Blog

  • पंजाब : ज्वेलरी शोरूम में लूट के मामले में हथियारों सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियाना :  पुलिस ने गिल गांव स्थित ज्वेलरी शोरूम में लूट के मामलें में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सदर थाने की पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद से गिल गांव के पास ज्वेलरी शोरूम में डकैती करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उनके 2 साथी पुलिस गिरफ्त से बाहर बताए जा रहे है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए चांदी और सोने के आभूषण भी बरामद कर लिए है और लूट में इस्तेमाल किए गए हथियार भी आरोपियों के कब्जे से बरामद कर लिए है।

    ज्वाइंट सीपी ग्रामीण लुधियाना जसकिरनजीत सिंह तेजा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि पिछले दिनों गिल गांव के पास सुनार की दुकान में डकैती डालने वाले 5 आरोपियों को दिल्ली पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि उनके 2 साथी अभी भी फरार हैं। लूटे गए आभूषण और घटना में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिए गए है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार 3 आरोपी दिल्ली के रहने वाले हैं जबकि 2 लुधियाना के रहने वाले है। आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज है। गिरफ्तार आरोपियों से आगे की पूछताछ जारी है।

  • पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में टीचर की मौ+ त

    बटालाः गांव बलवंडा के पास आज दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार गन्ने से भरी ट्रॉली के नीचे आने से एक स्कूल टीचर की मौत हो गई। मृतिका का पहचान कुलवंत कौर के रूप में हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंचे एसएचओ कुलविंदर सिंह ने बताया कि नजदीकी गांव जागोवाल बेट की स्कूल टीचर कुलवंत कौर अपने बेटे के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर भैनी मियां खां के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने जा रही थी।

    जब मां-बेटा गांव बलवंडा के पास पहुंचे तो ट्रैक्टर के पास से गुजरते समय अचानक उनकी मोटरसाइकिल का टायर फट गया और उनकी बाइक ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आ गई। इस हादसे में कुलवंत कौर की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा बाल-बाल बच गया। उन्होंने कहा कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाब : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौ’त

    अबोहर :  ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। गांव बीलां पटी निवासी एक युवक ने बीती रात ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने नर सेवा नारायण सेवा समिति के सहयोग से मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मिली जानकारी के मुताबिक अजय सेतिया करीब 27 साल का था और अविवाहित था। कल उसने गांव के ही किसी व्यक्ति की बाइक ली और खुइयां सरवर जाने को कहा लेकिन शाम तक घर नहीं आया। रात होने पर परिजन उसे ढूंढते रहे। यहां रात करीब एक बजे आलमगढ़ गांव के पास से गुजर रही रेलवे लाइन के पास वह ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौत हुई।

    सुबह उसका शव लाइन पर पड़ा देखकर लोगों ने जीआरपी पुलिस को सूचना दी, जिस पर थाना प्रभारी दीदार सिंह व एएसआई सुरेंद्र मौके पर पहुंचे और नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्य सोनू ग्रोवर की मदद से शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया।  रेलवे लाइन पर शव मिलने की जानकारी सोशल मीडिया पर आने के बाद परिजनों को इसकी जानकारी हुई। सूचना मिलने पर अजय के परिजन और गांव के सरपंच रोशन लाल अस्पताल पहुंचे और मृतक की पहचान की। परिजनों ने बताया कि अजय कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई कर रही है।

  • भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, देखें दिल दहलाने वाला वीडियो

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सर्दियों के शुष्क मौसम में भूस्खलन की एक बड़ी घटना सामने आई है। शिमला ग्रामीण क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत घंडल में एक पांच मंजिला मकान पलभर में जमींदोज हो गया। शिमला-बिलासपुर नेशनल हाइवे के किनारे सोलह मील पर बना यह भवन शनिवार को दिन में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर धराशायी हो गया। हालांकि इस घटना में किसी भी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। इस मकान में लॉ कॉलेज के छात्र रहते थे। एक हफ्ता पहले दरारों के कारण इस भवन को खाली करवा दिया गया था।

    इसके ध्वस्त होने से इससे सटी धामी डिग्री कॉलेज की इमारत भी खतरे की जद में आ गई है। कॉलेज भवन में बड़ी दरारें पड़ गई हैं। धराशायी हुआ पांच मंजिला भवन का मालिक राजकुमार शर्मा है। इस भवन के गिरने की वजह जमीन की कटिंग बताई जा रही है। दरअसल जमीदोंज हुए भवन से सटी जमीन के प्लॉट की कटिंग का काम चल रहा है। स्थानीय लोगों की मानें तो प्लॉट के कटिंग के बाद राजकुमार के पांच मंजिला भवन में दरारें आने लगीं थीं और शनिवार को यह भवन ढह गया। भवन के ढहने के बाद बालूगंज थाना क्षेत्र की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।

    शिमला के उपायुक्त आदित्य नेगी ने बताया कि जमींदोज हुए पांच मंजिला भवन में पीजी चल रहा था। इस भवन में लॉ कॉलेज के छात्र रहते थे। भवन में दरार आने पर इसे पूरी तरह से खाली करवा दिया गया था। उन्होंने कहा कि इस घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ है। बता दें कि एनएच से सटे इस क्षेत्र में कई बहुमंजिला भवन बने हैं। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी का परिसर भी इसी जगह है। दो साल पहले मानसून सीजन के दौरान यहां नेशनल हाइवे का लगभग 180 फुट हिस्सा टूट गया था। इससे शिमला का राज्य के आठ जिलों से सम्पर्क कट गया था। नेशनल हाइवे के टूटे हिस्से पर बैली ब्रिज बना है।

  • पंजाबः मेडिकल की दुकान से लाखों की नगदी लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    कपूरथलाः सर्दी और कोहरे का फायदा उठाकर चोर-लुटेरे पिछले कुछ दिनों से काफी सक्रिय हो गए हैं। इसका ताजा उदाहरण तब सामने आया जब शुक्रवार की रात करीब ढाई बजे चोरों ने चारबत्ती चौक के पास स्थित एक दवा की दुकान को निशाना बनाया। इस दौरान  और दुकान के ताले तोड़कर दराज से लाखों की नकदी चुरा ली और घटना को अंजाम देकर चोर फरार हो गये। घटना की जानकारी देते हुए विक्की मेडिकल हॉल के मालिक विक्रमजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 5 बजे पता चला कि उनकी दुकान के ताले टूटे हुए हैं।

    जब वह दुकान पर पहुंचा और अंदर गया तो देखा कि अंदर से करीब 1 लाख 5 हजार रुपये नगदी चोरी हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि दुकान का शटर तोड़कर चोर उनकी दुकान में घुसे और नकदी लेकर फरार हो गये। दुकान मालिक ने बताया कि यह रुपया एक दिन पहले कोई दुकान पर देकर गया था। इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बेखौफ चोर दुकान के गल्ले से पैसे लेकर फरार हो रहा है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस में सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

  • पंजाबः सवारियों से भरी बस और कार में भीषण टक्कर, सवारियां घायल, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में घने कोहरे के कारण सड़क हादसों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं आज सुबह मोगा के कोटकपुरा बाईपास पर सड़क हादसे का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बस ने कार चालक को टक्कर मार दी। मिली जानकारी के मुताबिक सवारियों से भरी बस मोगा से अबोहर जा रही थी। इस दौरान दोनों वाहनों की बाईपास पर टक्कर हो गई।

    हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में कार और बस में बैठे लोगों को मामूली चोटें भी आई है। जिसके बाद दोनों पक्षों में हंगामा हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया। इस दौरान दोनों पक्षों में थाने में घटना को लेकर बातचीत जारी है।

  • जालंधरः पुलिस ने सुलझाई लड़की के अंधे कत्ल की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: देहात में लड़की के अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। देहात से एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर के आदेशों पर थाना लांबड़ा की पुलिस के इंचार्ज जितेंदर कुमार ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान प्रिंस पुत्र भजन सिंह निवासी राजपूत नगर मॉडल हाउस के रूप में हुई है। डीएसपी सुरिदंर सिंह धोगड़ी ने बताया कि 26 दिसंबर 2023 को कुलदीप सिंह सरपंच गांव तराड़ ने थाना लाबंड़ा के प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह की टीम को सूचना दी थी कि गांव गद्दोवाली सड़क के पास अज्ञात लड़की का शव मिला है।

    जिसके बाद उनकी टीम ने जांच की तो पता चला कि लड़की गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। इस मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई थी। पुलिस जांच दौरान मृतक की पहचान क्षमा निवासी ढल्लोंवाल डाकखाना दुर्गाबाद थाना कोटली, गुरदासपुर के रूप में हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को उसके परिजनों को सौंप दिया था। इस दौरान क्षमा के मोबाइल के जरिए पुलिस टैक्नीकल तरीके से आरोपी तक पहुंची और पुलिस ने आरोपी प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया है। क्षमा जालंधर के गुरु नामक मिशन चौक नजदीक प्राईवेट अस्पताल में नौकरी करती थी।

    आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया कि वह ही महिला को नहर किनारे लेकर गया था। इस दौरान उसने ऑटो खराब का बहाना बनाकर उसने उससे अश्लील हरकतें की। जब महिला द्वारा शोर मचाया गया तो उसका गला घोट कर उसे मार दिया। इस दौरान आरोपी ने बताया कि इसके बाद उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। फिर शव को नहर किनारे छोड़ दिया। इतना ही आरोपी फिर दोबारा वहां घटनास्थल पर आया और फिर से मृतका के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया।डीएसपी सुरिंदर पाल ने बताया कि उनकी टीम आरोपी को कोर्ट में पेश करके उसका रिमांड हासिल करेंगी, ताकि हत्या के असल कारणों का पता चल सके।

  • राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर सवाल उठाते दौरान गिरा मंच, पूर्व सांसद सहित कई लोग घायल, देखें वीडियो

    गयाः बिहार के गया जिले में अजीब वाकया देखने को मिला। दरअसल, अतरी प्रखंड के डिहुरी गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में जब वक्ता अयोध्या के राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर सवाल उठ रहे थे, तभी मंच गिर गया। इस दौरान मंच पर मौजूद कुछ लोगों को चोटें भी आईं। इसमें पूर्व सांसद डॉक्टर अनवर अली भी शामिल है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक स्वतंत्रता सेनानी अब्दुल कयूम अंसारी की 51वीं पुण्यतिथि पर गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

    कार्यक्रम के शुरू होते ही जब वक्ता मंच पर बोलने लगे। उन्होंने अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा पर सवाल उठाए। वक्ता ने कहा कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। जिस दिन राम का जन्मदिवस है उस दिन यह कार्यक्रम क्यों नहीं किया गया। इसी दौरान मंच हिलने लगा और फिर टूटकर गिर गया। मंच पर बैठे सभी लोग भी धड़ाम हो गए। पूर्व सांसद समेत अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं।

    इसके बाद पास में ही एक अस्थायी मंच किया गया और कार्यक्रम को सुचारू किया गया। इस सभा में पूर्व सांसद अली अनवर ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी अब्दुल कयूम अंसारी को श्रद्धांजलि देने का उन्हें हक है जो हर तरह के सांप्रदायिकता से लड़ने को तैयार हैं। उन्होंने एक सूत्री मांग के लिए गांधी जी और पंडित जवाहरलाल नेहरू से फरियाद करने गए थे कि धर्म के नाम पर देश का बंटवारा न होने दे हम लोग जिन्ना के साथ नहीं है। वही वसीम नैयर ने कहा कि हम उसके साथ हैं जो हमें हक और अधिकार देगा।

    अतरी से आरजेडी विधायक अजय यादव उर्फ रंजीत यादव ने भी इस कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि धर्म और वोट के नाम पर ट्रेन को फ्री किया जा रहा है जबकि बेरोजगार और दूसरे राज्यों में परीक्षा देने जाने वाले छात्रों के लिए फ्री होना चाहिए। लेकिन, बेरोजगार युवाओं को जनरल बोगी में खड़ा होकर सफर करना पड़ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव के दिन वोट देते समय यह ना समझे कि हम अंसारी है, हम शेख हैं, हम पठान है। यह समझें कि हम पक्का मुसलमान हैं। मुसलमान के साथ देश में क्या हो रहा है यह आप लोगों से छुपा हुआ नहीं है।

  • पंजाब : गैंगस्टर के 2 साथी हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा : पुलिस ने गैंगस्टर नवदीप जोहन बुटर के 2 साथियों को गिरफतार किया है। पूलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे कुख्यात गैंगस्टर नवदीप सिंह जोहन बुट्टर के 2 करीबी साथी परमिंदर सिंह पिंदा ओर कुलविंदर सिंह किंदा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 6 पिस्टल और 8 जिंदा कारतूस बरामद किए गए है।

    एस एस पी विवेक शील ने बताया की इनको गुप्ता सूचना के आधार पर पकड़ा गया है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। एसएसपी विवेक शील ने बताया की इन दोनों आरोपियों पर अलग- अलग धाराओं 302/379/307 के तहत कई मामलें दर्ज है। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर अगली करवाई की जाएगी।

  • पंजाबः जालंधर का वेटर वेडलॉक रिजॉर्ट के बैंक्वेट हॉल जलाने के मामले में गिरफ्तार

    अमृतसरः वेडलॉक रिजॉर्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां शादी के दौरान वेटर और रिजॉर्ट के मैनेजर के बीच झगड़ा हो गया था। इस दौरान वेटर द्वारा बैंक्वेट हॉल में आग लगा दी गई। दरअसल, मैनेजर का आरोप है कि उसका वेटर के साथ क्रॉकरी तोड़ने को लेकर झगड़ा हुआ था। इस दौरान वेटर ने बैंक्वेट हॉल को आग लगा दी। पीड़ित इस घटना में उसका करीब चार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। रिजॉर्ट मैनेजर लखबीर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अमृतसर के वेडलॉक रिजॉर्ट में काम करता है।

    उसमें दो बैंक्वेट हॉल हैं। 18 जनवरी की रात को बड़े हॉल में फंक्शन चल रहा था, जबकि छोटा हॉल खाली था। फंक्शन में हलवाई और वेटर फंक्शन पार्टी की तरफ से थे। जबकि, क्रॉकरी रिजॉर्ट की ही थी। लखबीर का कहना है कि वेटर ठीक से काम नहीं कर रहे थे। लखबीर ने कहा कि वेटर लापरवाही से काम करते हुए लगातार क्रॉकरी तोड़ रहे थे। इसीलिए, उनके हेड वेटर केतन कुमार को डांट गया और संभाल कर काम करने को बोला गया। इसके कुछ समय बाद ही खाली पड़े बैंक्वेट हॉल में आग लग गई। आग से सारा सामान जल गया। 

    घटना का कारण जानने के लिए कमरों की तलाशी ली गई तो पता चला की केतन ने अखबार और अन्य वस्तुएं सोफे के नीचे रखकर आग लगाई है। इससे बैंक्वेट हॉल का फर्नीचर, इंटीरियर, POP, झूमर, आदि तबाह हो गए। कई झूमर गिरकर टूट गए। लखबीर के मुताबिक इस घटना में उनका तकरीबन चार करोड़ का नुकसान हो गया।थाना घरिंडा में यह मामला दर्ज कर किया गया है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी केतन कुमार निवासी संतोखपुरा जालंधर को गिरफ्तार कर लिया।