पंजाब : ज्वेलरी शोरूम में लूट के मामले में हथियारों सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

लुधियाना :  पुलिस ने गिल गांव स्थित ज्वेलरी शोरूम में लूट के मामलें में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सदर थाने की पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद से गिल गांव के पास ज्वेलरी शोरूम में डकैती करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उनके 2 साथी पुलिस गिरफ्त से बाहर बताए जा रहे है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए चांदी और सोने के आभूषण भी बरामद कर लिए है और लूट में इस्तेमाल किए गए हथियार भी आरोपियों के कब्जे से बरामद कर लिए है।

ज्वाइंट सीपी ग्रामीण लुधियाना जसकिरनजीत सिंह तेजा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि पिछले दिनों गिल गांव के पास सुनार की दुकान में डकैती डालने वाले 5 आरोपियों को दिल्ली पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि उनके 2 साथी अभी भी फरार हैं। लूटे गए आभूषण और घटना में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिए गए है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार 3 आरोपी दिल्ली के रहने वाले हैं जबकि 2 लुधियाना के रहने वाले है। आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज है। गिरफ्तार आरोपियों से आगे की पूछताछ जारी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *