जालंधर से ED टीम की पूर्व कांग्रेस मंत्री के घर पर रेड

जालंधर,ENS: महानगर से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक ईडी की टीम ने आज सुबह-सुबह अमलोह में पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के घर पर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि वन घोटाले से जुड़े मामले में उनके घर पर रेड हुई है। साधु सिंह धर्मसोत कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे थे। सुबह ED की गाड़ियां और सेंट्रल रिजर्व फोर्स के जवान उनके घर पहुंच गए। ये रेड साधु सिंह धर्मसोत के अलावा जंगलात विभाग के कुछ ठेकेदारों व उनके करीबियों के घर पर भी पड़ी है।

ED की टीमें अभी घर के अंदर मौजूद हैं और तलाशी ली जा रही है। किसी को भी घर के अंदर जाने व घर से बाहर आने की इजाजत नहीं है। कुछ टीमें धर्मसोत के करीबी और जंगलात विभाग के एक ठेकेदार, खन्ना स्थित एक करीबी और कुछ अधिकारियों के घरों पर भी छापेमारी करने पहुंची हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार आने के बाद विजिलेंस विभाग ने मामला दर्ज कर साधु सिंह धर्मसोत समेत उक्त लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल वे जमानत पर बाहर हैं। पंजाब विजिलेंस की रडार पर आने के बाद उनके दस्तावेज और जांच रिपोर्ट्स की मांग ED ने भी की थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *