केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग में लापता कर्मचारियों में से 6 के मिले कंकाल

नई दिल्ली : गुजरात के सूरत शहर में बुधवार को एक केमिकल फैक्ट्री के टैंक में विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई थी। हादसे में लापता हुए 7 कर्मचारियों में 6 के कंकाल मिले हैं जबकि एक अभी लापता है। 25 घायल श्रमिकों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दें कि सचिन जीआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित रसायन फैक्टरी में देर रात करीब दो बजे एक बड़े टैंक में रखे ज्वलनशील रसायन के रिसाव के कारण विस्फोट हो गया था, जिसके बाद फैक्टरी में आग लग गई थी। केमिकल कंपनी Aether industries में हुए हादसे के बाद हाहाकार मच गया।

कंपनी ने छुपाई लापता कर्मचारियों की बात

बताया जा रहा है कंपनी में रात करीब 150 कर्मचारी काम कर रहे थे। हादसे में करीब 25 कर्मचारी घायल हुए थे और 7 कर्मचारी लापता थे। कंपनी प्रशासन ने 7 कर्मचारियों के लापता होने की बात छुपाई थी जिसमे 6 लोगों के कंकाल आज सुबह बरामद हुए है और एक अभी भी लापता है। फिलहाल सभी घायल मजदूरों का अलग-अलग निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

कंपनी को क्लोजर नोटिस जारी किया गया

Aether केमिकल फैक्ट्री में आग लगने की घटना के बाद कलेक्टर कार्यालय भी हरकत में आ गया है। टेट्रोहाईड्रोफ्यूरान रसायन के भंडार के लिए बनाए गए 25 हजार लीटर के टैंक में रिसाव के बाद आग लगने की घटना के बाद इंडस्ट्रियल सेफ्टी एंड हेल्थ की एक टीम ने घटना स्थल का दौरा किया। फिलहाल कंपनी में अग्नि सुरक्षा सहित सभी पहलुओं को गहन जांच की जा रही है। दूसरी ओर यह भी पता चला है कि श्रमिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा कंपनी को क्लोजर नोटिस जारी किया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *