Blog

  • ਪੰਜਾਬ: ਪੁਲਿਸ ਕਾਂਸਟੇਬਲ ਤੇ ਵਿਆਹ ਦਾ ਝਾਂਸਾ ਦੇ ਕੇ ਬਲਾਤਕਾਰ ਕਰਨ ਦੇ ਲਗੇ ਦੋਸ਼, FIR ਦਰਜ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ: ਪੁਲਿਸ ਕਾਂਸਟੇਬਲ ‘ਤੇ ਵਿਆਹ ਦਾ ਝਾਂਸਾ ਦੇ ਕੇ ਲੜਕੀ ਨਾਲ ਬਲਾਤਕਾਰ ਕਰਨ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ  ਥਾਣਾ ਦਰੇਸੀ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਉਕਤ ਪੁਲਿਸ ਕਾਂਸਟੇਬਲ ਜੋ ਕਿ ਥਰਡ ਆਈ.ਆਰ.ਬੀ ਦਾ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਹੈ, ਖਿਲਾਫ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ। ਦੋਸ਼ੀ ਦੀ ਪਛਾਣ ਜਸਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਕਪਿਲਾ ਕਲੋਨੀ, ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਰੋਡ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ। ਦੋਸ਼ੀ ਨੇ ਸਨੈਪਚੈਟ ‘ਤੇ 26 ਸਾਲਾ ਲੜਕੀ ਨਾਲ ਦੋਸਤੀ ਕੀਤੀ। ਵਿਆਹ ਕਰਵਾਉਣ ਦੇ ਬਹਾਨੇ 3 ਸਾਲ ਤੱਕ ਉਸ ਨਾਲ ਸ਼ਰੀਰਕ ਸਬੰਧ ਬਣਾਏ ਅਤੇ  ਬਾਅਦ ‘ਚ ਵਿਆਹ ਤੋਂ ਇਨਕਾਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। 

    ਪੀੜਿਤ  ਲੜਕੀ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਦਰਖ਼ਾਸਤ ਦਿਤੀ ਸੀ ਕਿ ਸਾਲ 2021 ‘ਚ ਸਨੈਪਚੈਟ ‘ਤੇ ਦੋਸ਼ੀ ਜਸਪ੍ਰੀਤ ਨਾਲ ਵਾਸਤਾ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮੁਲਜ਼ਮ ਉਸ ਨਾਲ ਤਿੰਨ ਸਾਲ ਤੱਕ ਵਿਆਹ ਦੇ ਬਹਾਨੇ ਸ਼ੋਸ਼ਣ ਕਰਦਾ ਰਿਹਾ ਅਤੇ ਹੁਣ ਵਿਆਹ ਕਰਵਾਉਣ ਤੋਂ ਇਨਕਾਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦਰਖ਼ਾਸਤ  ਮਿਲਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਗਈ ਅਤੇ ਦੋਸ਼ੀ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ।  ਇਹ ਵੀ ਪਤਾ ਲੱਗਾ ਹੈ ਕਿ ਮੁਲਜ਼ਮ ਪਹਿਲਾਂ ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਿੱਚ ਨੌਕਰੀ ਕਰਦਾ ਸੀ ਅਤੇ ਹੁਣ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿੱਚ ਨੌਕਰੀ ਕਰ ਰਿਹਾ ਸੀ।  .

  • पंजाबः वार्षिक दीक्षांत समारोह में शिक्षा राज्य मंत्री हुए उपस्थित, देखें वीडियो

    संगरुरः संत लोंगोवाल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, लोंगोवाल (संगरूर) ने शनिवार, 23 दिसंबर 2023 को अपना 26वां वार्षिक दीक्षांत समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर भारत सरकार के शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष सरकार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। 

    मुख्य अतिथि ने पिछले 9 वर्षों में भारत के प्रधान मंत्री की सलाह के तहत केंद्र सरकार द्वारा विशेष रूप से शिक्षा के क्षेत्र में शुरू की गई पहल की सराहना की, जो शिक्षा और अनुसंधान को प्रोत्साहन प्रदान करेगी।

    उन्होंने भारत सरकार के विभिन्न प्रमुख कार्यक्रमों को कुशलतापूर्वक समर्थन देने के लिए अनुकूल माहौल बनाने और आत्मनिर्भर भारत के प्रतीक को कायम रखने के लिए SLIET द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की।

  • उच्च न्यायलय के आदेश को लागू करने के लिए एसपी से मिले उद्योगपति

    उच्च न्यायलय के आदेश को लागू करने के लिए एसपी से मिले उद्योगपति

    बददी/ सचिन बैंसल : नालागढ़ ट्रक आपरेटर यूनियन ने हाल ही में मनमाने ढंग से 12फीसदी माल ढुलाई वृद्धि के मद्देनजर उद्योग के सदस्यों में काफी नाराजगी है। इस बारे में बीबीएनाईए का प्रतनिधिमंडल ने एसपी मोहित चावला से मिला। प्रतिनधिमंडल ने एसपी को बताया कि बाजार से माल ढुलाई पहले से ही 30-40 फीसदी अधिक है। जिसके चलते कई उद्योग अप्रतिस्पर्धी होते जा रहे हैं और हिमाचल प्रदेश से पलायन करने की योजना बना रहे हैं। बीबीएनआईए के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल के नेतृत्व में बीबीएनआईए का एक प्रतिनिधिमंडल पहले ही 18 दिसंबर को इस मामले पर डीसी सोलन से मिल चुका है।प्रतिनिधि मंडल ने एसपी मोहित चावला से उच्च न्यायालय के आदेश को लागू करने के लिए उनके विचार मांगे । उद्योग बाहर से ट्रक लाने की योजना बना रहा है और एनटीओयू कानून और व्यवस्था की स्थिति पैदा कर सकता है। डीसी सोलन और एसएसपी बद्दी ने स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है कि वे उच्च न्यायालय के आदेश को लागू करने के लिए बाध्य हैं और उद्योग किसी भी स्रोत से ट्रक लेने या अपने स्वयं के वाहन चलाने के लिए स्वतंत्र है। एसएसपी बद्दी ने आदेश के कार्यान्वयन के लिए उद्योग का समर्थन करने के लिए विशेष सेल बनाने और एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने पर सहमति व्यक्त की।  उद्योग को उपद्रवियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के लिए एकल बिंदु को सूचित करने के लिए कहा, जिसके लिए हेल्प लाइन नंबर जल्द ही साझा किया जाएगा. उन्होंने उपद्रवियों के खिलाफ कानून के प्रावधान के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधि मंडल में महासचिव वाईएस गुलेरिया भी उपस्थित रहे।
  • पंचगाटडा विभोर घाट पर गंगा आरती की तर्ज पर होगी सतलुज आरती आरंभ

    पहली जनवरी से नियमित तौर पर गंगा आरती की तर्ज पर सतलुज आरती आरंभ की जाएगी
    ऊना/ सुशील पंडित : सतलुज के पवित्र घाट पर पहली जनवरी से नियमित तौर पर गंगा आरती की तर्ज पर सतलुज आरती आरंभ की जाएगी। इस बाबत आज यहां शिवपुरी विकास समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता सतीश कुमार ने की। बैठक की जानकारी देते हुए समिति के उपाध्यक्ष पंकज सहोड़ ने बताया कि गंगा आरती की तर्ज पर विभोर के सतलुज आरती करने पर सहमति बनी है। इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई हैं। पहली जनवरी, 2024 से शाम छह बजे इस महाआरती का शुभारंभ किया जा रहा है। समीति इस खास मौके को एतिहासिक बनाने की दिशा में प्रयासरत है। इसके लिए समिति सदस्यों ने कार्ययोजना तैयार की है। आरती की सरंचना और उसके प्रारूप को लेकर समिति के सदस्य बड़ी बारीकी से कार्य में जुटे हुए हैं। इस पर को स्वर्णिम अक्षरों में अंकित करने के लिए व्यापक पैमाने पर समिति सदस्यों ने कई प्रमुख पठाधीशों से वार्ता करने के बाद इस पर अंतिम निर्णय लिया है। समिति के उपाध्यक्ष पंकज सहोड़ ने बताया कि पंचगाटड़ा घाट पर पहुंच को सुगम बनाने के लिए एक अलग रास्ते का निर्माण भी किया जाएगा। जिस पर करीब तीन करोड़ रुपए का खर्च होने का अनुमान है। इस घाट को दुधिया रोशनी से सुसज्जित करने के लिए पंजाब तथा हिमाचल प्रदेश में इस क्षेत्र में स्थापित बड़े उद्योगों से संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभोर घाट को एलईडी लाइट्स से शाम के समय खूबसूरत दूधिया रोशनी के जगमग किए जाने का भी प्रस्ताव है। इस मौके पर प्रधान सतीश, उप प्रधान पंकज सहोड़, जय गोपाल शर्मा, वेद प्रकाश, धर्मपाल बंगा, सुरेंद्र, अभिषेक शर्मा, जसपाल, पवन कुमार, विनोद कुमार, मूलराज, कृष्ण अवतार, विनोद भोलू, विनोद विनोदी, संदीप शर्मा, सज्जन सिंह, शीलू, राणा मोहन सिंह व राणा जीत सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समिति ने सतलुज आरती के लिए दो विद्धान पंडितों की नियुक्ति कर दी है। समिति ने निर्णय लिया है कि सर्दियों में सतलुज आरती का समय शाम 6 बजे रहेगा, जबकि ग्रीष्मकालीन सतलुज आरती का समय शाम 7 बजे होगा। पंचगाटड़ा घाट विभोर की सुंदरता को चार चांद लगाने व इसकी भव्यता को कायम करने के लिए स्थानीय लोगों का सहयोग लिया जाएगा। आने वाले समय पर सतलुज आरती को जनसहयोग के जरिए विस्तृत किया जाएगा, ताकि आने वाले युवी पीढ़ी को इसके साथ जोड़ा जा सके। हमारी प्राचीन संस्कृति तथा धरोहर को कायम रखने का जिम्मा आज की युवा पीढ़ी को सौंपा जाएगा। सतलुज आरती के शुभारंभ मौके पर समिति द्वारा विभिन्न पंजाब व हिमाचल प्रदेश की धार्मिक संस्थाओं के प्रमुखों को भी आमंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा पंजाब व हिमाचल प्रदेश के बड़े राजनीतिक चेहरों को भी इस महाआरती में शामिल होने का निमंत्रण दिया जाएगा। इसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस, हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री के अलावा मौजूदा विधायक व पूर्व विधायकों को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रमुख धार्मिक, सामाजिक तथा राजनीतिक संस्थाओं के प्रमुखों को इस महाआरती के शुभारंभ मौके पर निमंत्रण दिया जाएगा।
  • यूथ वालीबाल क्लब सोहारी के सौजन्य से टूर्नामेंट आयोजित

    यूथ वालीबाल क्लब सोहारी के सौजन्य से टूर्नामेंट आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित : यूथ बालीबाल क्लब सोहारी के सौजन्य से दो दिवसयी बालीबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस का आगाज युवा कांग्रेस अध्यक्ष ऊना राघव ठाकुर द्वारा किया गया। राघव ठाकुर ने क्लब की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से नौजबानों को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने का मौका मिलेगा और अच्छे सामाजिक वतावरण पैदा करने में मददगार साबित होगा । इस अवसर पर व्यवसाई  जोग राज जोगी ने  भी बतौर बशिष्ठ अतिथि हाजिर रहे। क्लब के संरक्षक ठाकुर बलवान सिंह रिटायर्ड इंस्पैक्टर पुलिस ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया । इस अवसर पर राघव ठाकुर ने 7100रुपए और समाजसेवी जोग राज जोगी ने 5100रुपए कल्ब को दिए। इस पर सुभाष गर्ग पूर्व उप प्रधान , मनोज कुठियाला ,पंकज शर्मा अशोक कुमार, हैप्पी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
  • नव आदर्श स्कूल में बेव सीरिज के लिए बनाई लघु हिदी फिल्म

    नव आदर्श स्कूल में बेव सीरिज के लिए बनाई लघु हिदी फिल्म

    फिल्म में स्कूल के जमा एक के विद्यार्थी कर रहे काम


    एमएच चैनल पर रिलीज होगी फिल्म


    बददी/ सचिन बैंसल : बद्दी के कडूवाना स्थित नव आदर्श स्कूल में शनिवार को बेव सीरिज के लिए लघु फिल्म स्कूल डायरिज बनाई गई। कंवर अमित के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में विज्ञान संकाय के जमा एक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस लघु फिल्म में जमा एक की छात्रा नेहा मुख्य भूमिका में है। इस फिल्म में यह दर्शाया गया कि स्कूल में पढऩे वाली छात्रा के दिल में छेद होता है। उसे तेज चलने  व खेलने नहीं दिया जाता है। लेकिन यह छात्रा हर स्कूल की हर एक्टीविटी में भाग लेती है। फिल्म तैयार होने के बाद इसे एमएच चैनल पर दिखाया जाएगा। स्कूल के एमडी हरदेव सैणी ने बताया कि इस बैव सीरिज में दीशू, प्रियांजली, रिदम, लवीश, सक्षम, दलजीत, दीपक, तमन्ना इंद्र प्रीत समेत दो दर्जन से अधिक  बच्चे भाग ले रहे है। उन्होंने बताया कि स्कूल में बच्चों को चहु मुखी विकास के लिए उन्हें हर गतिविधि में भाग लेने का मंच प्रदान किया जाता है। यही नहीं खेलकूद में भी बच्चों को कबड्डी व वालीबाल का प्रशिक्षण दिया जाता है। स्कूल स्तर पर बच्चों को तैयार किया जाता है जिससे वह आगे चल कर बड़े खिलाड़ी बन सके।

  • कामर्शिलय, हाऊसिंग व औद्योगिक प्लाटों की उद्यमियों को दी जानकारियां दी

    बददी की प्रापर्टी मीट में औद्योगिक निवेशकों से किया संवाद

    एस.बी.पी ग्रुप ने बददी में की उद्यमियों से वार्ता

    बददी/ सचिन बैंसल : उत्तर भारत के प्रतिष्ठित रियल एस्टेट गु्रप एस.बी.पी ने बददी के उद्योग जगत के साथ लेमन ट्री सभागार में एक प्रापर्टी सैमीनार का आयोजन किया। सैमीनार में बददी बरोटीवाला नालागढ के उद्यमियों व व्यापारियों ने भाग लिया। मीटींग में बददी के साथ लगते पंजाब एरिया में नए डिवैल्व हो रहे इंडस्ट्रियल एरिया के साथ अपार्टमेंट व कामिर्शयल स्थानों की विस्तार से जानकारी एजीएम सेल फैसल शाह, डीजीएम सेल शीश पाल ठाकुर, राधिका धरनी, स्ट्रक्चल ड्रीम्स के निदेशक संदीप जैन व देवेंद्र सैणी ने दी। उन्होने बताया कि डेराबस्सी, तेपला बनूड (औद्योगिक क्षेत्र), जीरकपुर के निकट नई नई टाऊनशिप एसबीपी गु्रप द्वारा डिवैल्प की जा रही है। इसमें निवेश का यह समय बिल्कुल उचित है और इसमें 100 फीसदी एश्योर्ड रिटर्न भी कंपनी द्वारा दी जा रही है। इस प्रापर्टी मीट का आयोजन हिमालय प्रापर्टी कंसलटेेंट के संयोजकों हर्ष कुमार आर्य व चिंतन कुमार चौधरी के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के के प्रदेशाध्यक्ष चिरंजीव ठाकुर, युवराज सिंह छौक्कर, तरसेम शर्मा, लघु उद्योग संघ के चेयरमैन राजीव कंसल व विचित्र सिंह पटियाल, बलविंद्र सिंह ठाकुर, लघु उद्योग भारती के प्रदेश महासचिव संजीव शर्मा, हिमाचल कल्याण सभा के प्रदेशाध्यक्ष कुलवीर जमवाल, गत्ता उद्योग संघ के अध्यक्ष हेमराज चौधरी, रोड सेफटी क्लब के प्रधान सुरेंद्र अत्री, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष नीरज गुप्ता, राकेश यादव, रमन कौशल, व्यापार मंडल के प्रधान मान सिंह कुंडलस,  मुसाफरु , मधु कुमार,अनिल मालिक, फार्मा उद्योग संघ से अखिलेश यादव, रमेश कुमार,हरिओम सिंह त्रिदेव ठाकुर, राजेश , राहुल चानना  , दीपक वर्मा, चिंतन कुमार , गुरमैल सिंह , गुरमीत सिंह, विक्रम, बलदेव , संजीव चौधरी,बचितर सिंह , जसविंदर चौहान,भारत, ऋषि भारद्वाज , नेत्र परकाश कौशिक , पोला राम चौधरी, योगराज भाटिया , बलबीर ठाकुर , शांति गौतम, श्याम मौदगिल,  सुनील शर्मा, अशोक ठाकुर, हेमराज चौधरी, सुखवीर सिंह, राहुल सिंह नेगी, राजिंदर चौधरी , मलकित चौधरी , पीयूष शर्मा, विक्रांत शर्मा, नरेश भारतबाज ,प्रभांत ,मनीष ,दिनेश, समेत कई उद्योग जगत व व्यापार जगत से जुडे लोग उपथित थे। बाद में हिमाचल कल्याण सभा के प्रदेशाध्यक्ष कुलवीर जमवाल ने एसबीपी समूह के पदाधिकारियों को हिमाचली टोपी देकर सम्मानित किया। सैमीनार में आए हुए समस्त उद्यमियों व व्यापारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।  

    लक्की ड्रा अशोक व रोहित को मिला-
    इस अवसर पर एक लक्की ड्रा निकाला गया जो कि आर्किटेक्ट अशोक ठाकुर व फार्मा उद्यमी रोहित कुमार का निकला जिनको स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संदीप जैन ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया।

  • फगवाड़ाः पेड से लट’का मिला व्यक्ति का श’व, घर में पसरा मात’म, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः गांव खजुरला में उसे समय सनसनी फैल गई, जब गांव के बाहर लोगों ने एक व्यक्ति की लाश को पेड़ से लटकते हुए देखा। लोगों ने जिसकी सूचना तुरंत गांव के सरपंच और मृत्यु के घर वालों को दी। सरपंच ने सूचना तुरंत सदर पुलिस को दी।

    मृत्यु की पहचान अवतार राम पुत्र लालचंद वासी खजुरला के रूप में हुई है, सदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल के शवग्रह में रखवा दिया है। एएसआई गुरविंदर पाल सिंह ने बताया कि घर वालों के बियानो के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

  • नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल धुंधन के बच्चे लेंगे राष्ट्रीय स्तर पर भाग

    27 दिसंबर को झारखंड में दिखाएंगे अपने हुनर का जौहर

    बददी/ सचिन बैंसल : नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल धुंधन  के बच्चे राष्ट्रीय स्तर की थ्रो बॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जानकारी देते हुए शारीरिक शिक्षक पूर्ण चंद शर्मा ने बताया कि विद्यालय के तीन छात्र ललित, पुनीत और पुष्पित और तीन  छात्राओं राधिका, शिवानी ,साक्षी का चयन राष्ट्रीय जूनियर और सीनियर थ्रो बॉल चैंपियनशिप के लिए हुआ है ,जो की 27 से 29 दिसंबर चांडिल झारखंड में आयोजित होगी। विद्यालय प्रधानाचार्य भीमा वर्मा ने बच्चों की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की साथ ही बच्चों और उनके अभिभावकों को बधाई दी। बच्चों की इस उपलब्धि के लिए  स्कूल प्रबंधन कमेटी के सदस्य बी आर वर्मा , पी टी ए अध्यक्ष कपिल देव ,सोलन थ्रोबॉल संगठन के अध्यक्ष मनोहर लाल ठाकुर ने बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं दी। सोलन जिला थ्रोबॉल संगठन के सचिव  हरेंद्र वर्मा ने हिमाचल थ्रो बॉल एसोसिएशन के सचिव जोगेंद्र देव आर्य , रेफरी यशवीर राणा, अध्यक्ष अमन शर्मा और हिमाचल टीम के कोच पूर्ण चंद शर्मा का धन्यवाद किया की इन लोगों के अथक प्रयासों से ही इस खेल को हिमाचल में लोकप्रिय बनाया जा रहा है।
  • फगवाड़ाः गर्भवती महिला को घर में घुसकर युवकों ने पीटा, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः गांव जगपालपुर में एक दर्जन के करीब नौजवानों ने घर पर हमला कर घर का सारा सामान तोड़ दिया और घर में रखा 50000 रुपए कैश, सोने की चैन उठा कर फरार हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक महिला अपने घर के बाहर सफाई कर कचरा बाहर फेंक कर आई तो गांव के ही लड़के हैरी और गैरी के साथ कचरा फेंकने को लेकर झगड़ा हो गया। 

    बाद में हैरी और गैरी ने एक दर्जन के करीब लड़कों को बुलाकर घर पर हमला बोल दिया। जिससे घर के सारे सामान को तोड़फोड़ दिया और गर्भवती महिला के साथ मारपीट की। गर्भवती महिला परमिंदर कौर और गुरप्रीत ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।