Blog

  • पंजाब : 38 IAS और PCS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    पंजाब : 38 IAS और PCS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ : पंजाब में पुलिस अधिकारियों का तबादला का दौर लगातार जारी है। वहीं आज जारी लिस्ट के मुताबिक 38 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। जिनमें 4 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। जिन IAS की ट्रांसफर की गई, उनमें परमवीर सिंह, पल्लवी, गौतम जैन और टीबेंथ शामिल हैं। पंजाब गवर्नर बीएल पुरोहित ने ट्रांसफर आदेश को मंजूरी देते हुए ऑर्डर चीफ सेक्रेटरी पंजाब, वीके जंजुआ भेजे है। देखे लिस्ट

  • जालंधर : इन इलाकों में 6 घंटे बिजली रहेंगी बंद

    जालंधर : इन इलाकों में 6 घंटे बिजली रहेंगी बंद

    जालंधर,वरुण/हर्ष: फीडरों की मरम्मत को लेकर शुक्रवार को कई इलाकों में छह घंटे तक बिजली बंद रहेगी। 11 केवी नूरपुर फीडर की मरम्मत को लेकर दो जून को नूरपुर, कबूलपुर, सुंदर नगर, शेखे, कोटला, नंगल सलेमपुर, राओवाली, काहनपुर, शेरपुर व इंडस्ट्रियल एरिया में बिजली सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी। 

    वहीं 66 केवी ग्रिड फीडर की मरम्मत को लेकर सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक बिजली बंद रहेगीइससे मिट्ठापुर, मोता सिंह नगर, क्यूरो माल, चीमा नगर, गुरमीत नगर, बैंक कालोनी, डीसी कालोनी व कलगीधर एवेन्यू में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

  • कुएं में ट्रैक्टर गिरा, चालक की मौके पर मौत

    कुएं में ट्रैक्टर गिरा, चालक की मौके पर मौत

    नीमच: मध्य प्रदेश के नीमच में ट्रैंक्टर कुएं में गिरने से ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई। टैंकर में पानी भरते समय यह हादसा हुआ। इधर रतलाम में मट्टी की खदान धंसने से तीन लोग दब गए, जिससे एक की मौत हो गई। वहीं दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नीमच जिले के ढोलपुरा गांव में टैंकर सहित ट्रैक्टर गहरे कुएं में गिरा गया। इस हादसे में चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। लेकिन घटना के तीन घंटे बाद भी एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंची तो ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली पर शव को लादकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।

    बताया जा रहा है कि गांव ढोलपुरा में टैंकर में पानी भरने के लिए ट्रैक्टर को चालक रिवर्स ले रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर कुएं में जा गिरा। हादसे के बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। कुएं में करीब 25 फीट पानी भरा था। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रैक्टर और शव को बाहर निकाला।

    ग्रामीणों और पुलिस द्वारा बार-बार सूचित करने के बाद भी घटनास्थल पर एम्बुलेंस नहीं पहुंची। जिससे ग्रामीणों ने चालक के शव को ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। इधर, रतलाम के अडवानिया गांव में पीली मिट्टी की खदान धंसने से तीन लोग दब गए। इस हादसे में एक की मौत हो गई। वहीं दो लोगों को बाहर निकालकर सैलाना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा उस दौरान हुआ जब मिट्टी खोदने का काम किया जा रहा था।

  • कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह की आवभगत में जुटे जालन्धर के कई “बदनाम” कालोनाईजर एवं बिल्डर 

    कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह की आवभगत में जुटे जालन्धर के कई “बदनाम” कालोनाईजर एवं बिल्डर 

    लाखों रुपये टैक्स चोरी के विभिन्न मामलों में निगम व JDA की हिटलिस्ट में शामिल हैं नाम…

    कईओं के खिलाफ दर्ज हो चुकी है टैक्स चोरी की FIR…

    पढ़े कैसे पार्टी का चोला पहन कर करते हैं सरकार का टैक्स चोरी…

    जालंधर (वरुण अग्रवाल/अनिल वर्मा) करतारपुर से विधायक बलकार सिंह को लोकल बॉडी विभाग की जिम्मेदारी मिलने के बाद जालन्धर के कई बड़े कालोनाईजर एवं बड़े बिल्डरों के चेहरे पर चमक लौट आई है जोकि पहले कांग्रेस सरकार में करोड़ों रुपये अवैध कालोनियों एवं अवैध बिल्डिंगों में निवेश कर सरकार का टैक्स चोरी करते थे मगर जैसे ही पंजाब में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हुआ तो उन्ही कालोनाईजरों एवं बिल्डरों की रातों की नींद और दिन का चैन खो गया और मार्किट में लगे करोड़ों रुपये के कालेधन का डर सताने लगा। मगर धीरे धीरे जैसे ही आप सरकार ने कांग्रेसियों के लिए दरवाजे खोलने शुरु किए तो इन्हे जैसे संजीवनी बूटी ही मिल गई पलक झपकते ही कई बड़े कांग्रेसी नेताओं ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया और दोबारा से अपने काले धंधे शुरु कर दिए। यह बड़े कालोनाईजर जालन्धऱ वैस्ट, सैंटर, नार्थ और कैंट हल्के में ज्यादा निवेश करते हैं और सरकार का हर साल करोड़ों रुपये टैक्स चोरी करते हैं। सत्तापक्ष के कई बड़े नेताओं के साथ नजदीकियों की वजह से इनके खिलाफ संबधित प्रशासनिक विभाग कारवाई करने से गुरेज करता रहा है। इनमें मे… सिंह, मल… सिंह..तर… सिंह, जोगि…,पप्प…., निस….आदि के नाम शामिल हैं जिनके खिलाफ नगर निगम प्रशासन ने टैक्स चोरी के विभिन्न मामलों में एफआईआर तक दर्ज करवाई है और कई मामलों में जुर्म में बढ़ौतरी भी होने की प्रक्रिया चल रही है मगर ऐसे में इन बड़े कालोनाईजरों एवं बिल्डरों की नए लोकल बॉडी मंत्री बलकार सिंह के साथ नजदीकियां सूबा सरकार का दोबारा खजाना खाली करने की ओर इशारा कर रही है। 

    लोकल बॉडी विभाग मिलने के ऐलान होते ही चंडीगढ़ डेरे लगाने पहुंचे दो नंबरी कालोनाईजर

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा जैसे ही दोपहर को करतारपुर हल्के से विधायक बलकार सिंह के नाम का ऐलान लोकल बॉडी विभाग के लिए ऐलान किया गया तो वैसे ही जालन्धर से कई दो नंबरी कालोनाईजर चंड़ीगढ़ में डेरे लगाने पहुंच गए तांकि आवभगत में कोई कमी न रह सके यह दो नंबरी कालोनाईजर चंडीगढ़ से जालन्धर के सर्किट हाउस तक पहुंच गए तांकि प्रशासनिक अधिकारियों पर अपनी धौंस जमा कर अपने काले कारोबार को कानून के डंडे से बचाया जा सके।

    सीएम मान तक पहुंची जालन्धर के कई बदनाम कालोनाईजरों की लिस्ट

    बीते लोकसभा चुनावों दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान जालन्धर में कई दिन रुके और जालन्धर की नवज को अच्छी तरह ढटोला यहां मुख्यमंत्री ने कई ऐसे आम लोगों के साथ मुलाकात भी की थी जिन्होने जालन्धर के कई बड़े नेताओं और उनके नजदीकि कालोनाईजरों एवं बिल्डरों के नाम की सूचि सौंपी थी जोकि हर सरकार की सत्ता दौरान पार्टी बदलते हैं और अपने काले कारोबार कर सरकार का टैक्स चोरी करते हैं मिली जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री ने उस लिस्ट की जांच करने के लिए एक विशेष टीम को जिम्मेदारी सौंपी है जिसकी रिपोर्ट जल्द मुख्यमंत्री के टेबल तक पहुंचने की संभावना है। क्यास लगाए जा रहे हैं सूबा सरकार जल्द बदनाम एवं टैक्स चोरों को पार्टी से बाहर करने का रास्ता दिखाने की तैयारी कर रही है।

  • जालंधर: चोरी की वारदातों को देते थे अंजाम चढ़े पुलिस के हत्थे

    जालंधर: चोरी की वारदातों को देते थे अंजाम चढ़े पुलिस के हत्थे

    जालंधर/हर्षः थाना रामामंडी की पुलिस ने चोरी के मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ़्तार कर उनके क़ब्ज़े से दो मोटरसाइकिल, एक गाड़ी और अन्य सामान बरामद किया है। गिरफ़्तार आरोपी की की पहचान बशीरपुरा निवासी करण, संतोषी नगर के निवासी रोमन और सूर्य एनक्लेव निवासी रजत के रूप में हुई है। थाना प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई सतनाम सिंह को गुप्त सूचना के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर उनके क़ब्ज़े से चोरी का सामान बरामद कर उनके ख़िलाफ़ आईपीसी धारा 417, 380, और 411/34 के तहत मामला दर्ज कर किया है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि यह ख़ुलासा हो सके इससे पहले यह कहा कहा वारदातों को अंजाम दे चुके है।

  • 2 दिन से लापता 9 वर्षीय बच्चे की मिली लाश 

    2 दिन से लापता 9 वर्षीय बच्चे की मिली लाश 

    बलरामपुर: जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खोडरो में 2 दिन से लापता एक 9 साल के बच्चे की लाश आज डबरी में मिली है। बच्चे की लाश मिलने के बाद गांव में शोक का माहौल है वहीं पुलिस की टीम ने डेड बॉडी को डबरी से बाहर निकाल कर जांच शुरू कर दिया है और उसे पीएम के लिए भेज दिया है। मृतक बच्चे का नाम अमन शांडिल्य है और वह 30 मई को अपने खेत में जेसीबी से चल रहे काम को देखने के लिए गया था उसके बाद से वापस नहीं लौटा परिजनों ने काफी उसकी खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला आज गांव के ही धर्म साय के डबरी में बच्चे की लाश पानी में तैरते हुए मिली सूचना मिलने के बाद आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ वहां पर जमा हो गई वहीं पुलिस की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची और उसने डेड बॉडी को पानी से बाहर निकाल कर जांच शुरू कर दिया है। 

  • उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बस में यात्रा कर जानी लोगों की समस्याएं

    उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बस में यात्रा कर जानी लोगों की समस्याएं

    करीब 5 किलोमीटर के सफर में यात्रियों से किया संवाद

    ऊना / सुशील पंडित : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कुटलैहड़ के पिपलू के साथ लगते जठेहड़ी में बस में यात्रा कर लोगों की समस्याएं जानी। करीब 5 किलोमीटर की यात्रा बस द्वारा कर उन्होंनें लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया। उपमुख्यमंत्री कुटलैहड़ के पिपलू मेले में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर वापस ऊना आ रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अपने काफिले को बीच में रोककर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में यात्रा की।
    उन्होंने बस का निरीक्षण करते हुए सबसे पहले चालक से बस की स्थिति जानी। उन्होंने चालक से तकनीकी पहलुओं पर फीडबैक लिया। इसके पश्चात उन्होंने बस में यात्रा कर रहे स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों से विभिन्न समस्याएं जानी।
    इस दौरान स्थानीय लोगों ने उपमुख्यमंत्री से मांग की कि हमीरपुर से आने वाली बस डोलू के बजाए पीपलू तक चलाई जाए। उपमुख्यमंत्री ने मौके से ही एचआरटीसी के अधिकारियों से फोन पर बात कर बस को पीपलू तक चलाने के निर्देश जारी किए। इसके अलावा उन्होंने स्थानीय लोगों से बिजली पानी और सड़क आदि की समस्याएं भी जानी।
    यात्रा के दौरान उन्होंने स्कूली बच्चों से भी संवाद स्थापित किया और बस की समय सारणी आदि को लेकर बातचीत की। उपमुख्यमंत्री ने यात्रियों की समस्याओं पर संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश जारी करने का आश्वासन दिया।
  • आजादी के 75 साल बाद भी सड़कों से वंचित हैं हिमाचल प्रदेश के गांव

    आजादी के 75 साल बाद भी सड़कों से वंचित हैं हिमाचल प्रदेश के गांव

    चुनाव के समय वादे करके  भूल जाती है सरकार

    कैसा है लोकतंत्र जब गांवो के विकास के लिए हिमाचल सरकार सडकें ही न दे पाई

    आज भी गुलामों का जीवन जीने को मजबूर है लोग

    बददी / सचिन बैंसल: अर्की विधानसभा के तहत तहसील रामशहर ग्राम पंचायत लग के गांव सून की लगदाघाट से सून सडक़ की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। आजादी के 75 साल बाद भी लोगों को वो चीज नसीब नहीं हुई जो कि आधारभूत ढांचे व मौलिक सुविधाओं में में आती है। इस गर्मी की पहली बरसात में ही गांव के लोगो का गांव से बाहर जाना – आना हुआ बेहद कठिन। गांव वासियों की इस संदर्भ में एक बैठक हुई जिसमें उनका एक ही सवाल था कि हमारा क्या कसूर ?  इस विषय में ग्राम विकास समिति सूण के सचिव संजीव कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि हमारे गांव सून के गरीब और माध्यम वर्गीय लोग लग से सूण सडक़ के लिए पिछले 19 वर्षो से प्रयासरत है उसके बाबजूद भी गांव सडक़ सुविधा से वंचित है। चुनाव के समय सभी राजनीतिक दल तरह तरह के लुहावने सपने दिखाते है चुनाव जीतने के बाद सभी भूल जाते है ।

    इस सडक़ से संबंधित अनेकों औपचारिकताओं को गांव वासियों ने पूरा किया उसके बाबजूद भी सडक़ की स्थिति बेहद खराब है । हर वर्ष गांव सूण की सडक़ जून जुलाई से अक्टूबर नवम्बर तक बंद रहती है । गांव में लोगो को हर बीमारी और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाना, और जून से अक्टूबर, नवंबर के बीच गांव में कोई शादी विवाह या कोई अन्य कार्यक्रम करना बेहद परेशानी होती है । सडक़ संबंधित औपचारिकताओ को पूरा करने के लिए ग्राम विकास समिति सूण 2021से लगातार प्रयासरत है । ग्राम विकास समिति सूण सरकार और प्रशासन से लग से सूण सडक़ को जल्द से जल्द। पीडब्ल्यूडी के अधीन बनाने की मांग करती है । समिति सचिव ने बताया की इस सडक़ की ज्वाइंट इस्पेक्सन 3 मार्च को पूरी हो गई है । शनिवार 27 मई को ग्राम पंचायत की ओर से वन विकास समिति सून की बैठक वार्ड सदस्य श्रीमति संकुंतला पवांर की अध्यक्षता में भी रखी गई थी । जिसमे लगभग 150 गांव वासियों ने भाग लिया । यह बैठक पंचायत की ओर से पी.डब्ल्यू.डी द्वारा हायर की हुई एजेंसी को अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए रखी गई थी । जिसमे ग्राम पंचायत लग, के प्रधान प्रेम सागर, उप प्रधान कांशी राम, पंचायत सचिव अनोखी राम, गांव सूण वार्ड नंबर 1,की वार्ड सदस्य रीता देवी,  गांव सूण वार्ड नंबर – 2, की वार्ड सदस्य संकुतला पवांर, ग्राम विकास समिति सचिव संजीव कुमार, गांव के वरिष्ठ नागरिक ( लंबरदार ) आशा राम,  संत राम, रोशन लाल, सीता राम, बाबूराम पाल, चरण दास संतराम ठाकुर,बालकिशन ठाकुर, दिला राम, शेर सिंह, रिखी राम, पवन, रामपाल, पूर्व उप प्रधान रणजीत सिंह, प्रेम सिंह, मान सिंह, सहित 150 गांव वासियों ने भाग लिया।

  • जेपी इंडस्ट्री ओर मेडिपोल की लड़ाई में पिस रहे कामगार

    जेपी इंडस्ट्री ओर मेडिपोल की लड़ाई में पिस रहे कामगार

    रास्ते के विवाद के चलते देर रात तक परेशान रहे 150 कामगार

    मौके पर पहुंची पुलिस भी लौटी, नहीं निकला समाधान

    दो भाइयों की लड़ाई बन गई कामगारों के लिए आफत 

    बददी / सचिन बैंसल : औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में फार्मा इंडस्ट्री के दो भाइयों की लड़ाई में कामगार पीस रहे है। जहां रास्ते के विवाद को लेकर 2 भाइयों की लड़ाई का खामियाजा उद्योग में काम करने वाले 150 कामगार भुगत रहे हैं जिसमें महिला कामगार भी शामिल है। आलम यह है के बीती रात सीढ़ी लगाकर कामगारों को गेट के ऊपर से निकलकर घर पहुंचना पड़ा। 
    मिली जानकारी के अनुसार भुड्ड की फार्मा इंडस्ट्री मेडिपोल के दो हिस्से हो गए ओर दूसरी इंडस्ट्री बनी जेपी इंडस्ट्री। उद्योग का एक हिस्सा 1 भाई के पास चला गया ओर दूसरा दूसरे भाई के पास ओर दोनों में आने जाने के रास्ते को लेकर विवाद शुरू हो गया। ऐसा बताया जा रहा है के रास्ते का यह विवाद कोर्ट में भी गया है लेकिन इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई। अब जेपी इंडस्ट्री ने आने जाने वाले 1 मुख्य गेट को ताला लगा दिया जिसके चलते मेडिपोल के कामगार अंदर फस गए। मेडिपोल को जाने का एक ओर कच्चा रास्ता भी है लेकिन मालिक उस रास्ते से जाने को कामगारों को मना करता है ओर उस गेट पर ताला जड़ा है। ऐसे में जब बीती रात जेपी इंडस्ट्री ने उस गेट को ताला लगा दिया जिस गेट से मेडिपोल के वर्कर जा रहे थे तो 150 से अधिक कामगार अंदर ही फस गए। जेपी इंडस्ट्री प्रबन्धन का कहना है के यह गेट उनका है ओर यहां से मेडिपोल इंडस्ट्री के कामगारों को नहीं जाने देने के आर्डर मालिक से हुए है। जेपी इंडस्ट्री के मालिक का कहना है के जब उद्योग का बटवारा हुआ तो यह गेट उनका था ओर मेडिपोल ने दूसरे गेट से रास्ता बनाना था।
    उधर मेडिपोल इंडस्ट्री के मालिक का कहना है के मामला कोर्ट में है। बीती रात भी जेपी इंडस्ट्री द्वारा गेट पर ताला जड़ने के बाद मेडिपोल के मालिक ने सीढ़ी लगाकर गेट के ऊपर से जाने के आदेश कर्मचारियों को दिए। उधर अब दोनों भाइयों की लड़ाई में कामगार पीस रहे हैं, छुट्टी होने के बाद भी मेडिपोल के 150 कामगार देर रात तक घर पहुंचने के लिए जुझते रहे। सबसे अधिक परेशानी महिला कामगारों को पेश आ रही है। उधर कामगारों ने बीती रात पुलिस को भी फोन किया, पुलिस मौके पर गई तो सही पर गेट नहीं खुलवा पाई। अब इस रास्ते के विवाद ओर दो भाइयों की लड़ाई में कामगार पीसने को मजबूर हैं। क्योंकि रोजाना सुबह शाम भी सीढ़ी चढ़कर गेट के ऊपर से निकलना भी मुश्किल है।
  • पिपलू मेले को 2004 में तत्काल जिलाधीश ने दिया था जिला स्तर का दर्जा, अपनी यादाश्त ठीक करें पूर्व मंत्री

    पिपलू मेले को 2004 में तत्काल जिलाधीश ने दिया था जिला स्तर का दर्जा, अपनी यादाश्त ठीक करें पूर्व मंत्री

    पिपलू मेले आणा,टमक बजाणा फिरी चली जाणा,इसे विकास नहीं कहते,याद करें पूर्व मंत्री: देवेन्द्र भुट्टो 

    ऊना/सुशील पंडित :  कुटलैहड़ विस क्षेत्र के एतिहासिक धार्मिक स्थल पर होने वाले जिला स्तरीय पिपलू मेले ओर पिपलू के लिए क्या करना है यह चिंता अब पूर्व मंत्री छोड़ दें। कुटलैहड़ की जनता ने अब हमें सेवा करने का मौका दिया है और यह हमने तय करना है कि जिला स्तरीय पिपलू मेले को बेहतर कैसे करना है। पिपलू मेले को बड़ा और एतिहासिक कैसे बनाना है यह बात कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र भुट्टो ने पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर पर पलटवार करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पिपलू मेले में आणा टमक बजाणा, फिरी चली जाणा इसे विकास नहीं कहते। कुटलैहड़ में 20 बर्षों तक राजनीति करके केवल जनता को गुमराह किया है अगर इसके जनता के लिए कुछ वड़ा किया है। युवाओं को रोजगार दिया हो,या फिर जनता के लिए कुछ अलग किया हो तो वह सार्वजनिक करें।

     भुट्टो ने कहा कि हमने 922 करोड़ की धनराशि लठियानी मंदली पुल के लिए स्वीकृत करवाई है और बहुत जल्द उसका शिलान्यास भी करवाएंगे। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ की जनता ने आपको 20 वर्ष लगातार दिए। लेकिन आपने केवलमात्र पानी पर राजनीति करके जनता को गुमराह करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जिस पिपलू मेले को जिला स्तरीय करने की बात कर रहे है। इनको याद करवा दें कि पिपलू मेले को जिला स्तरीय दर्जा 2004 में तत्काल जिलाधीश महोदय ने दिया था और उस समय राज्य में कांग्रेस की सरकार थी। राजा वीरभद्र सिंह मुख्यमंत्री थे। 

    भुट्टो ने कहा कि पूर्व मंत्री अभी भी अपनी हार को पचा नहीं पा रहे है और जनता को गुमराह करने के लिए अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे है। भुट्टो ने कहा कि लठियानी मंदली पुल पर पूर्व मंत्री राजनीति करते रहे। लेकिन आज तक कुटलैहड़ के लिए योजना या उद्योग नहीं ला सके।