Blog

  • Punjab News: CM Mann ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण देखें वीडियो

    Punjab News: CM Mann ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण देखें वीडियो

    कपूरथलाः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कपूरथला जिले के सब-डिवीजन सुल्तानपुर लोधो के मंड क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ित लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके हौसले को सलाम किया।

    मंड क्षेत्र के टापू जैसे गांवों तक जाने वाले पुल पर मुख्यमंत्री को ड्रेनज़ विभाग के अधिकारियों ने बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी दी। वहीं सीएम मान ने गांव मंड बाउपूर में बाढ़ से प्रभावित फंसे लोगों का हालचाल जाना। सीएम मान को राज्य सभा सदस्य सींचेवाल उन्हें वर्तमान स्थिति से अवगत करवाया।

    इस मौके पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां और सांसद संत बलबीर सिंह सींचेवाल, डीआईजी राजपाल सिंह संधू, डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार, एसएसपी गौरव तूरा, आम आदमी पार्टी के हलका सुल्तानपुर लोधी के इंचार्ज संजय सिंह चीमा, कपूरथला हलके के इंचार्ज वकील करमबीर सिंह चंदी, फगवाड़ा हलके के इंचार्ज हर जी मान और भुल्तथ हलके के इंचार्ज वकील हरसिमरन सिंह घुम्मण के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Punjab News: मजीठिया मामले में 40 हजार पन्नों की चार्जशीट लेकर कोर्ट पहुंची विजिलेंस टीम, देखें वीडियो

    Punjab News: मजीठिया मामले में 40 हजार पन्नों की चार्जशीट लेकर कोर्ट पहुंची विजिलेंस टीम, देखें वीडियो

    मोहालीः शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं आज विजीलेंस ब्यूरो द्वारा पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ आमदन से अधिक संपत्ति बनाने से संबंधित मामले में मोहाली अदालत में चालान पेश किया गया है। सूत्रों के अनुसार विजीलेंस ने इस मामले की जांच के दौरान 200 से अधिक गवाहों को शामिल किया है और 400 से अधिक बैंक खातों का पूरा निरीक्षण किया है। वहीं इस मामले में तैयार की गई चार्जशीट 40 हजार से अधिक पन्नों चार्जशीट कोर्ट में पेश की गई है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਮਜੀਠੀਆ ਕੇਸ: ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਅੱਜ ਮੋਹਾਲੀ ਅਦਾਲਤ ‘ਚ 40 ਹਜ਼ਾਰ ਤੋਂ ਵੱਧ ਸਫ਼ਿਆਂ ਦੀ ਚਾਰਜਸ਼ੀਟ ਦਾਇਰ ਕਰੇਗੀ

    Read in English:

    Majithia Assets Case: Vigilance to File 40,000-Page Chargesheet in Mohali Court

    इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बचाव पक्ष ने कहा है कि पेश किए गए चालान की सामग्री का अध्ययन कर वे अगली कार्रवाई की तैयारी करेंगे। उल्लेखनीय है कि विजीलेंस ने 25 जून को मजीठिया को अमृतसर से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद, यह मामला पंजाब की राजनीति में सुर्खियों में रहा है।

    विजीलेंस ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ आमदन से अधिक संपत्ति बनाने का मामला दर्ज करने के 59 दिनों बाद दोष पत्र जारी किया है। इस मौके पर सरकारी वकील फैरी सोफ़त ने कहा कि पंजाब विजीलेंस ब्यूरो के पास पुख्ता सबूत मौजूद थे, उन्होंने कहा कि पक्ष ने मानक प्रक्रिया का पालन करते हुए मामले से जुड़े सभी सबूत दोष पत्र के साथ दायर किए हैं।

  • Punjab News: हवा में फायर करके Social Media पर Post डालना पड़ा महंगा, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: हवा में फायर करके Social Media पर Post डालना पड़ा महंगा, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः पंजाब भर में सोशल मीडिया पर हथियारों को प्रमोट करने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है, लेकिन उसके बावजूद कुछ शरारती अनंसरों द्वारा कानून की उल्लंघना की जा रही है। इसी मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर हथियार के साथ गोलीबारी की वीडियो वायरल करने वाले युवक को गैर-कानूनी हथियारों सहित गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, पुलिस की आईटी सेल की टीम सोशल मीडिया को ट्रैक कर रही है और हथियार के साथ गोलीबारी की फोटो और वीडियो पोस्ट करने वालों की पहचान करके उनके खिलाफ सख्त एक्शन ले रही है।

    पिछले 15 दिनों में कई लोगों के खिलाफ मामलें दर्ज किए गए हैं। एसएसपी अमनीत कौंडल, एसपी (जांच) जसमीत सिंह साहिवाल, डीएसपी मनजीत सिंह और थाना नेहियांवाला के मुख्य अधिकारी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस पार्टी लखविंदर सिंह के नेतृत्व में हाई-टेक गोणियाणा मंडी में चेकिंग के लिए मौजूद थी। तब विशेष मुखबिर लखविंदर सिंह ने सूचना दी कि जसप्रीत सिंह उर्फ जसा निवासी गोणियाणा खुर्द ने सोशल मीडिया पर बंदूक के साथ गोलीबारी की वीडियो पोस्ट की है। जिससे निर्दोष लोगों में आतंक का माहौल बन रहा है। इसके बाद जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

    जांच के बाद आरोपी जसप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया और उसका 3 दिनों का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि जिस हथियार से उसने गोली चलाई थी। जांच में सामने आया है कि लखवीर सिंह उर्फ लखीरो निवासी कोठा नथा सिंह वाला में रहता है। आरोपी को 20 अगस्त 2025 को इस मामले में आरोपी के रूप में नामजद किया गया था, जिसे थाना नहियांवाला के मुख्य अधिकारी समेत पुलिस पार्टी ने गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक गैर-कानूनी देसी 12 बोर बंदूक और 1 कारतूस 12 बोर बरामद किया गया है, जिसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया जाएगा। आरोपी के खिलाफ पहले ही विभिन्न थानों में असलहा एक्ट के तहत मामलें दर्ज हैं।

  • Punjab News: हेरोइन और बाइक सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: हेरोइन और बाइक सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत सीआईए स्टाफ ने 3 आरोपियों को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन और मोटरसाइकिल बरामद किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 21 अगस्त को एएसआई सुखविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान ISF कॉलेज घल्ल कला, जी.टी. रोड मोगा-फिरोजपुर के पास मौजूद थे।

    इस दौरान एक खास मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सिदांत चावरियां उर्फ प्रिंस पुत्र सोमनाथ निवासी हरिजन कॉलोनी मोगा, प्रीतपाल सिंह पुत्र रेशम सिंह निवासी जोगेवाला जिला मोगा और राज कुमार उर्फ अजय पुत्र राम करण निवासी तालाब वाला मोहल्ला फरीदकोट के रूप में हुई है। ये तीनों आरोपी काले रंग की रॉयल एनफील्ड बुलेट (PB 29 AH 1475) पर सवार होकर रत्तिया लिंक रोड के पास पुल सूआ के नजदीक हेरोइन सप्लाई करने के लिए ग्राहकों की तलाश में खड़े थे।

    पुलिस पार्टी ने बताए स्थान पर पहुंचकर तीनों को रंगे हाथों काबू कर लिया। तलाशी दौरान एक आरोपी ने अपनी लोअर की जेब से एक मोमी लिफाफा निकालकर नीचे फेंक दिया। जांच करने पर उसमें से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस संबंध में थाना सदर में मुकदमा नंबर 120, तारीख 21.08.2025, अधीन NDPS Act दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आज 22 अगस्त को आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा, ताकि इनके बैकवर्ड/फॉरवर्ड लिंक की गहराई से जांच की जा सके।

  • Punjab News: BJP प्रधान सुनील जाखड़ पर भड़के वित मंत्री हरपाल चीमा, देखें वीडियो

    Punjab News: BJP प्रधान सुनील जाखड़ पर भड़के वित मंत्री हरपाल चीमा, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा आज आईटी एक्सो की एग्जिबिशन में पहुंचे। इस एग्जिबिशन की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें युवाओं के लिए अलग-अलग प्रोडक्ट लगाए गए है। जिसको लेकर स्टूडेंट्स और ऑर्गेनाइजेशन ने इस एग्जिबिशन में हिस्सा लिया। जहां युवाओं के साथ एग्जिबिशन को लेकर अवेयर किया जा रहा है। वहीं कामेडिन किंग जसविंदर भल्ला के निधन पर शोक व्यक्त किया।

    उन्होंने परमात्मा के आगे उन्हें अपने चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है। इस दौरान उन्होंने भाजपा द्वारा लगाए जा रहे कैंप को लेकर जमकर निशाना साधा। आज भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। उन्होंने कहा कि सुनील जाखड़ सस्ती शोहरत हासिल करने के लिए वह झूठा प्रचार कर रहे है। उन्होंने कहा कि सुनील जाखड़ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास जाए और वहां से पंजाब के 60 हजार करोड़ रुपए के हुए नुकसान की भरपाई करवाए।

    जो आरडीएफ, रूलर डिवेलपमेंट का पैसा 1.10 लाख रुपए रूका हुआ है, वह पंजाब को दिलवाए। वहीं सड़कों की डिवेलपमेंट के लिए रूका हुआ पंजाब का पैसा रिलीज करवाए। वित मंंत्री ने पिछले 3 सालों में 1 लाख करोड़ रुपए इनवेस्टमेंट हो चुकी है। वहीं आई क्षेत्र को डिवेल करने के लिए काफी पैसा लगाया जा चुका है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में विधायक और मंत्रियों को तैनात किया गया है। वहीं केंद्र से बाढ़ प्रभावित इलाकों को लेकर मुआवजा देने की अपील की है।

  • Punjab News: आवारा कुत्तों का आतंक जारी, घर से घूमने निकले व्यक्ति पर किया हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: आवारा कुत्तों का आतंक जारी, घर से घूमने निकले व्यक्ति पर किया हमला, देखें वीडियो

    पठानकोटः दिल्ली-एनसीआर से आवारा कुत्तों को हटाकर उसे शेल्टर होम में स्थायी रूप से रखने के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है। कोर्ट ने अपने फैसले में 11 अगस्त के उस निर्देश में संशोधन किया है, जिसमें आवारा कुत्तों को पकड़कर उन्हें शेल्टर होम में रखने की बात कही गई थी। कोर्ट ने आज अपने फैसले में कहा कि केवल बीमार और आक्रामक कुत्तों को ही शेल्टर होम में रखा जाएगा।

    यहां तक कि जिन कुत्तों को शेल्टर होम में भेजा गया है, उन्हें तुरंत छोड़ा जाएगा। नसबंदी और टीकाकरण के बाद कुत्तों को छोड़ा जाएगा। वहीं दूसरी ओर जिला पठानकोट में आवारा कुत्ते लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। ताजा घटना सुबह की सामने आई है, जहां घर से बाहर घूमने निकला एक शख्स को गली में बैठे आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। परिवार को पता चला तो उस बुजुर्ग का इलाज कराया गया, जिसकी टीवी पर तेज़ी से वायरल हो रही तस्वीरें सामने आ रही हैं।

    जब स्थानीय लोगों और परिजनों से इस बारे में बात की गई, तो उन्होंने कहा कि आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिसकी वजह से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि आज सुबह उनके पति बाहर घूमने गए थे, तो गली में बैठे आवारा कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनके पति घायल हो गए। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रही कुत्तों की संख्या के बावजूद प्रशासन इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। इस मौके पर उन्होंने मांग की है कि इन आवारा कुत्तों पर नकेल कसी जाए ताकि शहर के लोग बेखौफ होकर घरों से बाहर निकल सकें।

  • Punjab News: National Highway पर पुलिस ने वाहन चालकों के खिलाफ लिया एक्शन, काटे चालान, देखें वीडियो

    Punjab News: National Highway पर पुलिस ने वाहन चालकों के खिलाफ लिया एक्शन, काटे चालान, देखें वीडियो

    पठानकोटः पठानकोट-कांगड़ा राष्ट्रीय मार्ग पर ट्रैफिक पुलिस ने नाका लगाकर नियमों की उल्लघंना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान नियमों की उल्लघंना करने वाले कई वाहनों के पुलिस ने चालान काटे और मौके पर ही लोगों को भुगतान करना पड़ा। दरअसल, एक तरफ जहां ट्रैफिक पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित करने हेतु सेमिनार आयोजित कर रही है।

    वहीं दूसरी तरफ नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। इसी के चलते ट्रैफिक पुलिस ने पठानकोट-कांगड़ा राष्ट्रीय मार्ग पर नाका लगाया और नियम न मानने वालों के चालान काटे। इस मौके पर ट्रैफिक इंचार्ज बरमदत ने जानकारी देते हुए कहा कि ट्रैफिक पुलिस सड़क नियमों को लेकर पूरी तरह सख्त है।

    उन्होंने कहा कि लोगों को हादसों से बचाने के लिए समय-समय पर सेमिनार आयोजित किए जाते हैं ताकि लोग सड़क हादसों से बच सकें, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग ऐसे हैं जो नियम नहीं मानते। आज उन लोगों के चालान काटे गए हैं और सड़क नियमों का पालन करने की उन्हें चेतावनी दी गई है। इस मौके पर उन्होंने लोगों से अपील की कि सड़क नियमों का पालन सुनिश्चित करें ताकि वे भारी जुर्माने से बच सकें।

  • Punjab News: 5.500 किलो हेरोइन और 50 हजार ड्रग मनी सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 5.500 किलो हेरोइन और 50 हजार ड्रग मनी सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हेरोइन और ड्रग मनी बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने शक के आधार पर कुछ पुरुषों की तलाशी के लिए पुल बहिर पर दबिश दी।

    इस दौरान गांव हरदासा की तरफ से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आ रहा था, जिसने पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल घुमा ली। इस दौरान पुलिस ने बाइक सवार का पीछा करते हुए उसे कुछ दूरी पर काबू कर लिया। शक के आधार पर उसे काबू करके तालाशी ली की गई तो हेरोइन और डग्र मनी बरामद हुई। आरोपी की पहचान रशपाल सिंह उर्फ़ पीके के रूप में हुई है।

    तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 5.500 किलो हेरोइन, 50 हजार की ड्रग्स मनी और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। पूछताछ में और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

  • इस दिन होंगे Panjab University Campus Student Council के चुनाव, शैड्यूल जारी

    इस दिन होंगे Panjab University Campus Student Council के चुनाव, शैड्यूल जारी

    चंडीगढ़ः पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट काउंसिल चुनाव को लेकर पीयू की ओर से शैड्यूल जारी कर दिया गया है। ये चुनाव ऑफिस बेयरर्स, डिपार्टमैंटल रिप्रेजंटेटिव, एग्जिक्यूटिव कमेटी के पदों को लेकर हो रहे हैं। इसको लेकर नोमिनेशनों की फाइलिंग 27 अगस्त सुबह साढ़े 9 से साढ़े 10 के बीच की जाएगी। 10ः35 पर स्क्रूनटी जमा करवाई जाएगी। 12 बजे के करीब कैंडेट्स की लिस्ट लग जाएगी और साढ़े 12 से डेढ़ बजे तक आपत्तियां दाखिल की जाएंगी।

    28 अगस्त को सुबह 10 बजे कैडेट्स की दूसरी लिस्ट लग जाएगी और उसके बाद करीब 2 बजे कैडेट्स की आखिरी लिस्ट लग जाएगी। वहीं 3 सितम्बर को चुनाव करवाए जाएंगे और उसके बाद 8 सितम्बर को इसका रिजल्ट जारी किया जाएगा। इसके लिए सभी उम्मीदवारों को पीयू ने तैयारी रहने की अपील की है और चुनावों में सही तरीके से प्रफोम करने की भी उम्मीद जताई है।

  • ऊना के रिदम ओहरी ने पहले ही प्रयास में नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर पाई आईजीएमसी शिमला में एमबीबीएस सीट

    ऊना के रिदम ओहरी ने पहले ही प्रयास में नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर पाई आईजीएमसी शिमला में एमबीबीएस सीट

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना के होनहार बेटे रिदम ओहरी ने अपनी लगन और मेहनत के दम पर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2025 में शानदार सफलता प्राप्त की है। रिदम ने इस परीक्षा में 546 अंक हासिल किए और उनका चयन प्रदेश के प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) शिमला में एमबीबीएस कोर्स के लिए हुआ है।

    ऊना वार्ड 9 के निवासी रिदम ओहरी के पिता राजीव कुमार अध्यापक है,जबकि माता मीनाक्षी गृहिणी हैं। रिदम ओहरी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ऊना के माउंट कार्मेल स्कूल से प्राप्त की तथा दसवीं कक्षा यहीं से उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने बारहवीं कक्षा श्री बीआरएन मॉडल स्कूल, ऊना से उतीर्ण की। रिदम ने नीट परीक्षा को अपने पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण कर यह मुकाम हासिल किया।

    रिदम की इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके माता-पिता ने बेटे की इस उपलब्धि को उसकी कड़ी मेहनत, आत्मविश्वास और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया। वहीं रिदम ने भी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और सतत परिश्रम को दिया है।

    रिदम ओहरी ने कहा कि डॉक्टर बनकर वह समाज की सेवा करना चाहते हैं और जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कार्य करेंगे। उनकी सफलता पर पार्षद  ममता कश्यप, पूर्व पार्षद नवदीप कश्यप,अनंतवीर सिंह व अन्य ने हर्ष व्यक्त किया है।