Blog

  • केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग में लापता कर्मचारियों में से 6 के मिले कंकाल

    नई दिल्ली : गुजरात के सूरत शहर में बुधवार को एक केमिकल फैक्ट्री के टैंक में विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई थी। हादसे में लापता हुए 7 कर्मचारियों में 6 के कंकाल मिले हैं जबकि एक अभी लापता है। 25 घायल श्रमिकों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दें कि सचिन जीआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित रसायन फैक्टरी में देर रात करीब दो बजे एक बड़े टैंक में रखे ज्वलनशील रसायन के रिसाव के कारण विस्फोट हो गया था, जिसके बाद फैक्टरी में आग लग गई थी। केमिकल कंपनी Aether industries में हुए हादसे के बाद हाहाकार मच गया।

    कंपनी ने छुपाई लापता कर्मचारियों की बात

    बताया जा रहा है कंपनी में रात करीब 150 कर्मचारी काम कर रहे थे। हादसे में करीब 25 कर्मचारी घायल हुए थे और 7 कर्मचारी लापता थे। कंपनी प्रशासन ने 7 कर्मचारियों के लापता होने की बात छुपाई थी जिसमे 6 लोगों के कंकाल आज सुबह बरामद हुए है और एक अभी भी लापता है। फिलहाल सभी घायल मजदूरों का अलग-अलग निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

    कंपनी को क्लोजर नोटिस जारी किया गया

    Aether केमिकल फैक्ट्री में आग लगने की घटना के बाद कलेक्टर कार्यालय भी हरकत में आ गया है। टेट्रोहाईड्रोफ्यूरान रसायन के भंडार के लिए बनाए गए 25 हजार लीटर के टैंक में रिसाव के बाद आग लगने की घटना के बाद इंडस्ट्रियल सेफ्टी एंड हेल्थ की एक टीम ने घटना स्थल का दौरा किया। फिलहाल कंपनी में अग्नि सुरक्षा सहित सभी पहलुओं को गहन जांच की जा रही है। दूसरी ओर यह भी पता चला है कि श्रमिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा कंपनी को क्लोजर नोटिस जारी किया गया है।

  • बसों में सफर करने वालों से लिए खुशखबरी, इन महिलाओं का नहीं लगेगा टिकट

    लखनऊ : बसों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम को 1000 नई बसें मिलने जा रही है। इन नई बसों में 100 इलेक्ट्रिक बस भी होंगी। यात्रियों के लिए उनकी यात्रा सरल, सुखद और आसान हो जाएगी। यही नहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की महिलाओं को भी एक बड़ी सौगात दी है। परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं का सफर अब उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की सभी बसों में मुफ्त होने जा रहा है। यह लागू भी जल्द ही हो जाएगा। उन्होंने बताया कि यूं तो अभी उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में तमाम बसें चल रही है। लेकिन 1000 और बस जुड़ जाने से लोगों को त्योहार हो या फिर कोई भी यात्रा करने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। एक के बाद एक लगातार बसें चलती रहेंगी जिससे यात्रियों की यात्रा आसान हो सकेगी.

    महिलाओं के लिए बड़ी सौगात
    दयाशंकर सिंह ने बताया कि 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं के लिए खास तौर पर सफर को मुफ्त किया गया है, क्योंकि उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इससे पहले एसी बसों के किराए में 10 फीसदी की कमी करने का फैसला किया गया है। किराए की संशोधित दरें 16 दिसंबर 2023 से 28 फरवरी 2024 तक लागू रहेंगी।

  • जालंधर से ED टीम की पूर्व कांग्रेस मंत्री के घर पर रेड

    जालंधर,ENS: महानगर से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक ईडी की टीम ने आज सुबह-सुबह अमलोह में पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के घर पर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि वन घोटाले से जुड़े मामले में उनके घर पर रेड हुई है। साधु सिंह धर्मसोत कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे थे। सुबह ED की गाड़ियां और सेंट्रल रिजर्व फोर्स के जवान उनके घर पहुंच गए। ये रेड साधु सिंह धर्मसोत के अलावा जंगलात विभाग के कुछ ठेकेदारों व उनके करीबियों के घर पर भी पड़ी है।

    ED की टीमें अभी घर के अंदर मौजूद हैं और तलाशी ली जा रही है। किसी को भी घर के अंदर जाने व घर से बाहर आने की इजाजत नहीं है। कुछ टीमें धर्मसोत के करीबी और जंगलात विभाग के एक ठेकेदार, खन्ना स्थित एक करीबी और कुछ अधिकारियों के घरों पर भी छापेमारी करने पहुंची हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार आने के बाद विजिलेंस विभाग ने मामला दर्ज कर साधु सिंह धर्मसोत समेत उक्त लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल वे जमानत पर बाहर हैं। पंजाब विजिलेंस की रडार पर आने के बाद उनके दस्तावेज और जांच रिपोर्ट्स की मांग ED ने भी की थी।

  • मरी हुई मां के साथ रह रही थीं बेटियां, जाने मामला

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बुधवार शाम कोहराम मच गया जब एक घर से महिला का कंकाल बरामद हुआ। महिला का निधन 8 दिसंबर, 2022 को बीमारी की वजह से हुआ था। लेकिन उसकी दोनों बेटियों ने अंतिम संस्कार ही नहीं किया। परिवार और समाज से सारे रिश्ते तोड़कर 2 सगी बहनें घर में ही कैद हो गई और मृतक मां के शव के कंकाल को एक साल से घर में छिपाए रखा। 27 साल की पल्लवी और 19 साल की वैष्णवी सालभर पहले मर चुकी मां के साथ रह रही थीं। पल्लवी और वैष्णवी की मां उषा तिवारी की मौत आठ दिसंबर 2022 को हो गई थी लेकिन पड़ोसियों और रिश्तेदारों को दोनों बहनों ने बता दिया था कि उनका अंतिम संस्कार हमने कर दिया है। मामले की सूचना पर बुधवार को लंका थाने की पुलिस मौके पहुंची और घर के तीन दरवाजों पर बंद ताले को तोड़कर अंदर गई। कंकाल को बाहर कराया और दोनों बेटियों को भी घर से बाहर ले आई। साक्ष्य के तौर पर महिला के कपड़े, चप्पल, चादर, रजाई आदि कब्जे में लिया गया है।

    जानिए पूरा मामला

    घटना वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के मदरवां की है। लंका थाने के प्रभारी शिवकांत मिश्रा ने फोन पर बताया कि मदरवा, सामनेघाट निवासी 52 वर्षीय उषा त्रिपाठी की पिछले साल लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई। उनके पति ने 2 साल पहले घर छोड़ दिया था और अपनी पत्नी की मृत्यु के बाद भी घर नहीं आए, जबकि उनकी दो बेटियां- पल्लवी त्रिपाठी और वैष्णवी ने अपनी मां की मृत्यु के बाद शव का अंतिम संस्कार नहीं किया और उसे कमरे में बंद रखा।

    पैसे नहीं थे, इसलिए नहीं किया अंतिम संस्कार

    थाना प्रभारी के मुताबिक, दोनों बेटियों ने बताया कि मां की मौत आठ दिसंबर 2022 को बीमारी के चलते हो गई थी। मां उल्टी करती थीं। पैसे और साधन के अभाव में शव का अंतिम संस्कार नहीं करा सके। बड़ी बेटी पल्लवी की उम्र 27 साल है। छोटी बेटी वैष्णवी 18 साल की है। पल्लवी मास्टर की डिग्री ले चुकी है, जबकि वैष्णवी हाईस्कूल की छात्रा है। दोनों बेटियों की मनोदशा ठीक नहीं है। फिलहाल दोनों को मिर्जापुर निवासी मौसी और मौसा के संरक्षण में दिया गया है। मौसा धर्मेंद्र की तहरीर पर ऊषा के कंकाल का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

    तीन ताले तोड़कर निकाला कंकाल

    दोनों बेटियों ने अपनी मां के शव को रजाई के अंदर छिपाकर रखा था। शव में कीड़े पड़े तो हाथ से निकालकर बाहर फेंक दिया। दुर्गंध उठी तो घर की छत पर जाकर खाना खाया। दोनों करीब एक साल तक महिला के शव के साथ रहीं। मामले की सूचना पर बुधवार को लंका थाने की पुलिस मौके पहुंची और घर के तीन दरवाजों पर बंद ताले को तोड़कर अंदर गई। कंकाल को बाहर कराया और दोनों बेटियों को भी घर से बाहर ले आई। साक्ष्य के तौर पर महिला के कपड़े, चप्पल, चादर, रजाई आदि कब्जे में लिया गया है। लंका थाने की पुलिस के मुताबिक दोनों बेटियों की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

  • पंजाबः पाकिस्‍तानी ड्रोन और गुब्‍बारा मिलने से मचा हडकंप

    फिरोजपुरः पाकिस्‍तान की नापाक हरकत एक बार फिर दिखाई दी। पाकिस्तान से उड़ता हुआ गुब्बारा बुधवार को भारतीय सीमा में प्रवेश हुआ। जोकि सीमा सुरक्षा बल की बीओपी गट्टी हयात के पास बरामद हुआ। बीएसएफ के अधिकारियों ने पोली गुब्बारे को जब चैक किया तो उस पर वहां की कंपनी का नाम लिखा हुआ था। अधिकारियों का अनुमान है कि पाक की सरहद के पास किसी ने गुब्बारा उड़ाया होगा, जोकि सीमा पार कर भारत में आ गया।

    बुधवार देर रात्रि 11:45 बजे भारतीय सीमा में पाकिस्तान ड्रोन आया। बीएसएफ की बीओपी जे. आर हिथार में तैनात जवानों को जब ड्रोन की आवाज सुनाई दी तो उनके द्वारा 4 राउंड फायरिंग और 3 इलू बम चलाए गए। जिसके बाद आवाज आनी बंद हो गई। बीएसएफ द्वारा उस क्षेत्र में अन्य फोर्स लगाई गई और सर्च अभियान शुरू किया गया। पता चला है कि यह क्षेत्र पाकिस्तान की बीओपी शेरे जवान से 1500 मीटर की दूरी पर है।

  • पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में 2 की मौ’त

    लुधियाना: सर्दी में कोहरे का कहर शुरू होते सड़क हादसों के मामले में बढ़ौतरी शुरू हो गई है। वहीं देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि फिरोजपुर रोड पर एक जीप के दुर्घटनाग्रस्त होने से 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कुछ अन्य घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। घायलों को मेडीसिटी अस्पताल दाखिल करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं घटना दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई तथा घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जों में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। 

  • ट्रेन में खाना खाते ही 99 यात्रियों को हुई फूड पॉइजनिंग

    नई दिल्ली :  रेलवे के खाने की बुराई तो आम तौर पर यात्री करते ही रहते हैं। लेकिन अब रेलवे का खाना खाकर फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है। आपको बता दें कि फूड पॉइजनिंग 1 या 2 यात्रियों को नहीं बल्कि पूरे 99 यात्रियों को हुई है। चेन्नई से पुणे आने वाली भारत गौरव यात्रा ट्रेन में रेलवे द्वारा दिए गए खाने की वजह से इन 99 यात्रियों का पुणे स्टेशन पर ट्रेन को लगभग एक घंटे तक रोककर इलाज किया गया।दरअसल चेन्नई से पालिताना जाने वाली ट्रेन भारत गौरव यात्रा एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों ने खाना खाने के बाद से ही असहज महसूस किया। बताया जा रहा है कि कई यात्रियों ने खाना खाने के बाद उल्टी और दस्त की शिकायत की। धीरे-धीरे कई यात्रियों ने एक जैसी शिकायत की।

    इसके बाद महौल बिगड़ गया। लोगों ने आरोप लगाया कि खराब भोजन के चलते उनकी तबियत बिगड़ी। यात्रियों की तबीयत खराब होने की शिकायत मिलते ही रेलवे प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया। रेलवे की ओर से तुरंत सभी 99 यात्रियों की प्राथमिक जांच पुणे रेलवे स्टेशन पर कराई गई। यहां रेलवे के 15 डॉक्टर और नर्सों, निजी अस्पतालों के 13 डॉक्टर और नर्सों, NGO के 8 लोगों ने इन सभी पीड़ितों का इलाज किया। रेलवे ने बताया कि इस दौरान पुणे स्टेशन के प्लेत्फोर्ण नंबर 2 पर गाड़ी को 52 मिनट तक रोका गया। वहीं स्टेशन पर सभी को दावा दी गई और इसके बाद उसी ट्रेन से यात्रियों ओके रवाना कर दिया गया।

  • पंजाबः स्वास्थ्य मंत्री का ऐलान, अब इन जिलों में भी खुलेंगे मेडिकल कॉलेज

    चंडीगढ़ः पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने विधानसभा में बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार की दो मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की योजना है। इनमें से एक मोगा में और दूसरा खटकड़कलां में खोला जाएगा। उन्होंने यह जानकारी दो दिवसीय सत्र के अंतिम दिन प्रश्नकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा के सवाल के जवाब में दी। दरअसल, बाजवा ने राज्य में नए मेडिकल कॉलेज खोलने की स्थिति के बारे में पूछा था। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने 2022-23 के बजट में अगले पांच वर्षों के दौरान 16 नए मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की घोषणा की है।

    उन्होंने सदन में बताया कि केंद्र प्रायोजित योजना के तहत, कपूरथला और होशियारपुर में दो नए मेडिकल कॉलेजों को भारत सरकार द्वारा 60:40 फंडिंग अनुपात के साथ मंजूरी दी गई है। इन दोनों महाविद्यालयों का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग को दिया गया है। मोगा और खटकड़कलां में दो नए मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का निर्णय विचाराधीन है। स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी बताया कि राज्य सरकार अपने फंड से संगरूर में एक मेडिकल कॉलेज का निर्माण करेगी।

    उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की मदद से मालेरकोटला में एक अल्पसंख्यक मेडिकल कॉलेज स्थापित किया जा रहा है, जिसकी हिस्सेदारी 60 फीसदी (195 करोड़ रुपये) है, जबकि राज्य सरकार इस परियोजना पर 130 करोड़ रुपये खर्च करेगी। राज्य सरकार ने सिविल अस्पताल फेज-6 के मौजूदा बुनियादी ढांचे को अपग्रेड करके मोहाली में एक नया मेडिकल कॉलेज डॉ. बीआर आंबेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज शुरू किया है और इसमें पहले बैच को 2022 में प्रवेश दिया गया है।

  • पंजाबः कई जिलों में रुक-रुककर हो रही बारिश से तापमान में आई गिरावट, येलो अलर्ट जारी

    चंडीगढ़ः पंजाब में आज जालंधर सहित कई जिलों में रुक रूककर बारिश हुई। वहीं मौसम विभाग ने वीरवार को पश्चिमी मालवा को छोड़ अन्य पूरे पंजाब में बारिश होने की संभावनाएं जताई है। वहीं, 11 जिले ऐसे हैं, जहां बारिश का अलर्ट दिया गया है। सुबह से कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग की तरफ से जारी येलो अलर्ट के अनुसार आने वाले कुछ घंटों तक पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, संगरूर, पटियाला, मोहाली, लुधियाना, फगवाड़ा, कपूरथला, जालंधर और रोपड़ में रुक-रुककर बारिश होती रहेगी। इन जिलों में मौसम विभाग ने सचेत रहने की हिदायत दी है। इतना ही नहीं, यहां 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

    बारिश के चलते हीट लॉक के कारण दिन के अधिकतम तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिल रहा, लेकिन न्यूनतम तापमान में आज गिरावट देखने को मिलेगी। इस बारिश से आने वाले दिनों में अब पंजाब के तापमान में गिरावट दर्ज होगी और ठंड व ठिठुरन बढ़ेगी। इतना ही नहीं, पंजाब में दूसरे फेज की धुंध भी शुरू होगी, जो खुले व बाहरी इलाकों के बाद घनी आबादी वाले इलाकों में भी देखने को मिलेगी। इस बारिश के बाद अब मौसम साफ होने का अनुमान है, लेकिन इसके बाद दिन के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे रातें ठंडी होने लगेंगी। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के अधिकतर शहरों के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जाएगी, जो अभी सामान्यता 10 डिग्री के करीब दर्ज किया जा रहा है।

  • बारिश के कारण स्कूल-कॉलेज बंद, CM ने दिए आदेश

    चेन्नईः तमिलनाडु में लगातार हो रही बारिश की वजह से राजधानी चेन्नई में वीरवार को स्कूल बंद रहेंगे। चेन्नई के अलावा तिरुवल्लूर जिले के भी सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। चेंगलपट्टू और कांचीपुरम जिलों के स्कूल भी गुरुवार को बंद रहेंगे। मौसम विभाग ने भारी बारिश के मद्देनजर दो और तीन दिसंबर को चेन्नई और पड़ोसी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

    मौसम विभाग के मुताबिक, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, चेन्नई, चेंगलपट्टू, विल्लूपुरम, कुड्डालोर, मैयीलाडुथरई, नागपट्टिनम, तिरुवरुर, तंजावुर, पुदुकोट्टई, रामनाथपुरम और तूतुकुड़ी जिलों में भारी बारिश की आशंका है। क्षेत्रीय मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों विशेष रूप से दो से चार दिसंबर तक भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। भारी बारिश के कारण पूरे चेन्नई शहर में ट्रैफिक जाम भी हो गया था। इतना ही नहीं, बारिश के चलते अंबत्तूर और अवादी रेलवे स्टेशन के बीच भी पानी भर गया था, जिस कारण लोकल ट्रेनें 20 से 30 मिनट की देरी पर चल रहीं हैं।

    मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और दक्षिणी अंडमान सागर के ऊपर लो-प्रेशर एरिया बन रहा है, जिसकी वजह से आने वाले दिनों में चक्रवाती तूफान आने की आशंका भी है। चेन्नई समेत राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सभी अधिकारियों, मंत्रियों, विधायकों और स्थानीय नेताओं को प्रभावित लोगों को सभी जरूरी सहायता देने का निर्देश दिया है। ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन ने लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी है। वहीं, मछुआरों को भी इस दौरान समुद्र में न जाने को कहा गया है, क्योंकि समुद्री इलाकों में स्थिति बहुत खराब होने की आशंका है।