  • Jalandhar News: ब्रिटिश सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने कैबिनेट मंत्री के सामने उठाए ये मुद्दे

    Jalandhar News: ब्रिटिश सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने कैबिनेट मंत्री के सामने उठाए ये मुद्दे

    जालंधर, ENS: ब्रिटिश सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा से मुलाकात की। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल और आदमपुर से एसजीपीसी सदस्य, एसजीपीसी कार्यकारी समिति के सदस्य व इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष परमजीत सिंह रायपुर ने दोनों का स्वागत किया। एक घंटे तक चली इस बैठक में प्रवासी भारतीयों के लिए महत्वपूर्ण विभिन्न मुद्दों, खासकर भूमि विवाद और ज़ब्ती के मामलों पर चर्चा हुई। तीसरी बार ब्रिटेन के सांसद चुने गए ढेसी को पिछले साल ब्रिटिश संसद ने रक्षा समिति का अध्यक्ष भी चुना था।

    यह पहली बार है जब किसी जातीय अल्पसंख्यक को इस प्रभावशाली और शक्तिशाली संसदीय समिति में इस पद के लिए चुना गया है। ढेंसी ने विदेशों के लिए सीधी उड़ानों का मुद्दा उठाया, जिसमें अमृतसर और चंडीगढ़ के लिए खासकर लंदन, बर्मिंघम और अन्य यूरोपीय गंतव्यों, उत्तरी अमेरिका सहित अन्य सीधी उड़ानों की आवश्यकता का मुद्दा शामिल रहा। उन्होंने कहा कि इससे वैश्विक पंजाबियों और पर्यटकों को पंजाब से सीधे जुड़ने में मदद मिलेगी, इसी के साथ ही व्यापार में भी वृद्धि होगी। लाखों प्रवासी पंजाबियों को देखते हुए ढेंसी ने आशा व्यक्त की कि पंजाब विमानन क्षेत्र में एक प्रमुख शक्ति के रूप में उभर सकता है और इसलिए उन्होंने इसे साकार करने में मदद के लिए भारत और पंजाब दोनों सरकारों से निवेश और राजनीतिक समर्थन का अनुरोध किया।

    अमृतसर स्थित अंतर्राष्ट्रीय कार्गो बंदरगाह, जिसे हाल ही में भारत-पाक तनाव के बाद बंद कर दिया गया था और फिर से उसे खोलने की आवश्यकता का मुद्दा भी उठाया गया। भारत और पाकिस्तान के बीच बेहतर संबंध और व्यापार में वृद्धि से निश्चित रूप से दोनों देशों, विशेषकर पंजाबियों को लाभ होगा। ढेंसी ने यह भी अनुरोध किया कि करतारपुर साहिब कॉरिडोर को फिर से खोलने के लिए दबाव डाला जाए। यह सिख समुदाय के लिए महत्वपूर्ण है, साथ ही लंबे समय से लंबित अन्य भावनात्मक मुद्दे भी जैसे अपनी सज़ा काट चुके राजनीतिक कैदियों की रिहाई और ब्रिटिश नागरिक जगतार सिंह जौहल का मामला उन्होंने उठाया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उठाए गए मुद्दों को पंजाब सरकार और भारत के संबंधित अधिकारी गंभीरता से लेंगे।

  • Jalandhar ED ने M/s Golden Sandhar Mills Ltd. सहित 8 स्थानों पर दी दबिश

    Jalandhar ED ने M/s Golden Sandhar Mills Ltd. सहित 8 स्थानों पर दी दबिश

    जालंधर, ENS: कपूरथला रियासत के महाराजा जगतजीत की शूगर मील के लिए आवंटित मुआफी ज़मीन की अवैध बिक्री और गिरवी से संबंधित मामले में जालंधर ईडी टीम ने आज 8 स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान मेसर्स गोल्डन संधार मिल्स लिमिटेड (पूर्ववर्ती मेसर्स वाहिद संधार शुगर मिल्स लिमिटेड) और संबंधित संस्थाओं के मामले में पीएमएलए, 2002 के तहत 20 अगस्त 2025 को पंजाब राज्य भर में 8 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान, वित्तीय सुराग स्थापित करने वाले और कार्यप्रणाली का खुलासा करने वाले आपत्तिजनक दस्तावेज़ बरामद किए गए है।